Connect with us

Punjab

राष्ट्रपति दोपदी मुर्मू GNDU की 50 वीं कनवोकेशन में पहुंची:राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया व शिक्षामंत्री भी पहुंचे

Published

on

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) के 50वें दीक्षांत समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंच गई हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ वो कनवोकेशन हॉल में पहुंची और राष्ट्रगान के साथ कनवोकेशन शुरू हो गई। इस कार्यक्रम में अब वो मेधावी स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ गवर्नर के अलावा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी और वाइस चांसलर प्रो करमजीत सिंह भी कनवोकेशन के मंच पर उपस्थित हैं। सबसे पहले राष्ट्रगान गाया गया उसके बाद समारोह की शुरुआत हुई।

जीएनडीयू की 50 वीं कनवोकेशन के मौके पर मंच पर उपस्थित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस।

जीएनडीयू की 50 वीं कनवोकेशन के मौके पर मंच पर उपस्थित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस।

GNDU आने वाली तीसरी राष्ट्रपति

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के 56 साल के इतिहास में द्रौपदी मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति होंगी जो इस संस्थान का दौरा कर रही हैं। इससे पहले, 1969 में वी.वी. गिरि ने यूनिवर्सिटी की नींव रखी थी। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 31 अगस्त 2004 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब अध्ययन केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

राष्ट्रपति बनने के बाद उनका दूसरा अमृतसर दौरा

राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू का यह दूसरा अमृतसर दौरा है। इससे पहले 2023 में उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका था। राष्ट्रपति दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। आज अमृतसर में कार्यक्रम के बाद वे शुक्रवार को जालंधर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में 1452 छात्रों को डिग्रियां वितरित करेंगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

जालंधर में आप ने अकाली दल और भाजपा को दिया बड़ा राजनीतिक झटका, कई दिग्गज नेता पार्टी में शामिल

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर में अकाली दल और भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। जालंधर कैंट इलाके में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले कई बड़े और जमीनी नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने इन सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया।

इस मौके पर ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति का मुख्य मकसद पंजाब का सर्वपक्षीय विकास और आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं देना है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों से खुश है, यही वजह है कि राज्य के कोने-कोने से सम्मानित और अनुभवी नेता लगातार आप का हिस्सा बन रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा और उनके सहयोग से जालंधर इलाके में विकास के कामों को और गति मिलेगी।

आम आदमी पार्टी की मेंबरशिप लेने वाले खास नेताओं में मुख्य रूप से शिरोमणि अकाली दल के हलका प्रधान कैंट और सरपंच लवप्रीत, भाजपा कैंट बोर्ड जालंधर यूथ अध्यक्ष आर्यन भट्टी, और भावदास एससी कम्युनिटी के चेयरमैन और पीएसपीसीएल के रिटायर्ड एसडीओ पाल राम भट्टी शामिल हैं। उनके साथ भाजपा ज़िला प्रवक्ता हर्ष भारद्वाज, ज़िला महासचिव रमेश पाल, भाजपा यूथ उपाध्यक्ष मोहितप्रीत सिंह, शिरोमणि अकाली दल के पंचायत सदस्य विजय कुमार, राज रानी और अमरजीत भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने एक आवाज़ में कहा कि वे पुरानी पार्टियों की गुटबाज़ी और जनविरोधी व्यवहार से निराश हैं। वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के साफ़-सुथरे और लोगों के लिए काम करने के तरीके से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी को मज़बूत करने और सरकार की भलाई की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करेंगे।

Continue Reading

Punjab

पंजाब में सभी धर्मों के लिए अब तक सबसे बेहतरीन काम भगवंत मान सरकार ने किया – केजरीवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को बटाला में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या में शामिल हुए। भजन संध्या को सुनने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार नने पंजाब में सभी धर्मों के लिए अब तक सबसे बेहतरीन काम किया है। पिछले दिनों पूरे पंजाब में पूरे सम्मान के साथ श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया गया। हर जिले में लाइट एंड साउंड और ड्रोन शो किए गए। अब सरकार पूरे पंजाब में श्री गुरु रविदास का 650वं प्रकाश पर्व बड़े भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि आज तक पंजाब में सनातन के ऊपर इतने बड़े स्तर पर कभी कार्यक्रम नहीं हुए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और हर धर्म के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले पूरे पंजाब में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। हर जिले में लाइट एंड साउंड शो और ड्रोन शो किए गए। अभी पूरे पंजाब में श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। जिसमें कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अभी दो रूटों पर बसें जा रही हैं। एक श्री आनंदपुर साहिब और दूसरा श्री दरबार साहिब। इस यात्रा में एसी लग्जरी बसें, आना-जाना, खाना-पीना और रहना सब कुछ बिल्कुल फ्री है। लोगों को बस अपने साथ चार जोड़ी कपड़े ले जाने होते हैं। अब 1 अगस्त से इसमें तीन नए रूट और जोड़े जा रहे हैं, जिनमें सालासर-खाटू श्याम जी महाराज, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार-ऋषिकेश शामिल हैं। जो लोग संपन्न हैं, उन्हें भी सबके साथ बस में भजन गाते हुए इस यात्रा पर जरूर जाना चाहिए, यह जीवन का एक अलग ही अनुभव होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जालंधर, अमृतसर और गुरदासपुर के बाद अब पूरे पंजाब के 22 शहरों में इस तरह की भजन संध्या करवाई जाएगी। लोग बहुत खुश हैं और सब कह रहे हैं कि सनातन के लिए पंजाब में आज तक इतने बड़े स्तर पर कभी कार्यक्रम नहीं किए गए। पंजाब के मुख्यमंत्री सभी धर्मों को साथ लेकर चल रहे हैं और सबकी चिंता करते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पटियाला के ऐतिहासिक काली माई मंदिर को 80 करोड़ रुपए खर्च करके बहुत ही भव्य बनाया जा रहा है। मैंने खुद इसका आर्किटेक्ट मॉडल देखा है। सितंबर तक इसका काम पूरा हो जाएगा, इसलिए अक्टूबर या उसके बाद लोग वहां दर्शन करने जरूर जाएं, उन्हें बहुत सुख-शांति मिलेगी।

Continue Reading

Punjab

हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: CM भगवंत सिंह मान

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि पंजाब के हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए उनकी सरकार इस वर्ष के अंत तक 7,000 किलोमीटर और पाइपलाइनें बिछाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 14,000 किलोमीटर पाइपलाइनें पहले ही बिछाई जा चुकी हैं, जो कनाडा से मोगा तक की दूरी के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भूमिगत जल स्तर को ऊंचा उठाने के लिए वाटर रिचार्ज प्वाइंट भी बना रही है।

मोगा के भल्लूर में आयोजित एक ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने लगभग 80 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि तक नहरी पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया है, जबकि पिछली सरकारों ने किसानों की अनदेखी की थी।

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में जनता द्वारा नकारी गई पार्टियां मेरे खिलाफ इसलिए एकजुट हो गई हैं क्योंकि वे उनकी सरकार के कार्यों का मुकाबला नहीं कर सकतीं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोग अपने शासनकाल के दौरान राज्य को लूटने वालों को कभी भी दोबारा सत्ता में नहीं आने देंगे।

लोक मिलनी के दौरान लोगों की भारी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने राज्य के कोने-कोने में किसानों की सुविधा के लिए पूरे प्रदेश में 14,000 किलोमीटर पाइपें बिछाई हैं और खाले बनाए हैं। अब तक इन पाइपलाइनों और खालों में 21,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है ताकि किसानों की सिंचाई संबंधी जरूरतों को पूरा कर उन्हें बड़ा लाभ पहुंचाया जा सके। नहरों और नदियों में रिचार्ज प्वाइंट बनाए गए हैं ताकि जल स्तर को ऊंचा उठाया जा सके और इससे पानी का स्तर दो से चार मीटर तक बढ़ा है।”

सिंचाई और बेअदबी के मुद्दे पर अकालियों पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अकालियों, खासकर बादलों को कभी यह पता ही नहीं था कि एक आम किसान के लिए नहरी पानी का क्या महत्व है, क्योंकि खाल केवल उनके अपने खेतों में ही समाप्त होते थे। जब वे सत्ता में थे, तब वे ऐसा कानून बनाने के लिए कभी भी गंभीर नहीं थे। सच्चाई यह है कि उनकी नीयत में खोट थी। अकालियों ने अपने राजनीतिक हितों के लिए बेअदबी की घटनाएं होने दीं। अकाली दल अब केवल ‘ननद-भाभी’ की पार्टी बनकर रह गया है, क्योंकि ननद सांसद है और भाभी पंजाब विधानसभा में विधायक हैं।”

सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “सुखबीर बादल वर्ष 2022 की हार के कारण अभी भी सदमे में हैं और आज भी सपनों की दुनिया में जी रहे हैं, जो उनके बयानों से साफ झलकता है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा है कि उन्होंने अपने सभी विधायकों को विधानसभा में न जाने के आदेश दिए हैं। वे यह भूल गए हैं कि अकाली दल का अब केवल एक ही विधायक बचा है, जो उनका रिश्तेदार ही है। अकाली, कांग्रेस और भाजपा जानते हैं कि वे राजनीतिक रूप से मेरा मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए वे फर्जी वीडियो के माध्यम से धार्मिक मुद्दों पर मुझे बदनाम करने के लिए एकजुट हो गए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “अकाली नेताओं ने अपने लंबे और जालिमाना शासनकाल के दौरान राज्य को बेरहमी से लूटा और आम आदमी पर अनगिनत तथा अक्षम्य अत्याचार किए। अकालियों ने पंजाबियों की मानसिकता को गहरी ठेस पहुंचाई और पंजाब को बर्बाद करने के लिए राज्य में कई माफियाओं को संरक्षण दिया। अकाली नेतृत्व को कभी भी माफ नहीं किया जा सकता क्योंकि वह राज्य की कई पीढ़ियों की बर्बादी के लिए जिम्मेदार था, क्योंकि उनके लंबे कुशासन के दौरान नशे के कारोबार को संरक्षण मिला। अकालियों ने पूरे राज्य में ‘चिट्टे’ की आपूर्ति के लिए अपनी सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल किया और हमारे नौजवानों की चिताएं जलाईं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पारंपरिक राजनीतिक दल लगातार मुझ पर कोई न कोई आरोप लगाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं। अब एस.जी.पी.सी. (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति) ने गुरुद्वारों के बाहर मेरे बहिष्कार के पोस्टर लगाने के आदेश दिए हैं। हालांकि, ऐसे पोस्टर अकाली दल या सुखबीर बादल के खिलाफ क्यों नहीं लगाए गए, जब उन्होंने बेअदबी की घटनाओं की जिम्मेदारी स्वीकार की थी? 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर उन्होंने अपनी गलतियां स्वीकार कीं, अपने गुनाह कबूल किए, गोलीकांड की घटनाओं की जिम्मेदारी ली और माना कि संगत के खिलाफ आदेश दिए गए थे। क्या किसी ने गुरुद्वारों के बाहर उनके बहिष्कार के पोस्टर लगाए थे?”

राज्यभर से मिल रहे जनसमर्थन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “संगत समझदार है और जनता ही सर्वोच्च है। ये लोग अहंकार में आकर यह सब कर रहे हैं क्योंकि उनके पास मेरे खिलाफ कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। जब भी मैं गांवों, सामाजिक समारोहों और जनसभाओं में जाता हूं तो भारी जनसमूह उमड़ता है। विपक्ष इस भीड़ को बर्दाश्त नहीं कर सकता क्योंकि वह स्वयं ऐसा जनसमर्थन हासिल नहीं कर सकता। इसी बौखलाहट में पारंपरिक राजनीतिक दल मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर बेहद घटिया स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं, जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।”

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी अपनी अंतिम सांसें गिन रही है और बहुत जल्द समाप्त हो जाएगी क्योंकि उसके पास न तो जनता के लिए और न ही राज्य के लिए कोई विजन है। उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हासिल कर पंजाब की दौलत को लूटना है, लेकिन उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे। कांग्रेस पार्टी बिखर चुका एक घर है, जो अपनी आंतरिक कलह के कारण स्वयं ढह जाएगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के बड़े नेता, जो यहां इन नेताओं को एकजुट करने आते हैं, उन्हें इनके नामों का सही उच्चारण तक नहीं आता।”

सरकार के जनहितैषी शासन मॉडल पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आप सरकार राज्य के खजाने के एक-एक पैसे का उपयोग जनता की भलाई के लिए पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कर रही है। राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। यहां तक कि किसानों को भी अब दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जो पहले कभी नहीं हुआ। जनता के टैक्स का पैसा जनता का है और हम उसे जनता के कल्याण के लिए विवेकपूर्ण ढंग से खर्च कर रहे हैं। जनता का धन विकास कार्यों, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से फिर से जनता के पास लौट रहा है।”

अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार अब वास्तव में जनता के लिए काम कर रही है। सरकार ने घरों को मुफ्त बिजली, 68,000 से अधिक युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां, बेहतर सड़कें, प्रतिदिन 70 लाख रुपये की बचत कराने वाले टोल प्लाजा बंद किए हैं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं तथा बुनियादी ढांचे के विकास सहित अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इसके लिए अनुदान भी प्रदान किए जा रहे हैं। युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने के लिए राज्य में 3,100 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं।”

राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ शुरू की है, जो देश में अपनी तरह की पहली योजना है। इसके तहत पंजाब के प्रत्येक निवासी परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। यह गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब ऐसा व्यापक स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने वाला देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करते हुए जनता पर आर्थिक बोझ को काफी कम किया है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के सभी परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। अब तक लोग इस योजना के तहत 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज करा चुके हैं।”

‘मावां धियां सतिकार योजना’ के बारे में मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “1 जुलाई से 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला लाभार्थियों को उनके मोबाइल फोन पर सूचना मिलनी शुरू हो जाएगी। अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह तथा अन्य सभी वर्गों की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी और जो महिलाएं पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही हैं, वे भी इस योजना के लिए पात्र होंगी। पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है और राज्य सरकार ने इसके लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।”

नशा विरोधी अभियान की सफलता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान नशे की बुराई की कमर तोड़ने में सहायक सिद्ध हुआ है और जनता के सहयोग से इस अभिशाप को राज्य से पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। नशे की आपूर्ति श्रृंखला पहले ही तोड़ दी गई है और इस घिनौने अपराध में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। अब आवश्यकता इस अभियान को और अधिक गति देने की है, जिसके लिए लोगों को आगे आना होगा।”

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “सत्ता संभालने के बाद मैंने राज्य की तरक्की और समृद्धि, विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया। पिछली सरकारों ने पूरे राज्य के स्कूलों को केवल ‘मिड-डे मील सेंटर’ बनाकर रख दिया था, लेकिन अब ये स्कूल शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र बन गए हैं। पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने और गरीब विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के मिशन पर कार्य कर रही है।”

स्कूली शिक्षा में पंजाब की नवीनतम उपलब्धि का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। सरकार ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा को उन्नत बनाया है, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है, स्मार्ट क्लासरूम शुरू किए हैं तथा शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान किया है।”

उन्होंने कहा, “इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि पंजाब स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। भारत सरकार के प्रमुख संस्थानों में से एक नीति आयोग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पंजाब ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।”

लोक मिलनी की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा, “भलूर में आयोजित लोक मिलनी में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं। भीषण गर्मी के बावजूद आपका वहां पहुंचना मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। गांव के विकास के लिए आज 51 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। आज पंजाब के 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य हैं, जबकि राज्य मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर एक बनकर उभरा है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि 80 प्रतिशत किसानों को अब नहरी पानी उपलब्ध हो रहा है और आने वाले दिनों में भलूर के प्रत्येक खेत को नहर के मोघे से जोड़ा जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की गई हैं और नशे की बुराई के विरुद्ध हमारी मुहिम पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी। आज आपने जो भरपूर प्यार और समर्थन दिया है, उससे स्पष्ट है कि आप पारंपरिक राजनीतिक नेताओं को हमेशा के लिए अलविदा कहने के लिए तैयार हैं। आइए, हम सब मिलकर पंजाब को और अधिक समृद्ध बनाएं तथा उसे विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाएं।”

Continue Reading

Trending