Sports
14 साल के वैभव सूर्यवंशी करेंगे U19 टीम की कप्तानी, वर्ल्ड कप से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी!
14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अब भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी करेंगे. उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम का दायित्व सौंपा गया है. हालांकि, अगले महीने होने वाले U19 वर्ल्ड कप में आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ही टीम की कमान संभालेंगे. वहीं, विहान मल्होत्रा (Vihaan Malhotra) उनके डिप्टी होंगे. लेकिन, दोनों इंजरी के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं. इसलिए बोर्ड ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वैभव की अगुवाई में टीम को भेजने का फैसला किया है. BCCI ने 27 दिसंबर को साउथ अफ्रीका टूर और U19 वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान किया.
भारत की युवा टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 3 जनवरी से शुरू होगा. इसमें 3 वनडे खेले जाएंगे. इसके बाद भारतीय U19 टीम 15 जनवरी से जिंबाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी. भारतीय टीम को अपने वर्ल्ड कप का अभियान 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ शुरू करना है. उनका दूसरा मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश और तीसरा मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा.
आयुष और विहान हैं चोटिल
BCCI ने टीम अनाउंसमेंट के दौरान बताया कि युवा टीम के नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा की कलाई में चोट लगी है. दोनों साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रहेंगे. ये दोनों रिहैब के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे. फिर ICC मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम से जुड़ेंगे.
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए U19 टीम
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरॉन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिहं, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार.
5 बार की चैंपियन है भारतीय टीम
वहीं, ICC मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप की बात करें तो, इस बार कुल 16 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी. इन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. इसके बाद सुपर सिक्स स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला हरारे में होगा. भारतीय टीम ने ये टूर्नामेंट 5 बार जीता है. अंतिम बार भारतीय टीम 2022 में चैंपियन बनी थी. इससे पहले, 2000, 2008, 2012 और 2018 में भी टीम ये खिताब जीत चुकी है. इस बार भारतीय ग्रुप-B में है. इस ग्रुप में भारत के अलावा न्यूजीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश भी शामिल है.
U19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिहं, उधव मोहन.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो, ये साल उनके लिए बहुत खास रहा है. यूथ ODI में उन्होंने इस साल 12 मुकाबलों में 690 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने दो सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं. हाल ही में खत्म हुए U19 एशिया कप में भी वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने यूएई के खिलाफ 171 रनों की दमदार पारी के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था. हालांकि, वो इस फॉर्म को आगे बरकरार नहीं रख सके. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम रनर्स अप रही थी. फाइनल में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
National
क्रिकेट अब बोलेगा पंजाबी: Legends League Cricket 4.0 का नया अध्याय
क्रिकेट के रोमांच को अब एक नया रंग मिलने जा रहा है। 11 मार्च से क्रिकेट प्रेमियों को Legends League Cricket का पूरा टूर्नामेंट पहली बार पंजाबी कमेंट्री के साथ देखने को मिलेगा। सैटेलाइट टेलीविजन के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रसारण पूरी तरह पंजाबी भाषा में किया जाएगा। यह प्रसारण GTC Punjabi चैनल पर विशेष रूप से उपलब्ध होगा।
“Cricket Di Awaaz, Hun Punjabi Wich…”
जब बल्ला बोलेगा, तो इस बार उसकी आवाज़ पंजाबी में सुनाई देगी।
11 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी और प्रतिष्ठित टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान दर्शक हर छक्का, चौका और रोमांचक मुकाबले का आनंद पंजाबी कमेंट्री के साथ उठा सकेंगे। यह पहल पंजाब और दुनिया भर में बसे पंजाबी दर्शकों के लिए क्रिकेट देखने का एक बिल्कुल नया अनुभव लेकर आएगी।
टूर्नामेंट के मुकाबले भारत के पांच प्रमुख शहरों — हल्द्वानी, ग्वालियर, अमृतसर, ग्रेटर नोएडा और आगरा — में खेले जाएंगे। लीग का पहला मुकाबला 11 मार्च को हल्द्वानी में मुंबई स्पार्टन्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद पूरे टूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग शहरों में मैच आयोजित होंगे।
अमृतसर में दोपहर के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि ग्वालियर और ग्रेटर नोएडा में कई महत्वपूर्ण शाम के मैच आयोजित किए जाएंगे।
इस ऐतिहासिक पहल पर GTC Network के संस्थापक रवींद्र नारायण ने कहा,
“क्रिकेट में हमेशा से जुनून रहा है और पंजाब में भी जुनून की कोई कमी नहीं। हमने बस इन दोनों को एक साथ ला दिया है। जब क्रिकेट पंजाबी में बोलेगा, तो स्टेडियम में सिर्फ तालियां नहीं बजेंगी… बल्कि जश्न मनाया जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा,
“पंजाबी एक ऐसी भाषा है जिसमें ऊर्जा, हास्य और दिल की गर्माहट है। पंजाबी कमेंट्री के साथ क्रिकेट देखना ऐसा लगेगा जैसे मैच आपके अपने आंगन में खेला जा रहा हो।”
दर्शकों के लिए यह सिर्फ एक खेल प्रसारण नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पल भी है। अब पंजाबी दर्शक क्रिकेट की हर बाउंड्री, हर विकेट और आखिरी ओवर के रोमांच को अपनी ही भाषा में महसूस कर पाएंगे।
11 मार्च से 27 मार्च तक Legends League Cricket 4.0 के सभी मैच GTC Punjabi पर पंजाबी कमेंट्री के साथ प्रसारित किए जाएंगे।
Sports
न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब
T20 World Cup Winner 2026: भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिफेंड किया है. अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 255 रन बनाए थे, जवाब में कीवी टीम 159 रन ही बना सकी.
भारतीय टीम ने रचा इतिहास
अब तक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड भी 2-2 बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को 3 बार जीतने वाला भारत पहला देश बन गया है. टीम इंडिया ने 2007, 2024 और अब 2026 का खिताब जीता है. इससे पहले कोई भी टीम लगातार 2 बार टी20 फॉर्मेट का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई थी. भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला भी पहला देश बना है.
बनाया था फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर
भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई थी. संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया. सैमसन ने 89 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप में उनकी लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी रही. वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 18 गेंद में पचासा जड़ा. ईशान किशन ने भी 25 गेंद में 54 रनों का योगदान दिया.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे. यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पिछला रिकॉर्ड भी भारत के ही नाम था, जिसने 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में 176 रन बनाए थे. अब टीम इंडिया ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए 255 रन बनाए.
96 रनों की जीत
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम कभी जीत की रेस में थी ही नहीं. टिम साइफर्ट के 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर की 43 रनों की पारी के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज प्रभावशाली पारी नहीं खेल पाया.
भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए, जिन्होंने कुल 4 विकेट झटके. वहीं अक्षर पटेल ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. उनके अलावा हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया.
National
क्रिकेटर Rinku Singh के पिता का निधन, नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता का निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह (Khachandra Singh) स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे.हाल ही में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पिता की खराब सेहत की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़ अचानक घर लौटना पड़ा.
खचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे और उन्हें निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी.
रिंकू सिंह अचानक विश्वकप के बीच में लौटे घर
टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में एक रिंकू सिंह को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो टीम का साथ छोड़ वापस घर लौट गए हैं. मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन इसमें रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया. उनके अलावा बाकी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए. इसके बाद ही खबर आई कि उनके पिता काफी बीमार हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. इसी कारण रिंकू को घर लौटना पड़ा है. बता दें कि 28 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं.
बता दें कि रिंकू सिंह के पिता ने बेहद संघर्ष के साथ परिवार को पाला. वो गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे.घर-घर जाकर गैस सिलेंडर पहुंचाते हुए उन्होंने अपने बेटे के सपनों को पंख दिए. रिंकू सिंह की सफलता के बाद भी उनके पिता ने यह काम नहीं छोड़ा.
रिंकू अब विश्वकप में आगे के मैच खेलेंगे या नहीं इसपर कोई अपडेट नहीं
बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह पर अपडेट देकर कहा था कि रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं है. इसलिए वो घर वापस चले गए. कोच ने आगे बताया कि रिंकू जल्द टीम के साथ जुड़ जाएंगे. हालांकि अब इस दुखद खबर के बाद वो कब टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है.
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़