Haryana
हर आम व खास से यादगार बना कुलदीप बिश्नोई के बेटों का विवाह समारोह
हरियाणा : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. भजन लाल के पौत्रों एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के पुत्रों भव्य और चैतन्य के मंगलवार को आदमपुर में आयोजित विवाह समारोह में ऐसा नजारा देखने को मिला जैसे पूरा हरियाणा ही चौ. भजन लाल के इस पैतृक नगर में आ पहुंचा हो । हर तरफ वी.आई.पी गाड़ियों की कतारें, हूटर बजाती गाड़ियां, पुलिस का कड़ा पहरा और आम से लेकर खास लोगों तक की आपार भीड़ से ऐसा आभास हो रहा था कि पूरी सरकार ही आज आदमपुर आ गई है और एक तरह से यह विवाह समारोह यादगार बन गया। उल्लेखनीय है कि कुलदीप बिश्नोई के बड़े बेटे एवं आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई का विवाह सिक्किम कॉडर की आई.ए.एस अधिकारी परी बिश्नोई व छोटे बेटे चैतन्य का विवाह उत्तराखंड निवासी डा. सृष्टि अरोड़ा के साथ हुआ है और मंगलवार को आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया था । इस विवाह के लिए कुलदीप बिश्नोई द्वारा हरियाणा के साथ साथ राजस्थान के राजनेताओं व अधिकारियों आमंत्रित किया गया था और हिसार संसदीय क्षेत्र के हर घर के लोगों को आमंत्रित किया था । आज प्रातः 10.15 बजे यह आशीर्वाद समारोह शुरू हुआ जो सांय 6 बजे तक जारी रहा । लोगों का आवागमन इस तरह जारी रहा कि यह एक रैली का दृश्य दिखाई दे रहा था । समारोह में मेहमानों ने देसी व्यंजनों का खूब आनंद लिया । खास बात ये भी रही कि आमंत्रित अतिथियों की अनूठी आवभगत से कुलदीप बिश्नोई ने सबका दिल जीत लिया ।
आशीर्वाद समारोह में कुलदीप बिश्नोई की माता पूर्व विधायक जसमा देवी, पत्नी पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई, बड़े भाई पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन बिश्नोई, उनकी पत्नी व पारिवारिक सदस्यों के अलावा विधायक दूड़ा राम व द्वारका प्रसाद आदि मौजूद थे ।
मंगलवार को आयोजित इस आशीर्वाद समारोह में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला, जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व मेघालय के पुलिस महानिदेशक एल.आर.बिश्नोई मुख्य रूप से पहुंचे । सभी अतिथियों का स्वयं कुलदीप बिश्नोई व उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई ने स्वागत किया ।
आशीर्वाद देने पहुंचे ये नेता
उल्लेखनीय है कि इस आशीर्वाद समारोह में जिन अन्य नेताओं व अधिकारियों ने शिरकत की , उनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश जी, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह, परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा, जे.पी.दलाल, स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता, बनवारी लाल, भाजपा नेता सुभाष बराला, सांसद बृजेन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह, सुनीता दुग्गल,अरविंद शर्मा, कृष्ण लाल पंवार, राम चन्द्र जांगड़ा, डी.पी.वत्स, पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मालिक,पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, पूर्व मंत्री छत्तर पाल,पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य सलील बिश्नोई, भादरा के विधायक संजीव बैनीवाल, विधायक विनोद भयाना, अमित सिहाग, लीला राम, गुर्जर, असीम गोयल, रणधीर गोलन, जाकिर हुसैन,बी.बी.बत्रा, राम निवास सुरजाखेड़ा, लक्ष्मण नापा, राजेश नागर, राम कुमार गौतम,जगदीश नैय्यर, प्रवीण डागर, हरविंदर कल्याण, बिशम्भर वाल्मीकि, राम करण काला, कृष्ण मिढ़ा, जोगी राम सिहाग, राम निवास मांझू आदि मुख्य रूप से शामिल हैं ।
कुलदीप बिश्नोई ने जताया आभार
अपने बेटों के विवाह समारोह में पहुंचे राजनेताओं व आम लोगों का आभार जताते हुए पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया है कि आदमपुर में भव्य और चैतन्य के शादी समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे श्रीमती एवं महामहिम उप राष्ट्रपति श् जगदीप धनखड़ जी, हरियाणा के विकास पुरुष मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी, हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय जी, ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल जी, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जी, सभी मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों का तहेदिल से आभार प्रकट करता हूं। राजस्थान, पंजाब, यूपी, दिल्ली, हिसार लोकसभा सहित समूचे हरियाणा से आए लाखों शुभचिंतकों और हमारे संघर्ष के साथी तथा आम जनमानस का प्यार और अपार स्नेह देखकर आज मैं अभिभूत हूं। सदैव आपका ऋणी रहूंगा।
Haryana
हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल
भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि बंगाल चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। दीदी जा रही हैं। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा बंगाल में हर तरफ हो रही है। केंद सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगाल के बाद पंजाब का नंबर है। वहां के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है।
पहली बार गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक
बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए साइबर सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक विषयों पर किए गए सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। वहां की सरकार को लोगों ने पूरी तरह उखाड़ फेंकने का मन बना रखा है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो वहां के काफी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं।
कुछ दिन पहले भी काफी लोग मिलने पहुंचे थे। सभी वहां की सरकार से परेशान हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब में कमल खिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को नाराज कर दिया है। कई देशों की जितनी आबादी नहीं है, उससे अधिक महिलाएं अपने देश में है।
इसके बाद भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है। चुनावों में देश की जनता जवाब देगी। बंगाल या पंजाब ही नहीं बल्कि जहां पर भी चुनाव होंगे वहां महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।
Haryana
जालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम
जालंधर में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री बेबी मोर्या ने प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। खट्टर ने कहा कि लोकसभा में महिलाओं के साथ और देश की आधी आबादी के साथ अन्याय हो रहा था। कांग्रेस सरकार ने कभी इसके बारे में नहीं सोचा।
जब कभी भी भारतीय जनता ने इस क्षेत्र में काम करना चाहता तब-तब कांग्रेस सरकार सहित अन्य पार्टियों ने अड़चन डाली। 1971-74 तक महिलाओं को आरक्षण देने के लिए काम शुरू किया गया लेकिन विपक्ष ने कोई न कोई अड़चन डाल दी। इसके बाद 1979 में पहली बार पंचायत में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्ति हुई। कुछ पंचायतों ने इसे 50 प्रतिशत तक भागीदारी दी।
2023 में नहीं लाया जा सका बिल
2023 में 128वें संशोधन के रूप में पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल को लाया गया। लेकिन कुछ कमियों के कारण नहीं लाया जा सका। अब फिर से मोदी सरकार ने 2029 से पहले महिला आरक्षण को लागू करने की पहल की। हमने इसका प्रारूप तैयार किया। अब फिर से विपक्ष घिनौना खेल खेल रहा है। कांग्रेस ने इस बिल पर सरकार का साथ नहीं दिया।
आरक्षण को राजनीतिक एंगल नहीं दिया जाना चाहिए
खट्टर ने कहा कि कांग्रेस को इस अपराध का परिणाम भुगतना पड़ेगा। चुनाव परिणाम के रूप में महिलाओं का गुस्सा दिखेगा। पीएम ने कहा है कि इस आरक्षण को राजनीतिक एंगल नहीं दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे तो इसका श्रेय भी नहीं चाहिए। अगर इसका श्रेय कोई भी लेना चाहता है तो ले ले। खट्टर ने कहा कि महिलाओं को जो राजनीति में 33 फीसदी आरक्षण मिलना था वो कांग्रेस के चलने नहीं मिल पाया है। अब ये गैर राजनीतिक मुद्दे की तरह आगे बढ़ेगा। खट्टर ने कहा कि चैन्नई के अंदर को एक विधायक ने इस विधेयक की प्रतियां तक जलाईं। तमिलनाड़ू में इसका विरोध किया।
बेबी रानी मोर्या बोलीं- महिलाएं अपमान नहीं सहतीं, वो बदला जरूर लेंगी
आगरा की पहली मेयर, पूर्व राज्यापाल और नेशनल वूमेन कमीशन चेयपर्सन रह चुकीं बेबी रानी मौर्या ने कहा कि जब ये बिल संसद में पेश हुआ। जब इस पर वोटिंग होनी थी तो विरोधी पार्टियों ने मिलकर देश की आधी आबादी के अधियनियम को गिरा दिया। ये महिलाओं को बड़ा अपमान है। महिलाएं सब सह लेती हैं लेकिन अपना अपमान नहीं सहती। महिलाएं इस अपमान का बदला आने वाले चुनाव में लेंगी।
परिवारवादी पार्टियों ने किया बिल का विरोध
पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए शुरू से काम किया है। उज्ज्वला का सिलेंडर दिया, शौचालय दिया ताकि महिलाओं की जिंदगी आसान हो सके। महिला वंदन बिल भी इसी कड़ी का हिस्सा है। मैं आपको बताना चाहती हूं कि जब पंचायती राज में महिलाएं इतना अच्छा काम कर रही हैं। अगर ये राष्ट्रीय राजनीति में आ जातीं तो कितना अच्छा होता। मोर्या ने कहा कि सभी परिवारवारवादी पार्टियों ने इस विधेयक का विरोध किया है।
Haryana
हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन
हरियाणा सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान गेहूं खरीदने के लिए नियमित क्लास-IV राज्य सरकारी कर्मचारियों (स्थायी और अस्थायी दोनों) को ₹27,000 का ब्याज-मुक्त अग्रिम (advance) देने का फैसला किया है. यह सुविधा विशेष रूप से उन कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगी जो अपने या अपने परिवार के उपभोग के लिए गेहूं खरीद रहे हैं.
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इच्छुक स्थायी/अस्थायी क्लास-IV कर्मचारी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 7 मई, 2026 (गुरुवार) तक लेखा और विभाजन शाखा (Accounts and Partition Branch) में जमा कर सकते हैं. आवेदन केवल शाम 4:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच स्वीकार किए जाएंगे. उसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. आवेदन पत्र मुख्य सचिवालय की वेबसाइट www.csharyana.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है.
क्या हैं मुख्य शर्तें?
अग्रिम की पूरी राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 (31 मार्च, 2027) के अंत से पहले किस्तों में वसूल कर ली जाएगी.अस्थायी कर्मचारियों को यह अग्रिम केवल एक स्थायी कर्मचारी की जमानत (surety) देने पर ही दिया जाएगा. जिन मामलों में पति और पत्नी दोनों सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, उनमें से केवल एक ही इस लाभ को प्राप्त करने के लिए पात्र होगा.जो कर्मचारी वर्तमान में प्रतिनियुक्ति (deputation) पर हैं, साथ ही वर्क-चार्ज, आकस्मिक, दैनिक-मजदूरी और संविदा कर्मचारी, वे इस सुविधा के लिए पात्र नहीं होंगे. अग्रिम राशि प्राप्त होने के एक महीने के भीतर, कर्मचारी को एक प्रमाण पत्र जमा करना होगा जिसमें यह पुष्टि हो कि राशि का उपयोग केवल गेहूं खरीदने के लिए किया गया है.
सरकार ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश
यह व्यवस्था वित्त विभाग के आदेश संख्या 46/1/2011-WM(6)/1557-1562 (दिनांक 16 अप्रैल, 2026) के तहत स्थापित की गई है.वसूली की प्रक्रिया मई 2026 के वेतन (जिसका भुगतान जून में होगा) के साथ शुरू होगी.सरकार ने सभी विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों और आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (Drawing and Disbursing Officers) को निर्देश जारी किए हैं, जिसमें चेतावनी दी गई है कि किसी भी ऐसे संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी जो किसी अपात्र कर्मचारी को अग्रिम स्वीकृत करता है. खर्च से संबंधित विवरण 31 मई, 2026 तक वित्त विभाग को जमा किए जाने चाहिए.
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |