Sports
Virat Kohli OUT थे या नॉटआउट? जानें नो-बॉल को लेकर क्या है ICC का रूल
IPL 2024 में RCB को KKR के हाथों एक रन से हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में Virat kohli को काफी controversial तरीके से आउट दिया गया….
Virat Kohli No-ball Controversy: (IPL) 2024 के मौजूदा सीजन में 21 April को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में RCB को KKR ने 1 रन से हरा दिया. RCB की यह लगातार छठी हार रही और वह Pointers Table में आखिरी Number पर बरकरार है.
Kohli के OUT होने पर मचा बवाल
इस मुकाबले में Virat kohli को काफी Controversial तरीके से आउट दिया गया. तीसरे ओवर में Harshit Rana ने पहली गेंद हाई फुलटॉस फेंकी जिसपर कोहली ने बल्ला चलाया. शॉट की टाइमिंग बिल्कुल सही नहीं थी और गेंद Harshit के हाथों में चली गई. कोहली का मानना था कि गेंद कमर के ऊपर आई है, ऐसे में उन्होंने DRS लिया. तीसरे अंपयार ने हॉक-आई की मदद से पाया कि Kholi भले ही क्रीज से आगे थे, लेकिन गेंद डीप हो रही थी, ऐसे में उन्होंने आउट का ही फैसला सुनाया. कोहली पवेलियन लौटते समय अंपायर से भी भिड़ गए.
देखा जाए तो तीसरे अंपायर ने विराट कोहली को लेकर जो फैसला दिया वो नियमानुसार सही था. मेरीलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियम 41.7.1 के मुताबिक, ‘कोई भी डाली गई बॉल, जो बगैर जमीन पर टप्पा खाए क्रीज में सीधे खड़े बैटर की कमर की ऊंचाई से निकलती है, तो इसे अवैध करार दिया जाता है. ऐसे में अंपायर इसे नो-बॉल करार देता है.’ लेकिन कोहली के आउट होने के मामले में वह अपनी क्रीज के बाहर खड़े थे और पॉपिंग क्रीज पर पहुंचते समय गेंद कमर के नीचे डीप होती.
तीसरे अंपायर ने निर्णय लेने के लिए हॉक-आई तकनीक का इस्तेमाल किया था. जिस समय कोहली गेंद के इम्पैक्ट में आए उस समय वह क्रीज के बाहर खड़े थे. अगर कोहली पॉपिंग क्रीज में सामान्य स्थिति में खड़े होते तो उनकी कमर की ऊंचाई 1.04 मीटर होती. हालांकि जब उन्होंने इसे अपनी क्रीज के बाहर खेला, तब गेंद उनकी कमर की ऊंचाई से नीचे होती.
Punjab
चंडीगढ़ में खेल पुरस्कार समारोह: CM भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पंजाब सरकार ने आज चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया। समारोह के दौरान खिलाड़ियों को कुल 32.05 करोड़ रुपये की इनामी राशि भी वितरित की गई।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर पंजाब और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भारतीय हॉकी टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पंजाब से जुड़े खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
सरकार के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देना और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना है। महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड को पंजाब का सर्वोच्च खेल सम्मान माना जाता है। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार बनने के बाद पंजाब में खिलाड़ियों को नई पहचान और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं तैयार की जा रही हैं, जिनमें 3,000 गांवों में खेल मैदान और 6,000 गांवों में जिम स्थापित करने जैसी पहल शामिल हैं।
उन्होंने कहा, “मैं मुख्यमंत्री का पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद करती हूं। हमने एक टीम के रूप में खेलकर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। एशियन ट्रॉफी जीतना मेरे लिए बेहद गर्व की बात रही। पिछले 15-20 वर्षों से मैं खेल से जुड़ी हूं और हमेशा यह सपना था कि पंजाब के खिलाड़ियों को दुनियाभर में सम्मान मिले। जिस तरह राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है, उससे नए खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलेगा और वे पंजाब के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित होंगे।”
Punjab
पंजाब के Gurindervir Singh ने रचा इतिहास, 100 मीटर में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल
भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में शुक्रवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के दूसरे दिन पंजाब के स्टार स्प्रिंटर Gurindervir Singh ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में नया इतिहास रच दिया। गुरिंदरवीर ने सिर्फ 10.09 सेकंड में रेस पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही वह 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
गुरिंदरवीर का यह प्रदर्शन केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया में चर्चा का विषय बन गया है। उनका यह समय इस सीजन का एशिया का दूसरा सबसे तेज समय माना जा रहा है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने बड़े प्रतिद्वंद्वी और पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक Animesh Kujur को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की।
यह मुकाबला भारतीय एथलेटिक्स के लिए बेहद रोमांचक रहा। ओडिशा के Animesh Kujur ने पिछले साल 10.18 सेकंड का समय निकालकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन इस बार गुरिंदरवीर ने पहले अपनी सेमीफाइनल हीट में 10.17 सेकंड का समय निकालकर नया रिकॉर्ड कायम किया।
हालांकि, सिर्फ पांच मिनट बाद ही Animesh Kujur ने दूसरी सेमीफाइनल हीट में 10.15 सेकंड का समय निकालकर रिकॉर्ड फिर अपने नाम कर लिया। इस तरह कुछ ही मिनटों में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दो बार टूटा।
लेकिन असली मुकाबला फाइनल में देखने को मिला, जहां Gurindervir Singh ने 10.09 सेकंड का धमाकेदार समय निकालकर न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता, बल्कि नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना दिया। वह अनीमेश से 0.11 सेकंड तेज रहे और फिनिश लाइन पर लगभग दो फीट आगे नजर आए।
गुरिंदरवीर सिंह की यह सफलता उनके वर्षों के संघर्ष और मेहनत का नतीजा है। दो साल पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कई बार उनके पास अच्छे जूते खरीदने या फूड सप्लीमेंट लेने तक के पैसे नहीं होते थे। उस समय उनके कोच और गांव के लोगों ने उनकी मदद की। यहां तक कि कई बार प्रतियोगिताओं में जाने का खर्च भी गांव वालों ने मिलकर उठाया।
आज वही Gurindervir Singh देश के सबसे तेज धावक बन चुके हैं और उनकी यह उपलब्धि पंजाब समेत पूरे भारत के लिए गर्व की बात बन गई है।
National
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, Punjab की लगातार दूसरी हार
Gujarat Titans ने रविवार को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए रोमांचक मुकाबले में Punjab Kings को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन और Sai Sudharsan की संयमित अर्धशतकीय पारी निर्णायक साबित हुई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी Punjab Kings की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य (2) और कूपर कोनॉली (0) के रूप में दो बड़े झटके लगे। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने पारी संभालने की कोशिश की और कप्तान Shreyas Iyer (19) के साथ 33 रन की साझेदारी की, लेकिन उनका विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई और 47 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी।
इस मुश्किल स्थिति में सुर्यांश शेडगे ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टीम को संभाला। उनकी पारी की बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। गुजरात की ओर से Jason Holder सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके। इसके अलावा Mohammed Siraj और Kagiso Rabada ने 2-2 विकेट लिए, जबकि Rashid Khan को 1 सफलता मिली।
164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Gujarat Titans की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और कप्तान Shubman Gill सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद Sai Sudharsan और Jos Buttler ने दूसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़कर पारी को संभाला। बटलर ने 26 रन का योगदान दिया।
साई सुदर्शन ने इसके बाद भी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। उन्होंने 41 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली। अंत में गुजरात ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया।
इस जीत के साथ Gujarat Titans ने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम ने 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक हासिल कर लिए हैं और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं Punjab Kings को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |