National
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौत
बहामास के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया। राजधानी नासाउ के पश्चिम में नॉर्थ एंड्रोस के पास एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सरकार ने एहतियातन फ्लेमिंगो एयर की सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
शुरुआत में बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने बताया था कि एक यात्री जीवित बच गया है, लेकिन बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि की गई कि गंभीर रूप से घायल उस व्यक्ति की भी मौत हो गई। मृतकों की आधिकारिक पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिस दिन पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था, उसी दिन यह त्रासदी पूरे राष्ट्र को गहरे सदमे में छोड़ गई। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।
बहामास एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान सेसना 402 (Cessna 402) था। यह विमान नासाउ के लिंडन पिंडलिंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरकर सैन एंड्रोस जा रहा था, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद बहामास के ऊर्जा एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फ्लेमिंगो एयर का एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री जोबेथ कोल्बी-डेविस ने बताया कि एयरलाइन से जुड़े सुरक्षा मानकों को लेकर एक ही दिन में सामने आई दो गंभीर घटनाओं के बाद यह फैसला एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है। दुर्घटना जांच एजेंसियां ब्लैक बॉक्स, तकनीकी रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी हैं कि विमान हादसा तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य वजह से हुआ।
National
मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर सड़कों पर उतरेगी काकरोच जनता पार्टी, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च
काकरोच जनता पार्टी ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर एक बार फिर आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक उसकी कई अहम मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सरकार हर बार अधूरे वादे करके अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।
पार्टी के मुताबिक, सरकार के सामने रखी गई चार प्रमुख मांगों में से तीन अभी भी पूरी नहीं हुई हैं। इनमें पहली मांग आंदोलन के दौरान प्रभावित छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की है। दूसरी मांग छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने और उनके खिलाफ आगे किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की है।
इसके अलावा पार्टी ने RAF और दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर भी माफी की मांग की है। पार्टी का कहना है कि इन मांगों पर अभी तक संतोषजनक कदम नहीं उठाए गए हैं।
मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में काकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर को दिल्ली में एक बार फिर मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी ने अपने समर्थकों और आम लोगों से भी इस मार्च में शामिल होने की अपील की है।
गौरतलब है कि NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों समेत कई मुद्दों को लेकर पार्टी ने 20 जून से जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू किया था। बाद में 25 जुलाई को सरकार की ओर से मिले आश्वासन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया था।
अब पार्टी का कहना है कि तय समय के बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण वह दोबारा आंदोलन की राह पर जा रही है। 5 सितंबर को होने वाले मार्च के जरिए पार्टी सरकार पर अपनी मांगें मानने का दबाव बनाएगी।
National
यूक्रेनी ड्रोन हमलों का असर! रूस को अब भारत से मंगाना पड़ रहा पेट्रोल
यूक्रेन की ओर से रूस की तेल रिफाइनरियों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर किए जा रहे ड्रोन हमलों का असर अब रूस के घरेलू ईंधन बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। इन हमलों के कारण रूस की कई रिफाइनरियां प्रभावित हुई हैं, जिससे पेट्रोल का घरेलू उत्पादन कम हुआ है। हालात ऐसे बने हैं कि दुनिया के बड़े कच्चे तेल निर्यातकों में शामिल रूस को अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए विदेशों से पेट्रोल आयात करना पड़ रहा है।
ऊर्जा बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में रूस का समुद्री रास्ते से पेट्रोल आयात बढ़कर करीब 1.25 लाख बैरल प्रतिदिन के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। पूरे अगस्त महीने में पेट्रोल आयात लगभग 4.70 लाख टन रहने का अनुमान लगाया गया है। रूस के लिए यह स्थिति इसलिए भी अहम है क्योंकि वह लंबे समय से दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक और निर्यातक देशों में शामिल रहा है।
इस बीच भारत रूस को पेट्रोल सप्लाई करने वाले प्रमुख देशों में शामिल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय रिफाइनरियों ने पिछले दो महीनों में रूस को करीब 10 लाख बैरल पेट्रोल भेजा है। इसमें गुजरात की वाडीनार रिफाइनरी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। यह रिफाइनरी नायरा एनर्जी द्वारा संचालित है, जिसमें रूस की सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट की करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी है।
दरअसल, साल 2022 से भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है। रूसी क्रूड ऑयल को भारत की रिफाइनरियों में प्रोसेस करके पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन तैयार किए जाते हैं। जून और जुलाई के दौरान भारत ने रूस से रोजाना 26 लाख बैरल से ज्यादा कच्चा तेल खरीदा। यह फरवरी के करीब 10 लाख बैरल प्रतिदिन के मुकाबले काफी ज्यादा है।
इसी वजह से यह संभावना भी जताई जा रही है कि रूस को भारत से भेजे गए कुछ पेट्रोल के उत्पादन में रूसी कच्चे तेल का इस्तेमाल हुआ हो सकता है। यानी एक तरफ रूस भारत को बड़ी मात्रा में कच्चा तेल बेच रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब भारत से तैयार पेट्रोल खरीदने की स्थिति भी बन रही है।
रूस के पेट्रोल उत्पादन पर यूक्रेनी ड्रोन हमलों का बड़ा असर पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक समय घरेलू पेट्रोल उत्पादन में करीब 70 फीसदी तक की कमी आई थी। इसके चलते रूस के कुछ इलाकों में ईंधन की कमी की स्थिति पैदा हुई और सरकार को घरेलू बाजार में सप्लाई बनाए रखने के लिए कई कदम उठाने पड़े।
घरेलू बाजार में पेट्रोल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए रूस ने पेट्रोल की बिक्री और निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। पेट्रोल निर्यात पर लगी पाबंदी को जनवरी 2027 के अंत तक बढ़ाया गया है, जबकि डीजल के निर्यात पर भी प्रतिबंध जारी है।
भारत के अलावा तुर्की और मोरक्को भी अगस्त में रूस को पेट्रोल सप्लाई करने वाले देशों में शामिल रहे। इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि यूक्रेन-रूस युद्ध का असर अब सिर्फ युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव वैश्विक ऊर्जा और ईंधन व्यापार पर भी पड़ रहा है।
रूस जैसे बड़े तेल निर्यातक देश का पेट्रोल आयात करने पर मजबूर होना वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में अगर रूसी रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले जारी रहते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और अन्य ईंधनों की सप्लाई तथा कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
National
पंजाब के सरकारी स्कूल देश के अच्छे से अच्छे प्राइवेट स्कूलों को भी दे रहे मात- केजरीवाल
पंजाब में कभी सरकारी स्कूलों की पहचान जर्जर इमारतों, टूटे फर्नीचर और सीमित सुविधाओं से होती थी, वहीं आज सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट बोर्ड, स्वीमिंग पूल और बेहतरीन प्ले ग्राउंड से सजे ये सरकारी स्कूल नामी प्राइवेट स्कूलों को भी मात दे रहे हैं। इन स्कूलों में अमीर-गरीब हर तबके के बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार के शिक्षा मॉडल की यह तस्वीर पंजाब में बदलती शिक्षा की तस्वीर दिखाती है। शनिवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना, संगरूर और नवांशहर के तीन शानदार सरकारी स्कूलों का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर साझा कर अपनी पार्टी की सरकार के शानदार काम पर खुशी और संतोष जाहिर किया।
अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना, संगरूर और नवांशहर में भगवंत मान सरकार के बनाए गए सरकारी स्कूलों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि इनके सामने प्राइवेट स्कूल भी फेल हैं। ये सरकारी स्कूल पंजाब में शिक्षा की तस्वीर बदल रहे हैं। उन्होंने कि हमने ऐसे हजारों स्कूल पंजाब में बनाए हैं। लोगों को इन्हें देखकर विश्वास ही नहीं होगा कि ये सरकारी स्कूल हो सकते हैं। ये देश के अच्छे से अच्छे प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहे हैं। मुझे बहुत खुशी होती है कि हमने ऐसा काम किया है जिससे गरीबों के बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। मजदूरों, रिक्शे वालों, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, लोअर मिडिल क्लास और गरीबों के बच्चे अब डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी