Connect with us

Crime

देवर के साथ महिला का In Laws ने जबरन करवाया हलाला और……

Published

on

उत्तर प्रदेश से ट्रिपल तलाक और हलाला का मामला सामने आया है | यहाँ पुलिस ने एक ही परिवार के छह सदस्यों दर्ज़ किया गया है | आरोप है की पहले तो महिला को उसके पति ने तीन तलाक दिया घर से निकाल दिया गया | इतना ही नहीं उस महिला को उसके देवर के साथ निकाह करने के लिए मज़बूर किया गया |
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया की उसके ससुराल वालों की तरफ जान से मारने कोशिश की गई | बतादे की एक हफ्ते पहले दर्ज़ ये मामला किया गया था | लेकिन ये खबर गुरवार को सामने आया, जिसमें महिला बताती है उसकी शादी 25 सितंबर 2023 को हुई थी | लेकिन शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसको पता चला की उसका पति पहले से ही शादी शुदा है और उसके पांच बच्चे है | पर फिर भी लड़की उसके साथ रहने लगी |
पीड़ित महिला ने बताया की उसके ससुराल वाले शादी के बाद उसे एक लाख रूपये और बाइक की मांग करने लगे | जब सुसुराल वालो की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ मारपीट करने लगे और फिरन तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया | इसके 18 दिसंबर 2023 को पुलिस को शिकायत की गई | हलाकि पुलिस ने पीड़ित महिला और उसके ससुराल वालों के बीच समझोता करवा कर महिला को उसके ससुराल भेज दिया गया था |

लेकिन जब महिला ससुराल पहुंची तो तेन तलाक और हलाला का हवाला देकर घर के अंदर नहीं जाने दिया | महिला ने बताया 1 जनवरी को 2024 को उसके देवर के साथ हलाला कराया गया | पीड़ित महिला दो महीने की प्रेग्नेंट तो इसलिए उसका पति पीड़ित महिला को प्राइवेट हस्पताल ले गया और वहाँ ले जाकर उसका अबॉशन करा दिया |

पुलिस की जाँच पड़ताल में तीन तलाक और हलाला के सबूत सामने नहीं आया है | फ़िलहाल पुलिस ने ससुराल वालो पे केस दर्ज़ कर जाँच शुरू कर दी है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Crime

Ludhiana में प्रेम जाल का शिकार हुई लड़की, शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, Police कार्रवाई में भी हो रही देरी

Published

on

पंजाब के लुधियाना से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की को उसके दूर के रिश्तेदार ने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पीड़ित लड़की के अनुसार, घटना की शुरुआत 2022 से हुई थी, जब लड़के ने धीरे-धीरे उसका विश्वास जीतना शुरू किया।

लड़के ने उसे बार-बार अपने घर आने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब लड़की ने यह बात अपने माता-पिता को बताने की कोशिश की, तो लड़के ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह और उसके परिवार के लोगों को जान से मार देगा। लड़की ने बताया कि लड़के ने उसे शादी का झांसा दिया और कहा कि उसके जेवरात और पैसे उसके साथ ले चलें, ताकि शादी की जा सके।

घटना की हकीकत:
24 जून को लड़की अपने घर में अकेली थी, तभी लड़का आया और फिर से शादी का झांसा देकर उसे डराया। उसके बाद वह लड़की को दिल्ली और मुंबई तक ले गए, लेकिन शादी नहीं की। लड़की ने कहा कि उसने लड़के से बार-बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना।

जब लड़की की मां को इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने लड़के के घर जाकर मना किया। इसके बावजूद लड़का और उसके परिवार वाले लड़की को डराते रहे। लड़की के अनुसार, उसकी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर खतरा था। उसके जेवरात और पैसे जब लड़की ने अपने साथ लिए, तो लड़के ने उन्हें भी ले लिया।

लड़के के परिवार का रवैया:
लड़के की बहन और जीजा ने लड़की को धमकाया और उसके साथ मारपीट की। लड़की को डर के मारे कई बार अपने निर्णय बदलने पड़े। अंततः लड़की अपने घर वापस लौट आई, लेकिन लड़के ने अब तक उसका फोन नहीं उठाया और पुलिस शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस और प्रशासन की देरी:
लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मेडिकल जांच की मांग की, लेकिन अभी तक उसका मेडिकल टेस्ट नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन लड़की का कहना है कि अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि थाना के कुछ कर्मचारी फैसले पर दबाव बना रहे हैं और उन्हें मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं मिल रही।

पीड़ित का संदेश:
लड़की ने साफ कहा कि वह पैसों या जेवरात की मांग नहीं कर रही, बल्कि उसे लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहिए। उसने कहा कि उसकी इज्जत पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण है और वह चाहता है कि न्याय मिले।

यह मामला महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते प्रेम जाल और शोषण के खतरों को सामने लाता है। साथ ही, यह प्रशासन और पुलिस की कार्यवाही में देरी और दबाव की समस्या को भी उजागर करता है।

NOTE: NEWS SOURCE AVP News Punjab

Greater Noida Dowry Case: पति, सास और देवर Arrested, Women’s Commission ने मांगी Report

Published

on

ग्रेटर नोएडा में दहेज की मांग ने एक और बहू की जान ले ली। निक्की भाटी नाम की महिला को उसके ही ससुराल वालों ने बेरहमी से जला दिया। इस पूरे मामले ने लोगों को हिला कर रख दिया है, क्योंकि इसमें पति, सास और जेठ तीनों ही आरोपी निकले हैं।

घटना कैसे हुई?

निक्की के परिवार का आरोप है कि दहेज की लगातार मांग की वजह से उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पहले ससुरालवालों ने Scorpio गाड़ी मांगी, फिर Bullet बाइक की डिमांड की। दोनों चीजें देने के बावजूद वे निक्की को परेशान करते रहे। हाल ही में तो पति विपिन ने निक्की के पिता से Mercedes कार तक मांग ली थी।

निक्की का 6 साल का बेटा भी इस दर्दनाक घटना का गवाह बना। उसने पुलिस को बताया—
उन्होंने मेरी मम्मी पर कुछ डाला, फिर थप्पड़ मारा और लाइटर से आग लगा दी।”

सोशल मीडिया पर भी कुछ वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें निक्की को बाल पकड़कर घसीटते हुए और आग लगने के बाद सीढ़ियों से उतरते हुए देखा जा सकता है।

पति का एनकाउंटर और गिरफ्तारी

मुख्य आरोपी पति विपिन भाटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन जांच के दौरान जब उसे सबूत बरामद करवाने ले जाया गया, उसने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनने की कोशिश की और भाग निकला। पुलिस ने चेतावनी दी लेकिन वह नहीं रुका, जिसके बाद उसे गोली मारनी पड़ी। गोली विपिन के पैर में लगी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बाद में कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया। मीडिया से पूछने पर विपिन ने हैरान करने वाला जवाब दिया—
मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने उसे नहीं मारा, वो खुद मर गई।”

सास और जेठ भी सलाखों के पीछे

  • निक्की की सास संस दयावती को JIMS Hospital के पास से गिरफ्तार किया गया। वह अपने बेटे विपिन से मिलने जा रही थी।
  • वहीं जेठ रोहित भाटी यानी निक्की का बड़ा देवर भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

पीड़िता के पिता की पीड़ा

निक्की के पिता ने कहा कि उन्होंने बेटी की खुशियों के लिए सब कुछ किया। पहले Scorpio दी, फिर Bullet बाइक भी दी। लेकिन फिर भी उन्हें चैन नहीं मिला। मेरी बेटी को वो रोज-रोज प्रताड़ित करते थे। अब Mercedes की मांग तक करने लगे थे।”

महिला आयोग का सख्त रुख

यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंज चुका है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NWC) ने यूपी पुलिस से सख्त एक्शन की मांग की है। आयोग की अध्यक्ष विजय रहटकऱ ने यूपी के DGP को पत्र लिखकर कहा है कि—

  • सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
  • केस की जांच निष्पक्ष और जल्द की जाए।
  • पीड़िता के परिवार और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  • 3 दिन के अंदर विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाए।

अभी की स्थिति

पति विपिन – 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
सास संस दयावती – गिरफ्तार
जेठ रोहित भाटी – गिरफ्तार
राष्ट्रीय महिला आयोग निगरानी कर रहा है

यह पूरा मामला दहेज प्रथा की काली सच्चाई को फिर से सामने लाता है। सवाल यह है कि बार-बार कानून बनने और जागरूकता फैलाने के बावजूद दहेज की आग में बहुओं की जिंदगी क्यों जल रही है?

Continue Reading

Trending