Connect with us

National

उग्रवादियों ने Manipur में पुलिस अधिकारी को उतारा मौत के घाट, म्यामांर सीमा पर दिया घटना को अंजाम

Published

on

Terrorist attack on Police in Manipur

Manipur के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चिंगथम आनंद की मंगलवार को मोरेह के ईस्टर्न ग्राउंड में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की आपात बैठक हुई। बैठक में मोरेह के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आनंद की सीमावर्ती क्षेत्र में हत्या के बाद राज्य में उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। घटना के बाद, संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मोरेह में पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया। मणिपुर पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में अतिरिक्त बल भेजे गए। हालांकि सीमावर्ती शहर में भारी गोलीबारी की सूचना मिली है।

अधिकारी ने बताया कि विभिन्न कुकी संगठनों ने राजमार्ग पर पुलिस की आवाजाही रोक दी है, इसलिए सीमावर्ती शहर में केवल कुछ पुलिसकर्मी ही ड्यूटी पर थे। पिछले कुछ दिनों में मणिपुर पुलिस के जवानों ने करीब 11 म्यांमार नागरिकों को गिरफ्तार किया था जो मोरेह में अवैध गतिविधियों में शामिल थे। वर्ष 1991 कुकी नागा संघर्ष के बाद, मोरेह में कोई नगा बस्ती नहीं थी और तीन मई 2023 को शुरू हुए मैतेई कुकी संघर्ष के बाद सभी मैतेई सीमावर्ती शहर से भाग गए थे। कुकी संगठनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था और सीमा पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मणिपुर पुलिस की तैनाती की अनुमति नहीं दी गई थी।

स्थिति हो रही सामान्य
मंत्रिमंडल ने बैठक में कहा कि जातीय संघर्ष के दोनों पक्ष पिछले डेढ़ से दो महीने से संयम बरत रहे हैं और शांति कायम है। जब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही थी। इसी बीच पुलिस अधिकारी उग्रवादियों द्वारा मुठभेड़ में शहीद हो गए। राज्य बल और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा संयुक्त रूप से हेलीपैड के निर्माण के लिए ईस्टर्न शाइन स्कूल के मैदान की सफाई की देखरेख के लिए ड्यूटी पर थे। कैबिनेट ने इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की।

कैबिनेट ने पीड़ित के परिजनों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की मंजूरी दी है। शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी रोजगार भी प्रदान किया जाएगा। कैबिनेट ने इसके लिए जिम्मेदार अपराधियों को पकड़ने के लिए मोरेह और आसपास के इलाकों में एक संयुक्त अभियान शुरू करने और दोषियों की गिरफ्तारी तक इसे जारी रखने का निर्देश दिया। कैबिनेट ने इस उद्देश्य के लिए इंफाल से अतिरिक्त राज्य बलों को तैनात किया गया है। इसके बाद से अभियान शुरू हो गया है। कैबिनेट ने आगे निर्देश दिया कि केंद्रीय और राज्य बल राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर पल्लेल-मोरेह सड़क पर परिवहन और आम जनता की भय मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करेंगे। 

कैबिनेट ने कहा कि उग्रवादी संगठन के खिलाफ कल ही प्राथिमिकी दर्ज हो चुकी थी। आज एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या की घटना को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट ने गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) कानून, 1967 की धारा 03 के तहत डब्ल्यूकेजेडआईसी को एक गैरकानूनी संघ/संगठन घोषित करने की सिफारिश करने को भी मंजूरी दे दी। इस बीच, शहीद पुलिस अधिकारी के निवास सिंगजामेई में स्थिति तनावपूर्ण है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

नशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सीमा पार Drug Module का भंडाफोड़, करोड़ों की हेरोइन समेत 3 गिरफ्तार!

Published

on

पंजाब में नशों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एएनटीएफ (ANTF) और बीएसएफ (BSF) ने संयुक्त ऑपरेशन में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में सीमा पार से चल रहे नेटवर्क को बेनकाब किया गया।

इस ऑपरेशन के दौरान तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और रोशन सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 24.5 किलोग्राम हेरोइन, करीब 21 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। इस पूरे नेटवर्क के जरिए ड्रग्स को भारत में लाकर आगे सप्लाई किया जाता था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए Gaurav Yadav ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Chandigarh

पंजाब में Universal Healthcare Model बना मिसाल, हर परिवार को बिना शर्त 10 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा!

Published

on

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए ऐसा मॉडल पेश किया है, जो देश की पारंपरिक योजनाओं से अलग और ज्यादा व्यापक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब राज्य के हर परिवार को बिना किसी शर्त के 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। बढ़ते इलाज के खर्च के बीच यह योजना लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

जहां केंद्र सरकार की Ayushman Bharat योजना सीमित पात्रता और 5 लाख रुपये तक के कवर तक ही सीमित है, वहीं पंजाब का यह मॉडल हर निवासी को कवर करता है, चाहे उसकी आय कुछ भी हो। यही कारण है कि इसे Universal Healthcare Model के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें इलाज का अधिकार किसी सूची या शर्त पर नहीं बल्कि जरूरत के आधार पर तय होता है।

वित्तीय दृष्टि से भी पंजाब का यह मॉडल काफी मजबूत माना जा रहा है। केंद्र सरकार जहां 140 करोड़ आबादी के लिए 9,500 करोड़ रुपये का बजट रखती है, वहीं पंजाब सरकार करीब 3 करोड़ लोगों के लिए 2,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इस हिसाब से प्रति व्यक्ति निवेश कई गुना ज्यादा है, जो राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को साफ तौर पर दर्शाता है।

इस योजना के तहत करीब 65 लाख परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मरीज 2,300 से अधिक इलाज पैकेजों के जरिए दिल की बीमारी, कैंसर, किडनी से जुड़ी समस्याएं, एक्सीडेंट केस और अन्य गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए 900 से अधिक अस्पतालों का नेटवर्क तैयार किया गया है, जहां कैशलेस सुविधा उपलब्ध है।

योजना का एक बड़ा फायदा इसकी आसान प्रक्रिया भी है। जहां अन्य योजनाओं में पात्रता साबित करने के लिए कई दस्तावेजों की जरूरत होती है, वहीं पंजाब में लोग सिर्फ आधार कार्ड या वोटर आईडी के जरिए आसानी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए सेवा केंद्रों और Common Service Centers के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है। साथ ही, गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

इस योजना का असर जमीनी स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। कई ऐसे परिवार, जो पहले इलाज के खर्च के कारण परेशान रहते थे, अब बिना किसी आर्थिक दबाव के इलाज करवा पा रहे हैं। यह मॉडल न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं को आसान बना रहा है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को भी बेहतर करने में मदद कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना सिर्फ एक सरकारी स्कीम नहीं, बल्कि एक सोच में बदलाव है, जहां स्वास्थ्य सेवा को अधिकार के रूप में देखा जा रहा है। उनका कहना है कि पंजाब सरकार का उद्देश्य हर व्यक्ति तक बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो।

कुल मिलाकर, पंजाब का यह यूनिवर्सल हेल्थकेयर मॉडल देश के लिए एक नई दिशा दिखाता है, जहां स्वास्थ्य सेवाएं सीमित नहीं बल्कि सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Continue Reading

Blog

O.T.S स्कीम को मिला जोरदार समर्थन: 111.16 करोड़ की वसूली, 31 मार्च के बाद सख्त कार्रवाई की चेतावनी!

Published

on

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वैट बकाये के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटान (OTS) स्कीम को व्यापारियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस योजना के तहत अब तक करीब 7,845 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें कुल 298.39 करोड़ रुपये के बकाये शामिल हैं। इनमें से सरकार 111.16 करोड़ रुपये की वसूली भी कर चुकी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह स्कीम पुराने टैक्स बोझ को खत्म करने और राज्य के राजस्व को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और रोपड़ जैसे प्रमुख जिलों से इस योजना को अच्छा समर्थन मिला है, जो यह दर्शाता है कि कारोबारियों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राहत योजना 31 मार्च 2026 तक ही लागू है। इसके बाद सरकार सख्त रुख अपनाएगी और बकाया वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। इसके लिए पहले ही करीब 8,000 संपत्तियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कारोबारियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अंतिम मौके का लाभ उठाएं और अपने लंबित वैट बकाये का निपटान कर लें। उन्होंने कहा कि OTS स्कीम के तहत ब्याज और जुर्माने में बड़ी छूट दी जा रही है, जिससे व्यापारियों को राहत मिल रही है और वे अपने वित्तीय रिकॉर्ड को साफ कर सकते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा खत्म होने के बाद सरकार का मौजूदा रियायती रुख समाप्त हो जाएगा और बिना किसी छूट के सख्त वसूली प्रक्रिया लागू की जाएगी। ऐसे मामलों में सामान्य कानूनी जांच और कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना को मिला समर्थन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही पारदर्शी और व्यापार-समर्थक नीतियों पर लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल राजस्व बढ़ाना है, बल्कि मुकदमेबाजी को कम करना और व्यापारियों को नई शुरुआत का अवसर देना भी है।

Continue Reading

Trending