Connect with us

Punjab

पंजाब बनेगा सेमीकंडक्टर हब, CM भगवंत मान ने ग्लोबल दिग्गज NXP को मोहाली में R&D केंद्र के लिए दिया न्योता

Published

on

पंजाब को वैश्विक सेमीकंडक्टर और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऑटोमोटिव और सुरक्षित कनेक्टिविटी सेमीकंडक्टर समाधानों के क्षेत्र में वैश्विक नेता और बहुआयामी प्रौद्योगिकी अग्रणी कंपनी एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर्स को मोहाली में एक अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) केंद्र स्थापित करने की संभावना तलाशने के लिए आमंत्रित किया है।

यह कदम इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन, आईटी और अत्याधुनिक मोबिलिटी समाधानों में मोहाली के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरती स्थिति का लाभ उठाकर निवेशों को आकर्षित करने, अपने नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और प्रांत को वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में शामिल करने के लिए पंजाब सरकार की केंद्रित रणनीति का हिस्सा है।

एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर्स नीदरलैंड के कार्यकारी निदेशक और कंट्री मैनेजर मौरिस गेरेट्स और एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर्स के पब्लिक पॉलिसी हेड डॉ. अंकित पाल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर डिजाइन और नवीन अनुसंधान-आधारित पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोग के अवसर तलाशने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रांत के मजबूत प्रतिभा पूल और उभरते इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने के लिए मोहाली एक रणनीतिक स्थान रखता है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एन.एक्स.पी. को कालकट भवन, मोहाली में ‘सिलिकॉन वैली’ जैसा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की प्रांत सरकार की योजनाओं से भी अवगत करवाया, जो रणनीतिक रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आईटी सिटी के पास स्थित है।

मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप पंजाब के साथ साझेदारी के तहत सिस्टम डिजाइन समाधानों और एन.एक्स.पी. स्टार्टअप चैलेंज प्रोग्राम पर संभावित सहयोग के बारे में चर्चा की, जिसका उद्देश्य नवीनता एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करना, स्टार्टअप्स का समर्थन करना और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधानों का सह-विकास करना है। उन्होंने नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी), एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रौद्योगिकियों, जो वैश्विक उद्योग रुझानों के अनुरूप हैं, जैसे क्षेत्रों में समाधान विकसित करने के लिए पंजाब के उभरते ऑटोमोटिव और ऑटो-कंपोनेंट पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने की भी वकालत की।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रांत में मौजूद प्रतिभा के मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का भी उल्लेख किया, जिसमें आई.आई.टी. रोपड़, आई.एस.बी. मोहाली, प्लाक्षा विश्वविद्यालय, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और अन्य प्रमुख संस्थान शामिल हैं, जो उच्च-गुणवत्ता वाला अनुसंधान और इंजीनियरिंग कार्यबल तैयार करने के लिए सकारात्मक रूप से कार्य कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने एन.एक्स.पी. को प्रांत में मौजूद प्रचुर संभावनाओं और साझा रूप से कार्य करने संबंधी अवसरों की तलाश के लिए पंजाब का दौरा करने का निमंत्रण दिया। इसके अलावा उन्होंने अनुसंधान, नवीनता और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकास के क्षेत्रों में विचार-विमर्श को आगे बढ़ाने की भी वकालत की ताकि वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में पंजाब की स्थिति को और मजबूत किया जा सके।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “नीदरलैंड में पंजाब सरकार के चल रहे निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रम के हिस्से के रूप में वे रणनीतिक साझेदारी तलाशने और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए वैश्विक स्तर की प्रमुख कंपनियों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करने के मार्ग पर हैं।”

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम), आईटी और अत्याधुनिक मोबिलिटी समाधानों के लिए उभरते केंद्र के रूप में स्थापित होने के बारे में पंजाब का पक्ष भी प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में शुरू की गई औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति (आईबीडीपी) 2026 के बारे में भी बताया, जिसके तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर्स को लाभकारी क्षेत्र के रूप में पहचाना गया है, जिसमें स्थिर पूंजी निवेश के 125 प्रतिशत तक के प्रोत्साहन हैं।

उन्होंने अग्रणी वैश्विक कंपनियों, जिनमें इन्फोसिस शामिल है, द्वारा आईटी सिटी, मोहाली में हाल ही में किए गए निवेशों और सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (एससीएल), मोहाली के चल रहे विस्तार का भी उल्लेख किया, जहां भारत सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत टाटा ग्रुप की भागीदारी से क्षमता वृद्धि की पहल की जा रही है। उन्होंने कहा, “प्रांत सरकार के सक्रिय प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब अब दुनिया भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभरा है।”

इस अवसर पर विचार-विमर्श के दौरान एनएक्सपी ने अनुसंधान एवं विकास, एम्बेडेड सिस्टम और ऑटोमोटिव सेमीकंडक्टर समाधानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत में अपनी मजबूत वैश्विक उपस्थिति और व्यापक प्रतिष्ठा को उजागर किया। कंपनी ने उभरते वैश्विक रुझानों, जिसमें इंटेलिजेंट एज प्रणालियाँ, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स, आईओटी और सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रौद्योगिकियों का गतिशील विकास शामिल हैं, के बारे में भी जानकारी साझा की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

‘अदरक, जीरा, लहसुन… ये 7 कभी अकेले सब्जी नहीं बना पाएंगे’ AAP पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान ने कसा तंज

Published

on

राघव चड्ढा (Raghav Chadha) समेत 3 सांसदों ने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं, 4 सांसदों को लेकर सस्पेंस बरकरार है। आम आदमी पार्टी के भीतर सियासी घमासान के बीच आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक पोस्ट शेयर किया है।

भगवंत मान ने आप छोड़कर बीजेपी जॉइन कर चुके और करने की आशंका वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की। उन्होंने इन सब्जियों की खासियत बताते हुए कहा कि ये सब्जियां तब तक ही अहम हैं जब तक किसी में डाली न जाए। अपने आप में इनकी कोई अहमियत नहीं है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया। ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले ये चीजें सब्जी नहीं बन सकतीं।”

राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन मोड में आप

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा सहित तीनों नेताओं पर एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। आप नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, और संदीप पाठक के खिलाफ राज्यसभा सभापति को एक पत्र सौंपा जाएगा। इस पत्र के जरिए, राज्यसभा सभापति से राघव चड्ढा सहित तीनों सांसदों को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी।

इससे पहले, संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्यों के दलबदल की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लोटस’ का हिस्सा करार दिया और कहा कि पंजाब की जनता पार्टी छोड़ने वाले सात सदस्यों को कभी माफ नहीं करेगी।

Continue Reading

National

राघव चड्ढा सहित AAP छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान बोले, ‘उन्हें BJP में भी…’

Published

on

राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के 6 अन्य सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पंजाब में अच्छे काम करने से रोका है. पंजाब से राज्यसभा सांसद को अपने साथ करके बीजेपी ने राज्य के साथ गद्दारी की है. बीजेपी का पंजाब में अपनी कोई अस्तित्व नहीं है.

उन्होंने आगे कहा, ”बीजेपी का यहां अपना कुछ नहीं है. बीजेपी तिकड़मबाजी कर रही है लेकिन वो पंजाब नहीं जीत सकती है. ये सभी अपनी जान बचाने के लिए बीजेपी में गए हैं. हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर ताज होता है.”

जो सात लोग बीजेपी में गए हैं वो पंजाब के गद्दार-भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने कहा, ”जो सात लोग बीजेपी में गए हैं वो पंजाब के गद्दार हैं. बीजेपी ने हमेशा पंजाब के साथ गद्दारी की है. बीजेपी असल में ED, सीबीआई और इनकम टैक्स के दम पर चलने वाली पार्टी है. बीजेपी का पंजाब में अपना कोई आधार नहीं है तो इस तरह से नेताओं को अपने पाले में कर रही है. बीजेपी इतनी ही ताकतवर अगर पंजाब में है तो यहां विधायक जितवाकर उनसे राज्यसभा के लिए लोग जितवाकर दिखाए.

बीजेपी तो एक वॉशिंग मशीन है- भगवंत मान

पंजाब के सीएम ने तंज कसते हुए ये भी कहा, ”बीजेपी तो एक वॉशिंग मशीन है जिसमें जाते ही सारे साफ हो जाते हैं. बीजेपी ने पंजाब को धोखा दिया है. शरद पवार, शिवसेना (UBT), कांग्रेस पार्टी के लिए भी यही वॉशिंग मशीन इस्तेमाल होती थी. कुछ लोगों के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है. पार्टी एकजुट है और पंजाब के लोग देख रहे हैं कि बीजेपी किस तरह से काम कर रही है.” 

ये लोग पंजाब को रिप्रेजेंट नहीं करते- भगवंत मान

भगवंत मान ने आगे कहा, “जो सात सांसद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब को रिप्रेजेंट नहीं करते, वे देशद्रोही हैं. उन्हें बीजेपी में भी कुछ नहीं मिलेगा. बीजेपी पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के काम से परेशान है इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है.”

गद्दारों को जनता जरूर सबक सिखाएगी-भगवंत मान

उन्होंने ये भी कहा, ”पंजाबी दिल से सभी से प्यार करते हैं, लेकिन अगर कोई उनके साथ विश्वासघात करता है, तो वे उसे कभी नहीं भूलते. पंजाब की पवित्र धरती से मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और जनता ही हमारी असली ताकत है. जनता पंजाब के गद्दारों को जरूर सबक सिखाएगी. इस तरह की राजनीति से पंजाब नहीं जीता जा सकता.”

Continue Reading

Politics

अमित शाह राघव चड्ढा को मोहरा बनाकर आप सांसदों को तोड़ने की साज़िश रच रहे हैं: Baltej Pannu

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के जनरल सेक्रेटरी और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने और सांसदों से दलबदली करकर आप को कमजोर करने की कोशिश के लिए भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर करने का तीखा हमला किया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, बलतेज पन्नू ने कहा कि अमित शाह राघव चड्ढा को मोहरा बनाकर आप को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के अंदर पक्की खबरें हैं कि अमित शाह ने राघव चड्ढा को केंद्रीय मंत्री का पद ऑफर किया है अगर वह कम से कम सात आप सांसद को तोड़कर नई पार्टी बनाने में कामयाब हो जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरपरस्ती में राघव चड्ढा के ज़रिए एक नई पार्टी बनाई जा रही है और आप सांसद को इसमें शामिल होने का लालच दिया जा रहा है। हमारे सांसद पर ईडी की नकली रेड और डराने-धमकाने के तरीकों से दबाव बनाया जा रहा है।

राघव चड्ढा पर सीधा हमला करते हुए पन्नू ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया और कम उम्र में संसद भेजा, लेकिन उन्होंने पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है। पंजाबी खुलेआम प्यार करना जानते हैं, लेकिन वे गद्दारों से निपटना भी बहुत अच्छे से जानते हैं।

बलतेज पन्नू ने चेतावनी दी कि पंजाबियों से दुश्मनी मत लो, बहुत महंगी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद भाजपा ने बार-बार उन राज्यों में सरकारें गिराने की कोशिश की है, जहां उसकी सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में फेल हुए और पंजाब में भी फेल हुए, क्योंकि आप के नेता और विधायक एक मिशन के लिए वचनबद्ध हैं और उन्हें तोड़ा नहीं जा सकता।

पंजाब के हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आप सरकार के चार साल बाद भी उसे अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को पैसे और झूठे वादों का लालच दिया गया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ, क्योंकि हमारे नेता जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं।

ईडी की कार्रवाई के बारे में पन्नू ने कहा कि सांसद पर रेड सिर्फ एक प्रेशर स्ट्रेटेजी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ये सांसद व्यापारी हैं और उनके खिलाफ पहले कभी ऐसी रेड नहीं की गई, जो साफ तौर पर राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां ​​भाजपा का एजेंडा पूरा करने के लिए सक्रिय हो जाती हैं।

आप लीडरशिप के खिलाफ केस का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे नेताओं पर झूठे आरोप लगाए गए, लेकिन कोर्ट में कुछ भी साबित नहीं हुआ। पन्नू ने दोहराया कि अब अमित शाह सीधे संसद में आप की आवाज दबाने की इस साज़िश को लीड कर रहे हैं, लेकिन यह कामयाब नहीं होगा।

भाजपा पर निशाना साधते हुए पन्नू ने कहा कि भाजपा 2027 में पंजाब में सरकार बनाने के दावे कर रही है, लेकिन जिस तरह से वे पंजाब और यहां के लोगों पर हमला कर रहे हैं, पंजाबी उन्हें कभी नहीं मानेंगे।

अंत में उन्होंने कहा कि आप ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करके राजनीति का नैरेटिव बदल दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में आप की बढ़ती पॉपुलैरिटी ने अमित शाह को घबरा दिया है। पन्नू ने साफ किया कि आप सांसद  ईडी या सीबीआई से नहीं डरते और पंजाबी ऐसी धमकियों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Continue Reading

Trending