Connect with us

Punjab

Punjab Government का नशे के खिलाफ बड़ा action – अब तक 16,348 गिरफ्तार, 622 Kg Heroin Seized, 200 Psychologists की भर्ती, 1,000 Beds और Psychiatrists भी होंगे Appoint

Published

on

पंजाब में नशे के खिलाफ छेड़े गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को अब और तेज किया जा रहा है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंत्री तरुणप्रीत सोंध के साथ एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने बताया कि अब तक इस मुहिम के तहत 16,348 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 622 किलो हेरोइन बरामद की गई है। साथ ही, 118 ड्रग संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है और ₹11 करोड़ नकद जब्त किए गए हैं।

अब इलाज और पुनर्वास पर भी ज़ोर

चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार अब सिर्फ पकड़-धकड़ तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अब नशे के शिकार लोगों के इलाज और समाज में वापसी के लिए भी व्यवस्थित योजनाएं लागू की जा रही हैं।

200 साइकोलॉजिस्ट होंगे भर्ती

सरकार नशा पीड़ितों की काउंसलिंग के लिए 200 मनोवैज्ञानिकों (psychologists) की छह महीने के लिए अस्थायी भर्ती करेगी। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को उनके स्थायी पद तैयार करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

हर नशा मुक्ति केंद्र में मनोचिकित्सक की सुविधा

अब राज्य के हर नशा मुक्ति केंद्र, अस्पताल और ओओएटी क्लीनिक में प्रति दिन दो घंटे के लिए psychiatrists (मनोचिकित्सक) तैनात किए जाएंगे। उन्हें हर दिन के ₹3,000 दिए जाएंगे ताकि ज़रूरतमंद मरीजों को काउंसलिंग, इलाज और दवाएं दी जा सकें।

1000 नए बेड और प्राइवेट सहयोग

सरकार ने नशा मुक्ति केंद्रों और ओओएटी क्लीनिकों में 1,000 अतिरिक्त बेड जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, प्राइवेट नर्सिंग होम्स और डि-एडिक्शन सेंटर्स के साथ साझेदारी कर के 1,000 और बेड जोड़े जाएंगे, ताकि सरकारी संसाधनों पर बोझ कम हो। इन प्राइवेट सेंटरों में इलाज का खर्च सरकार ही उठाएगी।

स्टाफ की कमी दूर होगी

नशा मुक्ति केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को देखते हुए, एक हफ्ते में स्टाफ बढ़ाने का पूरा प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा।

Skill Development की नई शुरुआत

नशे की लत से उबर चुके लोगों को आजीविका के लिए तैयार करने के उद्देश्य से, सरकार अब जेलों और अन्य जगहों पर स्किल डेवेलपमेंट सेंटर्स शुरू करेगी। इससे नशे से बाहर आए युवाओं को व्यावसायिक ट्रेनिंग मिल सकेगी और वे स्वावलंबी जीवन जी सकेंगे।

युद्ध नशे के विरुद्ध’ बना जन आंदोलन

हरपाल चीमा ने कहा कि अब यह लड़ाई सरकार की नहीं, पूरे पंजाब की लड़ाई बन गई है। आम लोग खुद आगे आकर नशा तस्करों की जानकारी दे रहे हैं, और कई नशा पीड़ित स्वेच्छा से इलाज के लिए आगे आ रहे हैं।

विपक्ष पर तीखा हमला

चीमा ने कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके शासन में ही नशे का जाल फैला था। उन्होंने कहा कि आज वही लोग हमारी कोशिशों की आलोचना कर रहे हैं जबकि उन्हें अपने डोप टेस्ट करवा कर खुद नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती होना चाहिए। चीमा ने दावा किया कि सरकार के पास कई वीडियो और फोटो सबूत हैं जो बताते हैं कि कुछ विपक्षी नेता तस्करों को बचा रहे हैं। ये सबूत कोर्ट में पेश किए जाएंगे ताकि दोषियों को सज़ा मिल सके।

जाखड़ और वडिंग पर तंज

चीमा ने सुनील जाखड़, राजा वड़िंग और अकाली नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जाखड़ कभी कांग्रेस में थे, अब भाजपा में हैं, हो सकता है कल को अकाली दल में शामिल होकर उसके अध्यक्ष बन जाएं। उन्हें सिर्फ पद से मतलब है, सेवा से नहीं।”

जनता का साथ जरूरी

हरपाल चीमा ने अंत में कहा, “हमारे मिशन में पंजाब की जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। गांव-गांव में लोग अब शपथ ले रहे हैं कि वे नशे के खिलाफ लड़ेंगे। हम सब मिलकर पंजाब को फिर से नशा मुक्त बनाएंगे।”

मुख्य बिंदु एक नज़र में:

  • 16,348 गिरफ्तारियां, 622 किलो हेरोइन जब्त
  • 118 ड्रग संपत्तियाँ ध्वस्त, ₹11 करोड़ की नकदी बरामद
  • 200 मनोवैज्ञानिकों की भर्ती
  • 1000 नए बेड सरकारी डि-एडिक्शन सेंटर्स में
  • 1000 बेड निजी संस्थानों में, सरकार उठाएगी खर्च
  • हर केंद्र में रोज़ 2 घंटे के लिए मनोचिकित्सक
  • Skill Development सेंटर, जेलों में भी होंगे
  • विपक्ष पर नशा तस्करी में सहयोग के गंभीर आरोप

Punjab

बीजेपी मुख्यालय ब्लास्ट मामले में CM बोले:चंडीगढ़ पुलिस को सहयोग देंगे; पंजाब पुलिस आरोपी अरेस्ट करे तो दोषी भगवंत मान नहीं

Published

on

पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब भाजपा के नेताओं पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि देश में जो अब तक गलत हुआ है, वह नेहरू कर गया, लाल बहादुर शास्त्री कर गया। यह तो अंबेडकर को भी भला-बुरा कहने लग जाते हैं। संविधान वह गलत कर गया। चंडीगढ़ में जो गलत काम होता है, वह भगवंत मान करता है।

वहीं, उन्होंने कहा अगर भाजपा दफ्तर पर हुए धमाके के आरोपी पंजाब पुलिस ने अरेस्ट करे, तो भगवंत मान दोषी है। पंजब पुलिस चंडीगढ़ पुलिस का सहयोग करेंगी। हम तो सेना की मदद करते हैं। यह (बीजेपी या मोदी) दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाते हैं।

इन दिनों इन्होंने जाखड़ और कैप्टन के कंधों पर बंदूक रखी है। यहां पर वह कांग्रेस की अर्थी को कंधा दे गए। यह खुद तो कभी जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते हुए कहा कि कई जीजा-साला, चाचा-भतीजे के मामलों की जांच चल रही है। कई पहले जो सरकारी थे, जिन्होंने सरकार के पैसे खाए थे, उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

पंजाब सीएम भगवंत मान चंडीगढ में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए।

पंजाब सीएम भगवंत मान चंडीगढ में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए।

अब जानिए क्या कहा सीएम ने भाजपा को लेकर

चंडीगढ़ में गलत भगवंत मान करता है:

सीएम चंडीगढ़ में आज चार साल में किए गए काम गिना रहे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि देश में जो गलत हुआ है, वह नेहरू कर गया, लाल बहादुर शास्त्री कर गया। यह तो अंबेडकर को भी भला-बुरा कहने लग जाते हैं। संविधान वह गलत कर गया। चंडीगढ़ में जो गलत काम होता है, वह भगवंत मान करता है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल कर गया, तो यह आप काम करते हैं।

अब तो मोदी की तपस्या पूरी हो गई होगी:

24 साल अकेले नरेंद्र मोदी जी को सत्ता में हो गए। 12 साल गुजरात और 12 केंद्र में हो गए। खुद कोई गलत काम किया नहीं है। आप खुद जिम्मेदारी नहीं ली। जब कहा था दो करोड़ नौकरियां देंगे, वह कहां हैं। जब कहा था 15-15 लाख देंगे, वह कहां है। स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने की बात कही थी, तो वह कहां है। जब कहा था कि किसानों की एमएसपी देंगे। मेरी तपस्या में कमी रह गई। अब तो तपस्या पूरी हो गई होगी। उसके बाद कौन सा कुछ कर दिया।

जाखड़ और कैप्टन के कंधे भी बेगाने:

सीएम ने कहा कि इन्हें तो (मोदी व बीजेपी) को दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चलानी आती है। अब मुझे लगता है जाखड़ के कंधे पर रखी होगी। कैप्टन के कंधे पर धर रखी होगी। यह कंधे कौन से अपने हैं। यह कंधे भी बेगाने हैं। इधर वह कांग्रेस की अर्थी को कंधा दे गए। वहां जाकर बंदूक को कंधा दे रहे हैं।

फिर हरियाणा में जाकर कर ले आढ़त

हरियाणा के सीएम के पास जाकर पंजाब के आढ़तियों द्वारा खरीद को लेकर चिंता जताने के सवाल पर सीएम ने कहा कि फिर वह (आढ़ती) हरियाणा में जाकर आढ़त कर ले। वह हर बात में हरियाणा को साथ में ले आते हैं। हरियाणा संगरूर जिले के बराबर भी उत्पादन नहीं करता है, गेहूं और धान का।

हरियाणा में बिजली के बिल घरों और खेतों को माफ नहीं हैं। जो सेंटर के साथ मामला है, वह सेंटर के साथ उठाए। वहीं, चिंता भगवंत मान के काम की क्यों कर रहे हैं। वह हरियाणा सीएम के सामने मुद्दा उठाते, क्योंकि मोदी ने रेट नहीं बढ़ाया। मैंने तो तीन-चार बार प्रस्ताव भेजा था। हरियाणा सीएम के पंजाब दौरों के सवाल पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह भी हरियाणा के दौरे करेंगे।

हम तो फौज को भी सहयोग देते हैं

चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के हमले संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस चंडीगढ़ पुलिस को सहयोग देगी। इसका मतलब यह नहीं है कि अगर पंजाब पुलिस ने आरोपी अरेस्ट किए, तो भगवंत मान दोषी है। हम उन्हें सहयोग देंगे। हम फौज को भी सहयोग देते हैं। वहीं, हमें विदेश में बैठे गैंगस्टर और आतंकियों का लिंक मिलता है, तो भारत के गृह मंत्रालय का सहयोग कर उन्हें वापस लेकर आते हैं।

Continue Reading

National

‘हर गांव के लोगों को नौकरी दी बिना सिफ़ारिश और बिना किसी कैश के’, बोले CM मान, पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड

Published

on

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के चार साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सीएम मान ने कहा कि पंजाब में ऐसा पहला बार हुआ है कि सरकार ने 4 साल में 65264 नौकरियां दी हैं। हमने हर गांव के लोगों को सरकारी नौकरी दी। यह नौकरी बिना सिफ़ारिश और बिना किसी कैश के दी गई है। 

राघव चड्ढा के मामले पर भगवंत मान ने कही ये बात

राघव चड्ढा के मामले पर भगवंत मान ने कहा कि पार्लियामेंट्री बोर्ड का लीडर बदलता रहता है। जब हम जीते थे तो पहले गांधी बने थे। फिर मुझे बनाया गया। अगर कोई पार्टी के व्हिप के ख़िलाफ़ जाएगा तो कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि गुजरात में हमारे 160 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुआ है। उस पर बोलना चाहिए। जाली वोट बन रहे हैं उस पर राज्यसभा में बोलना चाहिए। लेकिन ये सब राघव नहीं बोल रहे तो शक तो जाएगा ही। 

ग्रामीण विकास और पंचायत पर भी पेश किया था रिपोर्ट कार्ड

इससे पहले सीएम भगवंत मान ने बुधवार को ग्रामीण विकास और पंचायतों के लिए अपनी सरकार के कामों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, जिसमें राज्य के गांवों के विकास पर ज़्यादा खर्च को खास तौर पर बताया गया। ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ अभियान के तहत मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि पिछले चार सालों में उनकी सरकार ने ग्रामीण विकास पर 3,847 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान 1,883 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। उनके साथ ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंध भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में पंचायत भवनों, पुस्तकालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, खेल के मैदानों, गलियों और अन्य विकास कार्यों पर 1,030 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि पीने के पानी की सप्लाई, साफ-सफाई, ठोस कचरा प्रबंधन और अन्य कामों पर 1,336 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि राज्य में 3,000 खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं, जिन पर 1,166 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 

Continue Reading

National

‘राघव चड्ढा बीजेपी के साथ…’ राज्यसभा सांसद के मुद्दे पर बोले पंजाब के CM भगवंत मान

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. पंजाब के सीएम ने आरोप लगाया है कि चड्ढा, बीजेपी के साथ कंप्रोमाइज्ड हैं. 

मान ने शुक्रवार, 3 अप्रैल को कहा कि राघव चड्ढा बीजेपी के साथ compromised हैं. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कोई मुद्दे तय करती है कि इन मुद्दों पर राज्यसभा में बोलना है . मगर नेता कैंटीन में समोसों के दाम पर बोलता है तो लगता है कि नेता किसी और स्टेशन से बोल रहा है. ऐसी स्थिति में पार्टी नेता पर कार्रवाई करती है.

बता दें आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर चड्ढा को सदन में पार्टी के उपनेता पद से हटाने का आग्रह किया और उनके स्थान पर पंजाब के सांसद अशोक मित्तल का नाम प्रस्तावित किया. सूत्रों के अनुसार, पत्र में कहा गया है कि चड्ढा को सदन में बोलने के लिए ‘आप’ के निर्धारित कोटे से समय आवंटित नहीं किया जाना चाहिए. चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं.चड्ढा एक समय में ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल के करीबी विश्वासपात्र माने जाते थे.

Continue Reading

Trending