Connect with us

National

Investment का नया Hub बना Punjab: दुनियाभर की Companies तैयार निवेश के लिए

Published

on

पंजाब आज देश और दुनिया के निवेशकों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच और प्रगतिशील नीतियों के चलते राज्य अब औद्योगिक विकास का नया केंद्र बन चुका है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में कई बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात की और उन्हें पंजाब में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में निवेश करना सिर्फ एक लाभ का सौदा नहीं, बल्कि दीर्घकालिक साझेदारी का अवसर है। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि राज्य में सुरक्षा, स्थिरता और सफलता की पूरी गारंटी है। साथ ही, उन्होंने बताया कि पंजाब में आज शांति, भाईचारा और सकारात्मक माहौल है, जो हर निवेशक के लिए आदर्श है।

पंजाब सरकार ने Ease of Doing Business को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। उद्योगों के लिए प्रक्रियाओं को आसान और तेज बनाया गया है। तकनीक आधारित और पारदर्शी शासन ने निवेशकों का विश्वास और बढ़ाया है। नतीजतन, अब तक 123 से ज्यादा बड़ी कंपनियों ने पंजाब में ₹1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए हैं

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को बताया कि पंजाब में कुशल मानव संसाधन, अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर और नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन मौजूद हैं, जो हर इंडस्ट्री के लिए बेहतरीन अवसर हैं। चाहे टेक्सटाइल हो, ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग या IT सेक्टर, पंजाब अब हर क्षेत्र में आगे है। राज्य की युवा शक्ति, आधुनिक सोच और नवाचार की भावना इसे भारत का सबसे गतिशील औद्योगिक हब बना रही है।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को मार्च 2026 में मोहाली में आयोजित होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। यह सम्मेलन निवेशकों, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं को एक मंच पर लाएगा, जिससे पंजाब के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया जा सके।

बीते तीन साल में पंजाब ने फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, साइकिल निर्माण, टूरिज्म और IT जैसे क्षेत्रों में जबरदस्त प्रगति की है। इससे न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है, बल्कि लाखों नई नौकरियाँ भी पैदा हुई हैं। अनुमान है कि ₹1.23 लाख करोड़ के निवेश से लगभग 4.7 लाख नई नौकरियाँ बनेंगी, जो ‘रोज़गारयुक्त पंजाब’ के मुख्यमंत्री मान के विज़न को साकार करने का बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य केवल निवेश को बढ़ावा नहीं देता, बल्कि निवेशकों के साथ साझेदारी को भी गंभीरता से निभाता है। उनका कहना है, “हम चाहते हैं कि निवेशक पंजाब को सिर्फ व्यवसाय की भूमि न देखें, बल्कि विश्वास और विकास की भूमि के रूप में देखें।”

पंजाब अब केवल खेती और हरियाली के लिए ही नहीं, बल्कि औद्योगिक उत्कृष्टता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए भी जाना जाएगा। सरकार के लगातार प्रयासों से राज्य का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है, और आने वाले वर्षों में यह पूरे भारत के लिए विकास का मॉडल बन सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

पंजाब में SIR का दूसरा चरण शुरू, जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; ऐसे चेक करें अपना नाम

Published

on

पंजाब में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का दूसरा चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग की ओर से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। अब पंजाब के मतदाता ऑनलाइन अपना नाम और वोट की स्थिति चेक कर सकते हैं।

मतदाता CEO पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना नाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर SIR से जुड़े कई विकल्प दिए गए हैं, जिनमें ASDD LIST, DRAFT 2026 और SEARCH LIST SIR 2003 शामिल हैं।

DRAFT 2026 में ऐसे चेक करें नाम

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले CEO पंजाब की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद DRAFT 2026 विकल्प पर क्लिक करें। यहां अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनना होगा। इसके बाद कैप्चा भरकर भाग नंबर और भाग के नाम के आधार पर संबंधित वोटर लिस्ट की PDF देखी या डाउनलोड की जा सकती है।

ASDD LIST से भी करें जांच

मतदाता ASDD LIST के जरिए भी अपनी वोट की स्थिति की जांच कर सकते हैं। इसके लिए EPIC नंबर दर्ज करना होगा। अगर आपका नाम ASDD सूची में दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि संबंधित नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। वहीं, नाम नहीं मिलने पर सिस्टम में ‘Unidentified’ स्टेटस दिखाई दे सकता है।

BLO और राजनीतिक दलों को भी मिलेंगी सूचियां

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, ERO की ओर से राजनीतिक दलों और BLO को भी वोटर लिस्ट की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी। ये सूचियां बूथवार तैयार की गई हैं, जिससे संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं की जानकारी की जांच की जा सके।

इसलिए पंजाब के मतदाताओं के लिए जरूरी है कि वे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम और वोट की स्थिति समय रहते जरूर चेक करें। अगर नाम या किसी जानकारी में गलती मिलती है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

Continue Reading

National

नांदेड़ साहिब में सुखबीर बादल पर हमला, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published

on

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ तख्त श्री हजूर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान माता साहिब कौर गुरुद्वारा साहिब के पास उनके साथ यह घटना हुई। हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद गुरुद्वारा साहिब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमला किसने और किस वजह से किया।

फिलहाल सुखबीर सिंह बादल को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी मेडिकल जांच के बाद ही सामने आएगी। वहीं, पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद नांदेड़ साहिब में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हमले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Continue Reading

National

गुरुग्राम में किसने खरीदा ₹271 करोड़ का देश का सबसे महंगा पेंटहाउस!

Published

on

भारत के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में गुरुग्राम ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। डीएलएफ के सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहलियास’ में करीब ₹271 करोड़ का पेंटहाउस बिकने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महंगी प्रॉपर्टी को कारोबारी मानव सरदाना ने खरीदा है, जो ‘इंपीरियल ऑटो’ से जुड़े रहे हैं। इस डील ने गुरुग्राम की प्रीमियम रियल एस्टेट मार्केट में नई चर्चा छेड़ दी है।

‘द डहलियास’ को डीएलएफ का सबसे महत्वाकांक्षी सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 29 मंजिलों वाले 8 टावरों में फैला है, जिसमें कुल 420 अपार्टमेंट्स हैं। इसकी कुल प्रोजेक्ट वैल्यू करीब ₹40,000 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। प्रोजेक्ट को खास तौर पर बेहद हाई-नेट-वर्थ ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ₹271 करोड़ में खरीदे गए इस पेंटहाउस का सुपर एरिया करीब 17,200 वर्ग फीट है, जबकि इसका कारपेट एरिया लगभग 10,500 वर्ग फीट बताया गया है। इस हिसाब से सुपर एरिया के आधार पर इसकी कीमत करीब ₹1.58 लाख प्रति वर्ग फीट और कारपेट एरिया के हिसाब से लगभग ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फीट बैठती है।

इतनी बड़ी कीमत के साथ यह सौदा भारत के सबसे महंगे आवासीय संपत्ति लेनदेन में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि कारपेट एरिया के हिसाब से कीमत गुरुग्राम को देश के सबसे महंगे रिहायशी बाजारों में शामिल मुंबई की प्रीमियम लोकेशनों के काफी करीब ले आती है।

मुंबई के वर्ली और अन्य प्रमुख इलाकों में भी लग्जरी घरों की कीमतें कई बार ₹2 लाख प्रति वर्ग फीट से ऊपर पहुंच जाती हैं। ऐसे में गुरुग्राम में ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फीट के करीब की यह डील शहर में बढ़ती लग्जरी हाउसिंग डिमांड और प्रीमियम प्रॉपर्टी की कीमतों को दर्शाती है।

गुरुग्राम पिछले कुछ वर्षों में देश के प्रमुख लग्जरी रियल एस्टेट बाजारों में तेजी से उभरा है। बड़े कॉरपोरेट हाउस, उद्योगपति और हाई-नेट-वर्थ खरीदार यहां बड़े आकार के अपार्टमेंट, पेंटहाउस और अल्ट्रा-लक्जरी घरों में निवेश कर रहे हैं। ₹271 करोड़ की यह डील इस बात का संकेत मानी जा रही है कि गुरुग्राम में प्रीमियम प्रॉपर्टी का बाजार अब देश के सबसे महंगे रियल एस्टेट बाजारों को टक्कर देने लगा है।

Continue Reading

Trending