Connect with us

Punjab

पंजाब CM सेहत बीमा योजना 22 जनवरी को होगी लांच:स्वास्थ्य मंत्री बलबीर बोले- सीएम को जत्थेदार साहिब ने 15 को किया है तलब

Published

on

पंजाब मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना जो कि पहले 15 जनवरी को लांच होनी थी। लेकिन यह 22 जनवरी को लॉन्च होगी। क्योंकि जत्थेदार साहिब ने सीएम को समन किया हुआ है। इस वजह से इसमें एक सप्ताह की देरी हुई। यह बात पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब में दी। इस दौरान वह स्कीम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब तक स्कीम लांच नहीं होती।

तब तक इसका ट्रायल कर लेंगे सरकार ने प्रोजेक्ट के लिए 1200 करोड़ का बजट रखा। सेहत मंत्री ने बताया कि इस स्कीम हमारा टारगेट तीन करोड़ लोग है। हमारी कोशिश हर व्यक्ति को यह कार्ड बनाकर देना है। इसके लिए दो क्राइटेरिया है। एक तो आधार कार्ड पंजाब का होना चाहिए और वोटर कार्ड पंजाब का होना चाहिए। जो बच्चे है, उनका डिपेंडेंट कार्ड हाेना चाहिए।

650 प्राइवेट अस्पताल स्कीम में हुए शामिल

जिनके कार्ड नहीं है। सरकार ने ओर कोई मानक तय नहीं किए है। दुनिया में यह अपनी तरह की पहली स्कीम है। 650 प्राइवेट अस्पताल व सारे मेडिकल स्कीम में में जुड़े चुके है। सारे बडे़ अस्पताल भी स्कीम में शामिल हो चुके है। सारे पक्ष से यह बहुत बड़ी स्कीम है। इससे लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने इसके लिए प्राथमिक चरण में 1200 करोड़ रुपए का बजट रखा है।

हमें कई अन्य सोर्स से भी पैसे आने है। सरकार 1200 से 1500 करोड़ खर्च करेगी तो इससे लोगों का फायदा होगा। इससे लोगों को इमरजेंसी केयर मिलेगी।सेहत मंत्री ने कहा कि यह योजना बहुत अच्छी है। जैसे फ्री बिजली की योजना दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने शुरू की। इसे आगे पंजाब में सीएम भगवंत मान ने बढ़ाया।

वहीं, आज कोई ऐसी स्टेट नहीं है। जहां लोगों को फ्री बिजली नहीं मिलती है। वहीं, इस योजना को भी पूरे देश में फॉलो करेगी। जिला अस्पतालों में जरूरी दवाइयां दे रहे है। पहली बार सरकारी अस्पताल लिवर प्लांट हुआ है। वहीं, अब किडनी प्लांट करने जा रही है। प्राइवेट अस्पतालों से मिलकर काम कर रहे है। जिला अस्पताल में मिलेगी वेंटिलेटर की सुविधा सेहत मंत्री ने बताया कि हमने 1400 मेडिकल अफसर रखे थे। इसमें 800 जॉइन कर चुके हैं। 170 के करीब और मेडिकल अफसरों को नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। मुख्मंत्री साहब नर्सों को नियुक्ति पत्र देंगे। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने हमे जॉइन किया। स्पेशल डॉक्टर के लिए पैनल रखे जाएंगे। 65 साल वाले डॉक्टर रखे थे।

उन्होंने कहा था कि 58 साल से अधिक उम्र वालों को रिटायर नहीं करेंगे। उसमें काफी लोगों ने जॉइन किया है। पीजी में 100 से अधिक डॉक्टरों ने जॉइन किया। मोहल्ला क्लीनिक में हमने डॉक्टरों को इपैनल किया है। 300 डॉक्टर रखने थे, साढ़े छह सौ डॉक्टरों ने आवेदन किया है। यह हमारा अगला छह महीने का टारगेट है। सारे 23 जिला अस्पताल में वेंटिलेटर, कॉर्डियक मॉनिटर व ट्रेंड डॉक्टर की सुविधा भी रहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! कल खातों में आएगी 3 महीने की राशि, जानें किसे मिलेगा लाभ

Published

on

पंजाब की महिलाओं का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए गए वादे के अनुसार 1 जुलाई से महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि भेजना शुरू किया जाएगा। महिलाओं को ‘मातृ-पुत्री सम्मान योजना’ के तहत तीन महीने की राशि एक साथ मिलने की तैयारी है।

सरकार के अनुसार, अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये, जबकि सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। चूंकि योजना को 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना गया है, इसलिए पहली किस्त में अप्रैल, मई और जून यानी तीन महीने की राशि एक साथ लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि महिलाओं का पंजीकरण चाहे किसी भी समय हुआ हो, योजना का लाभ 1 अप्रैल से ही लागू माना जाएगा। ऐसे में पहली बार मिलने वाली राशि तीन माह की एकमुश्त किस्त के रूप में जारी की जाएगी।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री ने पहले बताया था कि योजना की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अब इसे लागू किया जा रहा है।

इस योजना का लाभ 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र महिलाओं को मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) जैसे आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है।

सरकार का दावा है कि इस योजना से राज्य की लाखों महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और चुनाव के दौरान किया गया वादा भी पूरा होगा।

Continue Reading

Punjab

पंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, चयन के लिए आज UPSC की अहम बैठक

Published

on

पंजाब को जल्द ही स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) मिलने की संभावना है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज पंजाब के नए डीजीपी के चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक करेगा। इस बैठक में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के पैनल को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद तीन अधिकारियों के नाम पंजाब सरकार को भेजे जाएंगे। इन्हीं तीन नामों में से राज्य सरकार एक अधिकारी को स्थायी डीजीपी नियुक्त करेगी।

यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत अपनाई जा रही है। अदालत के आदेश के अनुसार राज्यों में डीजीपी की नियुक्ति UPSC द्वारा तैयार किए गए पैनल में शामिल अधिकारियों में से ही की जाती है।

फिलहाल गौरव यादव जुलाई 2022 से पंजाब के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पंजाब सरकार ने डीजीपी पद के लिए पात्र 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम UPSC को भेजे थे।

वरिष्ठता सूची में डॉ. शरद सत्य चौहान, हरप्रीत सिंह सिद्धू, गौरव यादव और कुलदीप सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यदि UPSC वरिष्ठता और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर तीन अधिकारियों का पैनल तैयार करती है, तो गौरव यादव का नाम भी इसमें शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में उनके दोबारा स्थायी डीजीपी बनने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

UPSC की चयन समिति में UPSC के अध्यक्ष, केंद्रीय गृह सचिव या उनके नामित वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख (जो किसी राज्य कैडर से न हों), पंजाब के मुख्य सचिव और राज्य के वर्तमान डीजीपी सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

अब सभी की नजरें आज होने वाली UPSC की बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि इसी बैठक के बाद पंजाब को नया स्थायी डीजीपी मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Continue Reading

Punjab

जालंधर में आप ने अकाली दल और भाजपा को दिया बड़ा राजनीतिक झटका, कई दिग्गज नेता पार्टी में शामिल

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर में अकाली दल और भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। जालंधर कैंट इलाके में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले कई बड़े और जमीनी नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने इन सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया।

इस मौके पर ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति का मुख्य मकसद पंजाब का सर्वपक्षीय विकास और आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं देना है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों से खुश है, यही वजह है कि राज्य के कोने-कोने से सम्मानित और अनुभवी नेता लगातार आप का हिस्सा बन रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा और उनके सहयोग से जालंधर इलाके में विकास के कामों को और गति मिलेगी।

आम आदमी पार्टी की मेंबरशिप लेने वाले खास नेताओं में मुख्य रूप से शिरोमणि अकाली दल के हलका प्रधान कैंट और सरपंच लवप्रीत, भाजपा कैंट बोर्ड जालंधर यूथ अध्यक्ष आर्यन भट्टी, और भावदास एससी कम्युनिटी के चेयरमैन और पीएसपीसीएल के रिटायर्ड एसडीओ पाल राम भट्टी शामिल हैं। उनके साथ भाजपा ज़िला प्रवक्ता हर्ष भारद्वाज, ज़िला महासचिव रमेश पाल, भाजपा यूथ उपाध्यक्ष मोहितप्रीत सिंह, शिरोमणि अकाली दल के पंचायत सदस्य विजय कुमार, राज रानी और अमरजीत भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने एक आवाज़ में कहा कि वे पुरानी पार्टियों की गुटबाज़ी और जनविरोधी व्यवहार से निराश हैं। वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के साफ़-सुथरे और लोगों के लिए काम करने के तरीके से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी को मज़बूत करने और सरकार की भलाई की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करेंगे।

Continue Reading

Trending