Connect with us

Punjab

पंजाब में इस तारीख को नहीं मिलेगा Petrol-Diesel, लोगों में मची अफरा-तफरी

Published

on

पंजाब डेस्क: पंजाब भर के पेट्रोल पंपों पर जनता को 15 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक करीब एक सप्ताह के लंबे समय के लिए पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है । क्योंकि पंजाब पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने 15 फरवरी को पेट्रोल पंपों पर तेल कंपनियों से पेट्रोल और डीजल की खरीद नहीं करने सहित 22 को तेल बिक्री नहीं करने का ऐलान किया है अर्थात पंजाब भर के पेट्रोल पंप 22 फरवरी को बंद रहेंगे।

बुधवार को लुधियाना के शहरों में पंप स्टेशनों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, जहां लोग अपनी टंकी भरवाते नजर आएं। पेट्रोलियम डीलर्स एसोशिएशन द्वारा पिछले करीब 7 वर्षों से पेट्रोल और डीजल की कमीशन राशि में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होने के चलते केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ यह आंदोलन छेड़ा गया है। डीलर एसोसिएशन द्वारा पेट्रोलियम कंपनियों से तेल की खरीद और बिक्री नहीं करने संबंधी जारी की गई चेतावनी में मौजूदा समय दौरान किसानो द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ छेड़ा गया आंदोलन भी आग में घी डालने का काम करेगा क्योंकि किसानी आंदोलन के चलते चक्का जाम होने के कारण पंजाब भर के पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित होने की आशंकाएं लगातार बढ़ती जा रही है । मामले संबंधी बातचीत करते हुए लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक कुमार सचदेवा ने दावा किया कि पेट्रोलियम कारोबारियो द्वारा मजबूरी वश 15 और 22 फरवरी को पेट्रोल ,डीजल की खरीद और बिक्री नहीं करने का ऐलान किया गया है । उन्होंने कहा पैट्रोलियम डीलर कतई नहीं चाहते हैं कि आम जनता को रोजमरहा की जरूरत का अहम हिस्सा बन चुके पैट्रोल और डीजल की किल्लत का सामना करना पड़े।

लेकिन कारोबारी की भी मजबूरी है कि पिछले 7 वर्षों से पेट्रोलियम कंपनी एवं केंद्र सरकार द्वारा तेल की बिक्री पर कमीशन बढ़ाने संबंधी कोई पहल कड़वी नहीं की गई है जबकि आग उगलती महंगाई के इस दौर में अधिकतर पेट्रोल पंप को मलिक अपने खर्चे तक निकलने से असमर्थ हो चुके हैं । चेयरमैन सचदेवा ने कहा कि डीलर एसोसिएशन द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर कई बार केंद्र सरकार को मांग पत्र देने सहित धरने प्रदर्शन एवं पेट्रोल पंप बंद कर हड़ताल पर जाने संबंधी दी गई चेतावनी का सरकार की सेहत पर कोई असर ना होता देख अब डीलर एसोसिएशन और पर की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है जिसके चलते 15 फरवरी को डीलर्स एसोसिएशन द्वारा पंजाब भर के पेट्रोल पंपों पर तेल कंपनियों से तेल की खरीद व 22 फरवरी को बिक्री पूर्ण तौर पर बंद की जाएगी । उन्होंने कहा 15 फरवरी को पैट्रोल पंपों पर मौजूद तेल के स्टॉक की बिक्री तो की जाएगी लेकिन 16 फरवरी को पेट्रोल पंप पूर्ण तौर पर पंप बंद रहेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

Published

on

पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।

टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Continue Reading

Blog

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, Harpal Cheema को ट्रांसपोर्ट और Dr. Ravjot Singh को जेल विभाग की जिम्मेदारी

Published

on

पंजाब कैबिनेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यह अहम फैसला कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अचानक हुई गिरफ्तारी के तुरंत बाद लिया गया, ताकि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है। उन्हें अब ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग के साथ-साथ अब चीमा राज्य के परिवहन तंत्र, सरकारी बस सेवाओं के संचालन, नीतिगत फैसलों और विभागीय सुधारों की निगरानी भी करेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है। राज्य में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के पुनर्वास और सुधार से जुड़े मुद्दों के कारण यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। डॉ. रवजोत सिंह अब जेल प्रशासन को और मजबूत बनाने तथा सुधारात्मक कदमों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट में एक तरह का सियासी खालीपन पैदा हो गया था, जिसे भरने के लिए सरकार को तुरंत यह कदम उठाना पड़ा। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में जनकल्याण योजनाएं, विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।

सरकार ने साफ किया है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित और प्रभावी फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि राज्य की व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहे।

Continue Reading

Punjab

धनौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पंजाब के बरनाला जिले में धनौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस की वर्दी और एक इनोवा कार भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहनकर भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर धनौला पुलिस ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठे हुए थे। शक होने पर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (चक्क महंता वाला), अजय (मुनके उताड़) और गुरप्रीत सिंह (मुनके उताड़) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धनौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Continue Reading

Trending