Connect with us

Punjab

पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सामने आया Pakistan Connection

Published

on

Punjab police seized drugs

जिला पुलिस गुरदासपुर ने एक अंतर्राष्ट्रीय नशीले पदार्थो के तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर उनसे 40 लाख 65 हजार 150 रुपए भारतीय करंसी, 2  पिस्तोल,42 कारतूस, 3 मैगजीन,15 ग्राम हैरोईन,एक कार व एक मोटर साईकल बरामद किया। इस गिरोह के दुबई, Pakistan सहित जम्मू कश्मीर में भी तार जुड़े हैं।  पुलिस ने इस संबंधी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी को गोईंदवाल जेल से प्रोटैकशन वारंट पर पूछताछ के लिए लाया गया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डी.आई.जी.बार्डर रेंज नरेन्द्र भार्गव ने प्रैस कांफ्रेंस दौरान बताया कि पंजाब पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पंजाब मे नशीले पदार्थो की तस्करी के विरूद्व शुरू किए विशेष अभियान अधीन जिला पुलिस गुरदासपुर मे जिला पुलिस अधीक्षक हरीश ओम प्रकाश की अगवाई मे एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। गत दिवस गुरदासपुर सी.आई.ए.स्टाफ की टीम ने  बबरी बाईपास पर नाकाबंदी कर एक कार को रोक  कर जब तालाशी तो कार से 15 ग्राम हैरोईन तथा 99400 रुपए ड्रग मनी  बरामद ह़ुई। जिस पर कार सवारों से पूछताश करने पर आरोपियों ने अपनी पहचान गुरप्रीत  सिंह उर्फ साजन पुत्र कर्म सिंह निवासी छहराटा अमृतसर,दलजीत सिंह पुत्र परगट सिंह निवासी गांव भूरा केना खेमकरण, राहुल पुत्र कुलविन्द्र सिंह निवासी अमृतसर तथा निखिल कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी अमृतसर के रूप मे हुई।

दुबई तथा पाकिस्तान से जुड़े नशा तस्करों के तार 
इस आरोपियों से पूछताछ पर पता चला कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा है तथा नशीले पदार्थो का बड़े स्तर पर कारोबार चला रहा है। इस गिरोह के तार दुबई तथा पाकिस्तान के साथ जम्मू कश्मीर के नशा तस्करों से भी जुड़े हुए हैं। आरोपियों से सख्ती से पूछताश करने पर आरोपियों ने बताया कि नशीेले पदार्थो की तस्करी की एक खेप से मिले 39 लाख 65 हजार 750 रूपये गिरोह के एक साथी नीरज जसवाल उर्फ रोमी पुत्र पवन जसवाल निवासी  छहराटा अमृतसर के घर पर छुपा कर रखे है। जिस पर इनकी पूछताछ के बाद नीरज जसवाल के घर पर छापामारी कर वहां से यह राशि बरामद की गई। इसी तरह गिरफ्तार आरोपी दलजीत सिंह की निशानदेही पर दो पिस्तोल,तीन मैगजीन,42 कारतूस बरामद किए गए।

पाकिस्तान मे निकला अंतर्राष्ट्रीय तस्कर के साथ संपर्क
इस गिरोह का मुख्य काम पाकिस्तान से ड्रोन मे माघ्यम से हैरोईन तथा छोटे हथियार मंगवा कर आगे सप्लाई करना है। इस गिरोह का पाकिस्तान मे एक चाचा नामक अंतर्राष्ट्रीय तस्कर के साथ संपर्क है जो ड्रोन के माघ्यम से हैरोईन आदि भारत भेजता है। परंतु पंजाब मे सख्ती के कारण यह गिरोह अब जम्मू कश्मीर के रास्ते तस्करी करता है। उन्होने बताया कि इस गिरोह के कुछ सदस्य जेलों मे बंद है तथा उनको भी प्रोटैकशन वारटं पर लाया जाएगा। जबकि बीते दिनों हमारी सूचना के आधार पर सांबा मे पकड़े गए तीनों आरोपियों को भी पूछताछ के लिए लाया जाएगा। इस गिरोह के संबंधी गैंगस्टरों,आंतकवादियों सहित विदेशों मे बैठे खालीस्तानी समर्थकों के साथ भी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

‘मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार’, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CM Bhagwant Singh Mann का सख्त संदेश

Published

on

पंजाब में एक बड़े घटनाक्रम के तहत वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने भुल्लर से मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। जानकारी के अनुसार, भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ में खुद ही गिरफ्तारी दी।

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। हमारी सरकार किसी की भी पैरवी या सिफारिश को स्वीकार नहीं करती।”

मुख्यमंत्री ने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया था कि सरकार और पार्टी में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां कानून के सामने सभी को बराबर माना जा रहा है और किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जा रही।

Continue Reading

Blog

Entry Tax को लेकर पंजाब-हिमाचल में बढ़ा विवाद, मामला Supreme Court तक ले जाएगी सरकार: Harjot Singh Bains

Published

on

एंट्री टैक्स को लेकर Punjab और Himachal Pradesh के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो मामला Supreme Court of India तक ले जाया जाएगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह का एंट्री टैक्स लगाना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ पंजाब में धरना-प्रदर्शन भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही, पंजाब विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया है और हिमाचल द्वारा लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की जा रही है।

पंजाब सरकार इस मामले में जवाबी कदम उठाने की तैयारी भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यदि हिमाचल सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो पंजाब भी हिमाचल की कमर्शियल गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर सकता है।

इस पूरे विवाद पर बोलते हुए आनंदपुर साहिब के विधायक और शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि चंडीगढ़ से गुजरने वाला मार्ग एक नेशनल हाईवे है, जिस पर किसी भी राज्य का एकतरफा अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Continue Reading

Blog

नशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सीमा पार Drug Module का भंडाफोड़, करोड़ों की हेरोइन समेत 3 गिरफ्तार!

Published

on

पंजाब में नशों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एएनटीएफ (ANTF) और बीएसएफ (BSF) ने संयुक्त ऑपरेशन में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में सीमा पार से चल रहे नेटवर्क को बेनकाब किया गया।

इस ऑपरेशन के दौरान तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और रोशन सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 24.5 किलोग्राम हेरोइन, करीब 21 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। इस पूरे नेटवर्क के जरिए ड्रग्स को भारत में लाकर आगे सप्लाई किया जाता था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए Gaurav Yadav ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending