Connect with us

Punjab

पंजाब में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट:चार जिलों में कोल्ड डे की संभावना, बठिंडा में सबसे कम 4.2 डिग्री तापमान

Published

on

पंजाब के सभी जिलों में आज (बुधवार) को घने कोहरे और चार जिलों में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से इस संबंध में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मोहाली, नवांशहर, रूपनगर और पटियाला में कोल्ड-डे की स्थिति भी बन सकती है।

पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया है। ऐसी ही स्थिति रात के तापमान की है। उसमें भी गिरावट का दौर जारी है। सबसे कम तापमान बठिंडा में 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम ड्राई डे रहेगा।

अमृतसर और हलवारा में जीरो विजिबिलिटी दर्ज

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस वजह से तेज पश्चिमी हवाएं (जेट स्ट्रीम) चल रही हैं । साथ ही शीतलहर की स्थिति बन रही है। वहीं, इस दौरान अमृतसर में जीरो, हलवारा में जीरो, बल्लोवाल सौंखड़ी में 10 और बठिंडा 150 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है।

आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में बहुत घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। इसी तरह पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), मालेरकोटला घना कोहरा कहीं-कहीं रहने की संभावना है।

जबकि नवांशहर, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और राजस्थान से सटे जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा में कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है।

पंजाब में 12 जनवरी तक घने कोहरे की संभावना है।

पंजाब में 12 जनवरी तक घने कोहरे की संभावना है।

चंडीगढ़ और रूप नगर में सबसे अधिक तापमान गिरा

24 घंटे के अधिकतम तापमान की बात करें तो चंडीगढ़ में सबसे अधिक 5.3 डिग्री गिरा है। चंडीगढ़ में तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया है। रूपनगर में 6.2 और होशियारपुर में 4.4 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 11.2 से 19.2 डिग्री के बीच रहा है। अमृतसर में 11.8 तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं है।

8 जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, एसएएस नगर (मोहाली), मालेरकोटला में घना कोहरा कहीं-कहीं रहने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला में कहीं-कहीं घने से बहुत घना कोहरे की संभावना है।

9 जनवरी – अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फिरोजपुर, बरनाला, फाजिल्का और मुक्तसर में कहीं-कहीं घना कोहरा रहने की संभावना है। जबकि मौसम आगे ड्राई बना रहने की संभावना है।

10 जनवरी – अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फिरोजपुर, बरनाला, फाजिल्का और मुक्तसर में कहीं-कहीं घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम आगे भी ड्राई बना रहने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

आप सांसद मालविंदर कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाबी साइनबोर्ड फिर से लगाने के फैसले का किया स्वागत

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी के अपने कैंपस में पंजाबी साइनबोर्ड और नेमप्लेट फिर से लगाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे पंजाब की भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को बचाने की दिशा में एक ज़रूरी कदम बताया।

कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में साइनबोर्ड और नेमप्लेट से पंजाबी (गुरुमुखी) हटाने पर कड़ा एतराज़ जताया था। उन्होंने इस कदम को पंजाब के इतिहास, संस्कृति और पहचान को दिखाने वाली भाषा का अपमान बताया।

इस मामले को भारत के माननीय उपराष्ट्रपति और पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर, सीपी राधाकृष्णन के सामने उठाते हुए, कंग ने उनसे तुरंत दखल देने की मांग की ताकि पंजाबी को उसकी सही जगह और सम्मान मिले, खासकर एक ऐसे संस्थान में जो पंजाब के नाम और विरासत को बनाए रखता है।

इस बारे में जानकारी सांझा करते हुए, कंग ने कहा कि उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर से एक ऑफिशियल लेटर मिला है, जिसमें कन्फर्म किया गया है कि पंजाबी साइनबोर्ड लगाने का प्रोसेस शुरू हो चुका है। लेटर के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ने पंजाबी साइनबोर्ड के लिए ऑर्डर दे दिया है और उन्हें लगाने का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

इस फैसले का स्वागत करते हुए, कंग ने कहा कि इससे एक मजबूत संदेस जाता है कि पंजाब के वजूद और पंजाबी भाषा की इज्ज़त को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि पंजाबी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि पंजाब की रिच कल्चरल विरासत और सामूहिक पहचान की निशानी है, जिसका हर लेवल पर सम्मान किया जाना चाहिए और उसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

कंग ने इस मामले पर तुरंत ध्यान देने के लिए भारत के माननीय उपराष्ट्रपति और पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर, श्री सी. पी. राधाकृष्णन का धन्यवाद किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन की भी तारीफ़ की कि उन्होंने सुधार के कदम उठाए और पंजाब के लोगों की चिंताओं पर पॉज़िटिव जवाब दिया।

आप सांसद ने कहा कि पंजाब से जुड़े हर संस्थान में पंजाबी के सम्मान, अहमियत और हक की हमेशा रक्षा होनी चाहिए।

Continue Reading

Punjab

मोहाली को मिला नया मेयर, विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत समाना ने संभाली कमान

Published

on

मोहाली नगर निगम को नया मेयर मिल गया है। मंगलवार को हुए मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक कुलवंत सिंह के पुत्र सरबजीत सिंह समाना को मेयर चुना गया। वहीं आर.पी. शर्मा को सीनियर डिप्टी मेयर और हरपाल चन्नी को डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, विधायक कुलवंत सिंह और पार्टी नेता डॉ. सन्नी आहलूवालिया ने सरबजीत समाना को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

मेयर पद को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक चर्चाएं चल रही थीं। शुरुआत में डॉ. सन्नी आहलूवालिया को इस पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और पार्टी नेतृत्व से करीबी संबंधों के चलते उनका नाम चर्चा में था, लेकिन अंतिम समय में राजनीतिक समीकरण बदले और सरबजीत समाना को उम्मीदवार बनाया गया।

बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले विधायक कुलवंत सिंह ने पार्टी पार्षदों के साथ लगातार बैठकें कीं। नगर निगम चुनाव जीतने वाले कई पार्षद उनके करीबी सहयोगी माने जाते हैं, जिससे मेयर पद की दौड़ में उनके बेटे का पलड़ा भारी रहा।

पार्टी में एकजुटता बनाए रखने और किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए पंजाब आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा खुद नगर निगम कार्यालय पहुंचे और उनकी मौजूदगी में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

दूसरी ओर, मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया, जबकि शिरोमणि अकाली दल के पार्षद बैठक के दौरान वॉकआउट कर गए। इसके चलते चुनावी माहौल काफी गर्म रहा।

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी पार्षदों के मोबाइल फोन नगर निगम कार्यालय के बाहर जमा कराए गए और रिकॉर्ड दर्ज होने के बाद ही उन्हें बैठक कक्ष में प्रवेश दिया गया।

सरबजीत सिंह समाना के मेयर बनने के साथ ही मोहाली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की पकड़ और मजबूत हो गई है। अब शहर के विकास कार्यों और नगर निगम की आगामी योजनाओं पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Continue Reading

Blog

अकाली दल को बड़ा झटका! मनप्रीत इयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में हुए शामिल

Published

on

पंजाब की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। दाखा से शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह इयाली मंगलवार को औपचारिक रूप से ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन में शामिल हो गए। उनके इस फैसले को पंजाब की पंथक राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

संगठन में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह इयाली ने कहा कि उन्होंने बिना किसी शर्त और पद की अपेक्षा के इस मंच का साथ चुना है। उनका उद्देश्य पंजाब की पंथक और क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट करना तथा राज्य से जुड़े अहम मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

इयाली ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कानूनी और तकनीकी रूप से वह अभी भी शिरोमणि अकाली दल के विधायक हैं। उन्होंने बताया कि ‘वारिस पंजाब दे’ फिलहाल एक सामाजिक और संगठनात्मक मंच है, न कि चुनाव आयोग में पंजीकृत राजनीतिक दल, इसलिए विधायक पद छोड़ने का कोई सवाल नहीं उठता।

उन्होंने कहा कि पंजाब के कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिनमें राज्य के पानी का मुद्दा, पंजाबी भाषी क्षेत्रों का मामला, चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार और अन्य क्षेत्रीय हित शामिल हैं। इन मुद्दों को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

मनप्रीत इयाली ने कहा कि पंजाब, पंजाबी पहचान और पंथक विचारधारा को मजबूत करने के लिए समान सोच रखने वाली सभी ताकतों को एक मंच पर आने की जरूरत है। उनके इस कदम के बाद पंजाब की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और आने वाले समय में इसके राजनीतिक असर देखने को मिल सकते हैं।

Continue Reading

Trending