Haryana
Operation Sindoor: हरियाणा के सीएम सैनी ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बीच कल फिर बुलाई कैबिनेट मीटिंग।
Operation Sindoor: हरियाणा सरकार ने हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आयोजित होगी। इस बैठक में सभी मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है, और यह ऐसे समय में हो रही है जब क्षेत्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दे चर्चा में हैं।
इससे पहले, 5 मई को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में 24 एजेंडों में से 22 को मंजूरी दी गई थी। वर्तमान बैठक को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के संदर्भ में देखा जा रहा है, विशेष रूप से भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद।
राज्य सरकार ने सभी 22 जिलों के उपायुक्तों (DC) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, जो पहले केवल 11 जिलों तक सीमित थी। यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत लिया गया है, जिससे राज्य की तैयारियों का आकलन किया जा सके।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में एक बैठक में कहा कि हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें राज्य से बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ।
‘ऑपरेशन अभय’ के तहत यह मॉक ड्रिल शाम को चार बजे सभी 22 जिलों में होगी। प्रदेश के आम लोगों से अपील की गई है कि वे रात को 7 बजकर 50 मिनट से 8 बजे तक अपने घरों की सभी लाइटों को बंद रखें। सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में सुबह अहम बैठक हुई। बैठक में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा भी मौजूद रहीं। इस दौरान सभी जिलों के डीसी और एसपी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ जुड़े।
डॉ. सुमिता मिश्रा ने मीटिंग में बताया कि 11 जिलों में मॉक ड्रिल अनिवार्य है, लेकिन तैयारियों को चैक करने के लिए सभी 22 जिलों में मॉक ड्रिल का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि शाम को चार बजे सायरन बजेगा और इसके साथ ही मॉक ड्रिल की शुरूआत होगी। सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी आपात स्थिति के लिए फायर सर्विस और ट्रामा सेंटर को तैयार रखें। आम लोगों से कहा है कि 7 बजकर 50 मिनट से आठ बजे के दौरान अगर कोई ड्राइविंग कर रहा है तो वह तुरंत अपनी गाड़ी को रोक कर साइड में पार्क करे।
धनखड़ ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना को बंधाई दी
झज्जर, 7 मई (हप्र): बुधवार की अल सुबह भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आंतकवाद के 9 ठिकानों पर मिसाईल दागे जाने और ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ का ब्यान मीडिया के सामने आया है। उनहोंने कहा है कि आपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है।
उन्होंने इसके लिए भारतीय सेना को विशेष बंधाई की पात्र बताने के साथ-साथ देश के रक्षा मंत्रालय की कार्यवाहीं की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा किसेना ने ऑप्रेशन सिंदूर के माध्यम से पाक में आंतकवाद की एक तरह से कमर तोड़ कर रख दी है और आंतकवाद के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है।
धनखड़ ने कहा कि आंतकवादियों की नापाक हरकतों का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया है जिसकी जरूरत थी और पूरा देश इंतजार भी कर रहा था। उन्होंने कहा कि पहलगांव की घटना पर ऑप्रेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया गया है और यह बताया गया है कि आंतकवाद की कैसे कमर तोड़ी जाती है। धनखड़ के अनुसार भारतीय सेना ने ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता से बताया है कि जो कोई भी आंतकवाद फैलाकर उन पर हमला करेगा उसे उसके घर में ही जाकर ठोकेंंगे।
Haryana
अब शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकते माता-पिता, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अपनी पसंद से विवाह करने के अधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी माता-पिता या रिश्तेदार किसी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।
जस्टिस दीपक गुप्ता ने एक एमबीए छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी करना है या नहीं, कब करनी है और किससे करनी है, यह पूरी तरह से व्यक्ति का निजी निर्णय है। यह अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है।
याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि वह नौकरी और उच्च शिक्षा के कारण स्वतंत्र रूप से रह रही है, लेकिन उसके माता-पिता, मामा और अन्य रिश्तेदार उस पर अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने का लगातार दबाव बना रहे हैं।
अदालत ने कहा कि विवाह किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निजी निर्णय होता है और इस मामले में किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव या जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ विवाह के बंधन में नहीं बांधा जा सकता।
हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में राज्य की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
मामले का निपटारा करते हुए अदालत ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी को छात्रा की शिकायत पर विचार करने, खतरे का आकलन करने और यदि उसकी जान या स्वतंत्रता को वास्तविक खतरा हो तो तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस फैसले को बालिग व्यक्तियों के अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने और स्वतंत्र रूप से जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
Haryana
भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान
हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया गया।
अब हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। पहले ये छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव और लू के अलर्ट के बाद सरकार ने छुट्टियां एक सप्ताह पहले करने का निर्णय लिया है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए यह अहम कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने छुट्टियों के फैसले को मंजूरी दी।
गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। अब हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का फैसला लेते हुए विद्यार्थियों को गर्मी से राहत दी है।
वहीं अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बढ़ गया था।
Haryana
हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल
भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि बंगाल चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। दीदी जा रही हैं। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा बंगाल में हर तरफ हो रही है। केंद सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगाल के बाद पंजाब का नंबर है। वहां के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है।
पहली बार गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक
बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए साइबर सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक विषयों पर किए गए सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। वहां की सरकार को लोगों ने पूरी तरह उखाड़ फेंकने का मन बना रखा है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो वहां के काफी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं।
कुछ दिन पहले भी काफी लोग मिलने पहुंचे थे। सभी वहां की सरकार से परेशान हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब में कमल खिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को नाराज कर दिया है। कई देशों की जितनी आबादी नहीं है, उससे अधिक महिलाएं अपने देश में है।
इसके बाद भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है। चुनावों में देश की जनता जवाब देगी। बंगाल या पंजाब ही नहीं बल्कि जहां पर भी चुनाव होंगे वहां महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी