Punjab
“No vendetta, लेकिन Majithia को jail में pillow नहीं मिलेगा” – CM Bhagwant Mann
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मजीठिया को जेल में किसी भी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी, यहां तक कि तकिया भी नहीं मिलेगा। मान ने साफ कहा कि यह कोई राजनीतिक बदले की भावना नहीं है, लेकिन जेल के नियमों के मुताबिक ही सुविधा दी जाएगी।
सीएम मान पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन नशे के मुद्दे पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “जो लोग पंजाब के युवाओं को नशे की आग में झोंकने के जिम्मेदार हैं, वे किसी भी तरह की सहूलियत के लायक नहीं हैं।”
मजीठिया पर गंभीर आरोप
भगवंत मान ने आरोप लगाया कि मजीठिया और उनके जैसे नेताओं ने अपनी संपत्तियाँ नशे के धंधे से बनाई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जांच एजेंसियों ने ऐसे कई सबूत जुटाए हैं और अब ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को बिक्रम सिंह मजीठिया को 540 करोड़ रुपए के कथित “ड्रग मनी” के लेन-देन और अवैध संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया था। इस समय वे नाभा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
नशा तस्करी और नेताओं की भूमिका
सीएम मान ने कहा कि कुछ अमीर नेताओं ने ना सिर्फ नशे के व्यापार को संरक्षण दिया बल्कि सरकारी गाड़ियों से ड्रग्स सप्लाई भी करवाई। उन्होंने कहा, “सत्ता, पिंडी, भोला कौन थे? उन्हें सरकारी गाड़ियों में क्यों ले जाया जाता था?”
उन्होंने आगे कहा कि नाभा जेल आज “चिट्टे” का पर्याय बन चुकी है, क्योंकि वही लोग जो इस नशे को पंजाब में लेकर आए थे, अब वहीं बंद हैं।
मजीठिया परिवार पर इतिहास से जुड़ा आरोप
भगवंत मान ने मजीठिया के पूर्वजों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड की रात जनरल डायर को डिनर पर बुलाया, वो पंजाब के साथ गद्दारी थी।” मान ने कहा कि डायर को बाद में स्वर्ण मंदिर में सिरेापा भी दिया गया, यह सब सिर्फ अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए किया गया।
पंजाब की छवि को बदनाम करने की साजिश
सीएम ने कहा कि पंजाब को ड्रग्स के नाम पर बदनाम किया जा रहा है, जबकि राज्य में नशे का उत्पादन तक नहीं होता। उन्होंने बताया कि हाल ही में पंजाब पुलिस ने गुजरात और राजस्थान से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए हैं।
उन्होंने कहा, “कुछ ताकतें पंजाब की मेहनती जनता को बदनाम करने की साजिश कर रही हैं।”
सरकार की कार्रवाई और रणनीति
मान ने बताया कि मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई में देरी इसलिए हुई क्योंकि सरकार पहले सप्लाई चेन को तोड़ना चाहती थी। उन्होंने कहा कि मरीजों को अचानक ड्रग्स से अलग करने पर उन्हें withdrawal हो सकता था, इसलिए पहले OOAT क्लिनिक और रिहैब सेंटर शुरू किए गए। फिर पता चला कि पुलिस के कुछ लोग भी इस धंधे में शामिल हैं।
उन्होंने कहा, “कुछ मुंशी तक रेड की सूचना पहले से दे देते थे। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और सरकार ने नशे के धंधे की रीढ़ तोड़ दी है।”
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में मजीठिया पर तीखा हमला बोलते हुए साफ कर दिया कि सरकार किसी भी आरोपी को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब को नशे से मुक्त करना सरकार की प्राथमिकता है और दोषियों को किसी तरह की राहत नहीं दी जाएगी।
Blog
पंजाब सरकार के विरोध के बाद हिमाचल ने बदला रुख, बढ़े एंट्री टैक्स पर फिर होगा विचार
एंट्री टैक्स को लेकर चल रहे विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार अब नरम रुख अपनाती नजर आ रही है। पंजाब सरकार के कड़े विरोध और प्रदर्शन के बाद हिमाचल कैबिनेट ने बढ़ाई गई एंट्री टैक्स दरों पर दोबारा विचार करने का फैसला किया है।
हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद एक संतुलित और लोगों के हित में फैसला लेगी। उन्होंने संकेत दिया कि नई नीति को ज्यादा व्यावहारिक और जनहितैषी बनाने पर काम किया जा रहा है।
सरकार ने बताया कि एंट्री टैक्स से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन अब आम जनता और व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए इसमें सुधार की संभावनाएं देखी जा रही हैं।
इस बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बातचीत की है, जिससे दोनों राज्यों के बीच समाधान निकालने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
हालांकि, इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंजाब चाहे तो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जा सकता है। वहीं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के फैसलों से राज्य की छवि प्रभावित हो रही है।
कुल मिलाकर, एंट्री टैक्स को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी तनातनी के बीच अब उम्मीद की जा रही है कि बातचीत के जरिए कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।
Blog
‘मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार’, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CM Bhagwant Singh Mann का सख्त संदेश
पंजाब में एक बड़े घटनाक्रम के तहत वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने भुल्लर से मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। जानकारी के अनुसार, भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ में खुद ही गिरफ्तारी दी।
इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। हमारी सरकार किसी की भी पैरवी या सिफारिश को स्वीकार नहीं करती।”

मुख्यमंत्री ने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया था कि सरकार और पार्टी में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां कानून के सामने सभी को बराबर माना जा रहा है और किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जा रही।
Blog
Entry Tax को लेकर पंजाब-हिमाचल में बढ़ा विवाद, मामला Supreme Court तक ले जाएगी सरकार: Harjot Singh Bains
एंट्री टैक्स को लेकर Punjab और Himachal Pradesh के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो मामला Supreme Court of India तक ले जाया जाएगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह का एंट्री टैक्स लगाना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है।
दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ पंजाब में धरना-प्रदर्शन भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही, पंजाब विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया है और हिमाचल द्वारा लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की जा रही है।
पंजाब सरकार इस मामले में जवाबी कदम उठाने की तैयारी भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यदि हिमाचल सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो पंजाब भी हिमाचल की कमर्शियल गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर सकता है।
इस पूरे विवाद पर बोलते हुए आनंदपुर साहिब के विधायक और शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि चंडीगढ़ से गुजरने वाला मार्ग एक नेशनल हाईवे है, जिस पर किसी भी राज्य का एकतरफा अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़