Connect with us

Punjab

सुनील जाखड़ के बयान पर Neel Garg का पलटवार- जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला वो आज सुधारों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: नील गर्ग

Published

on

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता नील गर्ग ने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा बिजली कटौती को लेकर दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया है। नील गर्ग ने कहा कि यह बेहद हास्यास्पद है कि जिन लोगों ने अपने शासनकाल में पंजाब को दशकों तक बिजली संकट और अंधेरे में झोंका, आज वे सिस्टम की मजबूती के लिए लगाए जा रहे महज 2 घंटे के मरम्मत कट पर घड़ियाली आंसू बहा कर राजनीति कर रहे हैं। 

गर्ग ने कहा कि जाखड़ साहब को शायद याद नहीं कि उनके और उनके पुराने साथियों के राज में बिजली के लंबे-लंबे कट सामान्य बात थी, लेकिन आज जब मान सरकार भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम कर रही है, तो उन्हें दर्द हो रहा है।

नील गर्ग ने कहा कि जाखड़ साहब और उनकी पुरानी पार्टियों के समय में किसान कड़कती ठंड और अंधेरी रातों में खेतों को पानी देने के लिए मजबूर था। घंटों की बिजली कटौती के कारण पंजाब का व्यापार पूरी तरह ठप्प हो जाता था। बिजली का बुनियादी ढांचा पूरी तरह चरमरा गया था क्योंकि पिछली सरकारों ने कभी दूरदृष्टि से काम नहीं किया।

गर्ग ने कहा कि उस समय अंधेरा इनके लिए ‘साधारण’ था, और आज जब मान सरकार सिस्टम को दुरुस्त कर रही है, तो इन्हें ‘समस्या’ नजर आ रही है। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। आज जो कट लगाए जा रहे हैं, वे बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भविष्य में बड़े तकनीकी फॉल्ट से बचने के लिए हैं।

नील गर्ग ने आगे कहा कि सच्चाई यह है कि कुछ नेताओं को पंजाब में हो रहा ‘उजाला’ हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में रिकॉर्ड बिजली उत्पादन हो रहा है और जनता को मुफ्त व निर्बाध बिजली मिल रही है। पिछली सरकारों की लापरवाही और भ्रष्टाचार की वजह से जो सिस्टम कमजोर हुआ था, उसे ठीक करने की जिम्मेदारी आपस सरकार बखूबी निभा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

केजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करे

Published

on

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मोदी सरकार से ई-20 लागू करने से पहले की कोई वैज्ञानिक रिसर्च रिपोर्ट है तो उसे सार्वजनिक करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ई-20 बिना वैज्ञानिक अध्ययन के ही लागू किया, अब वैसे ही ये लोग ई-50 भी लागू कर देंगे। इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले को धमका कर चुप करा दिया जा रहा है। इसकी असल वजह ये है कि मोदी जी ट्रम्प के दबाव में हैं और इसी कारण तमाम वैज्ञानिक सबूतों के खिलाफ जाकर जबरदस्ती देश पर एथेनॉल थोप रहे हैं। मोदी जी ने कभी साइंस, इंजीनियरिंग या रिसर्च का सम्मान नहीं किया। वे सिर्फ अपना हिडन एजेंडा पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार डीजल में भी मिलावट करने वाली है। इसलिए लोग अभी कुछ वर्ष पेट्रोल और डीजल की नई गाड़ियां खरीदने से बचें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि ई-20 से आगे पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। भविष्य में यदि कभी ऐसा प्रस्ताव आता भी है, तो वह व्यापक वैज्ञानिक अध्ययन, तकनीकी परीक्षण और वाहन निर्माताओं, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों तथा अन्य हितधारकों से परामर्श के बाद ही होगा। ई-20 कोई जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला नहीं है। भारत का एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम दो दशकों से अधिक समय से चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ा है। ई-20 लागू करने से पहले व्यापक परीक्षण और सभी संबंधित पक्षों से सलाह-मशविरा किया गया।

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता अमित मालवीय पर पलटवार करते हुए कहा कि आप ख़ुद ही कह रहे हैं कि ई-20 से आगे पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने का “अभी” कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आप माहौल ठंडा होने का इंतज़ार कर रहे हैं। जैसे ही माहौल ठंडा होगा, आप उसे लागू कर देंगे। मुझे खुशी है कि आपने स्वीकार किया कि निर्णय “अभी” नहीं लिया गया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे ई-20 बिना किसी वैज्ञानिक अध्ययन के लागू किया गया, किसी की नहीं सुनी गई, धमकियां देकर सबको चुप करवा दिया गया, वैसे ही आप ई-50 भी लागू कर देंगे। यही आपका काम करने का स्टाइल है। आप कहां विज्ञान, साइंस और इंजीनियरिंग को मानते हैं। अगर आपने ई-20 लागू करने के पहले कोई अध्ययन करवाया है तो उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं करते? छुपा क्यो रहे हैं?

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि मोदी सरकार का क्या प्लान है? पता चल रहा है कि पेट्रोल में 50 फीसद से ज्यादा की मिलावट करेंगे। अभी बस माहौल शांत होने का इंतज़ार कर रहे हैं। पहले आपकी ई-0 और ई-10 गाड़ियों में ज़बरदस्ती ई-20 पेट्रोल डालकर कबाड़ा किया। आज अगर आप ई-20 नई गाड़ी खरीदते हैं तो सरकार कुछ दिन बाद उसमे ज़बरदस्ती ई-50 पेट्रोल डालकर उसका कबाड़ा कर देगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही डीजल में भी मिलावट करने वाली है। इसलिए अभी कुछ वर्ष आप पेट्रोल और डीजल की नई गाड़ियां खरीदने से बचें।

एक अन्य पोस्ट में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने सियाम को अपनी रिपोर्ट वापस लेने के लिए मजबूर किया। यह मोदी जी का टिपिकल गुंडागर्दी वाला स्टाइल है। मोदी जी ने कभी साइंस, इंजीनियरिंग या रिसर्च का सम्मान नहीं किया, वे केवल अपना हिडन एजेंडा पूरा करते हैं। मोदी जी अमेरिका से एथेनॉल खरीदने के लिए ट्रंप के दबाव में हैं। उस दबाव को बर्दाश्त न कर पाने की वजह से वे तमाम वैज्ञानिक सबूतों के खिलाफ जाकर पूरे देश पर जबरदस्ती एथेनॉल थोप रहे हैं।

मोदी सरकार एविएशन टर्बाइन फ्यूल में भी इथेनॉल मिलाने की बना रही योजना- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सूत्रों से पता चला है कि मोदी सरकार एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) में भी एथेनॉल मिलाने की योजना बना रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे उड़ानों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है।

Continue Reading

Punjab

मोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेटा इंडिया की ओर से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में सीमित करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दबाव में मेटा पेपर लीक और ई-20 पेट्रोल के खिलाफ उठ रही हर आवाज को दबा रहा है। मेरी तरह ही मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले बहुत सारे लोगों के अकाउंट को सीमित कर दिया गया है। उन्होंने देश भर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनका अकाउंट सीमित किया गया है, वे मुझे डीएम करें या कमेंट में लिखकर भेजे, ताकि हम सब मिलकर मेटा और इंस्टाग्राम पर दबाव डाल सकें कि वह ऐसी बदमाशी न करें और मोदी जी के सामने इस तरह से घुटने न टेकें।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि इंस्टाग्राम वालों ने मुझे नोटिस भेजा है कि मेरे अकाउंट को भारत में सप्रेस और सीमित कर दिया गया है। मैंने वहां फोन करके पता करने की कोशिश की कि ऐसा क्यों किया गया, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मैंने पूछा कि इसे कैसे ठीक कराएं, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मैंने ईमेल भेजा, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर ये लोग मेरे साथ ऐसा कर रहे हैं, तो आम लोगों के साथ पता नहीं क्या कर रहे होंगे। जैसे ही मैंने इस बात को उठाया, बहुत सारे लोगों के मैसेज और फोन आ रहे हैं कि उनका अकाउंट भी सप्रेस कर दिया गया है। पता चला है कि केंद्र सरकार मेटा और इंस्टाग्राम पर दबाव डाल रही है कि जो भी मोदी जी के खिलाफ कुछ बोले, जो एथेनॉल पर कुछ बोले या जो पेपर लीक पर कुछ बोले, उनके अकाउंट को सप्रेस कर दिया जाए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी सब लोगों से गुजारिश है कि अगर किसी का अकाउंट भी इस तरह से सप्रेस किया जा रहा है या ऐसा लग रहा है, तो मुझे डीएम करके या कमेंट में लिखकर भेजें। मैं एक साथ मिलकर लोगों के मुद्दे को भी उठाऊंगा। सब एक साथ मिलकर मेटा और इंस्टाग्राम को फोर्स करेंगे कि वे इस तरह की बदमाशी न करें और मोदी जी के सामने इस तरह से घुटने न टेकें।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर मेटा और मेटा इंडिया को टैग करते हुए पूछा कि आपने मेरा अकाउंट क्यों रिस्ट्रिक्ट कर दिया है? भारत स्थित मेटा के दफ्तर में मौखिक पूछताछ से पता चला है कि मेरा अकाउंट भारत में रिस्ट्रिक्ट कर दिया गया है और भारत में उपलब्ध नहीं है। आखिर ऐसा क्यों किया गया है? मेटा के दफ्तर में कोई भी इसका कारण नहीं बता रहा है और न ही कोई यह बता रहा है कि यह रिस्ट्रिक्शन कैसे हटाया जा सकता है। भेजे गए सभी ईमेल का रूटीन एकनॉलेजमेंट के अलावा कोई जवाब नहीं मिला है। यह बहुत ही खराब सर्विस है। उन्होंने मेटा से कहा कि मेटा, हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना न झुके, वरना वे भारत में मेटा को केवल अपना ही अकाउंट चलाने की अनुमति देंगे।

Continue Reading

Punjab

तंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथन

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब यूथ विंग ने युवाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने और नशे से दूर रहने और प्ररित करने के लिए एक राज्य स्तरीय मुहिम की घोषणा की है, जिसकी शुरुआत 9 अगस्त को मोहाली में 5.5 किलोमीटर की मैराथन से होगी। मैराथन श्री अंब साहिब गुरुद्वारे से शुरू होगी और इसमें पूरे पंजाब से हजारों युवाओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर गोल्डी, आप पंजाब यूथ विंग के प्रधान और विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा और यूथ विंग के वाइस प्रधान वीर दविंदर सिंह बल्लां ने कहा कि इस पहल का मकसद युवाओं को स्पोर्ट्स की तरफ प्रेरित करना और ‘रंगला पंजाब’ बनाने में मदद करना है।

परमिंदर गोल्डी ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने हमेशा युवाओं की भलाई और खेलों के विका को पहल देती है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 3,100 से ज़्यादा खेल मैदान बनाए गए हैं, इनडोर और आउटडोर जिम बनाए गए हैं और जल्द ही गांवों में स्पोर्ट्स किट भी बांटी जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि यूथ विंग ने पंजाब के गांवों में 21 मेंबर वाले क्लब भी बनाए हैं, जो सरकार की लोगों के हक की पॉलिसी को ज़मीनी लेवल तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने पंजाब के युवाओं से अपील की कि वे प्रबंधकों की तरफ से जारी ऑनलाइन लिंक के ज़रिए रजिस्टर करके मैराथन में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में इस कैंपेन को दूसरे जिलों में भी बढ़ाया जाएगा।

इस मौके पर विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि फिजिकल फिटनेस से न सिर्फ शरीर मजबूत होता है, बल्कि मानसिक तंदरुस्ती और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत पंजाब बनाने के लिए युवाओं का तंदरुस्त रहना ज़रूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल के मैदानों और खेल गतिविधियों में ज़्यादा समय बिताएं, जिससे वे नैचुरली ड्रग्स की बुराई से दूर रहेंगे।

लालपुरा ने गांवों में स्टेडियम और जिम समेत स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ये कोशिशें पंजाब के युवाओं को सही दिशा और मौके दे रही हैं।

ਯੂਥ ਵਿੰਗ ਦੇ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੀਰ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੱਲਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਮੈਰਾਥਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਅਤੇ ਸਿਹਤਮੰਦ, ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਦੇਣ ਦੇ ਯੂਥ ਵਿੰਗ ਦੇ ਵੱਡੇ ਮਿਸ਼ਨ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਉਮਰ ਵਰਗਾਂ ਵਿੱਚ 5.5 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੀ ਦੌੜ ਹੋਵੇਗੀ ਅਤੇ ਵਧੀਆ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਇਨਾਮ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ।

यूथ विंग के वाइस प्रधान वीर दविंदर सिंह बल्लां ने कहा कि यह मैराथन यूथ विंग के बड़े मिशन का हिस्सा है, जिसका मकसद युवाओं को खेलों से जोड़ना और एक स्वस्थ्य, नशा मुक्त पंजाब का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में चार आयु ग्रुप में 5.5 किलोमीटर की रेस होगी और सबसे अच्छा परफॉर्म करने वालों को इनाम दिए जाएंगे।

बल्लां ने बताया कि इस समारोह के लिए लगभग 3,000 प्रतिभागी पहले ही रजिस्टर कर चुके हैं और प्रबंधकों को उम्मीद है कि मैराथन से पहले यह संख्या 5,000 को पार कर जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें प्रोफेशनल एथलीट और फिटनेस के शौकीन दोनों हिस्सा लेंगे, जिससे यह पार्टी द्वारा ऑर्गनाइज़ किए जाने वाले सबसे बड़े यूथ फिटनेस समारोहों में से एक बन जाएगा।

यूथ विंग के लीडर्स ने पंजाब के युवाओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस इनिशिएटिव में शामिल हों और फिटनेस, स्पोर्ट्स और नशा मुक्त समाज के एंबेसडर बनें। उन्होंने दोहराया कि यह कैंपेन पूरे राज्य में जारी रहेगा ताकि ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने और पंजाब की तरक्की में योगदान देने के लिए प्ररित किया जा सके।

Continue Reading

Trending