Connect with us

Chandigarh

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक , कई   विषयों पर की गई चर्चा

Published

on

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा प्राथमिकता क्षेत्रो में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री कपूर ने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस ‘नशा मुक्त गांव’ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल शुरू की गई है। बैठक में  बताया गया कि फतेहाबाद जिला के 10 गांवो में महिलाओं का समूह तैयार किया गया जो देर रात्रि गांव में घूम कर नशा करने वाले लोगों पर निगरानी रखता है। इन गांवो में नशा मुक्ति की कमान महिलाएं संभाल रही है। इन महिलाओं द्वारा सूचना एकत्रित करते हुए पुलिस विभाग को इसकी जानकारी दी जाती है ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इन 10 गांवो में फतेहाबाद जिला का गांव मताना, कुम्हारिया, भोडा होशनाक, ढाणी ठोबा, ढाणी चानन, खान मोहम्मद, बनावाली सोत्तर, सिरढान ,गिल्लाखेड़ा और बनावली शामिल है। इन गांवों के युवाओं ने खुद को पढ़ाई और खेलों से तथा बड़े व बुजुर्गों ने खुद को काम धंधे व खेती बाड़ी से जोड़कर नशे को अलविदा करने का संकल्प किया है जोकि दूसरे गांव के लिए प्रेरणा स्रोत है। श्री कपूर ने फतेहाबाद जिला में शुरू की गई इस पहल की सराहना करते हुए अन्य जिलों को भी इस दिशा में सार्थक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

 प्रदेश में लेन ड्राइविंग को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए श्री कपूर ने कहा कि सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ संपर्क करते हुए उन्हें लेन ड्राइविंग की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करें । उन्होंने कहा कि लेन ड्राइविंग की अवहेलना करने वाले भारी मालवाहक वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करे।  

बैठक में श्री कपूर ने पुलिस थानों में स्थापित किए गए फीडबैक सेल की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फीडबैक सेल की मॉनिटरिंग करें और यदि किसी शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस की कार्यवाही को लेकर असंतुष्टि व्यक्त की जाए तो उससे असंतुष्टि का कारण अवश्य पूछे। यदि शिकायतकर्ता द्वारा किसी कारणवश फोन नहीं उठाया जाता तो उससे मैसेज आदि करते हुए संपर्क करें। उन्होंने कहा कि थानों में प्राप्त होने वाली शिकायतों की रसीद संख्या का आंकड़ा आपस में मैच करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी थानों में आने वाले मामलों में पारदर्शिता बरतते हुए कार्य करें और सुनिश्चित करें कि किसी के साथ भी नाजायज ना हो।

बैठक में श्री कपूर ने ग्राम प्रहरी योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर ग्राम प्रहरी छेड़छाड़ वाले हॉटस्पॉट क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य करें। इसके अलावा, ग्राम प्रहरी महिलाओं से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रो में छेड़छाड़ संबंधी फीडबैक लेते हुए आवश्यक कदम उठाए। इस दौरान उन्होंने क्राउडसोर्सिंग की आवश्यकता पर बल दिया। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशको, पुलिस अधीक्षकों सहित कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandigarh

पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला को श्रद्धांजलि, मोहाली में उनके नाम पर बना चौक

Published

on

मोहाली शहर में दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला को एक अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है। शहर के एक प्रमुख जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। मोहाली में Fortis Hospital के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया।

यह पहल पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत में डॉ. भल्ला के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में उनके बेटे पुखराज भल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने भी पहुंचकर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि इस संबंध में फैसला मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में लिया गया था। प्रस्ताव के अनुसार फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास स्थित इस सर्कल का नाम डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर रखने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भल्ला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनोखी अदाकारी, सरल हास्य और तीखे व्यंग्य के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

डॉ. भल्ला का काम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके संवाद और किरदार सामाजिक मुद्दों को भी छूते थे। उनकी फिल्मों और प्रस्तुतियों ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा दी और उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।

इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने प्रशासन और लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है और यह साबित करता है कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

Continue Reading

Chandigarh

Punjab में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

हालांकि रविवार को तापमान में हल्की 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। गर्मी का असर जारी है, लेकिन अब राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

27 अप्रैल को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जिलों में आंधी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 29 अप्रैल से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू होगा। 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

इसके अलावा 27 अप्रैल से 2 मई तक कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव का असर भी जारी रह सकता है।

कुल मिलाकर, जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवाओं और आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत भी है।

Continue Reading

Chandigarh

विवादों में घिरा चंडीगढ़ का Elante Mall , फूड कोर्ट के खाने में मिली सुंडी

Published

on

चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर 40-ए के रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उन्हें परोसे गए खाने में सुंडी मिली, जिससे वह हैरान और नाराज हो गए।

बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ फूड कोर्ट के एक कैफे में खाना खाने गए थे, जहां उन्होंने “चाइनीज वेज सुप्रीम सिज़लर” ऑर्डर किया। खाना खाते समय अचानक उनकी नजर डिश में मौजूद सुंडी पर पड़ी। खास बात यह रही कि उनका बेटा भी वही खाना खाने वाला था, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।

वीडियो बनाकर दर्ज कराई शिकायत


घटना के तुरंत बाद ग्राहक ने खाना खाना बंद कर दिया और पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फूड कोर्ट के इंचार्ज को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा मौजूद था।

इसके बाद कैफे के इंचार्ज को भी बुलाया गया, जिसने जांच के बाद ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, ग्राहक सिर्फ माफी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

खाद्य विभाग को भेजे सबूत


ग्राहक ने घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कैफे की सफाई


दूसरी ओर, कैफे के प्रतिनिधि ने इसे एक अलग-थलग घटना बताते हुए कहा कि इससे पहले ऐसा मामला सामने नहीं आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पीड़ित ग्राहक ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

यह घटना एक बार फिर खाने-पीने के स्थानों में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है और संबंधित विभागों के लिए चेतावनी के रूप में सामने आई है।

Continue Reading

Trending