Connect with us

Haryana

KMP Expressway पर चलते Truck में लगी भीषण आग, Driver ने समय रहते कूदकर बचाई जान– Fire Brigade ने 30 मिनट में बुझाई आग

Published

on

गुरुग्राम के कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फर्रुखनगर से बादली की तरफ जा रहे एक ट्रक में अचानक चलते समय आग लग गई। ट्रक में लोहे का भारी सामान लदा हुआ था।

चलते ट्रक से अचानक धुआं निकलने लगा

रात के समय जब ट्रक किलोमीटर 48 के पास पहुंचा, तभी अचानक ट्रक के केबिन के सामने से धुआं उठता दिखा। यह देखकर ड्राइवर ने तुरंत ट्रक रोका और नीचे उतर गया। उसने पहले खुद बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग कुछ ही मिनटों में तेज़ी से फैल गई और पूरी कैबिन को चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेज़ कि दूर से आसमान लाल दिखने लगा

आग इतनी भयानक थी कि कुछ दूरी पर चल रहे वाहन चालकों को भी आसमान में लाल और नारंगी रोशनी साफ दिखाई दे रही थी। खतरा देखकर कई गाड़ियों ने दूर से ही रुककर इंतजार किया।

रात 10 बजे मिली सूचना, 18 मिनट में पहुंची Fire Brigade टीम

रात करीब 10 बजे कंट्रोल रूम को कॉल मिली कि KMP पर एक ट्रक में आग लगी है।
सूचना मिलते ही मानेसर फायर स्टेशन ऑफिसर ललित कुमार की टीम की दो दमकल गाड़ियां तुरंत रवाना हुईं।
ट्रैफिक होने के बावजूद Fire Brigade सिर्फ 18 मिनट में मौके पर पहुंच गई।

केबिन, टायर, फ्यूल टैंक और वायरिंग सब जलकर खाक

फायर टीम जब पहुंची तो ट्रक का:

  • पूरा केबिन आग में जल रहा था
  • सभी टायर फट चुके थे
  • फ्यूल टैंक तक आग पहुंच गई थी
  • वायरिंग पूरी तरह जल चुकी थी

ट्रक में भारी लोहा लदा होने के कारण उसे हटाना भी मुश्किल था और आग और बढ़ने का खतरा था।

फोम और पानी से Fire Brigade ने 30 मिनट में बुझाई आग

दमकल कर्मियों ने तुरंत फोम और पानी का इस्तेमाल शुरू किया।
करीब 30 मिनट की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
आग इतनी तेज़ थी कि आसपास खड़े अन्य वाहन भी काफी दूर जाकर रुके थे।

आग कैसे लगी?— दो शक, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में आग लगने के दो संभावित कारण सामने आए हैं:

  • Short Circuit
  • Engine Overheating

लेकिन फिलहाल सटीक वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

सबसे बड़ी राहतड्राइवर बिल्कुल सुरक्षित

हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
सबसे बड़ी बात यह रही कि ड्राइवर ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली और किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं लगी।

क्रेन बुलाकर ट्रक को हटाया गया

आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए ट्रक को हटवाया।
ट्रक हटने के बाद एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक एक बार फिर सामान्य कर दिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

अब शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकते माता-पिता, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Published

on

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अपनी पसंद से विवाह करने के अधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी माता-पिता या रिश्तेदार किसी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

जस्टिस दीपक गुप्ता ने एक एमबीए छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी करना है या नहीं, कब करनी है और किससे करनी है, यह पूरी तरह से व्यक्ति का निजी निर्णय है। यह अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है।

याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि वह नौकरी और उच्च शिक्षा के कारण स्वतंत्र रूप से रह रही है, लेकिन उसके माता-पिता, मामा और अन्य रिश्तेदार उस पर अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने का लगातार दबाव बना रहे हैं।

अदालत ने कहा कि विवाह किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निजी निर्णय होता है और इस मामले में किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव या जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ विवाह के बंधन में नहीं बांधा जा सकता।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में राज्य की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

मामले का निपटारा करते हुए अदालत ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी को छात्रा की शिकायत पर विचार करने, खतरे का आकलन करने और यदि उसकी जान या स्वतंत्रता को वास्तविक खतरा हो तो तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस फैसले को बालिग व्यक्तियों के अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने और स्वतंत्र रूप से जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Continue Reading

Haryana

भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

Published

on

हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया गया।

अब हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। पहले ये छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव और लू के अलर्ट के बाद सरकार ने छुट्टियां एक सप्ताह पहले करने का निर्णय लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए यह अहम कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने छुट्टियों के फैसले को मंजूरी दी।

गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। अब हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का फैसला लेते हुए विद्यार्थियों को गर्मी से राहत दी है।

वहीं अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बढ़ गया था।

Continue Reading

Haryana

हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

Published

on

भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि बंगाल चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। दीदी जा रही हैं। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा बंगाल में हर तरफ हो रही है। केंद सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगाल के बाद पंजाब का नंबर है। वहां के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है।

पहली बार गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक

बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए साइबर सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक विषयों पर किए गए सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। वहां की सरकार को लोगों ने पूरी तरह उखाड़ फेंकने का मन बना रखा है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो वहां के काफी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं।

कुछ दिन पहले भी काफी लोग मिलने पहुंचे थे। सभी वहां की सरकार से परेशान हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब में कमल खिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को नाराज कर दिया है। कई देशों की जितनी आबादी नहीं है, उससे अधिक महिलाएं अपने देश में है।

इसके बाद भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है। चुनावों में देश की जनता जवाब देगी। बंगाल या पंजाब ही नहीं बल्कि जहां पर भी चुनाव होंगे वहां महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।

Continue Reading

Trending