Chandigarh
Mann सरकार की Punjab Police बच्चों को बना रही Digital Safety Warriors, ‘Cyber Jaago’ से लेकर ‘Saanjh’ तक— Schools में शुरू हुआ बड़ा बदलाव
पंजाब के स्कूलों में एक ऐसा बदलाव शुरू हो चुका है जो आने वाले समय में बच्चों की पूरी डिजिटल लाइफ को सुरक्षित बनाएगा। यह बदलाव न तो सिर्फ किताबों में है, न ही सिर्फ क्लासरूम तक सीमित है। यह बदलाव सीधे बच्चों की सुरक्षा, उनकी समझ और उनके भविष्य से जुड़ा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस ने ‘सांझ’ और ‘साइबर जागो’ जैसी पहलों के जरिए बच्चों को साइबर सुरक्षा का योद्धा बनाने का काम शुरू किया है। और खास बात—इसमें पुलिस अब सिर्फ वर्दी वाला अधिकारी नहीं, बल्कि बच्चों का साथी, गाइड और मेंटोर बनकर सामने आ रही है।
साइबर जागो: बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित चलना सिखाने की पहल
पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने ‘साइबर जागो’ नाम का कार्यक्रम शुरू किया है। इसका मकसद बच्चों को इंटरनेट पर होने वाले खतरों से बचाना है।
इसमें क्या किया जा रहा है?
- पहले चरण में 75 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई
- लक्ष्य: पंजाब के 3,968 सरकारी हाई स्कूलों तक पहुंच
- बच्चों को समझाया जा रहा है कि
- साइबर बुलिंग क्या होती है
- बैंकिंग फ्रॉड और UPI स्कैम से कैसे बचें
- AI से जुड़े नए खतरे क्या हैं
- ऑनलाइन चाइल्ड एक्सप्लॉइटेशन कैसे पहचानें
आज पंजाब का हर दूसरा बच्चा स्मार्टफोन इस्तेमाल करता है। 14–16 साल के 76% बच्चे सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। ऐसे में ये ट्रेनिंग उनकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

सांझ: पुलिस और जनता को जोड़ने वाला सबसे बड़ा नेटवर्क
सांझ शब्द का मतलब है—साझेदारी। और पंजाब पुलिस इसे बिल्कुल उसी भावना के साथ चला रही है।
सांझ के तहत बने बड़े नेटवर्क
- ज़िला सामुदायिक पुलिस संसाधन केंद्र
- 114 उप-मंडल सामुदायिक पुलिसिंग सुविधा केंद्र
- 363 पुलिस स्टेशन आउटरीच केंद्र
यह नेटवर्क पुलिस को जनता के और खासकर बच्चों के और करीब लाता है। अब पुलिस स्कूलों में हर हफ्ते जाकर बच्चों से खुलकर बात करती है, उन्हें डर नहीं लगती बल्कि भरोसा होता है।
पुलिस अधिकारी यहां ‘थानेदार’ नहीं बल्कि बड़े भाई-बहन, गाइड और मेंटोर की तरह जाते हैं।
शक्ति हेल्पडेस्क: बच्चों को संवेदनशील मुद्दों पर जागरूक करना
शक्ति हेल्पडेस्क के जरिए पंजाब पुलिस स्कूलों में ऐसे सत्र करती है जहां बच्चों को बताया जाता है—
- अच्छा स्पर्श – बुरा स्पर्श
- बाल शोषण से बचाव
- नशे का नुकसान
- शिकायत कहां करें (हेल्पलाइन 112 और 1098)
यह पहल पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब और SBS नगर समेत कई जिलों में चल रही है।
PPsaanjh App: पुलिस सेवाएँ अब मोबाइल पर
टेक्नोलॉजी के साथ पुलिसिंग को आधुनिक बनाने की दिशा में पंजाब पुलिस ने PPsaanjh मोबाइल ऐप शुरू किया है। इसमें लोग—
- FIR की कॉपी डाउनलोड
- पुलिस वेरिफिकेशन
- ऑनलाइन शिकायत
जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
इससे पुलिस जनता से और खासकर युवाओं से और जुड़ गई है।
बच्चों के जीवन में आ रहा असली बदलाव
इन पहलों का असर अब घरों तक दिखाई देने लगा है।
- जब 14 साल का बच्चा ऑनलाइन फ्रॉड सीखकर घर जाता है, वह अपने दादा-दादी को UPI स्कैम से बचा सकता है।
- जब एक लड़की अपने डिजिटल अधिकार समझती है, तो वह अपनी दोस्तों की भी मदद करती है।
- बच्चे अपने परिवार के लिए ‘डिजिटल गार्ड’ बन रहे हैं।
डीजीपी वी. नीरजा के मुताबिक, यह एक बार की मुहिम नहीं, बल्कि एक लंबी रणनीति है जिससे साइबर सुरक्षा को स्कूल की संस्कृति का हिस्सा बनाया जा रहा है।
मान सरकार की सोच: डर नहीं, जागरूकता
इस पूरी पहल की फिलॉसफी बहुत साफ है—
- सुरक्षा डर से नहीं, जागरूकता से आती है
- क्राइम को सजा से नहीं, रोकथाम से कम किया जा सकता है
- पुलिस और जनता के बीच दूरी नहीं, साझेदारी होनी चाहिए
सांझ केंद्रों को इसलिए स्वायत्त सोसायटी बनाया गया है ताकि जनता की आवाज पुलिसिंग में शामिल हो सके। इससे पुलिस की इमेज ‘सख्त अधिकारी’ की जगह ‘सहायक दोस्त’ जैसी हुई है।
पंजाब का मॉडल पूरे देश के लिए मिसाल
आज पंजाब की सांझ और साइबर जागो पहल पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल बन रही है। यहां 21वीं सदी की आधुनिक पुलिसिंग—AI, साइबर ट्रेनिंग, डिजिटल ऐप—गाँवों की मिट्टी और पंजाबी संस्कृति की साझेदारी की भावना से जुड़कर काम कर रही है।
सीएम मान के नेतृत्व में यह साबित हो रहा है कि
सबसे मजबूत सुरक्षा वही है जो जनता के साथ मिलकर बनाई जाए।
पंजाब अब एक ऐसा प्रदेश बन रहा है जहां हर बच्चा
जागरूक, डिजिटल रूप से सुरक्षित और आत्मविश्वासी होकर आगे बढ़ रहा है।
यही इस सरकार की बड़ी उपलब्धि और भविष्य की मजबूत नींव है।
Chandigarh
चंडीगढ़ में देर रात दहशत: सेक्टर-29 के रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुए जैसा जानवर, सीसीटीवी में कैद
चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में बुधवार रात तेंदुआ दिखाई देने की खबर से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने पूरी रात घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक तेंदुआ पीर दरगाह के पास पानी पीते हुए कैद हुआ है।
पार्क में महिला ने सबसे पहले देखा
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच सेक्टर-29 के एक पार्क में एक महिला अपने बच्चों के साथ टहल रही थी। इसी दौरान उसकी नजर झाड़ियों के पास घूमते हुए एक तेंदुए पर पड़ी। यह देखते ही महिला घबरा गई और तुरंत बच्चों को लेकर पार्क से बाहर निकल गई।
घर पहुंचकर महिला ने इस बारे में अपने पति को बताया। इसके बाद उसके पति ने यह जानकारी पास में स्थित पीर दरगाह के लोगों को दी।
CCTV में कैद हुआ तेंदुआ
सूचना मिलने के बाद जब दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें साफ दिखाई दिया कि एक तेंदुआ दरगाह के पास बने स्थान पर पानी पी रहा है। इसके बाद तुरंत पुलिस और फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी गई।
सूचना के बाद पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आसपास के इलाके में पूरी रात तलाशी अभियान चलाया। हालांकि देर रात तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन में तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
फिलहाल पुलिस और फॉरेस्ट विभाग दोनों ही तेंदुए की मौजूदगी को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोग काफी दहशत में हैं और सतर्कता बरत रहे हैं।

पुलिसकर्मी हाथ में डंडा लेकर खड़ा हुआ।
Chandigarh
चंडीगढ़ में अगले माह से महंगी होंगी जमीनें:कलेक्टर रेट में 30 से 60% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 1 अप्रैल से लागू करने की तैयारी
चंडीगढ़ में एक बार फिर प्रॉपर्टी महंगी होने जा रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। डीसी निशांत यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कलेक्टर रेट संशोधित करने के लिए एक कमेटी गठित की गई।
प्रशासन ने शहर के अलग-अलग इलाकों के अनुसार कलेक्टर रेट में 30 से 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्तावित नए रेटों को लेकर अगले सप्ताह ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें आम लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी।
1 अप्रैल से लागू हो सकते हैं नए रेट
प्रशासन के अनुसार, लोगों से सुझाव लेने के बाद अंतिम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। योजना है कि नए कलेक्टर रेट 1 अप्रैल से लागू कर दिए जाएं। पिछले साल भी कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले वर्ष 2021 और 2017 में संशोधन हुआ था।
ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी
सूत्रों के मुताबिक, नए प्रस्ताव के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि के रेट तीन से चार गुना तक बढ़ सकते हैं। वहीं कई सेक्टरों में रेट डेढ़ गुना तक बढ़ाने की तैयारी है। कलेक्टर रेट बढ़ने से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री महंगी होगी, क्योंकि स्टांप ड्यूटी और अन्य शुल्क इन्हीं रेटों के आधार पर तय होते हैं। ऐसे में रियल एस्टेट बाजार और आम लोगों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
संभावना है कि रेट बढ़ाने के प्रस्ताव पर कुछ संगठनों और प्रॉपर्टी मालिकों की ओर से विरोध भी किया जा सकता है।
Chandigarh
मोहाली में 16 स्कूलों को उड़ाने की धमकी:चंडीगढ़-पंजाब के बम स्क्वॉड से जांच
मोहाली के स्कूल-कॉलेजों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुबह करीब साढ़े 7 बजे भेजी मेल में कहा गया कि इनमें दोपहर 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इस मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके अलावा 13 फरवरी को दोपहर 2.11 बजे नई दिल्ली स्थित संसद में भी बम धमाके की धमकी दी गई है।
सुबह 8.50 बजे स्कूल खुलने थे, इससे पहले ही मेल पहुंच गई। जैसे ही धमकी भरी मेल मिली तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद स्कूलों में तत्काल छुट्टी कर दी गई। स्कूल मैनेजमेंट्स ने पेरेंट्स को अर्जेंट मैसेज भेजकर अपने बच्चों को घर ले जाने को कहा। इसके अलावा स्कूल बसों को भी गेट से ही लौटा दिया गया। बच्चों को स्कूल के अंदर एंट्री नहीं दी गई।

लर्निंग पाथ स्कूल में पहुंचीं पुलिस की टीमें।
बम धमकी का पता चलते ही मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई। तुरंत बम स्क्वॉड की टीमें लेकर पुलिस फोर्स स्कूलों में पहुंच गई। स्कूल के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया गया। जिसके बाद पूरे स्कूल को खाली करवाकर पुलिस की टीमें जांच के लिए अंदर भेजी गईं। डीएसपी सिटी हरसिमरन बल खुद लर्निंग पाथ स्कूल पहुंचे।
जबकि डीएसपी सिटी वन पृथ्वी चहल पैरागॉन स्कूल पहुंचे। पुलिन सभी स्कूलों को सील कर दिया और अंदर जांच की जा रही है। किसी को भी गेट से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। मोहाली के SSP हरमनदीप हंस ने कहा कि स्कूलों में जांच के लिए मोहाली के अलावा फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और चंडीगढ़ से भी बम निरोधक दस्ते बुलाए गए हैं।

मानव मंगल स्कूल में बच्चों को स्कूल के बाहर से घर वापस भेजा जा रहा।
इस बारे में मोहाली की जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) गिन्नी दुग्गल ने कहा कि अभी तक 10 स्कूलों को धमकी का पता चला है। इनमें पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ड्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल, इंडस भी शामिल हैं। इनमें छुट्टी करा दी गई। बाकी स्कूलों को भी अपनी ई-मेल चेक करने को कहा गया है। इसके साथ ही इस मामले संंबंधी जानकारी डीसी को भेजी गई है।

स्कूल के बाहर बच्चों को लेने पहुंचे पेरेंट्स की कतारें लग गईं।
SSP बोले- 16 स्कूलों को धमकी मिली, अफसर-जवान तैनात मोहाली के SSP हरमनदीप हंस ने बताया कि अब तक 16 स्कूलों को ईमेल आई है। यह धमकी मोहाली सिटी, खरड़ और जीरकपुर के स्कूलों को भी भेजी गई है, जिनमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में 15 सीनियर अफसरों के साथ 300 जवान तैनात किए गए हैं।
जिले की एंटी-सबोटाज टीम के अलावा फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और चंडीगढ़ मुख्यालय से भी एंटी-सबोटाज टीमें बुलाई गई हैं। सभी स्कूलों की जांच की जा रही है। साथ ही स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी को धमकी भरा ईमेल प्राप्त होता है तो स्कूल खाली कराने की योजना पहले से तैयार रखें।
धमकी भरी मेल में क्या लिखा.. धमकी भरी मेल में कहा गया कि पंजाब अब खालिस्तान है। दोपहर 1:11 बजे मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में बम ब्लास्ट होगा। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान को ह्यूमन बम से उड़ाने का जिक्र किया गया। आगे लिखा गया है कि हिंदू आतंकवादी मोदी के आदेशों पर पंजाब के नौजवानों का कत्लेआम किया जा रहा है।
इसके बाद मेल में कहा गया है कि 13 फरवरी, दोपहर 2:11 बजे बम दिल्ली की हिंदुस्तानी संसद में बम धमाका होगा। जिसमें उनका निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह होंगे। इसे भेजने वालों के नाम की जगह खालिस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला लिखा गया है।
धमकी भरी मेल की कॉपी…

स्कूल का पेरेंट्स को मैसेज- जल्दी अपने बच्चे ले जाएं प्रिय पेरेंट्स, हमारे बच्चों की सुरक्षा और प्राप्त हुई ई-मेल को ध्यान में रखते हुए, हम विद्यार्थियों को वापस भेज रहे हैं। बस से आने वाले विद्यार्थियों को उनकी संबंधित बसों के माध्यम से ही भेजा जाएगा। निजी वाहन से आने वाले अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को यथाशीघ्र वापस ले जाएं।
स्कूल की तरफ से पेरेंट्स को भेजा मैसेज..

-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़