Punjab
Lok Sabha Election 2024 में पंजाब से जीते के उमीदवारों के नतीजे की लिस्ट
Lok Sabha Election 2024 में पंजाब की 13 सीटों के नतीजे आज आ गए हैं| वोटों की गिनती शुरू होने के बाद सुबह से ही कांग्रेस पार्टी राज्य में आगे चल रही थी| राष्ट्रीय चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने सात, आम आदमी पार्टी ने तीन, शिरोमणि अकाली दल ने एक और निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो सीटें जीती हैं। बहुचर्चित सीट खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल सिंह ने 1,97,120 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है| दूसरी ओर, जालंधर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी और लोकसभा क्षेत्र संगरूर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीथैर प्रत्येक राउंड के बाद बड़ी बढ़त लेते हुए मुकाबले में आगे बढ़ रहे हैं और दोनों उम्मीदवार 1.7 लाख से अधिक वोटों के अंतर के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
बात की जाए पंजाब के बाकी उमीदवारों की तो लोकसभा क्षेत्र संगरूर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीथैयर ने 3,64,085 वोटों से जीत हासिल की है । मीत हेयर ने कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैरा को 1,72,560 वोटों के भारी अंतर से हराया है. 2022 में लोकसभा के संगरूर उपचुनाव के दौरान 2,53,154 वोटों से जीत हासिल करने वाले शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान को इस बार 1,87,246 वोट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार अरविंद खन्ना को 1,28,253 वोट और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार इकबाल सिंह झुंड को 62,488 वोट मिले|
लोकसभा क्षेत्र जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 1,75,993 वोटों के अंतर से जीत गए हैं। उन्हें 3,90,053 वोट मिले हैं. दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी प्रत्याशी सुशील रिंकू को 2,14,060 वोट मिले हैं. यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू 2,08,889 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह केपी 67,911 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अमर सिंह ने कुल 3,32,591 वोट हासिल किए और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी को 34,202 वोटों के अंतर से हराया। जीपी को 2,98,389 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी उम्मीदवार गेजा राम वाल्मिकी को 1,27,521 वोट और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार बिक्रमजीत सिंह खालसा को 1,26,730 वोट मिले |
पटियाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. धर्मवीर गांधी ने 3,05,616 वोट हासिल कर जीत हासिल की है. आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डाॅ. बलबीर सिंह हार गए हैं. बलबीर सिंह को 2,90,785 वोट मिले हैं. बीजेपी उम्मीदवार प्रणीत कौर 2,88,998 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. बता दें कि लोकसभा हलका पटियाला में इस बार 63.63 फीसदी वोटिंग हुई, जो 2019 के मुकाबले 4.15 फीसदी कम है. 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान डॉ. प्रणीत कौर हार गईं थीं. गांधीजी आम आदमी पार्टी से सांसद बने|

पंजाब की बहुचर्चित लोकसभा सीट खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल सिंह ने 1,97,120 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है . आजाद उम्मीदवार को 4,04,430 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को 2,07,310 वोट मिले। विजयी उम्मीदवार अमृतपाल फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। खडूर साहिब से आप उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर 1,94,836 वोटों के साथ तीसरे और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विरसा सिंह वल्टोहा 86,416 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

Punjab
CM मान की ‘शुक्राना यात्रा’ का तीसरा दिन, बठिंडा से हुई शुरुआत
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘शुक्राना यात्रा’ आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। यह यात्रा बेअदबी के खिलाफ बनाए गए सख्त कानून के लिए पंजाबवासियों का धन्यवाद करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। तीसरे दिन की शुरुआत बठिंडा से हुई, जहां सुबह करीब 10 बजे यात्रा ‘थ्री कॉर्नर्स’ से रवाना हुई।
इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों और ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान और एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस की ओर से सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक यात्रा के पूरे रूट का ट्रैफिक प्लान पहले ही जारी कर दिया गया था ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बठिंडा में यात्रा ‘थ्री कॉर्नर्स’ से अमरीक सिंह रोड, गोल डिग्गी, हनुमान चौक, बस स्टैंड, कोटशमीर और भागीवंदर होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद यात्रा तलवंडी साबो के लिए रवाना हुई। तलवंडी साबो में मुख्यमंत्री भगवंत मान तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकेंगे और अरदास करेंगे।
इसके बाद शुक्राना यात्रा सरदूलगढ़, मानसा और बरनाला होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मान विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं। इस यात्रा का उद्देश्य बेअदबी के खिलाफ बने नए कानून के बारे में लोगों को जागरूक करना और सरकार के फैसलों के लिए जनता का धन्यवाद करना है।
शाम को मुख्यमंत्री सुनाम स्थित गुरुद्वारा मस्तुआणा साहिब भी जाएंगे। इसके बाद यात्रा कुछ समय के लिए संगरूर में रुकेगी और फिर वहां से श्री फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना होगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की यह ‘शुक्राना यात्रा’ 6 मई को श्री आनंदपुर साहिब से शुरू हुई थी और लगातार पंजाब के अलग-अलग इलाकों में निकाली जा रही है।
Punjab
Punjab में निर्धारित लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वालों पर PSPCL सख्त, लगेगा जुर्माना
पंजाब में बढ़ती बिजली मांग के बीच पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने निर्धारित लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती करने के निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के अनुसार यदि कोई उपभोक्ता अपने स्वीकृत लोड से 10 प्रतिशत अधिक बिजली की खपत करता है, तो उसे 7 दिनों के भीतर नोटिस जारी किया जाएगा।
PSPCL के मुताबिक, तय सीमा से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने पर उपभोक्ताओं पर जुर्माना और अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता तीसरी बार भी नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज करते हुए FIR भी दर्ज की जा सकती है।
कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि लगातार निर्धारित सीमा से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर समय रहते कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और राजस्व नुकसान रोकने के लिए PSPCL ने सप्लाई कोड 2024 में संशोधन किया है। इसके तहत सभी मुख्य अभियंताओं को नए नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।
Punjab
बेअदबी कानून मामले में आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे स्पीकर संधवां
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां आज श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचकर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के सामने अपना स्पष्टीकरण पेश करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह 11 बजे श्री अकाल तख्त साहिब में हाजिरी भरेंगे। यह मामला आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बनाए गए नए बेअदबी विरोधी कानून को लेकर चर्चा में आया था, जिसके संबंध में जत्थेदार की ओर से स्पीकर संधवां को तलब किया गया था।
दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से इस कानून को तैयार करने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा था कि बेअदबी जैसे संवेदनशील और धार्मिक मामले पर कोई भी कानून बनाने से पहले पंथक संगठनों, सिख विद्वानों और पूरे पंथ की राय लेना जरूरी था।
उन्होंने यह भी कहा कि सिख मर्यादा और धार्मिक परंपराओं से जुड़े मामलों में श्री अकाल तख्त साहिब की भूमिका सर्वोच्च मानी जाती है और उसकी अनदेखी उचित नहीं है।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा था कि श्री अकाल तख्त साहिब उनके लिए सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें आधिकारिक तौर पर बुलाया गया है तो वह पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे।
अब राजनीतिक और पंथक हलकों की नजरें आज होने वाली इस अहम पेशी पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यह मामला धार्मिक भावनाओं और कानूनी प्रक्रिया दोनों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious2 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |


