National
मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़
मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिन भर अस्पताल, अलग-अलग थानों से लेकर जंतर मंतर तक की भागदौड़ की। सबसे पहले, वह सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के साथ आरएमएल अस्पताल पहुंच कर पुलिस के लाठीचार्ज से घायल छात्रों का हाल जाना। इसके बाद वह मंदिर मार्ग और संसद मार्ग थाने जाकर गिरफ्तार लोगों को रिहा करवाया। फिर वह जंतर मंतर जाकर धरने पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुबह से हमने झूठे केस लगाकर अलग-अलग थानों में गिरफ्तार कर रखे गए 70 से 80 लोगों छुड़वाया। मोदी सरकार के इशारे पर पुलिस ने लोगों को बुरी तरह डंडे मारे, आंसू गैस के गोले छोड़े और पत्थर बरसाए। अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नहीं, बल्कि मोदी जी का इस्तीफा होना चाहिए। मोदी हटाओ-देश बचाओ।
अरविंद केजरीवाल ने युवाओं के हिम्मत को सलाम करते हुए कहा कि इन युवाओं ने दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह को ललकारने की हिम्मत की है। सोमवार को पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह से मोदी को इन युवाओं के सामने झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं अभी घायल लोगों से मिला हूं। पुलिस ने लोगों को बुरी तरह से डंडे मारे हैं, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पत्थर बरसाए गए। किसी का सिर फोड़ दिया है तो किसी की टांग तोड़ दी है। कई लोगों को फ्रैक्चर आए हैं और बहुत सारे लोगों को गिरफ्तार हुआ है। आज सुबह से मैं खुद एक-एक थाने में जाकर पता कर रहा हूं कि लोग कहां गिरफ्तार हैं। मैं सुबह से लगभग 70-80 लोगों को छुड़वा चुका हूं, जिन्हें झूठे केस लगाकर गिरफ्तार किया गया था।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि ये बच्चे आतंकवादी और एंटी-नेशनल हैं। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि सबसे बड़े आतंकवादी और एंटी-नेशनल आप खुद हैं। ये बच्चे इस देश का भविष्य हैं। आपने पिछले 12 सालों में देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। आपसे नीट का एक एग्जाम ठीक से नहीं होता, आप देश क्या चलाएंगे? मुझे लगता है कि अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नहीं, बल्कि खुद प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा होना चाहिए। मोदी हटाओ, देश बचाओ।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आज सुबह-सुबह मोदी जी की पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी करके धमकी दी है कि जो लोग आंदोलन में आए थे, उन पर केस करेंगे। मैं मोदी जी को चैलेंज करता हूं कि केस करके दिखाएं। युवा केस से बिल्कुल न डरें, आम आदमी पार्टी युवाओं के लिए बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी और छुड़ाकर ले आएंगे। मोदी जी ने मुझे भी झूठे केस में जेल भेजा था, लेकिन मैं भी बाहर आ गया। मैं न डरा और न ही टूटा। हमारे युवाओं को भी टूटना या डरना नहीं है, अपने अंदर का डर निकाल दीजिए। जिस दिन डर निकल गया, उस दिन आपको जीतने से कोई नहीं रोक सकता।
अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से ेकहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे और देश में एक अच्छा एजुकेशन सिस्टम लागू नहीं होगा, तब तक हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। आप सब चिंता मत करना, हम आपके साथ हैं। एक तरफ देश के 140 करोड़ लोग हैं और दूसरी तरफ अकेले मोदी हैं। मोदी ने इस देश के लोगों पर हमला बोला है, अब देखना देश के लोग उन्हें कैसे मजा चखाते हैं।
इससे पहले, आरएमएल अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को जिस बर्बरता से हमला करवाया गया था, उसमें कई बच्चे और पुलिस वाले घायल हुए थे। उनमें से कई घायल बच्चों और पुलिस वालों को यहां आरएमएल अस्पताल में लाया गया था। मैं आज यहां उन सभी घायल लोगों से मिलने के लिए आया था। हमें बताया गया है कि एक बच्ची को छोड़कर बाकी सभी घायल बच्चे और पुलिस वाले डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक बच्ची आईसीयू में है और उसकी हालत काफी क्रिटिकल है। हमने उसके रिश्तेदारों से बात की और उन्होंने भी बताया कि वह बेहद गंभीर स्थिति में है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी स्वस्थ हो और ठीक होकर दोबारा अपने परिवार के बीच लौटे।
वहीं, संसद मार्ग थाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार से पुलिस ने मोदी सरकार के निर्देश पर जबरदस्त तानाशाही करते हुए लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर झूठे केस दर्ज किए गए हैं और बिना एफआईआर के उन्हें हिरासत में लिया गया है। इस वजह से कई बच्चों के माता-पिता और परिवार वाले बहुत चिंतित हैं कि उनके बच्चे आखिर कहां गए। हमने संसद मार्ग थाने की पुलिस से मुख्य रूप से तीन जानकारी मांगी है। पहला, सोमवार के प्रदर्शन से संबंधित किस-किस के खिलाफ कौन-कौन सी एफआईआर दर्ज की गई है, उसकी सूची दी जाए। दूसरा, जितने बच्चे अभी बिना एफआईआर के हिरासत में हैं, वे कहां हैं, किस थाने या किस जेल में हैं, उसकी सूची दी जाए। और तीसरा, क्या एफआईआर दर्ज होने के बाद कोई गिरफ्तारी हुई है? अगर हां, तो उन गिरफ्तारियों की भी सूची दी जाए।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमने सुबह जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, उस पर अब तक दो शिकायतें आई हैं और हमने वे दोनों शिकायतें पुलिस को सौंप दी हैं। एक बच्चा गायब है, जिसे उसके माता-पिता ढूंढ रहे हैं। हमने पुलिस को उसका नाम और पूरी जानकारी दे दी है ताकि वे पता करके बताएं कि उसे कहां और किस थाने में रखा गया है।
अरविंद केजरीवल ने कहा कि पुलिस ने मंदिर मार्ग थाने में सोमवार से लगभग 11 बच्चों को हिरासत में रखा हुआ है। हमने पुलिस से पूछा है कि उन्हें क्यों हिरासत में रखा गया है, उन्हें कब छोड़ेंगे या उन पर एफआईआर करके उन्हें गिरफ्तार करेंगे, इसकी पूरी जानकारी दी जाए। इस पर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे 2 घंटे के अंदर हमें पता करके बताएंगे।
National
भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में मिल रही शानदार शिक्षा की बदौलत नीट क्लियर करने पर वाले बच्चों और उनके पेरेंट्स को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कहा कि अगर हमें अपने देश को विकसित और समृद्ध बनाना है तो सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ज़रूरी है। दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे गरीबों के बच्चों को शानदार शिक्षा देनी शुरू की है। पंजाब में सरकारी स्कूलों के 881 बच्चों ने नीट क्लियर किया है, जबकि 2022 से पहले 100 से भी कम बच्चे क्लियर करते थे।उन्होंने कहा कि 75 सालों में किसी भी पार्टी या सरकार ने शिक्षा की इतनी तवज्जो नहीं दी, जितनी आम आदमी पार्टी दे रही है।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 बच्चों ने नीट का एग्जाम क्लियर किया है। नीट का पेपर बहुत मुश्किल होता है और सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं। 2022 में हमारी सरकार आने से पहले 100 से भी कम बच्चों ने नीट क्लियर किया था, लेकिन इस बार 881 बच्चों ने सफलता पाई है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब रिक्शे वालों और मजदूरों के बच्चे डॉक्टर बनेंगे और उनका भविष्य अच्छा होगा। जब एक रिक्शे वाले का बच्चा डॉक्टर बनेगा, तो वह अपने पूरे परिवार की गरीबी दूर करेगा। मैं सफल होने वाले सभी बच्चों और उनके माता-पिता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा जोर शिक्षा पर देती है। हमारा मानना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होगी, तब तक देश की तरक्की नहीं हो सकती। 75 सालों में किसी भी पार्टी या सरकार ने शिक्षा पर इतनी तवज्जो नहीं दी, जितनी आम आदमी पार्टी दे रही है।
इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा उस शेरनी के दूध के समान है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा। हम डॉ. अंबेडकर का सपना पूरा कर रहे हैं। मैं उन सभी बच्चों और उनके माता-पिता को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने सुबह 3-4 बजे का अलार्म लगाकर अपने बच्चों को पढ़ने के लिए जगाया और उनका उत्साह बढ़ाया।
भगवंत मान ने आगे कहा कि पंजाब अब शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन बन रहा है। अरविंद केजरीवाल का सपना था कि पूरे देश को शिक्षित करना है, क्योंकि शिक्षा सबसे बड़ी चीज है। शिक्षा में पंजाब का जो रिजल्ट आया है, वह बहुत कमाल का है। हम चाहते हैं कि केवल पंजाब में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में बच्चे पढ़ें-लिखें और गरीब का बच्चा भी बड़े-बड़े पदों तक पहुंचे।
भगवंत मान ने कहा कि लाल, पीले या हरे राशन कार्ड गरीबी खत्म नहीं कर सकते। ये केवल दो वक्त की रोटी दे सकते हैं। गरीबी तब दूर होगी जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे। जब आपके बच्चे डॉक्टर बनेंगे, आईआईटी में एडमिशन लेंगे और बड़ी-बड़ी कंपनियां उन्हें 50 लाख या एक करोड़ रुपए के पैकेज पर नौकरी देंगी, तब जाकर यह देश सही मायनों में विश्व गुरु बनेगा।
National
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को कथित पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे। अब प्रदर्शनकारी दोगुने जोश के साथ फिर से जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। उन्होंने रातों-रात मंच को दोबारा तैयार कर अपना आंदोलन फिर से शुरू कर दिया है।
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने CJP के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में अब तक 10 FIR दर्ज की हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संसद स्ट्रीट थाने में चार और कनॉट प्लेस थाने में तीन FIR दर्ज की गई हैं। इसके अलावा मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में भी एक-एक FIR दर्ज हुई है।
दूसरी ओर, सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। DMRC के मुताबिक, इन स्टेशनों में जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय समेत कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
बंद रहने वाले 16 मेट्रो स्टेशनों की सूची:
लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंभा रोड
सुप्रीम कोर्ट
सेवा तीर्थ
जनपथ
मंडी हाउस
केंद्रीय सचिवालय
आई.टी.ओ.
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्थ
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम
DMRC की ओर से कहा गया है कि सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए ये सभी मेट्रो स्टेशन अगले नोटिस तक बंद रहेंगे।
National
जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल
देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है?
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी