Punjab
केजरीवाल-मान बोले- चुनावी रिजल्ट AAP के काम पर मुहर:SAD अब बठिंडा-लंबी की पार्टी बनी, धक्केशाही का आरोप लगाने वाले चन्नी अपना हाल देखें
पंजाब में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनावों में AAP की बंपर जीत हुई है। पार्टी ने लगभग 70 फीसदी सीटों पर कब्जा किया। चुनाव में पार्टी ने ब्लॉक समिति की 68 फीसद सीटें और जिला परिषद की 72 फीसद सीटें जीती हैं।
जिला परिषद चुनाव में बड़ी जीत मिलने पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये जीत जनता के सरकार पर भरोसे की जीत है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता सरकार की नीतियों और कामकाज से संतुष्ट है।
मोहाली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने कांग्रेस और अकाली दल पर जमकर हमला बोला। सीएम मान ने पूर्व सीएम चन्नी का नाम लिए बिना कहा कि धक्केशाही का आरोप लगाने वाले बताएं कि उन्हें कितनी सीटें मिलीं। वहीं, खुद को ग्रामीण पार्टी का दावा करने वाली शिअद का भी सच सामने आ गया, जिस कारण वो तीसरे नंबर पर रही।
केजरीवाल और CM मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा…
- केजरीवाल बोले- AAP के काम पर मुहर लगीः
- अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये चुनाव रिजल्ट दिखा रहे हैं कि लोगों ने आप के काम पर मुहर लगाई है। आप ने 1800 से ज्यादा बलाक समिति, 250 से ज्यादा जिला परिषद सीटें जीतीं। वहीं, 319 सीटें ऐसी हैं, जो 100 वोट कम से हम हारे हैं। जो उम्मीदवार जीते हैं उन्हें बधाई।
- सेहत बीमा योजना का ऐलानः
- पत्रकारवार्ता के दौरान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह जीत लोगों की सरकार पर विश्वास की जीत है। उन्होंने इसी के साथ ऐलान किया कि सरकार अब अगले माह से ही 10 लाख रुपए का सेहत बीमा योजना शुरू करने जा रही है और जनवरी में इसके कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे।
- 580 सीटों पर 100 वोट से कम पर जीतः
- अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने बताया कि 580 सीटें ऐसी हैं जो 100 से कम मार्जन से जीती गई है, 261 आप ने 319 सीटें विपक्ष ने जीती हैं। अगर धक्का करते हुए डीसी एसडीएम को फोन करते तो यह सीटें भी हमारी होनी थीं।
- चुनाव में धक्केशाही नहीं हुईः
- संगरूर जिले में फग्गू वाला जोन कांग्रेस जीती है केवल पांच वोट से, मुक्तसर साहिब के कोटभाई जोन 41 वोट कांग्रेस जीती है। लखनपुर जोन कांग्रेस तीन वोट से जीती हे, जालंधर में गिल कांग्रेस 3 वोट से जीते हैं तो साफ है कि कहीं भी धक्केशाही नहीं हुई है।
- चन्नी पर कसा तंजः
- मुख्यमंत्री मान ने इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी पर चुटकी लेते हुए कहा है कि तरह तरह से इल्जाम लगा रहे थे। मगर उनसे अब पूछना चाहिए कि वह कितनी सीटें जीते हैं। पहली बार है कि बिना किसी दबाव ओर धक्केशाही के चुनाव हुआ है और मतदान और मतगणना की वीडियोग्राफी हुई है।
- शिअद पर तंज, अब बठिंडा-लंबी की पार्टी बनी
- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सबसे बड़ा हमला शिरोमणि अकाली दल पर किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने आप को ग्रामीण क्षेत्र की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली शिअद तीसरे नंबर पर रही है।
- दस- बीस सीटें कहीं कहीं से आई हैं। अब वह पार्टी बठिंडा और लंबी की पार्टी बनकर रह गई है। अगर वह तीसरे नंबर आकर यह कह रहे हैं कि डायनासोर आ रहे हैं तो उन्हें डायनासोर के साथ ही रहना चाहिए।
- हमने नशे के खिलाफ अभियान चलाया, पहले वाले बांटते रहे दोनों नेताओं ने कहा कि लोगों ने सरकार के कामों को देखते हुए वोट दिया है। उनकी सरकार के समय ही नशे के खिलाफ बड़ा अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चला है।
- जबकि एक सरकार के समय उनका नेता गाडियों में तस्करों को बिठाकर घूमता रहा है, जबकि दूसरी सरकार के नेता ने गुटका साहिब हाथ में पकड़कर सौगंध खाई और किया भी कुछ नहीं।
- इसके अलावा लोगों को सरकार की नीतियां पसंद आई हैं, लोगों ने बिना किसी सिफारिश और पैसे के मिली नौकरियों, किसानों ने आठ घंटे दिन के समय मिली बिजली, खेतों में नहरी पानी पहुंचने और घरों को निशुल्क मिली बिजली के कारण वोट डाली है। हम अगला चुनाव भी विकास के मुद्दे पर ही लडेंगे।
Punjab
तरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की
पंजाब में सीमा पार से हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तरनतारन पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है।
इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक MP-09 राइफल और सात आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये हथियार कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क की मदद से भेजे गए थे।
जांच एजेंसियों के अनुसार, इन हथियारों का इस्तेमाल राज्य में टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम देने, दहशत का माहौल बनाने और पंजाब की कानून-व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत किया जाना था।
पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सीमा पार बैठे हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मॉड्यूल, उसके अन्य सदस्यों और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान की जा सके।
पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि सीमा पार से होने वाली हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
National
अमन अरोड़ा ने शाहकोट हलके में नौकरियों के मामले में कांग्रेसी विधायक लाडी को घेरा
पंजाब विधान सभा में विपक्ष को घेरते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में 68000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं और 1,83,837 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में 6,36,636 नौकरियों के अवसर पैदा किए हैं।
आज सदन में विधायक स. कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा रोजगार के अवसरों के बारे में पेश किए गए प्रस्ताव पर चर्चा का समापन करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने सदन को बताया कि इस बड़े निवेश प्रवाह ने सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से निजी क्षेत्र में 6.36 लाख से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने जापान की प्रमुख स्टील कंपनी आइची स्टील का उदाहरण दिया, जिसने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सुविधाओं और कारोबार को आसान बनाने वाली नीतियों से प्रभावित होकर अपने नियोजित निवेश को 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1100 करोड़ रुपये कर दिया है।
कांग्रेस के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया द्वारा उनके शाहकोट विधानसभा हलके में किसी भी व्यक्ति को सरकारी नौकरी न मिलने के आरोप पर श्री अमन अरोड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें अपने शाहकोट हलके में सभा रखने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, ”मैं आऊंगा और हम लोगों से पूछेंगे, क्या उन्हें नौकरियां मिली हैं। अगर मैं गलत हुआ, तो मैं मंत्री पद और विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दूंगा। अगर मैं सही हुआ तो लाडी को इस्तीफा देना होगा।” कांग्रेसी विधायक लाडी ने यह चुनौती स्वीकार नहीं की और चर्चा छोड़कर बैठ गए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार ने सभी सरकारी नौकरियां बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के केवल योग्यता के आधार पर दी हैं।
श्री अमन अरोड़ा ने कौशल विकास के लिए राज्य सरकार के रिकॉर्ड प्रयासों का हवाला देते हुए बताया कि राज्य के बजट में 75 सालों में पहली बार कौशल विकास मिशन के लिए 25 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जो पिछले साल 10 करोड़ रुपये थे। उन्होंने दावा किया कि 22 लाख से अधिक नौजवानों को रोजगार में प्लेसमेंट कैंपों और हैंडहोल्डिंग अभ्यासों के माध्यम से सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि सुनाम में हाल ही में आयोजित एक मेगा रोजगार मेले में, 61 कंपनियों ने भाग लिया और लगभग 700 नौजवानों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र जारी किए।
रोजगार सृजन मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपये की लागत से संगरूर जिले में विश्व स्तरीय संत अतर सिंह महाराज आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट स्थापित किया जा रहा है। यह विश्व स्तर पर अपनी तरह का पहला संस्थान है, जहां सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी स्तर के पदों के लिए वार्षिक 500 नौजवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
केंद्र सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 15-29 साल आयु वर्ग में पंजाब की बेरोजगारी दर वर्ष 2022 की 19.1 प्रतिशत से घटकर 2025 में 17 प्रतिशत हो गई है। मंत्री ने पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वेक्षण का हवाला देते हुए बताया कि अब पंजाब बेहतर रोजगार मैट्रिक्स वाले राज्यों में शामिल है।
वैश्विक स्तर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के समय भारत की जीडीपी चीन से थोड़ी अधिक थी। उन्होंने कहा, ”चीन ने अपने प्रत्येक व्यक्ति को काम पर लगाया और दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री बनकर उभरा। चीन निकट भविष्य में अमेरिका को पछाड़ सकता है। हमारे पास वही क्षमता है, लेकिन सही वातावरण की कमी थी। पर अब हम इसे ठीक कर रहे हैं।”
कैबिनेट मंत्री ने जोर देकर कहा कि दुनिया की कोई भी सरकार प्रत्येक नागरिक को नौकरी देने की गारंटी नहीं दे सकती। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार का असल कर्तव्य उद्योग और रोजगार के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना होता है। उन्होंने कहा, ”हम यहां केवल आंकड़े पेश करने के लिए नहीं हैं। हम ऐसा माहौल बना रहे हैं, जहां हर नौजवान अपने पैरों पर खड़ा हो सके।”
विपक्ष द्वारा नौकरियों के बारे में व्हाइट पेपर जारी करने की मांग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘सबसे अच्छा, सस्ता और टिकाऊ व्हाइट पेपर लोगों से सीधे तौर पर पूछना है। आरटीआई दायर करो या लोगों के साथ मीटिंग करो। लोग खुद बताने देंगे कि उन्हें नौकरियां मिली हैं या नहीं।”
श्री अमन अरोड़ा ने पिछली कांग्रेस सरकार के ‘हर घर नौकरी’ वादे पर कटाक्ष करते हुए इसे पंजाब के नौजवानों के साथ ‘सबसे बड़ा धोखा’ बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘आप’ सरकार ने बिना किसी रिश्वत के पारदर्शी तरीके से 68000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार का एकमात्र उद्देश्य पंजाब को ‘कारोबार करने में आसानी’ के लिए एक मॉडल राज्य बनाना और सम्मानजनक, कौशल-आधारित रोजगार पैदा करना है।
National
सियाम ने भी माना, ई-20 में ज्यादा क्लोराइड और नमी के कारण खराब हो रही गाड़ियां- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 को लेकर सियाम की सौंपी गई रिपोर्ट को वापस कराने पर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सियाम (सोसायटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स) की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें साफ़ लिखा है कि ई-20 में बहुत ज्यादा क्लोराइड और नमी है, जिससे आपकी गाड़ियां ख़राब हो रही हैं। मोदी सरकार ने सियाम पर दबाव डालकर वो रिपोर्ट वापस करवा दी। क्यों? जब विज्ञान और इंजीनियरिंग कह रहे हैं कि ई-20 ख़राब है, तो मोदी सरकार इसे देश पर जबरन क्यों थोप रही है?
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ई-20 को लेकर सियाम की यह रिपोर्ट चौंकाने वाली है। सियाम ने रिसर्च की और ऑटोमोबाइल के सभी मैन्युफैक्चरर्स ने मिलकर यह पाया कि क्लोराइड और मॉइस्चर ज्यादा होने की वजह से ई-20 गाड़ियों को खराब कर रहा है। सियाम ने 28 जुलाई को मोदी सरकार को यह रिपोर्ट सौंपी थी। 4 अगस्त तक केंद्र सरकार ने सियाम पर जबरदस्ती करके वह रिपोर्ट वापस करा दी। रिपोर्ट वापस करने के बाद सियाम की तरफ से कहा गया कि शायद उनकी रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी है और कुछ तथ्यों को दोबारा चेक करने की जरूरत है। एक तरह से मोदी सरकार जबरदस्ती करके पूरे देश पर ई-20 थोप रही है, लेकिन क्यों?
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी