Connect with us

Punjab

Kabaddi tournament में खिलाड़ी की हत्या, सेल्फी लेते ही हमलावर ने मारी गोली

Published

on

पंजाब में मोहाली के सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान प्रमोटर व खिलाड़ी दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की सिर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। आज (16 दिसंबर को) उनके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शाम तक अंतिम संस्कार भी हो सकता है।

इस मामले में मोहाली पुलिस ने हमलावरों पर हत्या का मामला दर्ज किया है और हत्यारों की शिनाख्त व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने सोमवार रातभर सोहाना के आसपास उन सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जहां से हमलावरों की गाड़ियां गुजरीं। बताया जा रहा है कि हमलावर बोलेरो गाड़ी में आए थे। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाइकों पर भी भागते देखा।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- गैंगस्टर दिया बुझने की तरह फड़फड़ा रहे

पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों को इससे पहले की सरकारों ने पैदा किया है, कुछ समय लगेगा मगर हम इसे खत्म कर देंगे। यह वैसी बात है जैसे दिया बुझने से पहले फड़फड़ाता है, वैसे ही गैंगस्टर फड़फड़ा रहे हैं।

मैच कमेंटेटर बोले- शकरपुर की टीम का मैनेजर था पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम को सोहाना में सेक्टर-82 के मैदान में कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था। मैच के कमेंटेटर सेवक शेरगढ़ ने बताया कि राणा बलाचौरिया जालंधर के शकरपुर की टीम के मैनेजर थे। वह टूर्नामेंट में दो टीमें लेकर आए थे। वह ग्राउंड में सेमीफाइनल मैच की टाई डलवाने के बाद बाहर आ रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने उनके साथ सेल्फी लेने के बहाने नजदीक आए और सिर में गोलियां मार दीं।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वेदवान स्पोर्ट्स क्लब सोहाना की तरफ से यह कबड्डी कप करवाया जा रहा था। यह मैच लाइव चल रहा था। इसलिए, गोलियों की आवाज वहां के कैमरे में कैद हुई।

SSP बोले- रंजिश के एंगल पर भी जांच कर रहे

  • गैंगस्टर्स के इन्वॉल्वमेंट की भी जांच कर रहे: 
  • मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि सिर्फ प्रमोटर को ही गोली लगी। लोगों ने पीछा किया तो बदमाशों ने 2-3 राउंड फायरिंग की। अभी रंजिश की वजह सामने नहीं आई है। इसमें गैंगस्टर की इन्वॉल्वमेंट को लेकर भी जांच की जा रही है।
  • बदमाशों ने 4 से 5 गोलियां मारीं: 
  • हमें फायरिंग की सूचना मिली। यहां आने पर पता चला कि कबड्‌डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया को गोली लगी। उस पर 4 से 5 फायर हुए। हालांकि, उसे कितनी गोलियां लगी हैं, यह अभी नहीं कहा जा सकता।
  • बाइक पर भी कुछ लोग भागते दिखे: 
  • बदमाश सेल्फी लेने के बहाने फैन बनकर उसके पास आए थे। अभी बोलेरो की बात सामने आई है, लेकिन लोगों ने बाइक पर भी कुछ लोगों को भागते देखा है। हमलावर 3 से 4 थे। अभी यह भी सामने आया है कि इसकी बंबीहा गैंग के साथ रंजिश थी। इसकी बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल से कोई झगड़ा था। हालांकि, अभी सारे एंगल से पूरे मामले की जांच की जा रही है।
  • एक साल पहले ही प्रमोटर बने थे राणा बलाचौरिया
  • राणा बलाचौरिया का पूरा नाम कंवर दिग्विजय सिंह है। वह कबड्डी प्लेयर होने के साथ-साथ एक्टिंग भी करते थे। एक साल से वह कबड्डी टीमों के प्रमोटर बने थे। वह सोहाना के कबड्डी कप में दो टीमें लेकर आए थे। मूलरूप से वह बलाचौर का रहने वाले थे, लेकिन कुछ समय से मोहाली में ही रह रहे थे।
  • मोहाली में कबड्डी कप के दौरान हुई फायरिंग में मारे गए कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया का हिमाचल के शाही परिवार से संबंध था। उनके परदादा ऊना के पास स्थित एक रियासत के राजा थे। उन्होंने देहरादून की युवती से लव मैरिज की थी। शादी के 11 दिन बाद ही उनकी पत्नी विधवा हो गई हैं
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

‘मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार’, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CM Bhagwant Singh Mann का सख्त संदेश

Published

on

पंजाब में एक बड़े घटनाक्रम के तहत वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने भुल्लर से मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। जानकारी के अनुसार, भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ में खुद ही गिरफ्तारी दी।

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। हमारी सरकार किसी की भी पैरवी या सिफारिश को स्वीकार नहीं करती।”

मुख्यमंत्री ने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया था कि सरकार और पार्टी में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां कानून के सामने सभी को बराबर माना जा रहा है और किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जा रही।

Continue Reading

Blog

Entry Tax को लेकर पंजाब-हिमाचल में बढ़ा विवाद, मामला Supreme Court तक ले जाएगी सरकार: Harjot Singh Bains

Published

on

एंट्री टैक्स को लेकर Punjab और Himachal Pradesh के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो मामला Supreme Court of India तक ले जाया जाएगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह का एंट्री टैक्स लगाना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ पंजाब में धरना-प्रदर्शन भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही, पंजाब विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया है और हिमाचल द्वारा लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की जा रही है।

पंजाब सरकार इस मामले में जवाबी कदम उठाने की तैयारी भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यदि हिमाचल सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो पंजाब भी हिमाचल की कमर्शियल गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर सकता है।

इस पूरे विवाद पर बोलते हुए आनंदपुर साहिब के विधायक और शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि चंडीगढ़ से गुजरने वाला मार्ग एक नेशनल हाईवे है, जिस पर किसी भी राज्य का एकतरफा अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Continue Reading

Blog

नशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सीमा पार Drug Module का भंडाफोड़, करोड़ों की हेरोइन समेत 3 गिरफ्तार!

Published

on

पंजाब में नशों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एएनटीएफ (ANTF) और बीएसएफ (BSF) ने संयुक्त ऑपरेशन में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में सीमा पार से चल रहे नेटवर्क को बेनकाब किया गया।

इस ऑपरेशन के दौरान तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और रोशन सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 24.5 किलोग्राम हेरोइन, करीब 21 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। इस पूरे नेटवर्क के जरिए ड्रग्स को भारत में लाकर आगे सप्लाई किया जाता था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए Gaurav Yadav ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending