Connect with us

Punjab

जाखड़ रोज़ाना प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बजाय अमेरिका के साथ हुए समझौते सार्वजनिक करें: Baltej Pannu

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को सीधे चुनौती देते हुए कहा है कि यदि अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता सचमुच किसानों के हित में है, तो रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बजाय भाजपा हाईकमान से उस समझौते की पूरी डिटेल और आधिकारिक कॉपी सार्वजनिक करने की मांग करनी चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस बनाम पारदर्शिता

पन्नू ने कहा कि जाखड़ लगभग रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस समझौते को भारत और खासकर किसानों के लिए लाभदायक बता रहे हैं, लेकिन अब तक समझौते की कोई आधिकारिक कॉपी या विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जाखड़ के पास समझौते की पूरी जानकारी और दस्तावेज़ मौजूद हैं, तो वे भाजपा नेतृत्व से इसे सार्वजनिक करने की मांग क्यों नहीं करते?

किसने किए समझौते पर हस्ताक्षर?

आप नेता ने यह भी पूछा कि इस समझौते पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या किसी अन्य केंद्रीय मंत्री ने हस्ताक्षर किए हैं या नहीं — इसकी जानकारी जनता को क्यों नहीं दी जा रही?

उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानने का पूरा अधिकार है कि देश और किसानों से जुड़े इतने महत्वपूर्ण समझौते की शर्तें क्या हैं।

ट्रंप के ट्वीट से मिल रही जानकारी

पन्नू ने कहा कि अब तक इस समझौते को लेकर जो भी जानकारी सामने आई है, वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट के जरिए मिली है। ट्रंप के ट्वीट में स्वयं यह उल्लेख है कि समझौते में कृषि क्षेत्र शामिल है।

ऐसे में जब भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, तो जाखड़ किस आधार पर किसानों को भरोसा दिला रहे हैं?

तीन कृषि कानूनों की याद दिलाई

बलतेज पन्नू ने तीन कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार कृषि कानून लाई थी, तब भाजपा के सहयोगी रहे बादल परिवार ने इन कानूनों का समर्थन किया था और कहा था कि ये किसानों के हित में हैं। लेकिन जब जनता का विरोध बढ़ा, तो उन्हें यू-टर्न लेना पड़ा।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जाखड़ भी बाद में यू-टर्न न लें। यदि उनके पास समझौते की पूरी जानकारी है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए ताकि सच्चाई लोगों के सामने आ सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

Punjab CM Bhagwant Mann को बम से उड़ाने की धमकी, मोहाली के 10 स्कूलों को किया गया बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक गंभीर धमकी मिली है। मोहाली के 10 स्कूलों को एक ई-मेल भेजकर यह बताया गया है कि @1:11 बजे वहां बम विस्फोट होगा। इसके साथ ही संसद को भी धमकी दी गई है कि 13 फरवरी को इसे भी निशाना बनाया जाएगा। यह जानकर स्कूल प्रबंधन ने तुरंत कदम उठाए और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया।

पेरेंट्स को भेजा गया मैसेज

स्कूल प्रबंधन ने पेरेंट्स को मैसेज भेजकर स्थिति से अवगत कराया। इस मैसेज में कहा गया कि “प्रिय पेरेंट्स, हमारे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, हम विद्यार्थियों को वापस भेज रहे हैं।” कई अभिभावक स्कूलों के बाहर से ही अपने बच्चों को वापस ले जाने को मजबूर हुए।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट मोड

धमकी के मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। डीएसपी सिटी हरसिमरन बल और डीएसपी सिटी वन पृथ्वी चहल खुद स्कूलों में पहुंचे। सभी स्कूलों को सील कर दिया गया और अंदर जांच की जा रही है। किसी को भी स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

धमकी के विवरण में क्या लिखा था?

ई-मेल में उल्लेख किया गया है कि “पंजाब हुल खालिस्तान” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। धमकी देने वाले ने कहा है कि मोहाली के स्कूलों में बम विस्फोट होगा और मुख्यमंत्री भगवंत मान को ह्यूमन बम से उड़ाने की बात की गई है। इसके अलावा, दिल्ली की संसद को भी निशाना बनाने का जिक्र है।

अन्य स्कूलों में सुरक्षा जांच

डीईओ गिन्नी दुग्गल का कहना है कि जिन 10 स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ड्री, जीडी गोयनका, और विवेक स्कूल शामिल हैं। सभी स्कूलों को बंद करने के अलावा, सरकारी स्कूलों को भी ई-मेल चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।

पिछले मामलों की पुनरावृत्ति

यह पहला मामला नहीं है जब पंजाब में स्कूलों को धमकी मिली है। 28 जनवरी को चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को भी बम विस्फोट की धमकी मिली थी। उस समय भी पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं। विदित हो कि धमकी में यह कहा गया था कि “चंडीगढ़ खालिस्तान है” और स्कूलों को राष्ट्रगान बदलने के लिए कहा गया था।

खुफिया सुरक्षा एजेंसियों की गंभीर नजर

जैसे ही धमकी आई, पुलिस ने आस-पास के क्षेत्रों को सील कर दिया और बम स्क्वाड ने जांच की। हालांकि, किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। अब एक बार फिर स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, जिससे अभिभावकों में चिंता का माहौल है।

Continue Reading

Punjab

विपक्ष के ‘दुष्प्रचार’ पर CM मान का प्रहार, मुख्यमंत्री सेहत योजना को लेकर अफवाहों से बचने की अपील

Published

on

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाबवासियों से अपील की कि राज्य सरकार द्वारा हर परिवार के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में पंजाब विरोधी ताकतों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार से गुमराह न हों.  

एक वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने लोक भलाई वाली इस प्रमुख योजना की शुरुआत की है ताकि पंजाब के हर नागरिक, खास तौर पर समाज के कमजोर वर्गों को कैशलेस इलाज तक सीधी पहुंच मिल सके.”

क्या है मुख्यमंत्री सेहत योजना?

इस पहल के बारे में बताते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “लोगों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ शुरू की है, जो देश में अपनी तरह की पहली योजना है. इसके तहत पंजाब का हर परिवार 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करवा सकता है.”

इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब व्यापक स्तर पर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है. यह योजना लोगों पर वित्तीय बोझ को काफी कम करेगी और साथ ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को सुनिश्चित करेगी.”

रजिस्ट्रेशन और पात्रता की प्रक्रिया 

इस योजना में रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है. सभी सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और अन्य नागरिक स्वास्थ्य कार्ड के लिए पात्र हैं. यह स्वास्थ्य कार्ड सुविधा केंद्रों और कॉमन सर्विस सेंटरों से या आधार कार्ड या वोटर कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है.”

लोगों से मिल रहे उत्साह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना का पंजाब के लोगों ने भरपूर स्वागत किया है और लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस पहल ने उन परिवारों को बड़ी राहत पहुंचाई है, जिन्हें पहले बीमारी के इलाज का भारी खर्च अपनी जेब से देना पड़ता था.

मुख्यमंत्री ने भ्राम जानकारी फैलाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ पंजाब विरोधी ताकतें, जो नहीं चाहतीं कि राज्य के लोगों को ऐसी सुविधाएं मिलें, जानबूझकर इस प्रमुख योजना के बारे में झूठ फैला रही हैं.

उन्होंने आगे कहा कि विपक्षियों द्वारा योजना को लेकर की जा रही बेतुकी बयानबाजी का मकसद लोगों को इस योजना से सिर्फ निराश करना है, जो पूरी तरह से गैर-वाजिब और अनुचित है.

अस्पतालों की जवाबदेही और कैशलेस इलाज  

अस्पतालों को पैनल में शामिल करने की प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अधिक से अधिक निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया है और इस योजना के तहत सरकार ने लगभग 2,600 बीमारियों और इलाज सेवाओं के लिए दरें निर्धारित की हैं.

भुगतान विधि के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अस्पतालों को आपसी सहमति से तय दरों के अनुसार भुगतान करेगी, चाहे वे अस्पताल किसी बीमारी या इलाज सेवा के लिए बाहर के व्यक्तियों से कितनी भी अधिक राशि वसूल रहे हों.

अस्पतालों की जवाबदेही के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत सूचीबद्ध सभी अस्पताल सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर इलाज देने के लिए बाध्य हैं और उन्हें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि लाभार्थियों को कैशलेस इलाज मिले.

योजना के बारे में किसी भी तरह की गलत जानकारी को सीधे तौर पर खारिज करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अस्पतालों को सरकार द्वारा सीधा भुगतान किया जाएगा और लाभार्थियों से एक पैसा भी नहीं लिया जाएगा. उन्होंने पंजाब विरोधी ताकतों द्वारा इस योजना के संबंध में गुमराह करने वाली और गलत तस्वीर पेश करने की कोशिशों को सिरे से नकारते हुए लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की.

योजना के लाभों के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत लाभार्थियों के लिए इलाज सेवाएं कैशलेस हैं और अस्पतालों द्वारा मरीजों से कोई फीस नहीं ली जाएगी.

लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसी ताकतों से सावधान रहना चाहिए जो बेबुनियाद अफवाहें फैलाकर जनहित को नुकसान पहुंचाने पर तुली हुई हैं. उन्होंने कहा कि मैं समूह पंजाबियों से अपील करता हूं कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

योजना के तहत इलाज सेवाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने ठोस व्यवस्था बनाई है जिसके तहत अस्पताल में दाखिले से लेकर जांच या टेस्ट, इलाज और अस्पताल से छुट्टी तक की पूरी इलाज प्रक्रिया कैशलेस रहेगी.

अफवाहों से सावधान, शिकायत पर होगी सख्त कारवाई 

उल्लंघन के संबंध में स्पष्ट चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई अस्पताल इस योजना के तहत किसी मरीज से पैसे की मांग करता है तो तुरंत सरकार को शिकायत दर्ज करवाई जाए. उन्होंने आगे कहा कि सरकार ऐसे गलत कामों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी अस्पताल के खिलाफ सख्त, दंडात्मक और मिसाली कार्रवाई करेगी.

अंत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं पंजाब के लोगों से अपील करता हूं कि वे इस योजना का, जिसकी दुनिया भर में सराहना हो रही है, अधिक से अधिक लाभ उठाएं.”

Continue Reading

Chandigarh

मोहाली में 16 स्कूलों को उड़ाने की धमकी:चंडीगढ़-पंजाब के बम स्क्वॉड से जांच

Published

on

मोहाली के स्कूल-कॉलेजों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुबह करीब साढ़े 7 बजे भेजी मेल में कहा गया कि इनमें दोपहर 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इस मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके अलावा 13 फरवरी को दोपहर 2.11 बजे नई दिल्ली स्थित संसद में भी बम धमाके की धमकी दी गई है।

सुबह 8.50 बजे स्कूल खुलने थे, इससे पहले ही मेल पहुंच गई। जैसे ही धमकी भरी मेल मिली तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद स्कूलों में तत्काल छुट्‌टी कर दी गई। स्कूल मैनेजमेंट्स ने पेरेंट्स को अर्जेंट मैसेज भेजकर अपने बच्चों को घर ले जाने को कहा। इसके अलावा स्कूल बसों को भी गेट से ही लौटा दिया गया। बच्चों को स्कूल के अंदर एंट्री नहीं दी गई।

लर्निंग पाथ स्कूल में पहुंचीं पुलिस की टीमें।

लर्निंग पाथ स्कूल में पहुंचीं पुलिस की टीमें।

बम धमकी का पता चलते ही मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई। तुरंत बम स्क्वॉड की टीमें लेकर पुलिस फोर्स स्कूलों में पहुंच गई। स्कूल के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया गया। जिसके बाद पूरे स्कूल को खाली करवाकर पुलिस की टीमें जांच के लिए अंदर भेजी गईं। डीएसपी सिटी हरसिमरन बल खुद लर्निंग पाथ स्कूल पहुंचे।

जबकि डीएसपी सिटी वन पृथ्वी चहल पैरागॉन स्कूल पहुंचे। पुलिन सभी स्कूलों को सील कर दिया और अंदर जांच की जा रही है। किसी को भी गेट से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। मोहाली के SSP हरमनदीप हंस ने कहा कि स्कूलों में जांच के लिए मोहाली के अलावा फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और चंडीगढ़ से भी बम निरोधक दस्ते बुलाए गए हैं।

मानव मंगल स्कूल में बच्चों को स्कूल के बाहर से घर वापस भेजा जा रहा।

मानव मंगल स्कूल में बच्चों को स्कूल के बाहर से घर वापस भेजा जा रहा।

इस बारे में मोहाली की जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) गिन्नी दुग्गल ने कहा कि अभी तक 10 स्कूलों को धमकी का पता चला है। इनमें पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ड्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल, इंडस भी शामिल हैं। इनमें छुट्‌टी करा दी गई। बाकी स्कूलों को भी अपनी ई-मेल चेक करने को कहा गया है। इसके साथ ही इस मामले संंबंधी जानकारी डीसी को भेजी गई है।

स्कूल के बाहर बच्चों को लेने पहुंचे पेरेंट्स की कतारें लग गईं।

स्कूल के बाहर बच्चों को लेने पहुंचे पेरेंट्स की कतारें लग गईं।

SSP बोले- 16 स्कूलों को धमकी मिली, अफसर-जवान तैनात मोहाली के SSP हरमनदीप हंस ने बताया कि अब तक 16 स्कूलों को ईमेल आई है। यह धमकी मोहाली सिटी, खरड़ और जीरकपुर के स्कूलों को भी भेजी गई है, जिनमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में 15 सीनियर अफसरों के साथ 300 जवान तैनात किए गए हैं।

जिले की एंटी-सबोटाज टीम के अलावा फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और चंडीगढ़ मुख्यालय से भी एंटी-सबोटाज टीमें बुलाई गई हैं। सभी स्कूलों की जांच की जा रही है। साथ ही स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी को धमकी भरा ईमेल प्राप्त होता है तो स्कूल खाली कराने की योजना पहले से तैयार रखें।

धमकी भरी मेल में क्या लिखा.. धमकी भरी मेल में कहा गया कि पंजाब अब खालिस्तान है। दोपहर 1:11 बजे मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में बम ब्लास्ट होगा। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान को ह्यूमन बम से उड़ाने का जिक्र किया गया। आगे लिखा गया है कि हिंदू आतंकवादी मोदी के आदेशों पर पंजाब के नौजवानों का कत्लेआम किया जा रहा है।

इसके बाद मेल में कहा गया है कि 13 फरवरी, दोपहर 2:11 बजे बम दिल्ली की हिंदुस्तानी संसद में बम धमाका होगा। जिसमें उनका निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह होंगे। इसे भेजने वालों के नाम की जगह खालिस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला लिखा गया है।

धमकी भरी मेल की कॉपी…

स्कूल का पेरेंट्स को मैसेज- जल्दी अपने बच्चे ले जाएं प्रिय पेरेंट्स, हमारे बच्चों की सुरक्षा और प्राप्त हुई ई-मेल को ध्यान में रखते हुए, हम विद्यार्थियों को वापस भेज रहे हैं। बस से आने वाले विद्यार्थियों को उनकी संबंधित बसों के माध्यम से ही भेजा जाएगा। निजी वाहन से आने वाले अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को यथाशीघ्र वापस ले जाएं।

स्कूल की तरफ से पेरेंट्स को भेजा मैसेज..

Continue Reading

Trending