Connect with us

National

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरु साहिबान के सिपाही बनने की बजाय सुखबीर बादल के सिपाही बने हुए हैं जो पंथ के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है – CM भगवंत सिंह मान

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजीठा में आयोजित राज्य स्तरीय समागम के दौरान 23 ग्रामीण लिंक सड़कों के नवीनीकरण का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब में अब डर, “परची सिस्टम” (जबरन वसूली) और अकालियों की धक्केशाही का दौर पूरी तरह समाप्त हो चुका है। राज्य के लोगों ने डराने-धमकाने की राजनीति को नकारते हुए विकास, जवाबदेही और लोक-कल्याण आधारित शासन मॉडल को चुना है।

“डर का राज खत्म, अब लोगों का राज”

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजीठा क्षेत्र लंबे समय तक डर के साये में रहा, जहां झूठे केसों और राजनीतिक संरक्षण के जरिए आम लोगों को दबाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल की आपसी मिलीभगत से यह माहौल बना, लेकिन अब जनता ने ऐसी राजनीति को निर्णायक रूप से खारिज कर दिया है।

अकालियों की वापसी का मतलब अंधकारमय दौर

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चेतावनी दी कि अकाली दल की सत्ता में वापसी का अर्थ होगा—

  • श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की पुनरावृत्ति
  • निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी
  • आम लोगों पर अत्याचार

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग दोबारा ऐसे हालात स्वीकार नहीं करेंगे।

जलियांवाला बाग का जिक्र, विश्वासघात को बताया अक्षम्य

मुख्यमंत्री ने 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का जिक्र करते हुए कहा कि जिस दिन जनरल डायर ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाईं, उसी दिन उसे रात के खाने पर बुलाया गया—यह पंजाब के साथ विश्वासघात था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

एस.जी.पी.सी. पर सवाल, SIT गठन का बचाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता सरूपों की जांच के लिए SIT बनाना सरकार की मजबूरी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य केवल सरूपों का पता लगाना है, न कि धार्मिक संस्थाओं में हस्तक्षेप करना।

श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोच्च है और उन्होंने राष्ट्रपति के कार्यक्रम की बजाय तख्त साहिब के समक्ष पेश होना उचित समझा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने जत्थेदारों की नियुक्ति-हटाने में मनमानी कर इन संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई।

2027 के लिए बड़ा राजनीतिक ऐलान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि 2027 विधानसभा चुनावों में मजीठा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार तलबीर सिंह गिल होंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग सिर्फ मांग पत्र देने की बजाय खुद फैसले लें और सत्ता में भागीदार बनें।

11.32 करोड़ रुपये की लागत से 23 लिंक सड़कों का नवीनीकरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि मजीठा हलके में 11.32 करोड़ रुपये की लागत से 23 ग्रामीण लिंक सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।

  • ₹9.94 करोड़ – सड़कों के नवीनीकरण पर
  • ₹1.38 करोड़ – अगले 5 वर्षों तक रखरखाव पर

इन सड़कों की खराब हालत के कारण किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

पूरे पंजाब में लिंक सड़कों का व्यापक कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में लगभग 43,000 किलोमीटर लिंक सड़कें हैं, जिनकी मरम्मत और 5 साल की मेंटेनेंस सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।
AI-आधारित सर्वे और मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड के माध्यम से 226.89 करोड़ रुपये की बचत की गई है।

मुफ्त बिजली और किसान-हितैषी फैसले

मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2022 में सत्ता संभालते ही 90% घरों को मुफ्त बिजली दी गई। किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल रही है और पंजाब आज बिजली अधिशेष राज्य बन चुका है।

सीमावर्ती किसानों को राहत

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने सीमा बाड़ को अंतरराष्ट्रीय सीमा के और करीब करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिससे सीमावर्ती किसान हजारों एकड़ जमीन पर बिना रुकावट खेती कर सकेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., विधायक सरवन सिंह धुन्न, वरिष्ठ आप नेता तलबीर सिंह गिल सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश

Published

on

असम के जोरहाट स्थित रोरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह भारतीय वायुसेना का एक AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान में आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया।

भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह AN-32 परिवहन विमान एक नियमित उड़ान पर था और जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस दुखद दुर्घटना में वायुसेना के 5 जवानों की मौत हो गई, जबकि सह-पायलट घायल हो गया है और उसका इलाज जारी है।

मृतकों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा तथा अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और दानिश आलम शामिल हैं।

AN-32 भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण मालवाहक विमान है, जिसका उपयोग सैनिकों, सैन्य सामग्री और रसद की ढुलाई के लिए किया जाता है, खासकर पूर्वोत्तर और सीमावर्ती क्षेत्रों में।

हादसे के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। भारतीय वायुसेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

इस दुखद हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और शहीद हुए वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Continue Reading

National

डीजल खरीद पर केंद्र सरकार की सख्ती, अब एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल मिलेगा

Published

on

देश में डीजल की बढ़ती मांग और संभावित कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नए आदेशों के तहत अब औद्योगिक और बड़े व्यावसायिक उपभोक्ता पेट्रोल पंपों से असीमित मात्रा में डीजल नहीं खरीद सकेंगे। सरकार ने एक ग्राहक या वाहन के लिए प्रतिदिन डीजल खरीद की सीमा 200 लीटर तय कर दी है, जबकि बड़े उद्योगों को अपनी जरूरत का ईंधन थोक केंद्रों से ही खरीदना होगा।

सरकार द्वारा लागू की गई यह व्यवस्था अगले 90 दिनों तक प्रभावी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार इसका उद्देश्य डीजल की उपलब्धता को बनाए रखना, आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित करना और आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की कमी से बचाना है।

दरअसल, खुदरा और थोक बाजार में डीजल की कीमतों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में जहां पेट्रोल पंपों पर डीजल करीब 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं थोक उपभोक्ताओं के लिए इसकी कीमत लगभग 134.50 रुपये प्रति लीटर है। इस अंतर का फायदा उठाकर कई बड़े उपभोक्ता खुदरा पेट्रोल पंपों से ही बड़ी मात्रा में डीजल खरीद रहे थे, जिससे कई क्षेत्रों में मांग अचानक बढ़ गई थी।

सरकारी तेल कंपनियां आम जनता को राहत देने के लिए खुदरा कीमतों को नियंत्रित रखे हुए हैं, लेकिन इसका लाभ बड़े उद्योग और व्यावसायिक उपभोक्ता भी उठाने लगे थे। इसी स्थिति को देखते हुए सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा।

वहीं पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही वैश्विक आपूर्ति और शिपिंग नेटवर्क पर भी असर पड़ रहा है। टेलीकॉम टावर, बिजली उत्पादन इकाइयों और अन्य बड़े उद्योगों को बाजार दरों पर महंगा ईंधन खरीदना पड़ता है, जिसके चलते वे सस्ते खुदरा पेट्रोल पंपों का रुख कर रहे थे।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह कदम मौजूदा परिस्थितियों में डीजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू बनाए रखने के लिए उठाया गया है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से आम लोगों को डीजल की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा और बाजार में संतुलन बना रहेगा।

Continue Reading

National

ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल

Published

on

पंजाब के हिन्दू व्यापारियों के यहां मंगलवार को एक बार फिर ईडी की रेड पड़ने पर आम आदमी पार्टी और उसकी पंजाब सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पंजाब सरकार ने व्यापारियों को पंजाब के विकास की रीढ़ की हड्डी बताते हुए उनके साथ खड़े होने की बात कही है। उधर, ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईडी पार्टी पंजाब के हिन्दू व्यापारियों पर ईडी की रेड कराकर उन्हें तंग कर रही है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी घबराए नहीं, पूरा पंजाब आपके साथ खड़ा है। हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि ईडी पार्टी मंगलवार को एक बार फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ईडी की रेड कर रही है। ईडी पार्टी पंजाब के छोटे-छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर चल रही चर्चा पर कहा कि सुना है कि ईडी पार्टी पंजाब की बेअदबी पार्टी/चिट्टा पार्टी से गठबन्धन करने को बहुत बेचौन है, पर बेअदबी पार्टी/चिट्टा पार्टी उनको घास नहीं डाल रही है।

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ईडी की रेड पर कहा कि पंजाब के हिंदू व्यापारी हमारे राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी हैं और ‘रंगला पंजाब’ बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। ईडी पार्टी सेंट्रल एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके हमारे व्यापारियों को परेशान करना चाहती है। ऐसा करके वे राजनीतिक दबाव डालकर उन्हें अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसको पंजाबी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम अपने व्यापारियों के साथ खड़े हैं।

इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मेरे द्वारा ‘ईडी पार्टी’ और बेअदबी पार्टी / चिट्टा पार्टी के खिलाफ बोलने पर इतनी तकलीफ क्यों हो रही है? कांग्रेस खुलकर उनके बचाव में सामने आ गई है।

वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि व्यापारियों को ईडी रेड से बर्बाद कर दिया और युवाओं को परीक्षा घोटालों से, मोदी जी आप महान हैं। लेकिन देश को इनोवेशन इकोनॉमी चाहिए, ईडी इकोनॉमी नहीं। लच्छेदार भाषण और मीडिया मैनेजमेंट से अर्थव्यवस्था का सच ज्यादा दिन तक नहीं छिप सकता।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि 26 साल में पहली बार एमएससीआई इमर्जिंग मर्केट्स इंडेक्स की टॉन 10 कंपनियों में से भारत की कंपनियां बाहर हो गई हैं। एमएससीआई इमरर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स दुनिया के सबसे बड़े निवेश सूचकांकों में से एक है। दुनिया भर के सैकड़ों अरब डॉलर के फंड इसी इंडेक्स को देखकर निवेश करते हैं। और दुनिया का पैसा कहां जा रहा है- एआई, सेमीकंडक्टर्स, फ्यूचर टेक्नोलॉजी, टीएसएमसी, एसके हाइनिक्स और मीडिया टेक जैसी कंपनियां आगे बढ़ रही हैं।

लेकिन भारत में नई सोच – नई तकनीक और नए उद्यमों को बढ़ावा देने की जगह एक अलग ही मॉडल चल रहा है। जो भी कंपनी आगे बढ़ती है, उसके यहाँ पहले ईडी की रेड कराओ, फिर पार्टी के लिए चंदा वसूलो। नतीजा – निवेश घट रहा है। नई नौकरियां कम पैदा हो रही हैं। अच्छी सैलरी वाली नौकरियों के अवसर सिमट रहे हैं।

Continue Reading

Trending