Connect with us

Punjab

भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी: Kuldeep Dhaliwal

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का समर्थन कर रहे पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने इस समझौते को देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी “गद्दारी” करार देते हुए जाखड़ को चुनौती दी कि वे मीडिया में बयानबाजी करने की बजाय इस डील का असली ड्राफ्ट सार्वजनिक करें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘आप’ नेता प्रभवीर बराड़ भी मौजूद रहे। धालीवाल ने कहा कि ट्रंप सरकार ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जबकि मोदी सरकार ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैक्स 7.7 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है।

“यह बराबरी का सौदा कैसे?”

धालीवाल ने सवाल उठाया कि जब अमेरिकी किसान भारत में बिना किसी टैक्स के अपना माल बेच सकेगा और भारतीय किसान को अमेरिका में 18 प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा, तो यह बराबरी का समझौता कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि यह डील देश और किसानों के हित में नहीं है।

‘लाल ज्वार’ से मंडियों पर कब्जे का आरोप

‘आप’ नेता ने चेतावनी दी कि इस समझौते के जरिए अमेरिका की “लाल ज्वार” भारतीय बाजारों पर कब्जा कर लेगी। इससे पंजाब, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मक्का, बाजरा और ज्वार उगाने वाले किसान बुरी तरह प्रभावित होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जीरो टैरिफ नीति के कारण कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के सेब, बादाम और अखरोट उत्पादकों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

जाखड़ पर राजनीतिक तंज

सुनील जाखड़ पर निशाना साधते हुए धालीवाल ने कहा कि वे इस डील की वकालत उसी तरह कर रहे हैं जैसे कभी शिरोमणि अकाली दल तीन कृषि कानूनों का समर्थन करता था। उन्होंने चेतावनी दी कि “कहीं मोदी की चाकरी करते-करते आपका राजनीतिक हश्र भी अकालियों जैसा न हो जाए।”

धालीवाल ने कहा कि जाखड़ पहले कांग्रेस में रहकर गांधी परिवार का समर्थन करते थे और अब भाजपा में आकर मोदी सरकार का गुणगान कर रहे हैं।

पारदर्शिता की मांग

‘आप’ प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि इस ट्रेड डील की जानकारी अब तक केवल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट्स के जरिए सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने न तो संसद में इस पर कोई विस्तृत जानकारी दी और न ही देश को विश्वास में लिया।

धालीवाल ने कहा, “यह लड़ाई सिर्फ किसानों की नहीं, बल्कि पूरे देश की है।” उन्होंने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी भाजपा के इस कथित किसान-विरोधी चेहरे को बेनकाब करती रहेगी और जाखड़ के हर बयान का जवाब देगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

AAP विधायक बोलीं- BJP पंजाब में ऑपरेशन लोटस-2 चला रही:हरियाणा CM ने मुझे बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर, टिकट का लालच भी दिया

Published

on

पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी(AAP) ने BJP पर पंजाब में ऑपरेशन लोटस पार्ट-2 चलाने का गंभीर आरोप लगाया। आप के प्रवक्ता बलतेज पन्नू व संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा के CM सैनी पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया।

संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने दावा किया कि हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने उन्हें बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर दिया और संगरूर से टिकट देने का वादा किया।

नरिंदर कौर भराज ने कहा कि ऑपरेशन लोटस की चर्चा जिस तरह पूरे देश में है, उसी तर्ज पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों में मेरे साथ संपर्क किया और बंद कमरे में मीटिंग की प्रपोजल दी।

उन्हें कहा गया कि बंद कमरे में भाजपा की पंजाब को लेकर अगली राजनीति पर चर्चा करने के लिए संपर्क किया गया। मगर, उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

इससे पहले भी सरकार बनने के बाद AAP ने आरोप लगाया था कि BJP सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। उस वक्त भी कुछ विधायकों ने ऐसे ही बयान दिए थे। इसको लेकर DGP को शिकायत तक दी गई थी।

ऑपरेशन लोट्स को लेकर AAP विधायक की अहम बातें…

  • हरियाणा CM ने कहा- हर डिमांड पूरी करेंगे:  नरिंदर कौर भराज ने कहा कि भाजपा को हर हलके में उम्मीदवार चाहिए। इसलिए वो अन्य दलों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सीएम सैनी ने उन्हें मीटिंग करने के लिए संपर्क किया और कहा कि तुम्हें संगरूर से टिकट देंगे और आपकी कोई अन्य डिमांड है तो उसे भी पूरा कर देंगे।
  • AAP ने मुझे नरिंदर कौर भराज बनाया:  भराज ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री को बताना चाहती हूं कि मुझे नरिंदर कौर भराज आम आदमी पार्टी व संगरूर के लोगों ने बनाया है। 19 साल की उम्र में गांव भराज में पहली महिला पोलिंग एजेंट बनने का मुझे मौका मिला था। सबको इस बारे में पता है उस दिन से लेकर आज तक आप की नीतियों के साथ चल रही हूं।
  • बैनर लगाने, बसें भरने की सेवा आज भी जारी:  नरिंदर कौर भराज ने कहा- उस समय अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान व पार्टी की नीतियों को देखकर युवा उनके साथ जुड़े तो मैं भी जुड़ी। 2014 से अब तक पार्टी ने जो काम कहा वो किया। बैनर लगाने से लेकर बसें भरने तक सभी काम कर रही हूं। पार्टी ने 27 साल की उम्र में मुझे टिकट दी और लोगों ने मुझे एमएलए बनाया।
  • तुम्हारी राजनीति की शिकार नहीं बनूंगी:  नरिंदर कौर भराज ने कहा कि मैं सैनी साहब को कहना चाहती हूं कि इस भूल में मत रहना कि मैं आपकी इस राजनीति का शिकार बन जाऊंगी। हम सिस्टम को बदलने आए थे। लोगों को अच्छी शिक्षा व सेहत देने के लिए हम केजरीवाल व मान साहब के साथ आए थे। आज उस चीज पर हम डटकर खड़े हैं। नरिंदर कौर भराज ने कहा कि हरियाणा के सीएम को मेरे राजनीतिक करियर की फिक्र छोड़ देनी चाहिए। मुझे 2027 में चुनाव लड़ना है या नहीं कहां से लड़ना यह सब मेरी पार्टी तय करेगी।
  • भाजपा ने सैनी को डेपुटेशन पर पंजाब भेजा:  नरिंदर कौर भराज ने कहा कि हरियाणा के सीएम सैनी जिस तरह से आजकल पंजाब में घूम रहे हैं उससे यह लगता है कि भाजपा ने उन्हें डेपुटेशन पर पंजाब में भेज दिया है। हम पार्टी के डेडिकेटेड वर्कर हैं। कल भी थे आज भी हैं और भविष्य में भी रहेंगे। आप के सभी विधायक, मंत्री व कार्यकर्ता सभी 2027 की तैयारी में जुटे हैं।

बलतेज पन्नू बोले, हमारे MLA नहीं बिके आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि भाजपा पहले भी हमारे एमएलए को खरीदने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हमारे एमएलए नहीं बिके। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी कोशिश की लेकिन हमारे एमएलए वहां भी डटे हैं।

Continue Reading

Punjab

पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग:CM मान की अगुवाई में बन रही स्ट्रेटजी, मुख्य सचिव व डीजीपी भी मौजूद

Published

on

पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों व अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन प्रहार 2.0 के संपन्न होने के बाद आज मुख्यमंत्री भगवंत मान कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर हाई-लेवल मीटिंग कर रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी मौजूद हैं। इसके अलावा सभी पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीआईजी और एसएसपी भी शामिल हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अधिकारियों से फीडबैक लिया। साथ ही ऑपरेशन का रिव्यू भी किया जा रहा है। अपराध से निपटने के लिए नई रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।

अधिकारियों के काम की समीक्षा की

अधिकारियों को कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सख़्त निगरानी रखने के निर्देश जारी किए। साथ ही ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान की भी समीक्षा की। पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

सीएम भगवंत मान द्वारा मीटिंग को लेकर शेयर की गई जानकारी।

सीएम भगवंत मान द्वारा मीटिंग को लेकर शेयर की गई जानकारी।

कानून व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट सख्त

जानकारी के मुताबिक यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही, क्योंकि इन दिनों पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी सख्त रुख अपनाए हुए है। लगातार दो सुनवाईयों के दौरान हाईकोर्ट ने डीजीपी से सवाल-जवाब किए हैं। कोर्ट ने साफ कहा है कि 100-100 पन्नों के जवाब नहीं, बल्कि फील्ड में काम दिखना चाहिए। वहीं, अभी हाईकोर्ट में इसको लेकर सुनवाई है। जिसमें सरकार को जवाब दाखिल करना है।

सीएम ने मीटिंग के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है कि आज चंडीगढ़ में राज्यभर के पुलिस कमिश्नरों, सभी जिलों के SSPs और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

Continue Reading

National

आम आदमी पार्टी का 12 फरवरी के भारत बंद को पूर्ण समर्थन का एलान; कहा- मजदूरों और किसानों की लड़ाई हमारी लड़ाई

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा 12 फरवरी 2026 को बुलाए गए देशव्यापी भारत बंद को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार की कथित मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब सहित पूरे देश में ‘आप’ कार्यकर्ता मजदूरों और किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस बंद में भाग लेंगे।


नए लेबर कोड पर कड़ा विरोध

पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला हैं।

उनका आरोप है कि इन कोड्स के जरिए:

  • नौकरी की सुरक्षा कमजोर की गई है
  • कानूनी संरक्षण की धाराओं को कमज़ोर किया गया है
  • मालिकों को भर्ती और छंटनी में अधिक छूट दी गई है

‘आप’ नेताओं का कहना है कि इससे करोड़ों मेहनतकश लोगों के अधिकार और हित खतरे में पड़ गए हैं।


किसान संगठनों का समर्थन

पार्टी ने कहा कि किसान संगठनों द्वारा इस भारत बंद का समर्थन यह दर्शाता है कि केंद्र की आर्थिक नीतियों ने किसानों को भी प्रभावित किया है। उनका आरोप है कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।


पंजाब सरकार के कार्यों का हवाला

आम आदमी पार्टी ने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार ने मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई है, किसानों की गेहूं और धान की फसलों की समय पर खरीद सुनिश्चित की है और आम लोगों को मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं तथा शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कदम साबित करते हैं कि उनकी पार्टी आम लोगों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।


केंद्र सरकार पर कॉरपोरेट्स को लाभ पहुंचाने का आरोप

‘आप’ ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए मजदूरों के अधिकारों को कमजोर कर रही है।

पार्टी के अनुसार, नए लेबर कोड के तहत नियोक्ताओं को बिना जवाबदेही के कर्मचारियों को निकालने की अधिक स्वतंत्रता दी गई है।


शांतिपूर्ण बंद की अपील

आम आदमी पार्टी ने पंजाब और देशभर के मजदूरों, किसानों, दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों से 12 फरवरी के भारत बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील की है।

पार्टी ने कहा कि यह बंद किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि करोड़ों मेहनतकश लोगों के स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई है।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने मजदूरों और किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो पार्टी अगले चरण के आंदोलन में भी उनके साथ खड़ी रहेगी।

Continue Reading

Trending