Connect with us

Sports

IND vs NZ चौथा टी-20 आज:भारत ने विशाखापट्टनम में 4 में से 3 मुकाबले जीते, बुमराह को आराम मिल सकता है

Published

on

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा।

इससे पहले खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल 3-0 से पीछे चल रही है। वाइजैग में भारत का रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। यहां खेले गए चार टी-20 मुकाबलों में से टीम इंडिया ने तीन में जीत दर्ज की है, जबकि एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी।

अर्शदीप की वापसी हो सकती है

जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम दिया जा सकता है। उनके वर्कलोड और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिलने की संभावना है। अर्शदीप को तीसरे मैच में रेस्ट दिया गया था।

टी-20 में भारत का पलड़ा भारी

न्यूजीलैंड और भारत के बीच अब तक कुल 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि न्यूजीलैंड को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है। 3 मैच टाई भी रहे हैं।

भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 14 टी-20 खेले गए हैं, जहां होम टीम ने 10 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 4 में जीत नसीब हुई। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज भी गंवा दी है। टीम कभी भारत में टी-20 सीरीज भी नहीं जीत पाई।

सूर्यकुमार यादव सीरीज के टॉप स्कोरर

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 में 82 और तीसरे में नाबाद 57 रन बनाए थे। फिलहाल वे सीरीज और टीम दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा 2 और ईशान किशन 1 फिफ्टी लगा चुके हैं। गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या टॉप पर हैं।

जैकब डफी न्यूजीलैंड के टॉप बॉलर

न्यूजीलैंड के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 145 रन बनाए हैं, उन्होंने पहले टी-20 में 78 और तीसरे में 48 रन बनाए थे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जैकब डफी 3 विकेट ले चुके हैं।

हाई स्कोरिंग है पिच

विशाखापट्टनम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां अच्छी बाउंस और रफ्तार मिलती है, जिससे गेंद सीधे बल्ले पर आती है और बड़े स्कोर बनते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है। वहीं, ओस पड़ने की वजह से टारगेट का पीछा करना आसान हो जाता है। इस स्टेडियम में अब तक 4 टी-20 खेले गए। 3 में चेज करने वाली और 1 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का बेस्ट स्कोर 209 रन है, जो भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

बारिश की संभावना नहीं

विशाखापट्टनम में बुधवार को टेम्परेचर 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे/फिन ऐलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन/जिमी नीशम , मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

क्रिकेट अब बोलेगा पंजाबी: Legends League Cricket 4.0 का नया अध्याय

Published

on

क्रिकेट के रोमांच को अब एक नया रंग मिलने जा रहा है। 11 मार्च से क्रिकेट प्रेमियों को Legends League Cricket का पूरा टूर्नामेंट पहली बार पंजाबी कमेंट्री के साथ देखने को मिलेगा। सैटेलाइट टेलीविजन के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रसारण पूरी तरह पंजाबी भाषा में किया जाएगा। यह प्रसारण GTC Punjabi चैनल पर विशेष रूप से उपलब्ध होगा।

“Cricket Di Awaaz, Hun Punjabi Wich…”
जब बल्ला बोलेगा, तो इस बार उसकी आवाज़ पंजाबी में सुनाई देगी।

11 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी और प्रतिष्ठित टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान दर्शक हर छक्का, चौका और रोमांचक मुकाबले का आनंद पंजाबी कमेंट्री के साथ उठा सकेंगे। यह पहल पंजाब और दुनिया भर में बसे पंजाबी दर्शकों के लिए क्रिकेट देखने का एक बिल्कुल नया अनुभव लेकर आएगी।

टूर्नामेंट के मुकाबले भारत के पांच प्रमुख शहरों — हल्द्वानी, ग्वालियर, अमृतसर, ग्रेटर नोएडा और आगरा — में खेले जाएंगे। लीग का पहला मुकाबला 11 मार्च को हल्द्वानी में मुंबई स्पार्टन्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद पूरे टूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग शहरों में मैच आयोजित होंगे।

अमृतसर में दोपहर के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि ग्वालियर और ग्रेटर नोएडा में कई महत्वपूर्ण शाम के मैच आयोजित किए जाएंगे।

इस ऐतिहासिक पहल पर GTC Network के संस्थापक रवींद्र नारायण ने कहा,
“क्रिकेट में हमेशा से जुनून रहा है और पंजाब में भी जुनून की कोई कमी नहीं। हमने बस इन दोनों को एक साथ ला दिया है। जब क्रिकेट पंजाबी में बोलेगा, तो स्टेडियम में सिर्फ तालियां नहीं बजेंगी… बल्कि जश्न मनाया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा,
“पंजाबी एक ऐसी भाषा है जिसमें ऊर्जा, हास्य और दिल की गर्माहट है। पंजाबी कमेंट्री के साथ क्रिकेट देखना ऐसा लगेगा जैसे मैच आपके अपने आंगन में खेला जा रहा हो।”

दर्शकों के लिए यह सिर्फ एक खेल प्रसारण नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पल भी है। अब पंजाबी दर्शक क्रिकेट की हर बाउंड्री, हर विकेट और आखिरी ओवर के रोमांच को अपनी ही भाषा में महसूस कर पाएंगे।

11 मार्च से 27 मार्च तक Legends League Cricket 4.0 के सभी मैच GTC Punjabi पर पंजाबी कमेंट्री के साथ प्रसारित किए जाएंगे।

Continue Reading

Sports

न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

Published

on

T20 World Cup Winner 2026: भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिफेंड किया है. अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 255 रन बनाए थे, जवाब में कीवी टीम 159 रन ही बना सकी.

भारतीय टीम ने रचा इतिहास

अब तक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड भी 2-2 बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को 3 बार जीतने वाला भारत पहला देश बन गया है. टीम इंडिया ने 2007, 2024 और अब 2026 का खिताब जीता है. इससे पहले कोई भी टीम लगातार 2 बार टी20 फॉर्मेट का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई थी. भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला भी पहला देश बना है.

बनाया था फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई थी. संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया. सैमसन ने 89 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप में उनकी लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी रही. वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 18 गेंद में पचासा जड़ा. ईशान किशन ने भी 25 गेंद में 54 रनों का योगदान दिया.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे. यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पिछला रिकॉर्ड भी भारत के ही नाम था, जिसने 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में 176 रन बनाए थे. अब टीम इंडिया ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए 255 रन बनाए.

96 रनों की जीत

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम कभी जीत की रेस में थी ही नहीं. टिम साइफर्ट के 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर की 43 रनों की पारी के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज प्रभावशाली पारी नहीं खेल पाया.

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए, जिन्होंने कुल 4 विकेट झटके. वहीं अक्षर पटेल ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. उनके अलावा हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया.

Continue Reading

National

क्रिकेटर Rinku Singh के पिता का निधन, नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Published

on

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता का निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह (Khachandra Singh) स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे.हाल ही में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पिता की खराब सेहत की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़ अचानक घर लौटना पड़ा. 

खचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे और उन्हें निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी.

रिंकू सिंह अचानक विश्वकप के बीच में लौटे घर

टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में एक रिंकू सिंह को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो टीम का साथ छोड़ वापस घर लौट गए हैं. मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन इसमें रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया. उनके अलावा बाकी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए. इसके बाद ही खबर आई कि उनके पिता काफी बीमार हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. इसी कारण रिंकू को घर लौटना पड़ा है. बता दें कि  28 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. 

बता दें कि रिंकू सिंह के पिता ने बेहद संघर्ष के साथ परिवार को पाला. वो गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे.घर-घर जाकर गैस सिलेंडर पहुंचाते हुए उन्होंने अपने बेटे के सपनों को पंख दिए. रिंकू सिंह की सफलता के बाद भी उनके पिता ने यह काम नहीं छोड़ा.

रिंकू अब विश्वकप में आगे के मैच खेलेंगे या नहीं इसपर कोई अपडेट नहीं

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह पर अपडेट देकर कहा था कि रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं है. इसलिए वो घर वापस चले गए. कोच ने आगे बताया कि रिंकू जल्द टीम के साथ जुड़ जाएंगे. हालांकि अब इस दुखद खबर के बाद वो कब टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है.

Continue Reading

Trending