Punjab
पंजाब में अब 20 मिनट में होगी रजिस्ट्री:CM भगवंत मान ने लॉन्च किया easy-registry system
पंजाब में अब 20 मिनट में रजिस्ट्री हो जाएगी। इसके अलावा लोग घर से भी रजिस्ट्री लिखवाकर ला सकते हैं। इसके अलावा, कोई तय रकम से ज्यादा रुपए मांगता है तो उसके खिलाफ शिकायत भी की जा सकती है।
गुरुवार को फतेहगढ़ साहिब में ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम लॉन्च करते हुए CM भगवंत मन ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को रजिस्ट्री के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब टोकन के जरिए तय वक्त मिलेगा।
मान ने यह भी कहा कि अगर कोई चाहे तो सरकारी मुलाजिम रजिस्ट्री करने के लिए मशीन लेकर उनके घर तक भी आ जाएंगे। मोहाली के बाद इसे फतेहगढ़ साहिब में शुरू किया गया है। इसके बाद पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
CM भगवंत मान की अहम बातें….
- तहसील में कदम-कदम पर रिश्वत, कमीशन और एजेंट थे: CM मान ने कहा कि पहले तहसील में जाने का डर लगता था। एक बार अंदर चले जाते थे तो अरदास करते थे कि सही-सलामत बाहर निकल जाएं। कदम-कदम पर रिश्वत, कदम-कदम पर कमीशन, कदम-कदम पर एजेंट बैठे थे। एजेंट डराते थे कि यह काम नहीं हो सकता। पंगा पड़ जाएगा। फिर कहते थे कि करवा देते हैं और बदले में रुपए ले लेते थे। मगर, अब सारा झंझट खत्म हो गया है।
- रिश्वत नहीं देनी होगी, लिखित में मिलेंगे रुपए: CM ने कहा- अब 20 से 22 मिनट तहसील में आकर रजिस्ट्री या कोई भी काम करवाकर निकल सकते हैं। इसके लिए कोई रिश्वत नहीं देनी पड़ेगी। हर काम के लिए एक रसीद होगी। लिखित में होगा। कोई लिखित में दिए से ज्यादा पैसे लेता है तो उस पर एक्शन होगा। आप हमें बता सकते हो।
- घर से रजिस्ट्री लिखकर ला सकते हैं: CM मान ने आगे कहा- कोई रजिस्ट्री घर से लिखकर भी ला सकता है। अगर नहीं लिखनी हो तो यहां आकर 500 रुपए में लिखवाई जा सकती है। यहां लिखने का प्रबंध किय गया है। एतराज या कागजों की पड़ताल के लिए 48 घंटे दिए गए हैं। पारदर्शी तरीके से अब बिना धक्कों के काम होगा।
- 1076 पर फोन पर सारी सुविधा: CM ने कहा- रेवेन्यू विभाग की हेल्पलाइन 1076 सुचारू ढंग से चल रही है। अब लोगों को कम से कम चक्कर लगाने पड़ेंगे। सिर्फ फोटो करानी जरूरी होती है। बाकी सारे काम इस फोन नंबर पर हो जाएंगे। विभाग के लोग मशीन लेकर आपके घर भी आ सकते हैं।
- तहसील में सब सुविधाएं मिलेंगी: CM ने कहा- तहसीलों में वेटिंग रूम, बाथरूम, पीने का पानी और सिटिंग एरिया मिलेगा। हर व्यक्ति को टोकन नंबर मिलेगा। स्क्रीन पर यह नंबर नजर आएगा। पहले से टाइम मिलेगा कि किस टाइम से किस टाइम तक उनकी रजिस्ट्री हो जाएगी, तभी आना और रजिस्ट्री लेकर चले जाना है।
पंजाब में कैसे कराएं ईजी-रजिस्ट्री
- सबसे पहले http://www.easyregistry.punjab.gov.in पर लॉगिन करे। पोर्टल पर रजिस्ट्री का ऑनलाइन स्लॉट बुक किया जाता है, जिसमें खरीदार विक्रेता की बेसिक जानकारी भरी जाती है।
- इसके बाद प्रॉपर्टी का पूरा विवरण दर्ज किया जाता है जैसे प्रॉपर्टी की किस्म, खसरा नंबर, पता और एरिया आदि।
- फिर आधार कार्ड, PAN कार्ड, सेल डीड ड्राफ्ट, फोटो, बिजली बिल और NOC जैसे दस्तावेज पोर्टल पर PDF में अपलोड किए जाते हैं।
- स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री फीस का भुगतान नेट बैंकिंग/UPI/डेबिट कार्ड से ऑनलाइन किया जाता है और ई-रसीद मिल जाती है।
- पोर्टल पर ऑटो-ड्राफ्ट सेल डीड तैयार होती है, जिसमें जरूरत पड़ने पर बदलाव किए जा सकते हैं और इसे फाइनल कर दिया जाता है।
- स्लॉट के दिन खरीदार, विक्रेता और गवाह तय समय पर सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचते हैं। वहां सबका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाता है, जिसमें फिंगरप्रिंट और आधार OTP से पहचान पक्की की जाती है।
- सब-रजिस्ट्रार सभी दस्तावेज़, फीस और प्रॉपर्टी विवरण चेक करके रजिस्ट्री को डिजिटल रूप से मंजूर करता है।
- मंजूरी के बाद रजिस्ट्री की डिजिटल कॉपी पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती है और हार्ड कॉपी ऑफिस से मिल जाती है
Blog
पंजाब सरकार के विरोध के बाद हिमाचल ने बदला रुख, बढ़े एंट्री टैक्स पर फिर होगा विचार
एंट्री टैक्स को लेकर चल रहे विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार अब नरम रुख अपनाती नजर आ रही है। पंजाब सरकार के कड़े विरोध और प्रदर्शन के बाद हिमाचल कैबिनेट ने बढ़ाई गई एंट्री टैक्स दरों पर दोबारा विचार करने का फैसला किया है।
हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद एक संतुलित और लोगों के हित में फैसला लेगी। उन्होंने संकेत दिया कि नई नीति को ज्यादा व्यावहारिक और जनहितैषी बनाने पर काम किया जा रहा है।
सरकार ने बताया कि एंट्री टैक्स से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन अब आम जनता और व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए इसमें सुधार की संभावनाएं देखी जा रही हैं।
इस बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बातचीत की है, जिससे दोनों राज्यों के बीच समाधान निकालने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
हालांकि, इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंजाब चाहे तो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जा सकता है। वहीं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के फैसलों से राज्य की छवि प्रभावित हो रही है।
कुल मिलाकर, एंट्री टैक्स को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी तनातनी के बीच अब उम्मीद की जा रही है कि बातचीत के जरिए कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।
Blog
‘मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार’, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CM Bhagwant Singh Mann का सख्त संदेश
पंजाब में एक बड़े घटनाक्रम के तहत वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने भुल्लर से मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। जानकारी के अनुसार, भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ में खुद ही गिरफ्तारी दी।
इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। हमारी सरकार किसी की भी पैरवी या सिफारिश को स्वीकार नहीं करती।”

मुख्यमंत्री ने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया था कि सरकार और पार्टी में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां कानून के सामने सभी को बराबर माना जा रहा है और किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जा रही।
Blog
Entry Tax को लेकर पंजाब-हिमाचल में बढ़ा विवाद, मामला Supreme Court तक ले जाएगी सरकार: Harjot Singh Bains
एंट्री टैक्स को लेकर Punjab और Himachal Pradesh के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो मामला Supreme Court of India तक ले जाया जाएगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह का एंट्री टैक्स लगाना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है।
दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ पंजाब में धरना-प्रदर्शन भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही, पंजाब विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया है और हिमाचल द्वारा लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की जा रही है।
पंजाब सरकार इस मामले में जवाबी कदम उठाने की तैयारी भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यदि हिमाचल सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो पंजाब भी हिमाचल की कमर्शियल गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर सकता है।
इस पूरे विवाद पर बोलते हुए आनंदपुर साहिब के विधायक और शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि चंडीगढ़ से गुजरने वाला मार्ग एक नेशनल हाईवे है, जिस पर किसी भी राज्य का एकतरफा अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़