Connect with us

Punjab

Punjab में रजिस्ट्री कराने वालों के लिए अहम जानकारी, मान सरकार करने जा रही है बड़ा बदलाव।

Published

on

पंजाब। Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तहसीलों में फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हाल ही में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने राज्य भर के 273 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले किए और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का कार्य अब कानूनगो के जिम्मे सौंपा है। अब Punjab सरकार एक और अहम फैसला लेने जा रही है, जिसके तहत रजिस्ट्रेशन का काम सेवा केंद्रों को सौंपा जाएगा, ताकि लोगों को उनके घरों तक सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। इस संबंध में रेवेन्यू विभाग ने आवश्यक सॉफ़्टवेयर भी तैयार कर लिया है, जिससे नागरिक अब रेवेन्यू विभाग के पोर्टल पर जाकर इन सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा, विभाग ने एक मास्टर प्लान भी तैयार किया है, जिसके तहत डोर-टू-डोर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस सुविधा के लागू होने के बाद लोग अब पोर्टल के माध्यम से या सेवा केंद्रों के जरिए रेवेन्यू विभाग से संबंधित दस्तावेजों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकेंगे। पटवारी, कानूनगो और तहसीलों से संबंधित सभी कार्य अब सेवा केंद्र के कर्मचारी भी कर सकेंगे।

पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (रेवेन्यू) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को दस्तावेजों के रजिस्ट्रेशन के लिए आज से ट्रेनिंग दी जाएगी। इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए रेवेन्यू रिहैबिलिटेशन एंड डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग काम कर रहा है। इसी सिलसिले में सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को आज 2 घंटे की ट्रेनिंग मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि असिस्टैंट चीफ सैक्रेटरी के द्वारा सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को जारी पत्र के अनुसार उक्त ट्रेनर ए.डी.सी. या एस.डी.एम., तहसीलदार और नायब तहसीलदार के अलावा डिस्ट्रिक सिस्टम मैनेजर (डी.एस.एम.), 2 असिस्टैंट सिस्टम मैनेजर (एएसएम), सेवा केंद्र के मास्टर ट्रेनर, डिस्ट्रिक्ट टेक्निकल कोऑर्डिनेटर (डी.आई.टी.एम.) और सेवा केंद्र के इंचार्ज होंगे, जिन्हें डिप्टी कमिश्नर द्वारा चुना जाएगा। यह सुविधा शुरू होने के बाद कोई भी व्यक्ति अपने घर के नजदीक के सेवा केंद्र में जाकर या खुद ही रजिस्ट्रेशन को लेकर आवेदन कर सकेंगे। इस पोर्टल के शुरू होने से रेवेन्यू सर्विसेज से जुड़े किसी भी काम को कराने के लिए लोगों को अब एजैंटों से छुटकारा मिल जाएगा। आवेदक सरकार द्वारा निर्धारित रकम को सेवा केंद्र में जमा कर आवेदन करवा सकेंगे।

ऑभ्रष्टाचार पर नकेल पर हजारों लोग बेरोजगार होंगे।

Punjab सरकार द्वारा राज्य की तहसीलों व सब तहसीलों में भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर शुरू की जंग के तहत रजिस्ट्रेशन संबंधी काम सेवा केंद्रों के हवाले करने का फैसला किया है। दूसरी तरफ इन सेवाओं के शुरू होने पर तहसीलों व सब तहसीलों में काम करके अपने परिवार का गुजारा करने वाले वकील, अर्जीनवीस, अष्टम फरोश , टाइपिस्ट का काम बंद होने की कगार पर पहुंच जाएगा। इतना ही नही अर्जीनवीस व अष्टम फरोश तो बाकायदा जिला प्रशासन से लाइसैंस जारी होने के बाद ही तहसीलों व सब तहसीलों में काम करते आ रहे हैं। सेवा केंद्रों का संचालन करने वाली प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के बाद रैवेन्यू विभाग से जुड़े सभी काम सेवा केंद्रों में शिफ्ट हो जाएंगे। इससे जाहिर है कि राज्य की तहसीलों व सब तहसीलों में काम करने वाले हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

सुखबीर बादल के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई, जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ – CM भगवंत सिंह मान

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज उनके नाम से जोड़ी जा रही एक फर्जी वीडियो को सिरे से नकारते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल के इशारे पर उन्हें बदनाम करने और उनकी सरकार के लोक-हितैषी फैसलों से ध्यान हटाने के लिए घृणित हरकत और राजनीतिक साजिश रची जा रही है।

इस घटना को सरकार के सख्त बेअदबी विरोधी कानून और पंजाब-पक्षी फैसलों से घबराकर की गई बौखलाहट भरी कोशिश बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ झूठा प्रचार करने के लिए राजनीतिक प्रभाव के अधीन काम कर रहे अधिकारियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि वे श्री अकाल तख्त साहिब को सर्वोच्च मानते हैं और सम्मान के साथ इसकी आस्था के आगे पूरी नम्रता से सिर झुकाते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिशों की परवाह किए बिना वे पंजाब के ‘पानी, जवानी, किसानी और बाणी’ के हित में दलेराना फैसले लेते रहेंगे।

एक्स पर लिखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा: “शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान खुलेआम अकाली दल के प्रचारक बन गए हैं। अब तो सिर्फ यही कसर बाकी रह गई है कि जत्थेदार साहिब के जरिए यह फरमान जारी करवा दिया जाए कि ‘सुखबीर बादल को वोट दो, नहीं तो पंथ खतरे में है।’ ऐसा फैसला किसी भी वक्त लिया जा सकता है।”

एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दुनिया भर के पंजाबियों को संबोधित करते हुए कहा, “यह वीडियो मेरी नहीं है और मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब के सामने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था।” श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा जारी आदेशों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह दावा किया गया कि यह वीडियो उनकी थी और यह एआई द्वारा तैयार नहीं की गई थी। लेकिन जब मुझे बुलाया गया तो मैंने जत्थेदार साहिब के सामने साफ कर दिया था कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति मैं नहीं हूं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “वीडियो में दिखाए गए व्यक्ति की न तो शारीरिक बनावट और न ही चेहरा मेरे साथ मेल खाता है, फिर भी मेरे अक्स को खराब करने के लिए झूठा और गुमराहपूर्ण प्रचार किया जा रहा है।”

इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे हैरानी होती है कि इतनी ऊंची धार्मिक पदवियों पर बैठे लोग खुद को राजनीतिक एजेंडे और झूठे प्रचार का हथियार बना रहे हैं। मेरे अक्स को खराब करने के लिए जानबूझकर अभियान चलाया जा रहा है क्योंकि कुछ लोग पंजाब के पानी, जवानी, किसानी और बाणी की रक्षा के लिए मेरी सरकार द्वारा लिए जा रहे ऐतिहासिक फैसलों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे राजनीतिक तौर पर निशाना बनाने के लिए धर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसी कोशिशें पूरी तरह निंदनीय और असहनीय हैं।”

श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति अपनी गहरी आस्था और सम्मान को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं हमेशा श्री अकाल तख्त साहिब को सर्वोच्च मानता हूं और पूरी नम्रता व श्रद्धा के साथ इसके आगे सिर झुकाता हूं। श्री अकाल तख्त साहिब के खिलाफ जाने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकता और मैं कभी भी इस विश्वास से पीछे नहीं हटा। न मैं और न ही मेरी आने वाली पीढ़ियां कभी श्री अकाल तख्त साहिब के खिलाफ जाने के बारे में सोच सकती हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये फैसले कुछ स्वार्थी लोगों को मंजूर नहीं हैं, इसलिए ऐसे हथकंडों के जरिए उनके अक्स को धूमिल करने की कोशिशें की जा रही हैं। राजनीतिक आकाओं के इशारे पर उनके विरुद्ध प्रचार अभियान चलाए जाने की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हर कोई जानता है कि इन संस्थाओं में राजनीतिक नियुक्तियां और फैसले कैसे होते हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सिख संगत इस बात से भली-भांति वाकिफ है कि कैसे राजनीतिक तौर पर नियुक्त कुछ पदाधिकारी बाहरी प्रभाव के अधीन फैसले लेते हैं। मैं इस वीडियो को और ऐसे झूठे आरोपों के जरिए मुझे बदनाम करने की कोशिशों को सिरे से नकारता हूं।”

मुख्यमंत्री ने दावा किया, “पंजाब मेरे रोम-रोम में बसा हुआ है और मेरे दिल की हर धड़कन में पंजाब बसता है।”

मैं राज्य और इसके लोगों की भलाई के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं।”

बेअदबी के खिलाफ कानून लाने के अपने प्रयासों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अब जब लोगों ने हमारी सरकार द्वारा लाए गए बेअदबी विरोधी कानून का स्वागत किया है तो कुछ स्वार्थी लोग इससे असहज हो गए हैं। हैरानी की बात है कि जो लोग पहले सवाल उठाते थे कि ऐसे कानून क्यों नहीं बनाए जा रहे, वे अब सवाल कर रहे हैं कि यह कानून क्यों बनाए गए।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले वे पूछते थे कि सरकार बेअदबी के खिलाफ कानून क्यों नहीं ला रही। जब सरकार ने कानून बना दिया तो वे सवाल करने लगे कि उनके साथ सलाह किए बिना यह कानून क्यों बनाया गया और यहां तक कह दिया कि वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे। यह उनके विरोधी रवैये को साफ दर्शाता है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “गुरु नानक नाम लेवा संगत इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि पिछले समय में फैसले कैसे लिए गए थे। लोगों ने देखा है कि कैसे कुछ व्यक्तियों को माफी मांगे बिना ही माफ कर दिया गया और कैसे दूसरे मामलों में बाद में माफी वापस ले ली गई।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “लोग इस बात के भी गवाह हैं कि कैसे कुछ व्यक्तियों ने श्री अकाल तख्त साहिब के सामने माना था कि बेअदबी की घटनाएं हुई थी, पुलिस फायरिंग हुई थी और दोषी अधिकारियों को नियुक्तियां व राजनीतिक संरक्षण दिया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही वे उन बयानों से मुकर गए। फिर भी इनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करने का कोई इरादा नजर नहीं आता।”

संगत से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं नानक नाम लेवा संगत से अपील करता हूं कि वे ऐसे भ्रामक और झूठे प्रचार का शिकार न हों। अंतिम फैसला हमेशा संगत और लोगों का ही होगा।”

मुख्यमंत्री ने दोहराया, “जब तक मुझे पंजाब की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं पंजाब, इसके अधिकारों और इसके लोगों के लिए डटकर फैसले लेता रहूंगा।”

Continue Reading

Punjab

मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, पंजाब के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Published

on

पंजाब में मानसून से पहले ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए राज्य के 17 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 18 से 20 जून तक तीन दिनों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

तापमान की बात करें तो अमृतसर में 36.0 डिग्री, लुधियाना में 35.6 डिग्री, पटियाला में 37.8 डिग्री, पठानकोट में 37.6 डिग्री और बठिंडा में 37.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि एसबीएस नगर में सबसे कम 22.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Continue Reading

Punjab

ED पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

Published

on

पंजाब में नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की ओर से चलाई जा रही मुहिम में ईडी पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी को नशा बेचते पकड़े जाने के बाद राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने ईडी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि ईडी पार्टी के पदाधिकारी ख़ुद पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए। क्या ईडी पार्टी के साथ नशे के तार जुड़े हैं?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब में 70 फीसद ड्रग्स गुजरात के रास्ते आ रही हैं। ईडी पार्टी की गठबंधन की सरकार में पंजाब के घर-घर में चिट्टा पहुंचाया गया। बाकायदा सरकारी संरक्षण में सरकारी गाड़ियों में चिट्टा घर-घर बांटा जाता था। ईडी पार्टी और चिट्टा पार्टी पंजाब की जवानी बर्बाद करने की ज़िम्मेदार हैं। भगवंत मान ने चिट्टे पर वार करके पंजाब की जवानी को फिर से एक सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने नशे के नेटवर्क को इतना तहस-नहस कर दिया है कि ईडी पार्टी वाले अब खुद सप्लाई के लिए मैदान में उतर गए हैं। भगवंत मान जी, रगड़ दो जो भी नशे का कारोबार पंजाब में करे। पंजाब की आने वाली पीढ़ियों को इन ईडी पार्टी वाले नशा कारोबारियों से बचा लो, बस।

उधर, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ईडी पार्टी विदेशी से नशा मांगती है, अदानी के पोर्ट पर उतरवाती है, फिर देश के कोने-कोने में भिजवाती है और फिर ईडी पार्टी के कार्यकर्ता इसे बेचते है। पंजाब में भगवंत मान की सरकार इनके नशे के धंधे बंद कर रही है। इसलिए चिट्टा पार्टी और ईडी पार्टी परेशान है।

Continue Reading

Trending