Connect with us

Haryana

Haryana: पूंडरी हलके को मिली 26 नई खेल नर्सरियां, ग्रामीण क्षेत्रों से उभरेंगे भविष्य के चैंपियन।

Published

on

पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में, ग्रामीण क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से खेल विभाग द्वारा पूंडरी क्षेत्र के सरकारी शिक्षण संस्थानों और ग्राम पंचायतों को कुल 26 खेल नर्सरियों की सौगात दी गई है। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, और वे भविष्य में प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे।

खेल नर्सरियां प्रदान करने पर विधायक जांबा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा खेल मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुखयालय की ओर से पत्र जारी हुआ है। इस पत्र में हरियाणा प्रदेश में खोली गई खेल नर्सरी का जिक्र किया गया है। खेल विभाग की ओर से पंचायतों और सरकारी स्कूलों में खेल नर्सरियां खोली गई हैं। इनमें कबड्डी, जूडो, हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबाल, वालीबाल, बॉक्सिंग, हैंडबॉल आदि खेल नर्सरी शामिल हैं।

विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ी सुविधाओं और योग्य प्रशिक्षकों के अभाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते थे, लेकिन भाजपा सरकार ने खिलाडिय़ों को निखारने के लिए खेल नर्सरी आवंटित की हैं। खेल नर्सरी से निश्चित तौर पर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा और भविष्य के चैंपियन तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगा। हमारा प्रयास रहेगा कि इन खेल नर्सरियों के माध्यम से खेलों को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए और हर युवा को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर पर मिले।

पूंडरी के इन सरकारी स्कूलों में अलॉट हुई खेल नर्सरियां

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई में कबड्डी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई में कबड्डी, ग्राम पंचायत पाई में कबड्डी, राजकीय उच्च विद्यालय हजवाना में जूडो, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय हाबड़ी में हॉकी, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाबड़ी में हॉकी, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाबड़ी में तलवारबाजी, राजकीय उच्च विद्यालय सांच में एथलेटिक्स, राजकीय उच्च विद्यालय सिरसल में वॉलीबॉल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसल में वॉलीबॉल, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में फुटबॉल, ग्राम पंचायत पबनावा में वॉलीबॉल, राजकीय उच्च विद्यालय में पिलनी में कबड्डी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में फुटबॉल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में वॉलीबॉल, राजकीय उच्च विद्यालय चुहड़माजरा में वॉलीबॉल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाणा में बाक्सिंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टीक में हैंडबॉल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल में हैंडबॉल, शहीद विकास भारद्वाज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट बंदराना में वॉलीबॉल, राजकीय उच्च विद्यालय कौल में वॉलीबॉल आदि।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

अब शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकते माता-पिता, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Published

on

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अपनी पसंद से विवाह करने के अधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी माता-पिता या रिश्तेदार किसी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

जस्टिस दीपक गुप्ता ने एक एमबीए छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी करना है या नहीं, कब करनी है और किससे करनी है, यह पूरी तरह से व्यक्ति का निजी निर्णय है। यह अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है।

याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि वह नौकरी और उच्च शिक्षा के कारण स्वतंत्र रूप से रह रही है, लेकिन उसके माता-पिता, मामा और अन्य रिश्तेदार उस पर अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने का लगातार दबाव बना रहे हैं।

अदालत ने कहा कि विवाह किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निजी निर्णय होता है और इस मामले में किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव या जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ विवाह के बंधन में नहीं बांधा जा सकता।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में राज्य की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

मामले का निपटारा करते हुए अदालत ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी को छात्रा की शिकायत पर विचार करने, खतरे का आकलन करने और यदि उसकी जान या स्वतंत्रता को वास्तविक खतरा हो तो तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस फैसले को बालिग व्यक्तियों के अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने और स्वतंत्र रूप से जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Continue Reading

Haryana

भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

Published

on

हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया गया।

अब हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। पहले ये छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव और लू के अलर्ट के बाद सरकार ने छुट्टियां एक सप्ताह पहले करने का निर्णय लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए यह अहम कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने छुट्टियों के फैसले को मंजूरी दी।

गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। अब हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का फैसला लेते हुए विद्यार्थियों को गर्मी से राहत दी है।

वहीं अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बढ़ गया था।

Continue Reading

Haryana

हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

Published

on

भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि बंगाल चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। दीदी जा रही हैं। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा बंगाल में हर तरफ हो रही है। केंद सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगाल के बाद पंजाब का नंबर है। वहां के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है।

पहली बार गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक

बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए साइबर सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक विषयों पर किए गए सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। वहां की सरकार को लोगों ने पूरी तरह उखाड़ फेंकने का मन बना रखा है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो वहां के काफी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं।

कुछ दिन पहले भी काफी लोग मिलने पहुंचे थे। सभी वहां की सरकार से परेशान हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब में कमल खिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को नाराज कर दिया है। कई देशों की जितनी आबादी नहीं है, उससे अधिक महिलाएं अपने देश में है।

इसके बाद भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है। चुनावों में देश की जनता जवाब देगी। बंगाल या पंजाब ही नहीं बल्कि जहां पर भी चुनाव होंगे वहां महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।

Continue Reading

Trending