Connect with us

Haryana

Haryana IPS और ASI Suicide Case: IPS Puran के साले को हुई जेल! पत्नी पर भी उठे सवाल!

Published

on

हरियाणा और पंजाब में एक बड़ा पुलिस और राजनीतिक मामला सामने आया है, जिसमें दो अधिकारियों की सुसाइड और भ्रष्टाचार के आरोप जुड़े हैं। ये मामला न सिर्फ अधिकारियों के बीच की आपसी खींचतान का है, बल्कि इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप और रिश्वत के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।

ASI संदीप लाठर की मौत

  • संदीप लाठर, जो हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात थे, ने 14 अक्टूबर 2025 को खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
  • उनके भाई शीशपाल लाठर ने आरोप लगाया कि यह सुसाइड नहीं बल्कि IPS पूरन कुमार और उनके दबाव/भ्रष्टाचार के कारण हत्या है।
  • संदीप पूरन कुमार के गनमैन के खिलाफ वसूली और भ्रष्टाचार की जांच कर रहे थे।

IPS पूरन कुमार की सुसाइड

  • IPS पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को सुसाइड किया था।
  • उन्होंने अपनी IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार को 8 पन्नों का सुसाइड नोट भेजा, जिसमें 15 अफसरों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।
  • पूरन कुमार के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने DGP समेत 15 अफसरों पर केस दर्ज किया

संदीप लाठर केस में AAP विधायक का नाम

  • संदीप की पत्नी संतोष ने FIR में आरोप लगाया कि IPS पूरन, उनकी IAS पत्नी और उनके साले, AAP विधायक अमित रतन का एक ग्रुप था।
  • आरोप है कि ये लोग धौंस और दबाव डालकर लोगों को डराते थे, और इसी दबाव में संदीप को परेशान किया गया।
  • FIR में अमित रतन, IAS पत्नी अमनीत, IPS पूरन और उनके परिवार के चार लोग शामिल हैं।

विधायक अमित रतन के खिलाफ पहले के आरोप

  • फरवरी 2023 में बठिंडा के घुद्दा गांव की सरपंच सीमा रानी ने अमित रतन से 4 लाख रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाया।
  • उनके PA को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।
  • ऑडियो और CCTV से साबित हुआ कि PA रिश्वत लेने में शामिल था और विधायक अमित रतन इसका लाभ उठाने में संलिप्त थे।
  • विधायक ने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन सबूत उसके खिलाफ हैं।

संदीप लाठर के सुसाइड नोट और वीडियो

  • संदीप ने वीडियो में कहा कि IPS पूरन ने ऑफिस में जाति के आधार पर कर्मचारियों को हटाया और भ्रष्ट लोगों को नियुक्त किया
  • उन्होंने कहा कि IPS पूरन का परिवार और उनके साले विधायक अमित रतन, IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार के दबाव में थे।
  • संदीप ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, डर और धमकी का माहौल उनके खिलाफ बनाया गया।

SIT जांच

  • चंडीगढ़ पुलिस ने संदीप और पूरन सुसाइड केस की जांच के लिए SIT (Special Investigation Team) बनाई।
  • SIT में DSP दिलीप सिंह, SHO सुरेंद्र कुमार, SI और ASI शामिल हैं।
  • टीम ने IPS पूरन का लैपटॉप, मोबाइल और हार्ड डिस्क CFSL भेजा है ताकि डिजिटल सबूतों की जांच की जा सके।
  • मोबाइल कॉल डिटेल और वीडियो कॉल भी जांच का हिस्सा हैं।
  • जांच यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि IPS पूरन किसी पेशेवर या मानसिक दबाव में थे या नहीं।

आरोपों का सार

  • दो सुसाइड केस जुड़े हैं: IPS पूरन कुमार और ASI संदीप लाठर
  • FIR में IAS पत्नी, IPS साले और AAP विधायक अमित रतन का नाम शामिल है।
  • विधायक अमित रतन के खिलाफ पहले से रिश्वत और भ्रष्टाचार के सबूत मौजूद हैं।
  • SIT जांच अभी जारी है और डिजिटल सबूतों की तकनीकी जाँच भी चल रही है।

यह मामला सिर्फ आत्महत्या का नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार, दबाव और राजनीतिक-सामाजिक प्रभाव के बड़े पैमाने पर सवाल उठाता है।
SIT की जांच के बाद ही पता चलेगा कि इस मामले में कौन-कौन दोषी है और कौन निर्दोष।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, एज लिमिट में मिली 3 साल की छूट

Published

on

हरियाणा पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए अप्लीकेशन विंडो एक बार फिर खोल दी है. जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर सके थे या आयु सीमा के कारण पात्र नहीं थे, उनके लिए अब 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का सुनहरा अवसर है.

दरअसल, राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग स्वीकार करते हुए इस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी. जिससे अब और अधिक युवा इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकेंगे.

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की वैकेंसी

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5500 रिक्तियां भरी जाएंगी. वैकेंसी डिटेल इस प्रकार है-

  • कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-पुरुष)- 4500 रुपये
  • कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-महिला)- 600 पद
  • कांस्टेबल (पुरुष- रेलवे पुलिस/GRP)- 400 पद
  • हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. साथ में मैट्रिक तक हिंदी या संस्कृष विषय पढ़ा होना चाहिए. इस भर्ती में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. जिन्होंने हरियाणा सीईटी ग्रुप-सी परीक्षा पास की है.
  • सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. (अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की विशेष छूट के बाद). आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
  • चयन प्रक्रिया
  • हरियाणा पुलिस में चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा.
  • सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग- आयोग रिक्तियों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाएगा.
  • शारीरिक माप परीक्षण- इसमें पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम 158 सेमी अनिवार्य है. इसमें पुरुषों का सीना भी मापा जाएगा.
  • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट- इसमें दौड़ होगी. पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी.
  • लिखित परीक्षा- शारीरिक मानकों में सफल होने के बाद लिखित परीक्षा पास करनी होगी. जिसका वेटेज 97 फीसदी होगा. शेष तीन फीसदी का वेटेज एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को बोनस के रूप में दिए जाएंगे.
  • आवेदन शुल्क
  • इस पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फ्री है.
  • कैसे करना है आवेदन?
  • हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर या सीधे adv012026.hryssc.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरते समय अपने डॉक्यूमेंट्स, जैसे 12वीं की मार्कशीट, सीईटी स्कोरकार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे.
Continue Reading

Haryana

‘टटीहरी’ गाने को लेकर विवाद: Haryana महिला आयोग ने रैपर बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के निर्देश दिए

Published

on

हरियाणा महिला आयोग ने ‘टटीहरी’ गाने से जुड़े विवाद के मामले में बॉलीवुड सिंगर-रैपर Badshah के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने समन जारी होने के बावजूद शुक्रवार को पानीपत में पेश न होने पर उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए।

बादशाह के वकीलों ने आयोग को बताया कि पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण वह निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो सके। साथ ही आयोग से अगली तारीख देने की भी मांग की गई थी।

इस दौरान हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन Renu Bhatia बैठक में नाराज़ नजर आईं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बादशाह दोपहर 3 बजे तक पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद आयोग ने पंचकूला और पानीपत के एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि बादशाह को गिरफ्तार किया जाए और उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए, ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें। आयोग का कहना है कि महिलाओं और बेटियों की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

गौरतलब है कि महिला आयोग ने 6 मार्च को बादशाह को नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्हें ‘टटीहरी’ गाने में कथित रूप से लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बोल और दृश्य होने के मामले में पानीपत के एसपी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, बादशाह के वकील ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति मांगी थी।

Continue Reading

Haryana

कैथल पहुंचे CM नायब सैनी:अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया, परिवार से बातचीत की

Published

on

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत के पिता अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कैलाश भगत से बातचीत की और परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। उनके साथ मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी कैथल आए। सीएम वीरवार को कैथल में कैलाश भगत के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दरअसल अमरनाथ भगत का 5 दिन पहले निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक प्रकट करने के लिए रोजाना राजनीति चेहरे पहुंचे रहे हैं। वीरवार को सीएम भी अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान वे परिवार के सदस्यों से भी मिले और उनसे बातचीत की।

कैलाश भगत से बातचीत करते सीएम

कैलाश भगत से बातचीत करते सीएम

अमरनाथ भगत की कैथल की राजनीति में सक्रिय भूमिका रही

बता दें कि स्वर्गीय अमरनाथ भगत की कैथल की राजनीति में सक्रिय भूमिका रही है। वे अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ काम कर चुके हैं। अमरनाथ भगत का नाम कैथल की जानी मानी राजनीतिक हस्तियों में आता है। इसके अलावा अमरनाथ भगत कैथल में RSS के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे हैं। उन्होंने RSS के साथ काफी कार्यकर्ताओं को जोड़ा।

जिस समय कैथल और कुरुक्षेत्र एक जिले में होते थे, उस समय अमरनाथ भगत भाजपा के जिलाध्यक्ष बने थे। उन्होंने लगातार 4 बार इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनका नाम भाजपा के समर्पित नेताओं में लिया जाता है।

Continue Reading

Trending