Haryana
Haryana सरकार ने खिलाड़ियों के कल्याण के लिए नई योजनाओं की घोषणा की
Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की बदौलत हरियाणा का नाम आज विश्व खेल मानचित्र पर चमक रहा है। उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति में निरंतर बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र 2024 में खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इसके तहत, हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देने की योजना बनाई गई है। इसके अतिरिक्त, राज्य स्तर पर तीन सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 50 लाख रुपये, 30 लाख रुपये और 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, और जिला स्तर पर भी तीन सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 15 लाख, 10 लाख और 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री यह बात कुरुक्षेत्र में Haryana कुश्ती दंगल के समापन पर बोलते हुए कही। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में इस दंगल में 500 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया और इनमें से 32 पहलवान फाइनल राउंड तक पहुंचे, जिनमें से 16 लड़कियां थीं, जो कि एक गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि Haryana खेलों का प्रमुख केंद्र बन चुका है, और जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से छोटा राज्य होने के बावजूद हरियाणा ने खेल क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया, और खिलाड़ियों को आर्थिक मदद देने वाली योजनाओं में सुधार हुआ है। हरियाणा सरकार ने भी इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए नई खेल नीति बनाई और ओलंपिक में भागीदारी के लिए एक रोडमैप तैयार किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि Haryana सरकार ने खिलाड़ियों के लिए रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित किए हैं, और ‘हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021’ के तहत 550 नए पद बनाए गए हैं। इसके साथ ही 224 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी गई है। राज्य सरकार ने अब तक खिलाड़ियों को 593 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए हैं, और 298 खिलाड़ियों को मानदेय भी प्रदान किया है।
उन्होंने राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की बात भी की और बताया कि प्रदेश में 1,489 खेल नर्सरियां चल रही हैं, जहां 37,225 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन नर्सरियों में नामांकित खिलाड़ियों को मासिक वित्तीय सहायता दी जाती है।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में रोशन हो रहा है, और यह गर्व का विषय है कि हरियाणा की बेटियां भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खेल नीति के प्रभावी कार्यान्वयन को सराहा और कहा कि राज्य सरकार ने खेल क्षेत्र के लिए 550 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जो कि पहले की तुलना में कई गुना अधिक है।
Haryana
अब शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकते माता-पिता, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अपनी पसंद से विवाह करने के अधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी माता-पिता या रिश्तेदार किसी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।
जस्टिस दीपक गुप्ता ने एक एमबीए छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी करना है या नहीं, कब करनी है और किससे करनी है, यह पूरी तरह से व्यक्ति का निजी निर्णय है। यह अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है।
याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि वह नौकरी और उच्च शिक्षा के कारण स्वतंत्र रूप से रह रही है, लेकिन उसके माता-पिता, मामा और अन्य रिश्तेदार उस पर अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने का लगातार दबाव बना रहे हैं।
अदालत ने कहा कि विवाह किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निजी निर्णय होता है और इस मामले में किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव या जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ विवाह के बंधन में नहीं बांधा जा सकता।
हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में राज्य की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
मामले का निपटारा करते हुए अदालत ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी को छात्रा की शिकायत पर विचार करने, खतरे का आकलन करने और यदि उसकी जान या स्वतंत्रता को वास्तविक खतरा हो तो तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस फैसले को बालिग व्यक्तियों के अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने और स्वतंत्र रूप से जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
Haryana
भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान
हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया गया।
अब हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। पहले ये छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव और लू के अलर्ट के बाद सरकार ने छुट्टियां एक सप्ताह पहले करने का निर्णय लिया है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए यह अहम कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने छुट्टियों के फैसले को मंजूरी दी।
गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। अब हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का फैसला लेते हुए विद्यार्थियों को गर्मी से राहत दी है।
वहीं अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बढ़ गया था।
Haryana
हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल
भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि बंगाल चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। दीदी जा रही हैं। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा बंगाल में हर तरफ हो रही है। केंद सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगाल के बाद पंजाब का नंबर है। वहां के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है।
पहली बार गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक
बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए साइबर सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक विषयों पर किए गए सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। वहां की सरकार को लोगों ने पूरी तरह उखाड़ फेंकने का मन बना रखा है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो वहां के काफी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं।
कुछ दिन पहले भी काफी लोग मिलने पहुंचे थे। सभी वहां की सरकार से परेशान हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब में कमल खिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को नाराज कर दिया है। कई देशों की जितनी आबादी नहीं है, उससे अधिक महिलाएं अपने देश में है।
इसके बाद भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है। चुनावों में देश की जनता जवाब देगी। बंगाल या पंजाब ही नहीं बल्कि जहां पर भी चुनाव होंगे वहां महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी