Haryana
Haryana को मिली पहली एयर कनेक्टिविटी: PM मोदी ने हिसार-अयोध्या फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी, अंबेडकर जयंती पर दलितों को ‘दूसरी दिवाली’ बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज Haryana के दौरे पर हैं। उन्होंने हिसार में राज्य के पहले एयरपोर्ट से हिसार-अयोध्या उड़ान सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने एक बटन दबाकर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी, मोहनलाल बड़ोली और अन्य कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज Haryana से अयोध्या धाम के लिए सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। अब भगवान श्रीकृष्ण की धरती Haryana सीधे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से जुड़ गई है। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यमुनानगर के लिए रवाना होंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि साथियों, आज का दिन हम सभी के लिए, पूरे देश के लिए और खासकर दलित, पीड़ित, वंचित, शोषित के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उनके जीवन में ये दूसरी दिवाली है। आज संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती है। उनका जीवन, उनका संघर्ष, उनका संदेश हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा स्तंभ बना है। हर दिन, हर फैसला, हर नीति, बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित है।

पीएम ने कहा कि हमने उत्तराखंड में डंके की चोट पर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेंशन में भी SC, ST, OBC के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया। जबकि, संविधान में बाबा साहेब ने साफ लिखा है कि संविधान में कतई धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए वक्फ कानून में संशोधन किया। कांग्रेस किसी मुस्लिम को पार्टी का अध्यक्ष बनाकर दिखाए।
दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी- पीएम मोदी
PM मोदी ने कहा कि बहुत जल्द यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है। मोदी ने कहा कि साथियों मेरा आपसे वादा रहा है कि चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में बैठेगा। बीते 10 सालों में करोड़ों भारतीयों ने जीवन में पहली बार हवाई सफर किया है। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, 70 साल में 74। आज देश में एयरपोर्ट की संख्या 150 के पार हो गई है।
मोदी ने कहा कि हमारी एयरलाइन कंपनियों ने भी रिकॉर्ड संख्या में 2 हजार नए हवाई जहाजों का ऑर्डर दिया है। जितने नए जहाज आएंगे, उतनी ही ज्यादा नौकरियां भी आएंगी। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हिसार का यह एयरपोर्ट भी Haryana के युवाओं को नई ऊंचाई देगा। हमारी सरकार एक तरफ कनेक्टिविटी पर बल दे रही है, दूसरी तरफ गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय भी सुनिश्चित कर रही है। यही तो बाबा साहेब अंबेडकर का सपना था।
वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करते हुए कहा कि हमें यह कभी नहीं भूलना है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया। जब तक बाबा साहेब जीवित थे, कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया। दो-दो बार उन्हें चुनाव हरवाया। कांग्रेस की पूरी सरकार उनको उखाड़ फेंकने में लगी थी। उनको सिस्टम से बाहर रखा गया। जब वह हमारे बीच नहीं रहे, तो कांग्रेस ने उनकी याद तक मिटाने की कोशिश की। कांग्रेस ने बाबा साहेब के विचारों को भी हमेशा के लिए खत्म करना चाहा। कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है।
हमने आपना वादा पूरा किया- नायब सैनी
इस मौके पर नायब सैनी ने कहा कि हमने चुनाव में लाडो लक्ष्मी योजना का वादा किया था, हमने पहले ही बजट में इस योजना को शुरू करने के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान कर दिया। हमने हरियाणा के लोगों से वायदा किया था कि तीसरी बार सरकार बनने पर हिसार में जल्द ही एयरपोर्ट की सौगात देंगे, ये वादा आपने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह वही हिसार है, जहां की मिट्टी ने हमेशा देश के लिए कुर्बानी दी है। यहां की राखी गढ़ी हमें हमारी प्राचीन सभ्यता की गौरव गाथा सुनाती है। आपके आशीर्वाद से अब हमारे खेतों में केवल फसलें ही नहीं, उम्मीदें भी लहराती हैं।

पीएम मोदी एयरफोर्स के स्पेशल विमान से हिसार एयरपोर्ट पर लैंड हुए। इसी एयरपोर्ट पर वह हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर साढ़े 12 बजे यमुनानगर पहुंचेगे।
बता दें किकार्यक्रम स्थल के आसपास करीब 2 हजार मीटर का एरिया रेड जोन घोषित कर रखा है। जिला मैजिस्ट्रेट ने इस क्षेत्र में किसी प्रकार की फ्लाइंग (ड्रोन) करने पर पाबंदी लगा रखी है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी निरंतर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर 11 आई.पी.एस., 37 डी.एस.पी., 45 इंस्पैक्टर और 2500 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं हिसार से अयोध्या के लिए जाने वाली फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है। यह फ्लाइट अब करीब सुबह 10. 10 बजे रवाना होगी। पहले उड़ान का समय 10.45 मिनट था। हालांकि समय में बदलाव का कारण नहीं बताया गया है।
कांग्रेस किसी की सगी नहीं है-पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि साथियों, Haryana वह प्रदेश है, जहां बहुत बड़ी संख्या में युवा सेना में जाकर देश की सेवा करते हैं। कांग्रेस ने तो वन रैंक, वन पेंशन को भी दशकों तक धोखा ही दिया है। यह हमारी सरकार है जिसने वन रैंक, वन पेंशन के 13,500 करोड़ रुपए दे चुकी है। आपको याद होगा, इसी योजना पर झूठ बोलते हुए कांग्रेस ने पूरे देश के फौजियों के लिए सिर्फ पांच सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।
कांग्रेस किसी की सगी नहीं है, वह सिर्फ सत्ता की सगी है। वह न तो दलितों की सगी है, न पिछड़ों की सगी है, न माताओं-बहनों की सगी है, न फौजियों की सगी है। हरियाणा विकसित भारत के संकल्प को गति देगा। Haryana में या तो खेल हो या खेत, Haryana अपनी खुशबू की महक पूरी दुनिया में बिखेरता रहेगा।
Haryana
हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे शुरू:यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगा सस्ता खाना, मंत्री चंडीगढ़ से VC से करेंगे शुरुआत
हिसार एयरपोर्ट पर आज से उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत होने वाली है। इसमें लोगों को कम कीमत पर खाने की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें ₹10 में चाय और ₹20 में समोसा खाने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसकी शुरुआत आज सिविल एविएशन मंत्री चंडीगढ़ एयरपोर्ट से वर्चुअल रूप से करेंगे।
चेहरा दिखाकर होगी एयरपोर्ट पर एंट्री
आज से ही हिसार एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इससे लोगों की चेहरा दिखाकर एयरपोर्ट पर एंट्री शुरू हो जाएगी। इस सुविधा के बाद यात्रियों को बोर्डिंग पास या आईडी दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्ले स्टोर से डिजी यात्रा ऐप डाउनलोड कर आधार या मोबाइल नंबर से उस पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फ्लाइट टिकट और बोर्डिंग पास अगर उस पर अपलोड होगा, तो एयरपोर्ट का फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम चेहरा देखकर ही यात्री की पहचान कर लेगा।
4 से 12 साल के बच्चों के लिए किड्स जोन
हिसार एयरपोर्ट पर आज से किड्स जोन की शुरुआत भी की जाएगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। इसमें सिक्योरिटी चेक के बाद अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों के बच्चों के लिए खेलने की सुविधा होती है, जिसमें रंग-बिरंगे स्लाइड, इंटरएक्टिव गेम्स के साथ-साथ किड्स जोन के पास ही यात्रियों के बैठने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
फ्री वाई-फाई की मिलेगी सुविधा
एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों को अब मोबाइल डेटा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए मंत्री की तरफ से आज से हिसार एयरपोर्ट पर फ्री वाई-फाई की शुरुआत की जाएगी। इससे एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों को टिकट बुकिंग के साथ ही वाई-फाई का यूजरनेम और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे मुफ्त में इंटरनेट की सुविधा ले सकेंगे।
Haryana
हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, एज लिमिट में मिली 3 साल की छूट
हरियाणा पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए अप्लीकेशन विंडो एक बार फिर खोल दी है. जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर सके थे या आयु सीमा के कारण पात्र नहीं थे, उनके लिए अब 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का सुनहरा अवसर है.
दरअसल, राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग स्वीकार करते हुए इस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी. जिससे अब और अधिक युवा इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकेंगे.
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की वैकेंसी
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5500 रिक्तियां भरी जाएंगी. वैकेंसी डिटेल इस प्रकार है-
- कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-पुरुष)- 4500 रुपये
- कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-महिला)- 600 पद
- कांस्टेबल (पुरुष- रेलवे पुलिस/GRP)- 400 पद
- हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. साथ में मैट्रिक तक हिंदी या संस्कृष विषय पढ़ा होना चाहिए. इस भर्ती में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. जिन्होंने हरियाणा सीईटी ग्रुप-सी परीक्षा पास की है.
- सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. (अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की विशेष छूट के बाद). आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
- चयन प्रक्रिया
- हरियाणा पुलिस में चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा.
- सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग- आयोग रिक्तियों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाएगा.
- शारीरिक माप परीक्षण- इसमें पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम 158 सेमी अनिवार्य है. इसमें पुरुषों का सीना भी मापा जाएगा.
- फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट- इसमें दौड़ होगी. पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी.
- लिखित परीक्षा- शारीरिक मानकों में सफल होने के बाद लिखित परीक्षा पास करनी होगी. जिसका वेटेज 97 फीसदी होगा. शेष तीन फीसदी का वेटेज एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को बोनस के रूप में दिए जाएंगे.
- आवेदन शुल्क
- इस पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फ्री है.
- कैसे करना है आवेदन?
- हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर या सीधे adv012026.hryssc.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरते समय अपने डॉक्यूमेंट्स, जैसे 12वीं की मार्कशीट, सीईटी स्कोरकार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे.
Haryana
‘टटीहरी’ गाने को लेकर विवाद: Haryana महिला आयोग ने रैपर बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के निर्देश दिए
हरियाणा महिला आयोग ने ‘टटीहरी’ गाने से जुड़े विवाद के मामले में बॉलीवुड सिंगर-रैपर Badshah के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने समन जारी होने के बावजूद शुक्रवार को पानीपत में पेश न होने पर उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए।
बादशाह के वकीलों ने आयोग को बताया कि पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण वह निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो सके। साथ ही आयोग से अगली तारीख देने की भी मांग की गई थी।
इस दौरान हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन Renu Bhatia बैठक में नाराज़ नजर आईं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बादशाह दोपहर 3 बजे तक पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद आयोग ने पंचकूला और पानीपत के एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि बादशाह को गिरफ्तार किया जाए और उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए, ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें। आयोग का कहना है कि महिलाओं और बेटियों की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।
गौरतलब है कि महिला आयोग ने 6 मार्च को बादशाह को नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्हें ‘टटीहरी’ गाने में कथित रूप से लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बोल और दृश्य होने के मामले में पानीपत के एसपी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, बादशाह के वकील ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति मांगी थी।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़