Haryana
Haryana: कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी और नारनौल के किसानों को मिलेगी सरसों ऑयल मिल की सौगात।
कुरुक्षेत्र। Haryana के कुरुक्षेत्र के ग्राम पंचायत समानी में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम की 120वीं कड़ी का प्रसारण हुआ। इस दौरान युवाओं को जल संरक्षण और खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे और उन्होंने “मन की बात” को सुना। इस अवसर पर उन्होंने गांववासियों से बातचीत करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र, सूरजमुखी, रेवाड़ी और नारनौल के किसानों को सरसों तेल मिल प्रोजेक्ट की सौगात जल्द दी जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के पास पंचायती भूमि पर 20 साल पुराना मकान है, उन्हें 2004 के कलेक्टर रेट पर संपत्ति का मालिकाना हक मिलेगा। साथ ही हजारों पट्टेदार किसानों को भी 2004 के कलेक्टर रेट पर काश्त वाली जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। सरकार ने हर घर, हर गृहिणी और योग्य महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की योजना शुरू की है, जिससे 17 लाख लाभार्थियों को फायदा हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी एकत्रित करने की बात कही है और कैच द रेन योजना के तहत तालाब बनाने के लिए कहा है। प्रदेश में दो हजार तालाब बनाने का काम पूरा कर लिया है और आने वाले समय में प्रदेश में 2200 नए तालाब बनाएं जाएंगे। किसानों को खेतों में और ग्राम पंचायत पंचायती भूमि में बारिश का पानी एकत्रित करने और पानी का संरक्षण करने का आग्रह किया ताकि प्रदेश डार्क जोन की स्थिति से बाहर आ सके।

दक्षिण हरियाणा के लोग ज्यादा फसल की पैदावार ले रहे हैं। इसी तर्ज पर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी किसानों को टपका सिंचाई प्रणाली को अपनाना चाहिए।
और अटल भूजल योजना के तहत तालाब बनाकर पानी का संरक्षण करना चाहिए। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के समक्ष 86 जोन को डार्क जोन से बाहर निकालने के लिए अटल भूजल योजना के तहत तालाब बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसे अनुमति दे दी गई है। इसी के साथ बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 77 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 36 हजार आवेदकों के खातों में 151 करोड़ रुपये की राशि जमा करवा दी गई है और शेष 41 हजार आवेदकों के खातों में जल्द योजना के तहत रुपया जमा करवा दिया जाएगा। इस योजना के तहत आगे भी सर्वे का कार्य चल रहा है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
नारनौल में बनेगी एशिया की सबसे बड़ी ऑयल मिल : नायब सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि सरसों का उत्पादन करने वाले लाखों किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी तथा रेवाड़ी में सरसों की ऑयल मिल लगाई जाएगी। वहीं नारनौल में एशिया की सबसे बड़ी सरसों की ऑयल मिल लगाने की परियोजना तैयार की है। इस परियोजना को जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा और इन सभी किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है।
समानी के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये की दी अनुदान राशि
गांव की सरपंच शिवानी व समाजसेवी पवन कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष गांव की मांगें रखी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने समानी गांव के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये अनुदान राशि देने के साथ-साथ सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद अब प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास मूल मंत्र पर चलते हुए तीन गुना तेज गति से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। विधानसभा सदन में इतिहास का सबसे बड़ा बजट पारित किया गया है और हर मद में समान रूप से बजट का बंटवारा किया गया है और प्रदेश का चंहुमुखी विकास करने के लिए पूरी संरचना और योजना तैयार कर ली गई है।
Haryana
अब शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकते माता-पिता, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अपनी पसंद से विवाह करने के अधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी माता-पिता या रिश्तेदार किसी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।
जस्टिस दीपक गुप्ता ने एक एमबीए छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी करना है या नहीं, कब करनी है और किससे करनी है, यह पूरी तरह से व्यक्ति का निजी निर्णय है। यह अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है।
याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि वह नौकरी और उच्च शिक्षा के कारण स्वतंत्र रूप से रह रही है, लेकिन उसके माता-पिता, मामा और अन्य रिश्तेदार उस पर अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने का लगातार दबाव बना रहे हैं।
अदालत ने कहा कि विवाह किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निजी निर्णय होता है और इस मामले में किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव या जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ विवाह के बंधन में नहीं बांधा जा सकता।
हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में राज्य की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
मामले का निपटारा करते हुए अदालत ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी को छात्रा की शिकायत पर विचार करने, खतरे का आकलन करने और यदि उसकी जान या स्वतंत्रता को वास्तविक खतरा हो तो तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस फैसले को बालिग व्यक्तियों के अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने और स्वतंत्र रूप से जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
Haryana
भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान
हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया गया।
अब हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। पहले ये छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव और लू के अलर्ट के बाद सरकार ने छुट्टियां एक सप्ताह पहले करने का निर्णय लिया है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए यह अहम कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने छुट्टियों के फैसले को मंजूरी दी।
गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। अब हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का फैसला लेते हुए विद्यार्थियों को गर्मी से राहत दी है।
वहीं अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बढ़ गया था।
Haryana
हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल
भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि बंगाल चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। दीदी जा रही हैं। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा बंगाल में हर तरफ हो रही है। केंद सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगाल के बाद पंजाब का नंबर है। वहां के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है।
पहली बार गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक
बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए साइबर सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक विषयों पर किए गए सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। वहां की सरकार को लोगों ने पूरी तरह उखाड़ फेंकने का मन बना रखा है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो वहां के काफी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं।
कुछ दिन पहले भी काफी लोग मिलने पहुंचे थे। सभी वहां की सरकार से परेशान हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब में कमल खिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को नाराज कर दिया है। कई देशों की जितनी आबादी नहीं है, उससे अधिक महिलाएं अपने देश में है।
इसके बाद भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है। चुनावों में देश की जनता जवाब देगी। बंगाल या पंजाब ही नहीं बल्कि जहां पर भी चुनाव होंगे वहां महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी