Connect with us

Haryana

हरियाणा CM की कैबिनेट मंत्रियों से बजट प्री मीटिंग:सैनी बोले-अब तक 9000 सुझाव आए; मंत्री विज ने भी 2 सुझाव दिए

Published

on

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज अपने कैबिनेट सहयोगियों और विधायकों के साथ प्री बजट मीटिंग की। मीटिंग में सांसद भी शामिल हुए। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, हरियाणा के भविष्य की दिशा को तय करने के लिए विचार मंथन हुआ है। जनता की अपेक्षाएं, जनप्रतिनिधियों का अनुभव और सरकार की प्रतिबद्धता तीनों ने एक साथ मिलकर वर्ष 2026-27 का बजट स्वरूप गढ़ा है।

बजट देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हमारा बजट केवल संतुलित ही नहीं बल्कि संवेदनशील, दूरदर्शी और समावेशी होना चाहिए। आगामी बजट से हरियाणा के हर किसान की आय बढ़े, जल संरक्षण हो और कृषि आधारित उद्योगों के नए अवसर पैदा होंगे।

मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे हरियाणा के सांसद और कैबिनेट मंत्री।

मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे हरियाणा के सांसद और कैबिनेट मंत्री।

सीएम बोले- अब तक 9000 सुझाव आए

आगामी बजट हरियाणा की विकास यात्रा को गति देगा। जनता के एक-एक रुपए का उपयोग पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और प्रगतिशीलता के साथ होगा। पिछले वर्ष हुए बजट परामर्श में 1592 महत्वपूर्ण सुझाव आए, 706 सुझाव बजट में शामिल किए गए थे।

सीएम नायब सैनी ने बताया कि सांसदों और विधायकों ने भी पिछले वर्ष 651 सुझाव दिए। जिनमें से 254 सुझावों को बजट में शामिल किया गया था। 6 जनवरी 2026 को बजट सुझावों के लिए AI चैटबॉट लॉन्च किया गया। इस चैटबॉट द्वारा 9 हजार से अधिक सुझाव अब तक प्राप्त हो चुके हैं।

विज ने मीटिंग में दिए दो सुझाव

मीटिंग में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट से पूर्व सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करने की परंपरा एक सशक्त और स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का परिचायक है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि बजट में समाज के हर वर्ग के हितों का समुचित ध्यान रखा जा सके।

इस दिशा में आज विज द्वारा राज्य के सभी सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाने का बजटीय प्रावधान तथा इलैक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रियायत देने का सुझाव दिया गया है।

विज बोले- इन प्रस्तावों से होगा फायदा

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने सुझावों में प्रदेश के सभी सरकारी भवनों, जिसमें सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम सहित निजी स्कूल, कॉलेज एवं गौशालाओं की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए विशेष बजटीय प्रावधान करने का प्रस्ताव रखा है। इससे न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बिजली खर्च में भी कमी आएगी और हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में अग्रसर होगा।

बजट प्री मीटिंग में पहुंचे अधिकारी।

बजट प्री मीटिंग में पहुंचे अधिकारी।

E-वाहनों की रियायत मांगी

इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रियायत देने का सुझाव भी दिया, ताकि आमजन का रुझान पर्यावरण अनुकूल ई-वाहनों की ओर बढ़े। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे आधुनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने चाहिए। जहां वाहन चार्जिंग के साथ-साथ यात्रियों के लिए रिफ्रेशमेंट, स्वच्छ शौचालय और आराम की समुचित व्यवस्था हो। जिससे परिवारों को यात्रा के दौरान सुविधा मिले।

विपक्ष का कोई नेता नहीं आया

विज ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेशभर में लोगों से संवाद कर बजट संबंधी सुझाव ले रहे हैं और इसी कड़ी में सभी सांसदों एवं विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि बैठक में विपक्ष के सांसदों एवं विधायकों को भी आमंत्रण दिया गया था, किंतु विपक्ष का कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि संभवतः विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं था, जबकि पहले ऐसी बैठकों में विपक्ष भाग लेता रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

हरियाणा CM सैनी ने बताई बजट की बारीकियां:बोले- केंद्रीय करों से 20 हजार 772 करोड़ मिलेंगे; विपक्ष गढ़ रहा झूठे आरोप

Published

on

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में केंद्रीय बजट की बारीकियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर पेश करता है। इस बजट में विकसित भारत के स्तंभ गरीब, युवा, महिला और किसानों को रखा गया है। केंद्र में देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को लगभग 12 लाख 20 हजार करोड रुपए तक बढ़ाया गया है।

युवा कौशल विकास व शिक्षा क्षेत्र के लिए 1 लाख 39 हजार करोड़ रुपए का किया प्रावधान किया गया है। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक, बायोटेक और साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों के लिए 10 हज़ार करोड़ रुपए का विशेष फंड रखा गया है, इसका सीधा लाभ गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और रोहतक जैसे शैक्षणिक व तकनीकी केंद्रों को मिलेगा।

हरियाणा को इस सेक्टर में मिलेगा लाभ

सीएम ने बताया, स्टार्टअप और उद्यमिता के लिए भी 7500 करोड़ रुपए के प्रावधान से हरियाणा का स्टार्टअप इकोसिस्टम और और मजबूत होगा। महिला रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए लगभग 8000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बायोफार्मा शक्ति पल के अंतर्गत 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

स्वास्थ्य और संरचना के लिए 20 हजार करोड़ रुपए वह मेडिकल टूरिज्म के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का समर्थन दिया गया, इससे गुरुग्राम, पंचकूला, रोहतक और करनाल जैसे क्षेत्रों में फार्मा क्लस्टर मेडिकल कॉलेज और आधुनिक अस्पतालों को नई गति मिलेगी।

एग्रीकल्चर सेक्टर में मिलेगा लाभ

सीएम ने बताया, कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने से हमारे दक्षिण हरियाणा और शुष्क क्षेत्र में किसानों के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी। सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक, कॉम्पोनेंट और बायो फार्मा को बढ़ावा देने की योजनाओं से गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे क्षेत्रों में नई निवेश परियोजनाएं आएगी।

200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के पुनर्जीवन का निर्णय पानीपत, यमुनानगर और अंबाला जैसे पारंपरिक औद्योगिक शहरों को नई ऊर्जा देगा।

रेवले सेक्टर में भी मिलेगा फायदा

हाई स्पीड रेल, शहरी आर्थिक क्षेत्रों और टियर 2 व टियर 3 शहरों पर ध्यान देने से रोहतक, हिसार, करनाल, सिरसा और रेवाड़ी जैसे शहरों में रोजगार आधारित शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा। बजट में ग्रीन एनर्जी और बैट्री स्टोरेज पर जोर देने से हरियाणा में सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं का विस्तार होगा।

टैक्स प्रक्रिया में सरलता, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दावों पर शुल्क में छूट और शिक्षा का इलाज पर खर्च कम होने से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

केंद्रीय करों से 20 हजार करोड़ मिलेंगे

हरियाणा को रेलवे क्षेत्र के लिए 3566 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं। हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक बनाया जा रहा है। यह रेलवे पुल हरियाणा को एक मजबूत औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करेगा।

वर्ष 2026 27 में हरियाणा को केंद्रीय करों से लगभग 20 हजार 772 करोड रुपए मिलेंगे। यह राशि पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से करीब 5547 करोड़ रुपए अधिक है। 16वें वित्त आयोग से मिलने वाले अतिरिक्त संसाधन हरियाणा को और तेजी से विकास के पथ पर आगे ले जाने में मदद करेंगे। यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा।

Continue Reading

Haryana

‘इनके नेताओं को बजट समझने के लिए काउंसलिंग की जरूरत’, CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस को घेरा

Published

on

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह बजट विकास, युवाओं के लिए नए अवसर, महिला सशक्तीकरण और गरीबों के कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है. उनके अनुसार, यह बजट हरियाणा के लिए भी कई नई संभावनाएं और लाभ लेकर आया है.

‘आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदले जाने पर मुख्यमंत्री ने जताया आभार’

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट किए जाने पर भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह फैसला देशभर के अनगिनत लोगों के लिए गर्व का विषय है और इससे महान संत गुरु रविदास महाराज के विचारों और योगदान को सम्मान मिलेगा.

नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि हाल ही में अयोध्या धाम, जो भगवान राम की जन्मभूमि है, वहां बने एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि पर रखा गया है. इसके साथ ही हरियाणा के हिसार में बने एयरपोर्ट को महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट नाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों से आने वाली पीढ़ियों को इन महान व्यक्तित्वों की शिक्षाओं और विरासत से परिचित होने का अवसर मिलेगा.

‘कांग्रेस नेताओं को बजट समझने के लिए ‘काउंसलिंग’ की जरूरत’- सीएम सैनी 

बजट को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को जो इस बार जो दिया है, वह कांग्रेस के लिए सपने से भी परे है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 साल तक सत्ता में रही, लेकिन आज जो काम मोदी सरकार कर रही है, उसकी तुलना करना भी आसान नहीं है. उनके अनुसार, प्रधानमंत्री हरियाणा के लोगों से विशेष प्रेम रखते हैं और उनके नेतृत्व में ही हरियाणा एक विकसित राज्य बनेगा.

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बजट का सबसे ज्यादा फायदा हरियाणा के किसानों और युवाओं को मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बजट समझ में ही नहीं आया है और तंज कसते हुए सुझाव दिया कि कांग्रेस नेताओं को बजट समझने के लिए ‘काउंसलिंग’ लेनी चाहिए और पूरी तरह समझने के बाद ही प्रतिक्रिया देनी चाहिए.

नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि पार्टी अंदरूनी गुटों में बंटी हुई है. कई नेताओं ने तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पूरे बजट भाषण खत्म होने से पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट कर दी थी.

Trending