Connect with us

Haryana

Haryana: CM नायब सिंह सैनी एक्शन में: 15 जून तक सभी सड़कों की मरम्मत के दिए निर्देश, मानसून से पहले पूरा हो काम।

Published

on

Haryana में आम लोगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यमुनानगर दौरे के तुरंत बाद, बिना किसी विश्राम के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की और सख्त निर्देश दिए कि राज्यभर की सभी सड़कों की मरम्मत 15 जून तक हर हाल में पूरी की जाए, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और शीघ्र प्रक्रिया अपनाते हुए अल्पावधि के टेंडर जारी कर काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि मानसून के आगमन से पहले सभी सड़कों को दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी उपायुक्त संबंधित क्षेत्रों का सर्वे कराएं और यह सुनिश्चित करें कि 15 जून के बाद कोई भी सड़क जर्जर अवस्था में न रह जाए।

विकास कार्य में गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में गुणवत्ता के मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रत्येक कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोक निर्माण, शहरी स्थानीय निकाय, Haryana शहरी विकास प्राधिकरण Haryana राज्य कृषि विपणन बोर्ड और संबंधित महानगर विकास प्राधिकरण, पंचायती राज तथा जिला परिषद के अधीन जो भी सड़कें हैं उन सभी की विशेष मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड खत्म नहीं हुआ है, उन सड़कों की मरम्मत उसी ठेकेदार से करवाना सुनिश्चित करें।

हरपथ 2.0 होगा लॉन्च, आमजन सड़कों की खराब हालत की कर सकेंगे शिकायत

प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से विकसित जीआईएस-आधारित ‘हरपथ’ एप्लीकेशन का अपग्रेड वर्जन 2.0 को 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा लॉन्च किया जाएगा। इस एप्लीकेशन में आमजन प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों या सड़कों में गड्ढों की शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इससे त्वरित निपटान सुनिश्चित करते हुए सड़कों का सुधार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान घोषणा करते हुए कहा था कि आगामी 6 महीने में Haryana प्रदेश की सभी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश में एक भी सड़क टूटी हुई नहीं मिलेगी।

मानसून से पहले नालों और नहरों की सफाई करें सुनिश्चित

मुख्यमंत्री ने आगामी मानसून के मौसम में राज्य में जलभराव रोकने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों में नालों की सफाई और नहरों की डिसिल्टिंग करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उपायुक्त इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करवाना सुनिश्चित करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

अब शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकते माता-पिता, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Published

on

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अपनी पसंद से विवाह करने के अधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी माता-पिता या रिश्तेदार किसी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

जस्टिस दीपक गुप्ता ने एक एमबीए छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी करना है या नहीं, कब करनी है और किससे करनी है, यह पूरी तरह से व्यक्ति का निजी निर्णय है। यह अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है।

याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि वह नौकरी और उच्च शिक्षा के कारण स्वतंत्र रूप से रह रही है, लेकिन उसके माता-पिता, मामा और अन्य रिश्तेदार उस पर अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने का लगातार दबाव बना रहे हैं।

अदालत ने कहा कि विवाह किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निजी निर्णय होता है और इस मामले में किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव या जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ विवाह के बंधन में नहीं बांधा जा सकता।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में राज्य की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

मामले का निपटारा करते हुए अदालत ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी को छात्रा की शिकायत पर विचार करने, खतरे का आकलन करने और यदि उसकी जान या स्वतंत्रता को वास्तविक खतरा हो तो तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस फैसले को बालिग व्यक्तियों के अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने और स्वतंत्र रूप से जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Continue Reading

Haryana

भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

Published

on

हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया गया।

अब हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। पहले ये छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव और लू के अलर्ट के बाद सरकार ने छुट्टियां एक सप्ताह पहले करने का निर्णय लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए यह अहम कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने छुट्टियों के फैसले को मंजूरी दी।

गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। अब हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का फैसला लेते हुए विद्यार्थियों को गर्मी से राहत दी है।

वहीं अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बढ़ गया था।

Continue Reading

Haryana

हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

Published

on

भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि बंगाल चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। दीदी जा रही हैं। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा बंगाल में हर तरफ हो रही है। केंद सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगाल के बाद पंजाब का नंबर है। वहां के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है।

पहली बार गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक

बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए साइबर सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक विषयों पर किए गए सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। वहां की सरकार को लोगों ने पूरी तरह उखाड़ फेंकने का मन बना रखा है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो वहां के काफी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं।

कुछ दिन पहले भी काफी लोग मिलने पहुंचे थे। सभी वहां की सरकार से परेशान हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब में कमल खिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को नाराज कर दिया है। कई देशों की जितनी आबादी नहीं है, उससे अधिक महिलाएं अपने देश में है।

इसके बाद भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है। चुनावों में देश की जनता जवाब देगी। बंगाल या पंजाब ही नहीं बल्कि जहां पर भी चुनाव होंगे वहां महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।

Continue Reading

Trending