Connect with us

National

Harmeet Singh Sandhu ने ‘Chief Minister Tirth Yatra’ Scheme का किया स्वागत, Congress और BJP पर साधा निशाना

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) के तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना का स्वागत किया है। इस योजना के तहत पंजाब के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को देशभर के धार्मिक स्थलों की मुफ़्त यात्रा करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस योजना के पहले जत्थे को बसों के ज़रिए रवाना किया, जिसे श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित किया गया है।

कौन-कौन सी सुविधाएँ मिलेंगी?

हरमीत सिंह संधू ने बताया कि इस योजना का सबसे बड़ा फ़ायदा 50 वर्ष से अधिक उम्र के बुज़ुर्गों को मिलेगा। उन्हें:

  • AC बसों में यात्रा
  • अच्छे होटलों में ठहरने की सुविधा
  • भोजन और अन्य ज़रूरी इंतज़ाम

सभी कुछ पूरी तरह फ्री दिया जाएगा।
उनका कहना है कि यह कदम उन बुजुर्गों के लिए वरदान है जो आर्थिक या शारीरिक कारणों से धार्मिक यात्राएँ नहीं कर पा रहे थे।

यह योजना भाईचारे को मजबूत करेगी” — संधू

संधू ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं का संदेश त्याग, भाईचारा और मानवता है।
“यह तीर्थ यात्रा पंजाबियों को आपसी प्यार और एकता के और करीब लाएगी,” उन्होंने कहा।

तरनतारन उपचुनाव पर कांग्रेस को घेरा

हरमीत सिंह संधू ने तरनतारन उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पर भी सीधा हमला किया।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हार तय देखने के बाद कांग्रेस नेता बौखला गए हैं और गलत तथा गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि:

“लोग अब बेतुकी बातों और झूठे बयानों में नहीं आने वाले।”

वीवीपैट और चुनाव आयोग पर सवाल

संधू ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर देखा गया कि कूड़े के ढेर में वीवीपैट पर्चियाँ पड़ी मिलीं, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं

भाजपा पंजाब विरोधी मानसिकता से काम कर रही है”

संधू ने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ पर पिछले दरवाज़े से कब्ज़ा करना चाहती है।
उन्होंने कहा:

“AAP सरकार ऐसा कभी होने नहीं देगी। पंजाब की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।”

भाजपा में गए कांग्रेस नेता ‘सजावटी मंत्री’

संधू ने तंज कसते हुए कहा कि जो कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए हैं वे सिर्फ सजावटी मंत्री’ बनकर रह गए हैं, क्योंकि:

  • केंद्र सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है
  • इन मंत्रियों के पास जनता से जुड़े फैसलों की कोई शक्ति नहीं बची

बाढ़ राहत पर सरकारों की भूमिका

  • संधू ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की बाढ़ राहत राशि जारी नहीं की, जो कि पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है।
  • जबकि दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने अपने स्तर पर किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवज़ा दिया, जो देश में सबसे ज़्यादा है।

अंत में संधू ने क्या कहा?

हरमीत सिंह संधू ने कहा कि AAP सरकार जनता की भलाई के लिए काम कर रही है, जबकि विपक्ष सिर्फ बयानबाजी और सत्ता की राजनीति में लगा हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

बीजेपी के 30 सालों में भ्रष्टाचार का रेट 10 हजार रुपये हुआ, गुजरात में केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ खोला मोर्चा

Published

on

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ गुजरात के अमरेली में ‘विजय विश्वास सभा’ में बीजेपी सरकार पर जमकर कर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कुशासन से गुजरात की जनता परेशान है. अब आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में जनता की सरकार बनेगी.

अरविंद केजरीवाल ने जनता का आह्वान करते हुए कहा, “इस बार किसी पार्टी या नेता के नाम पर वोट मत दो, बल्कि अपने आपको वोट दो और अपनी सरकार बनाओ.” उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं, बल्कि आंदोलन, क्रांति, स्वतंत्रता और देश को तरक्की देने का नाम है. पंजाब में जनता की सरकार है और जनता के लिए काम कर रही है. अगर गुजरात में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में जनता की सरकार बन गई तो पूरे राज्य का नक्शा बदल जाएगा. 

केजरीवाल ने बीजेपी पर क्या-क्या आरोप लगाए?

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पिछले 30 साल से बीजेपी ने गुजरात पर कब्जा कर रखा है. भगवान बीजेपी का भ्रष्टाचार और कुशासन से गुजरात के लोगों को मुक्ति दिलाएं. सौराष्ट्र 48 विधानसभा सीटें हैं. 2022 में सौराष्ट्र की जनता ने 48 में से 40 सीटें बीजेपी को दी. सौराष्ट्र की जनता ने बीजेपी को प्यार, सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन बदले में बीजेपी ने भ्रष्टाचार, धक्के, गालियां, अपमान, डंडा और जेल दिया. जनता को वोट लेकर बीजेपी के लोग विधायक, मंत्री बन गए. उनके पास बड़ी-बड़ी गाड़ियां आ गईं, बड़े-बड़े बंगले, प्रॉपर्टी और दुकानें बनवा ली. इन्होंने अथाह पैसा कमा लिया. 30 साल में बीजेपी ने गुजरात को लूट लिया.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी सरकार द्वारा बनवाई गई सड़क तीन दिन में टूट जाती है. मोरबी और बड़ौदा का पूल टूट गया. सारा पैसा कहां जाता है? यहां के किसानों ने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी मुगफली की फसल खराब हो गई. गुजरात सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए मुआवजे का एलान किया, लेकिन किसानों को नहीं मिला. ये लोग 10 हजार करोड़ रुपए खा गए. राशन कार्ड बनवाने, बिजली का गलत बिल ठीक कराने, जाति-जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र समेत सभी तरह के काम करवाने के बदले पैसे देने पड़ते हैं. 30 साल में गुजरात के अंदर भ्रष्टाचार के रेट जरूर बढ़ गए हैं. पहले जो काम 100 रुपए में होता था, अब 10 हजार रुपए में हो रहा है.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पिछले 30 साल से गुजरात की जनता नेताओं को वोट देती आई, लेकिन कुछ नहीं मिला. ये नेता किसी के सगे नहीं हैं. इस बार गुजरात की जनता अपने आपको को वोट दो, जनता की सरकार बनाओ. इस बार किसी पार्टी या नेता के नाम पर वोट मत दो. पंजाब के लोगों ने अपनी सरकार बनाई है. आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है, बल्कि आंदोलन, क्रांति, स्वतंत्रता आंदोलन और इस देश को तरक्की देने का नाम है. भगवंत मान किसान के बेटे हैं. मेरे पिता भी नेता नहीं थे. ईशुदान गढ़ी, गोपाल इटालिया, चैतर वसावा, विनोद सोहरठिया समेत ‘‘आप’’ के सभी नेताओं के घर में पहले कोई नेता नहीं था. हम आम लोग हैं. इसलिए पंजाब में आम आदमी पार्टी के आम लोगों की सरकार है और किसान का बेटा मुख्यमंत्री है.”

पंजाब में आप को क्यों मिली सफलता? केजरीवाल ने बताया

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पंजाब में 117 में से आम आदमी पार्टी के 96 विधायक हैं. इनमें 80 से ज्यादा पहली बार आम घरों के लड़के-लड़कियां विधायक बने हैं. वहीं, गुजरात में विधायक की पत्नी, बेटा विधायक बनता है. बीजेपी और कांग्रेस में आम घरों के बच्चों को नहीं, बलिक नेताओं के बच्चों को ही टिकक मिलता है. लेकिन आम आदमी पार्टी सिर्फ आम घरों के बच्चों को टिकट देती है. आम लोगों के मुद्दे उठाती है और आम लोगों की सरकार बनाती है.

गुजरात की तरह पंजाब भी किसानों की धरती है. पंजाब में किसानों के लिए काम होता है. गुजरात में आधी रात में किसानों को बिजली मिलती है, लेकिन पंजाब में दिन में 8 घंटे बिजली मिलती है. सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आती है. पहले नहीं आती थी, लेकिन किसान के बेटे ने मुख्यमंत्री बनते ही सारा सिस्टम बदल दिया.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पहले पंजाब की कुल कृषि भूमि में से सिर्फ 20 फीसद ही नहर से सिंचाई होती थी. लेकिन अब 70 फीसद खेतों तक नहरी पानी पहुंच रहा है और अगले साल तक 90 फीसद खेतों तक पानी पहुंच जाएगा. पूरे देश में पंजाब इकलौता राज्य है, जहां खेती के लिए बिजली मुफ्त मिलती है. गुजरात में नेताओं-अमीरों की सरकार है, इसलिए खेती की बिजली मुफ्त नहीं है.

पंजाब में जनता की सरकार है, जो 24 घंटे जनता के बारे में सोचती है. पंजाब में मंडी में आने वाली किसानों की सारी फसल सरकार खरीदती है, किसी को वापस नहीं भेजती है और घर पहुंचने से पहले उसके खाते में पैसे आ जाते हैं. लेकिन गुजरात में तीन-तीन महीने तक किसानों को फसल का पैसा नहीं मिलता है. क्योंकि नेताओं को किसानों की परवाह ही नहीं है.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “सौरष्ट्र में आम की खेती होती है. हर साल आम की खेती बर्बाद होती है, लेकिन सरकार ने आज तक इस नुकसान की भरपाई के लिए कोई पॉलिसी ही नहीं बनाई. गुजरात सरकार ने ईको जोन कानून बनाया, आज इस कानून से पूरा किसान परेशान है. यह कानून खत्म होना चाहिए. बीजेपी को किसानों से कोई लेना-देना होता तो यह कानून नहीं बनाते. वन विभाग वाले भी किसानों को परेशान करते हैं. पंजाब की तरह गुजरात में भी किसानो के लिए काम होना चाहिए. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “2022 में सौराष्ट्र की जनता ने 48 में से 40 सीट बीजेपी को दी तो 4 सीट आम आदमी पार्टी को भी दी और गुजरात में ‘‘आप’’ का खाता खोला. आज बीजेपी के लोग आम जनता को डंडे मारते हैं तो उन्हें बचाने के लिए ‘‘आप’’ के नेता डंडे खाने, जेल जान के लिए आगे आते हैं. सौराष्ट्र में 40 सीट पाने वाली बीजेपी जनता को डंडे मारती है और 4 सीट पाने वाली ‘‘आप’’ के नेता अपनी छाती के उपर डंडे खाकर जेल जाते हैं.

चैतर वसावा, प्रवीण राम समेत हमारे तमाम नेता जेल गए. लेकिन हम डरने वाले हैं. जब इन्होंने मुझे जेल में डाल दिया और मैं नहीं डरा तो हमारी पार्टी के लोग इनके डंडों और जेल से डरने वाले नहीं है. सौराष्ट्र ने ‘‘आप’’ सिर्फ 4 सीट दी, तब भी हम जनता के लिए लड़ रहे हैं. अगर गुजरात के लोग आम आदमी पार्टी की अपनी सरकार बना लेंगे तो गुजरात का नक्शा बदल जाएगा.”

AAP एक रुपए का भ्रष्टाचार नहीं होने देती- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पंजाब में इतने काम इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि एक रुपए का भ्रष्टाचार नहीं होने देते हैं. बुधवार सुबह ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी ही पार्टी के एक विधायक को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया, क्योंकि वह भ्रष्टाचार कर रहा था. कभी नहीं सुना गया था कि कोई पार्टी अपने ही विधायक को गलत काम करने पर जेल में डालती है.

अगर किसी विधायक के भ्रष्टाचार के बारे में पता चलता है तो मुख्यमंत्री बुलाकर कहता है कि कमाई का हिस्सा मुझे क्यों नहीं दिया? लेकिन भगवंत मान ऐसे विधायक को पकड़ कर जेल में डालते हैं कि उसने जनता का पैसा चोरी करने की हिम्मत कैसे की? पंजाब में ‘‘आप’’ सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया. सरकार का एक-एक पैसा जनता के उपर खर्च हो रहा है. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम 24 घंटे जनता के बारे में सोचते हैं कि और क्या काम करें? आज इलाज बहुत महंगा हो गया है. सिटी स्कैन समेत कई जांचें बहुत महंगी हैं. दवाई और एमआरआई में हजारों रुपए खर्च होते हैं. कैंसर में लाखों रुपए लग जाते हैं. गरीब आदमी कहां से पैसे लाएगा? भगवंत मान ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि अब जिस अस्पताल में मुख्यमंत्री का इलाज होता है, उसी में आम आदमी का भी इलाज हो रहा है. क्योंकि पंजाब के 63 लाख परिवारों को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कर दिया. ये नेता गुजरात की जनता को 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा नही ंदेने वाला है, इसके लिए अपनी सरकार बनानी होगी. बीजेपी और कांग्रेस ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अहमदाबाद के केडी अस्पताल में अमित शाह अपना इलाज कराते हैं. गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी सरकार बनाए, सबका इलाज केडी अस्पताल में फ्री में करवाएंगे. दूसरी पार्टी वाले आकर गालियां देते हैं. लेकिन मैं किसी को गाली नहीं देता, सिर्फ आम लोगों के परिवार, उनके बच्चों और गुजरात के भविष्य और तरक्की की बात करता हूं.

हम पंजाब में 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को 1 हजार रुपए और दलित समाज की महिला को 1500 रुपए देने जा रहे हैं. एक घर में तीन महिलाएं हैं तो उसके परिवार को तीन हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा. कांग्रेस और बीजेपी वाले हमें गालियां दे रहे हैं कि महिलाओं को पैसे की देने की क्या जरूरत है? महिलाएं बिगड़ जाएंगी. ये लोग जनता के करोड़ों रुपए डकार गए, ये नहीं बिगड़े. आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर गुजरात की हर महिला के खाते में हजार रुपए आएंगे. 

क्यों जरूरी है गुजरात में आप सरकार? केजरीवाल ने बताया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में जिला परिषद के चुनाव है. इस चुनाव में आम घरों के बच्चों को टिकट देंगे. ‘‘आप’’ के नेताओं के बच्चों, भाई या रिश्तेदार को टिकट नहीं मिलेगा. आम लोगों को आम आदमी पार्टी चलानी है और अपनी सरकार बनानी है. जिला परिषद का चुनाव विधानसभा का सेमीफाइनल है. डेढ़ साल बाद विधानसभा का चुनाव है. इससे पहले जिला परिषद में आम आदमी पार्टी को जिताकर अपनी सरकार बनानी है और अपने बच्चों को पंचायतों और नगर पालिका में भेजा है और हम सभी को मिलकर गुजरात को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाना है. 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “आम लोगों की भलाई के लिए आम आदमी पार्टी बनी है. जब दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार थी, तब वहां सरकारी स्कूल बहुत अच्छे हो गए थे. मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त दवाई और गरीबों को मुफ्त इलाज मिलता था. झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों की जिंदगी में सुधार आ गया था और लोगों को रोजगार मिल रहे थे. उसके बाद बीजेपी की सरकार आ गई और सब कुछ बंद कर दिया गया. सब कुछ उठाकर बड़े उद्योगपतियों को दे दिया गया. प्राइवेट स्कूल मनमर्जी कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार है. पंजाब में हर परिवार का 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाया जा रहा है, जिससे लोग अपनी पसंद के किसी भी बड़े प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं. पंजाब के सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपए और दलित समाज की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे.”

भगवंत मान ने जनता से अपील की कि आने वाले चुनाव में वे इस बात का ख्याल रखें कि बीजेपी पिछले 30 साल से लूट रही है और कांग्रेस भी उनके साथ मिली हुई है. ऐसे में लोग किसके पास जाएं? अब आम आदमी पार्टी आ गई है, इसलिए लोगों को झाड़ू चुनाव चिह्न का बटन दबाना चाहिए. यह झाड़ू राजनीतिक तौर पर 30 साल से फैली सारी गंदगी की सफाई कर देगा.

अगर लोग झाड़ू वाला बटन दबाएंगे तो किस्मत चमक जाएगी, लेकिन अगर वे पहले वाले बटन दबाएंगे तो अपनी किस्मत को अगले पांच या 10 साल के लिए इन लुटेरों के पास गिरवी रख देंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने गुजरात को बर्बाद कर दिया है. देश में गुजरात का झूठा मॉडल बेचे गए. इसलिए जिला परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट दें. बीजेपी-कांग्रेस वाले लोगों केा धर्म और जाति के नाम पर लड़ाएंगे, लेकिन अरविंद केजरीवाल आपके बच्चों को पढ़ाएंगे.

वादे नहीं गारंटियां देती है आप- सीएम मान

भगवंत मान ने कहा, “आम आदमी पार्टी केवल वादे नहीं करती, बल्कि गारंटियां देती है और उन्हें पूरा भी करती है. आज पंजाब में 90 फीसदी घरों का बिजली बिल जीरो आता है. पंजाब में किसानों को बिल्कुल मुफ्त बिजली मिलती है और वह भी दिन के समय. किसान सुबह 10 बजे खेत में जाता है और शाम को छह बजे अपना ट्यूबवेल बंद करके घर आ जाता है, जैसे किसी दफ्तर की छुट्टी हो गई हो. हम किसानों को यही इज्जत और सम्मान देते हैं.”

Continue Reading

National

शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: AAP ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

Published

on

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर पार्टी ने बुधवार को “शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल” नाम से एक बड़ा राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू किया, जिसके जरिए सरकार अपने कामकाज का रिकॉर्ड सीधे गांवों और शहरी वार्डों में जाकर लोगों तक पहुंचा रही है।

इस अभियान के तहत मंत्रियों, विधायकों और हलका प्रभारियों ने एक ही दिन में करीब 1,000 गांवों और वार्डों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया और पंजाब सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अभियान में जनता की जबरदस्त भागीदारी देखी गई और लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शासन और कल्याणकारी योजनाओं की डिलीवरी पर संतोष जताया।

शाम चौरासी में लोगों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा, “आज पंजाब के सरकारी स्कूलों की चर्चा पूरे देश में हो रही है। यहां तक कि भारत सरकार द्वारा कराए गए सर्वे में भी माना गया है कि पंजाब के स्कूल नंबर वन बन गए हैं। 28,000 से अधिक शिक्षकों की पारदर्शी भर्ती और उन्हें फिनलैंड तथा सिंगापुर में प्रशिक्षण देने का नतीजा है कि पंजाब के छात्र अब जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं।”

लुधियाना पश्चिम में बिजली क्षेत्र के सुधारों पर प्रकाश डालते हुए बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा, “मान सरकार ने पंजाब के 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य करके इतिहास रच दिया है। पहले लोगों को भारी बिलों का डर सताता था, लेकिन आज उन्हें 24 घंटे बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के साथ-साथ बड़ी राहत मिल रही है।”

भोआ में बोलते हुए मंत्री लाल चंद कटारूचक ने पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान को रेखांकित करते हुए कहा, “भगवंत मान सरकार ने नशे के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ी है, जिसके तहत 92,000 से अधिक तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। इसके साथ ही 65,000 सरकारी नौकरियां पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी गई हैं, वो भी बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के।”

जंडियाला में मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव पर प्रकाश डालते हुए कहा, “पंजाब में 985 आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं, जहां 5 करोड़ से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज हो चुका है। अब हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज मिल रहा है, जिससे गरीबों को इलाज के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं रही।”

मलोट में लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने महिला-केंद्रित पहलों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘माता दी सत्कार योजना’ के तहत हर महिला को 1,000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को बैसाखी से 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसके साथ ही बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा ने महिलाओं को सशक्त बनाया है।”

जालंधर पश्चिम में मंत्री मोहिंदर भगत ने कृषि सहायता पर जोर देते हुए कहा, “केवल मान सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी है। आज किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहर का पानी खेतों की आखिरी सिरे तक पहुंचा है। फसल का भुगतान अब सिर्फ 24 घंटे के अंदर सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है।”

लहरागागा में बोलते हुए मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कल्याणकारी और बुनियादी ढांचा पहलों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा दे रही है। इसके अलावा देश के लिए अपनी जान देने वाले सैनिकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जा रही है, जो देश में सबसे अधिक है। ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ के गठन से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 50 प्रतिशत की कमी आई है।”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले चार सालों में वह काम हुआ है जो आजादी के बाद से नहीं हो पाया था। 40,000 किलोमीटर सड़कों, 9,000 खेल मैदानों और 6,000 जिम के निर्माण के साथ ‘रंगला पंजाब’ को फिर से बहाल करने का सपना साकार हो रहा है।”

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी नेताओं ने दोहराया कि आप सरकार का ध्यान सिर्फ नीतिगत घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन के लाभों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाना और अंतिम छोर तक डिलीवरी सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

Continue Reading

Blog

ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ाई पर सख्त संदेश: जो नेता झिझके, वह ‘आप’ छोड़ दे — मनीष सिसोदिया

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का स्पष्ट निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी नेता नशे के खिलाफ इस लड़ाई में झिझकता है, उसे पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है और उसे अरविंद केजरीवाल को शर्मिंदा करने की बजाय खुद ही पार्टी छोड़ देनी चाहिए।

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत मालवा ज़ोन की बैठक को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ाई ‘आप’ की राजनीति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वह, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल इस मकसद से राजनीति में आए हैं कि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

सिसोदिया ने पार्टी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी मंत्री, विधायक या हल्का इंचार्ज को तब तक चैन से नहीं बैठना चाहिए, जब तक उसके क्षेत्र के किसी भी गांव या वार्ड में नशे की बिक्री जारी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पार्टी से ही क्यों न जुड़ा हो।

उन्होंने ‘आप’ की कार्यशैली का जिक्र करते हुए कहा कि यह पार्टी संघर्ष से निकली है और भ्रष्टाचार के खिलाफ इसकी लड़ाई का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। अब यही संकल्प पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करने में काम आएगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने भी कहा कि भगवंत मान सरकार ड्रग्स के खिलाफ जंग को युद्ध स्तर पर लड़ रही है। उन्होंने बताया कि बड़े तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है और उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

सरकार ने साफ संकेत दिया है कि पंजाब में नशे के खिलाफ अब ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है और इस दिशा में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending