Punjab
Harjot Singh Bains और मनीष सिसोदिया ने वैदिक शिक्षा से बच्चों का भविष्य संवारने का दिया संदेश
सनातन सेवा समिति पंजाब और वेद प्रचार मंडल पंजाब ने संयुक्त रूप से बीसीएम स्कूल, लुधियाना में एक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में शिक्षा मंत्री पंजाब श्री हरजोत सिंह बैंस और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा ‘आप’ के पंजाब प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर उनके साथ सनातन सेवा समिति पंजाब के अध्यक्ष विजय शर्मा और वेद प्रचार मंडल पंजाब के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य भी मौजूद थे।
शिक्षा मंत्री पंजाब श्री हरजोत सिंह बैंस ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री होने के नाते उनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब हम समाज में कोई भी परिवर्तन करना चाहते हैं तो उसका एकमात्र हल यही है कि जैसा सूबा या देश हम बनाना चाहते हैं वैसे सिद्धांत हम अपने बच्चों को शिक्षा के जरिए दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भले ही आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं है लेकिन दिल्ली के सरकारी स्कूलों में श्री मनीष सिसोदिया द्वारा जो रोल मॉडल दिया गया है वह विलक्षण है। उन्होंने कहा कि जब पौधा छोटा होता है तब उस पर मेहनत करके जो मर्जी शेप दी जा सकती है। इसी तरह जब हमारे बच्चे छोटे हैं तो उन्हें बेहतर शिक्षा प्रणाली के जरिए तराश सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने अध्यापकों की सराहना करते हुए कहा कि आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और इसी तरह अपने विद्यार्थियों को अपनी विरासत और सही सिद्धांतों से जोड़ने का काम बखूबी करते रहें।
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और ‘आप’ के पंजाब प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर एक अलग किस्म का कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे 10 सालों से शिक्षा प्रणाली और राजनीति से जुड़े हुए हैं और असल में ऐसे कार्यक्रम बहुत कम देखने को मिलते हैं। इसका श्रेय सनातन सेवा समिति पंजाब, वेद प्रचार मंडल पंजाब, बीसीएम स्कूल के प्रिंसिपल और विद्यार्थियों को जाता है।
उन्होंने कहा कि रोशन लाल, विजय शर्मा और सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों ने मिलकर एक बड़ी सोच रखी है कि वेद, उपनिषद, रामायण और गीता का ज्ञान विद्यार्थियों को दिया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इस धार्मिक ज्ञान को पढ़कर और समझकर अपनी जिंदगी में लागू करें। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक ज्ञान बीसीएम स्कूल से आगे बढ़कर पूरे पंजाब के स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए।
सिसोदिया ने कहा कि आज भले ही सारी दुनिया वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं में बैठकर यूनिवर्स की थाह पाने के लिए काम कर रही है, चाहे वे इलेक्ट्रॉन, न्यूट्रॉन और प्रोटॉन के बारे में जानना चाहते हों या फिर यह देखना चाहते हों कि यूनिवर्स में कुछ ठोस है या फिर सब तरंगें ही तरंगें हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस चीज को दुनिया समझने की कोशिश कर रही है वह हमारे ऋषियों और गुरुओं ने अपने अंदर जाकर समझ लिया और लिख दिया। हमारे ऋषियों ने हजारों साल पहले यह बता दिया कि कुछ भी ठोस नहीं, सब कुछ कंपन में है।
उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे वेद, उपनिषद, रामायण और गीता तथा अन्य गुरु साहित्य से गुजरकर वैज्ञानिक खोजें करने जाएंगे तो महान वैज्ञानिक बनेंगे। जब हमारे बच्चे अपने अंदर देखेंगे तो कण-कण समझ आएगा।
श्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह हर भारतीय को समझना होगा कि किसी आइंस्टीन ने आकर जो बात समझाई है वह हमारे ऋषियों और गुरुओं ने हजारों साल पहले समझाई है। हमें यह भी समझना होगा कि जो ज्ञान हजारों सालों से हमारे पास है उसे भुलाकर जातिवाद जैसे संकीर्ण विचारों में क्यों पड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया के युग में मनुष्य के दिमाग में कूड़ा-कबाड़ भर दिया गया है और इस कूड़े-कबाड़ को वेद, उपनिषद, रामायण, गीता और गुरु साहित्य के जरिए धोया जा सकता है।
एक साल से संस्कृति और वेदों से जोड़ने के लिए भाषण प्रतियोगिता कराई गई जिसमें 25 स्कूलों के 296 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस समारोह के दौरान भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों और हिस्सा लेने वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों को शिक्षा मंत्री पंजाब श्री हरजोत सिंह बैंस और श्री मनीष सिसोदिया ने सम्मानित किया।
सनातन सेवा समिति पंजाब के अध्यक्ष विजय शर्मा, वेद प्रचार मंडल पंजाब के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य और कुसुम आहूजा ने मुख्य अतिथियों को यादगारी चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। समारोह की समाप्ति राष्ट्रीय गीत गायन के साथ हुई।
बाद में शिक्षा मंत्री पंजाब श्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री मनीष सिसोदिया के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का बजट आ रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने बहुत ही बुलंद आवाज में पंजाब की मांगें देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह से मिलकर रखी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल ऑपरेशन संदूर और बाढ़ के कारण पंजाब का बहुत नुकसान हुआ था।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब को स्पेशल राहत पैकेज और पंजाब के कानूनी हकों के तहत चाहे वह आरडीएफ का पैसा हो या अन्य योजनाओं का पैसा, वह देना चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही शिक्षा के लिए भी अतिरिक्त बजट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज अगर हम सचमुच भारत को सुपर पावर बनाना चाहते हैं तो उसमें शिक्षा की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक या डेढ़ प्रतिशत से स्कूलों, कॉलेजों और रिसर्च पर काम नहीं किया जा सकता और कम से कम 10 प्रतिशत बजट का हिस्सा शिक्षा प्रणाली के लिए होना चाहिए।
Punjab
तरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की
पंजाब में सीमा पार से हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तरनतारन पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है।
इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक MP-09 राइफल और सात आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये हथियार कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क की मदद से भेजे गए थे।
जांच एजेंसियों के अनुसार, इन हथियारों का इस्तेमाल राज्य में टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम देने, दहशत का माहौल बनाने और पंजाब की कानून-व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत किया जाना था।
पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सीमा पार बैठे हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मॉड्यूल, उसके अन्य सदस्यों और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान की जा सके।
पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि सीमा पार से होने वाली हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
National
अमन अरोड़ा ने शाहकोट हलके में नौकरियों के मामले में कांग्रेसी विधायक लाडी को घेरा
पंजाब विधान सभा में विपक्ष को घेरते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में 68000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं और 1,83,837 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में 6,36,636 नौकरियों के अवसर पैदा किए हैं।
आज सदन में विधायक स. कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा रोजगार के अवसरों के बारे में पेश किए गए प्रस्ताव पर चर्चा का समापन करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने सदन को बताया कि इस बड़े निवेश प्रवाह ने सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से निजी क्षेत्र में 6.36 लाख से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने जापान की प्रमुख स्टील कंपनी आइची स्टील का उदाहरण दिया, जिसने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सुविधाओं और कारोबार को आसान बनाने वाली नीतियों से प्रभावित होकर अपने नियोजित निवेश को 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1100 करोड़ रुपये कर दिया है।
कांग्रेस के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया द्वारा उनके शाहकोट विधानसभा हलके में किसी भी व्यक्ति को सरकारी नौकरी न मिलने के आरोप पर श्री अमन अरोड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें अपने शाहकोट हलके में सभा रखने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, ”मैं आऊंगा और हम लोगों से पूछेंगे, क्या उन्हें नौकरियां मिली हैं। अगर मैं गलत हुआ, तो मैं मंत्री पद और विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दूंगा। अगर मैं सही हुआ तो लाडी को इस्तीफा देना होगा।” कांग्रेसी विधायक लाडी ने यह चुनौती स्वीकार नहीं की और चर्चा छोड़कर बैठ गए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार ने सभी सरकारी नौकरियां बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के केवल योग्यता के आधार पर दी हैं।
श्री अमन अरोड़ा ने कौशल विकास के लिए राज्य सरकार के रिकॉर्ड प्रयासों का हवाला देते हुए बताया कि राज्य के बजट में 75 सालों में पहली बार कौशल विकास मिशन के लिए 25 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जो पिछले साल 10 करोड़ रुपये थे। उन्होंने दावा किया कि 22 लाख से अधिक नौजवानों को रोजगार में प्लेसमेंट कैंपों और हैंडहोल्डिंग अभ्यासों के माध्यम से सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि सुनाम में हाल ही में आयोजित एक मेगा रोजगार मेले में, 61 कंपनियों ने भाग लिया और लगभग 700 नौजवानों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र जारी किए।
रोजगार सृजन मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपये की लागत से संगरूर जिले में विश्व स्तरीय संत अतर सिंह महाराज आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट स्थापित किया जा रहा है। यह विश्व स्तर पर अपनी तरह का पहला संस्थान है, जहां सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी स्तर के पदों के लिए वार्षिक 500 नौजवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
केंद्र सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 15-29 साल आयु वर्ग में पंजाब की बेरोजगारी दर वर्ष 2022 की 19.1 प्रतिशत से घटकर 2025 में 17 प्रतिशत हो गई है। मंत्री ने पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वेक्षण का हवाला देते हुए बताया कि अब पंजाब बेहतर रोजगार मैट्रिक्स वाले राज्यों में शामिल है।
वैश्विक स्तर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के समय भारत की जीडीपी चीन से थोड़ी अधिक थी। उन्होंने कहा, ”चीन ने अपने प्रत्येक व्यक्ति को काम पर लगाया और दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री बनकर उभरा। चीन निकट भविष्य में अमेरिका को पछाड़ सकता है। हमारे पास वही क्षमता है, लेकिन सही वातावरण की कमी थी। पर अब हम इसे ठीक कर रहे हैं।”
कैबिनेट मंत्री ने जोर देकर कहा कि दुनिया की कोई भी सरकार प्रत्येक नागरिक को नौकरी देने की गारंटी नहीं दे सकती। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार का असल कर्तव्य उद्योग और रोजगार के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना होता है। उन्होंने कहा, ”हम यहां केवल आंकड़े पेश करने के लिए नहीं हैं। हम ऐसा माहौल बना रहे हैं, जहां हर नौजवान अपने पैरों पर खड़ा हो सके।”
विपक्ष द्वारा नौकरियों के बारे में व्हाइट पेपर जारी करने की मांग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘सबसे अच्छा, सस्ता और टिकाऊ व्हाइट पेपर लोगों से सीधे तौर पर पूछना है। आरटीआई दायर करो या लोगों के साथ मीटिंग करो। लोग खुद बताने देंगे कि उन्हें नौकरियां मिली हैं या नहीं।”
श्री अमन अरोड़ा ने पिछली कांग्रेस सरकार के ‘हर घर नौकरी’ वादे पर कटाक्ष करते हुए इसे पंजाब के नौजवानों के साथ ‘सबसे बड़ा धोखा’ बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘आप’ सरकार ने बिना किसी रिश्वत के पारदर्शी तरीके से 68000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार का एकमात्र उद्देश्य पंजाब को ‘कारोबार करने में आसानी’ के लिए एक मॉडल राज्य बनाना और सम्मानजनक, कौशल-आधारित रोजगार पैदा करना है।
National
सियाम ने भी माना, ई-20 में ज्यादा क्लोराइड और नमी के कारण खराब हो रही गाड़ियां- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 को लेकर सियाम की सौंपी गई रिपोर्ट को वापस कराने पर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सियाम (सोसायटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स) की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें साफ़ लिखा है कि ई-20 में बहुत ज्यादा क्लोराइड और नमी है, जिससे आपकी गाड़ियां ख़राब हो रही हैं। मोदी सरकार ने सियाम पर दबाव डालकर वो रिपोर्ट वापस करवा दी। क्यों? जब विज्ञान और इंजीनियरिंग कह रहे हैं कि ई-20 ख़राब है, तो मोदी सरकार इसे देश पर जबरन क्यों थोप रही है?
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ई-20 को लेकर सियाम की यह रिपोर्ट चौंकाने वाली है। सियाम ने रिसर्च की और ऑटोमोबाइल के सभी मैन्युफैक्चरर्स ने मिलकर यह पाया कि क्लोराइड और मॉइस्चर ज्यादा होने की वजह से ई-20 गाड़ियों को खराब कर रहा है। सियाम ने 28 जुलाई को मोदी सरकार को यह रिपोर्ट सौंपी थी। 4 अगस्त तक केंद्र सरकार ने सियाम पर जबरदस्ती करके वह रिपोर्ट वापस करा दी। रिपोर्ट वापस करने के बाद सियाम की तरफ से कहा गया कि शायद उनकी रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी है और कुछ तथ्यों को दोबारा चेक करने की जरूरत है। एक तरह से मोदी सरकार जबरदस्ती करके पूरे देश पर ई-20 थोप रही है, लेकिन क्यों?
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी