Connect with us

Punjab

टेलर शॉप से IIT तक: पंजाब Education Revolution ने बदली आम परिवारों के बच्चों की किस्मत, Free Coaching और बेहतर Education System ने तोड़ी आर्थिक रुकावटें: CM Bhagwant Mann

Published

on

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 44 छात्रों ने जेईई एडवांस 2025 जैसी कठिन परीक्षा पास करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ये सफलता सिर्फ छात्रों की मेहनत नहीं, बल्कि पंजाब सरकार की “शिक्षा क्रांति” का भी नतीजा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई में राज्य सरकार ने फ्री कोचिंग, बेहतर गाइडेंस और सभी जरूरी संसाधन देकर उन छात्रों को आगे बढ़ने का मौका दिया है, जो पहले सिर्फ सपना ही देख पाते थे।

गरीब परिवारों से निकली सफलता की कहानियां

  • अर्शप्रीत कौर, अमृतसर से हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं। उन्होंने कहा, “मेरे पापा कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते थे। लेकिन सरकारी फ्री कोचिंग ने मुझे जेईई मेन्स और एडवांस पास करने का मौका दिया। आज मैं अपने सपनों को जी रही हूं।”
  • हरीश, फाजिल्का से हैं और एक दर्जी के बेटे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे गणित से प्यार था लेकिन सही गाइडेंस नहीं मिल रही थी। फ्री कोचिंग ने मेरी राह आसान की और आज मैं जेईई एडवांस पास कर चुका हूं।”
  • महेश कुमार, श्री फतेहगढ़ साहिब से, कहते हैं, “शिक्षा क्रांति से हम जैसे स्टूडेंट्स को नई उम्मीद मिली है।”
  • चरणजीत कौर, बरनाला से, जिनके बेटे ने जेईई पास किया, कहती हैं, “पहली बार कोई सरकार इस स्तर तक बच्चों की पढ़ाई का साथ दे रही है। अब सफलता अमीरों तक सीमित नहीं रही।”
  • मेहताब सिंह, लुधियाना से, बताते हैं, “मैं सोचता था कि मैं बीए करूंगा, लेकिन सरकार की मदद से मेरिटोरियस स्कूल और फिर कोचिंग कैंप का हिस्सा बना। आज मैं जेईई एडवांस क्लियर कर चुका हूं।”

समग्र सहयोग बना गेम चेंजर

  • जसप्रीत कौर, मोहाली से, कहती हैं, “अब किताबें, अच्छे टीचर, गाइडेंस—सब कुछ फ्री में मिल रहा है। इससे बच्चों को सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करने का मौका मिला है।”
  • जशनदीप कौर, दिड़बा से, कहती हैं, “मैं अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना चाहती हूं। सरकार की मदद से ये सपना अब हकीकत बनता नजर आ रहा है।”
  • प्रभजोत कौर, बठिंडा से, ने कहा, “हमारे लिए कोचिंग सिर्फ सपना थी। अब यह सच बन गई है।”
  • हरकिरण दास, बरनाला से, ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा, “अगर ये शिक्षा क्रांति न होती, तो शायद हम यहां तक नहीं पहुंच पाते।”
  • गिरीश, गुरदासपुर से, ने कहा, “इस पहल ने न सिर्फ हमें पढ़ाई की ओर मोड़ा बल्कि युवाओं को गलत रास्तों से भी दूर रखा है।”

  • अर्शप्रीत सिंह, मलेरकोटला से, ने सुझाव दिया कि सरकारी स्कूलों में AI (Artificial Intelligence) कोर्स भी शुरू होने चाहिए। उन्होंने कहा, “शिक्षा क्रांति ने नए दरवाजे खोले हैं।”
  • हर्ष, श्री मुक्तसर साहिब से, ने बताया कि जेईई कोचिंग कैंप ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और सफलता की दिशा में गाइड किया।
  • जशनदीप, पटियाला से, ने कहा, “10वीं में मुझे 77% मार्क्स मिले थे, लेकिन विज्ञान में भरोसा नहीं था। सरकार की कोचिंग ने मेरा विश्वास जगाया और आज मैं जेईई पास कर चुका हूं।”
  • एक अभिभावक ने बताया कि उनके बेटे ने School of Eminence में पढ़ाई की और दो बार जेईई पास किया। उन्होंने इसे सरकार के शिक्षा के प्रति समर्पण का नतीजा बताया।

सीएम भगवंत मान का संदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समारोह में पहुंचे सभी छात्रों और उनके परिवारों का धन्यवाद किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद यही है कि पंजाब का हर बच्चा, चाहे वो किसी भी आर्थिक या सामाजिक पृष्ठभूमि से हो, उसे पढ़ने और आगे बढ़ने का पूरा हक और अवसर मिले। यह केवल शुरुआत है, शिक्षा क्रांति अभी और ऊंचाई छुएगी।”

पंजाब की “शिक्षा क्रांति” ने यह साबित कर दिया है कि अगर सरकार सही दिशा में काम करे, तो टेलर शॉप से लेकर IIT तक की यात्रा मुमकिन है। बच्चों का टैलेंट सिर्फ मौके का इंतजार करता है, और जब सरकार मौका देती है, तो वो इतिहास रचते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

O.T.S स्कीम को मिला जोरदार समर्थन: 111.16 करोड़ की वसूली, 31 मार्च के बाद सख्त कार्रवाई की चेतावनी!

Published

on

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वैट बकाये के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटान (OTS) स्कीम को व्यापारियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस योजना के तहत अब तक करीब 7,845 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें कुल 298.39 करोड़ रुपये के बकाये शामिल हैं। इनमें से सरकार 111.16 करोड़ रुपये की वसूली भी कर चुकी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह स्कीम पुराने टैक्स बोझ को खत्म करने और राज्य के राजस्व को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और रोपड़ जैसे प्रमुख जिलों से इस योजना को अच्छा समर्थन मिला है, जो यह दर्शाता है कि कारोबारियों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राहत योजना 31 मार्च 2026 तक ही लागू है। इसके बाद सरकार सख्त रुख अपनाएगी और बकाया वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। इसके लिए पहले ही करीब 8,000 संपत्तियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कारोबारियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अंतिम मौके का लाभ उठाएं और अपने लंबित वैट बकाये का निपटान कर लें। उन्होंने कहा कि OTS स्कीम के तहत ब्याज और जुर्माने में बड़ी छूट दी जा रही है, जिससे व्यापारियों को राहत मिल रही है और वे अपने वित्तीय रिकॉर्ड को साफ कर सकते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा खत्म होने के बाद सरकार का मौजूदा रियायती रुख समाप्त हो जाएगा और बिना किसी छूट के सख्त वसूली प्रक्रिया लागू की जाएगी। ऐसे मामलों में सामान्य कानूनी जांच और कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना को मिला समर्थन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही पारदर्शी और व्यापार-समर्थक नीतियों पर लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल राजस्व बढ़ाना है, बल्कि मुकदमेबाजी को कम करना और व्यापारियों को नई शुरुआत का अवसर देना भी है।

Continue Reading

Blog

29 मार्च को होगी Punjab Cabinet की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर !

Published

on

पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह कैबिनेट बैठक 29 मार्च, रविवार को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, कोठी नंबर 45, सेक्टर-2, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और प्रशासनिक सुधारों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है। इसके अलावा कुछ नई योजनाओं को मंजूरी मिलने और चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी इस बैठक का हिस्सा हो सकती है।

यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में आम जनता से जुड़े मुद्दों—जैसे बुनियादी सुविधाएं, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक योजनाएं—पर खास ध्यान दिया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता राज्य के विकास को गति देना और लोगों को राहत पहुंचाना है, ऐसे में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब कैबिनेट की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें लिए गए फैसले आने वाले समय में राज्य की नीतियों और दिशा को तय कर सकते हैं। यही वजह है कि राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ आम जनता की नजरें भी इस बैठक पर टिकी हुई हैं।

Continue Reading

Punjab

जलालाबाद में आज 508 करोड़ की परियोजनाओं का ऐलान करेंगे मुख्यमंत्री; अनाज मंडी में तैयारियां पूरी

Published

on

पंजाब के जलालाबाद क्षेत्र में आज विकास की बड़ी पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ ही देर में जलालाबाद की अनाज मंडी पहुंचेंगे, जहां वह करीब 508 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, इन परियोजनाओं में लगभग 300 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण और 350 किलोमीटर पुराने मार्गों की मरम्मत शामिल है। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण व शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर बनेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने शनिवार से ही तैयारियां तेज कर दी थीं। अब अनाज मंडी को पूरी तरह कार्यक्रम के अनुरूप तैयार कर लिया गया है। मंच, टेंट, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था और बैरिकेडिंग समेत सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग खंड बनाए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अधिकारियों से सुरक्षा व इंतजामों का लिया जायदा

डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. मनदीप कौर और उपमंडल अधिकारी कंवरजीत सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे क्षेत्र को कड़ी निगरानी में ले लिया है। अनाज मंडी की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए गए हैं और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर धातु जांच उपकरण लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पैकेज इलाके के लिए बड़ी सौगात

स्थानीय विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के अनुसार, यह पैकेज जलालाबाद के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगातों में से एक है। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।

सुबह से ही अनाज मंडी में लोगों की आवाजाही बढ़ती जा रही है और हर कोई मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार कर रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उम्मीद का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading

Trending