National
पंजाब में आज से ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज:CM मान बोले- कांग्रेसियों-अकालियों को भी फायदा; केजरीवाल ने कहा- अब कोई बीमारी से नहीं मरेगा
पंजाब के लोगों को आज से 10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज मिलेगा। मोहाली में CM भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लॉन्च की। पंजाब सरकार का कहना है कि इस स्कीम में हर तरह का खर्च शामिल है।
इसमें न कोई इनकम का चक्कर है और न ही एज लिमिट। पंजाब का आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए और पूरा परिवार स्कीम का लाभ उठा सकता है। इससे 65 लाख परिवारों के करीब 3 करोड़ पंजाबियों को फायदा हाेगा।
सेहत बीमा स्कीम की लॉन्चिंग के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। जो पंजाब में हुआ है। यह शायद 1950 में हो जाना चाहिए था। आजादी के बाद 75 साल में कई सरकारें आईं, लेकिन किसी ने लोगों का ख्याल नहीं रखा। अगर पंजाब का उदाहरण लें। पंजाब में आतंकवाद था, फिर पंजाब में नशे का दौर आया। लेकिन कहते है हर चीज का टाइम आता है। पिछले चार साल से जो पंजाब में दौर चल रहा है। वह सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि अब कोई भी पंजाबी बीमारी के चलते मरेगा नहीं। पंजाब सरकार द्वारा लाई गई स्कीम हर किसी के लिए है, हम कोई कांग्रेसी, अकाली नहीं देखते। सभी को इसका फायदा मिलेगा और सभी लोग सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज करा सकेंगे।
वहीं, सीएम मान ने कहा कि पहले की सरकारों ने ऐसी स्कीमें चलाई थी, जिसमें कई शर्तें लगा देते थे, ताकि अपने चहेतों को फायदा हो। अब प्रधानमंत्री आवास योजना को ही ले लो। उसमें एक भी घर पंजाब का नहीं आता है। जैसे शर्त है कि पक्की ईंट नहीं लगी होनी चाहिए। घर में साइकिल पंखा व गैस चूल्हा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस स्कीम में कैंसर-किडनी तक की बीमारी कवर होगी।

मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की लॉन्चिंग के बाद लोगों को कार्ड बांटते सीएम मान और अरविंद केजरीवाल।
योजना लॉन्च करते हुए CM भगवंत मान की अहम बातें…
- अब कोई नीला-हरा कार्ड नहीं: सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। सेहत बीमा स्कीम में हर घर शामिल है। इसमें कोई हरा या नीला कार्ड नहीं है। सेहत सबके लिए जरूरी है। मैं बहुत सारे घरों को जानता हूं। जहां दादा जी, पिता चाहे मां किसी बीमारी हो गई। तो वह खुद कह देते थे, मेरा इलाज न करवाना, क्योंकि इलाज के चक्कर में जमीन बिक जाएंगी।
- इलाज के चक्कर में लोग जिंदा कर जाते थे: CM ने कहा- मैंने बहुत से घर मौत का इंतजार करते लोग देखे है। परिवार के पास पैसे नहीं होते थे। वह कर्ज दे जाते है। जिससे वह जिंदा ही मर जाते हैं। लेकिन अब वह पास्ट हो गया है। अब एक बार अस्पताल पहुंच जाए। इलाज अस्पताल करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की इस स्कीम में सारी बीमारियों का पैकेज शामिल है। किडनी, दिल, कैंसर उसका भी इलाज शामिल है। बुजुर्गों के घुटनों का ऑपरेशन, जच्चा बच्चा तक शामिल है।
- राजा वड़िंग की दवाई भी कवर होगी: सीएम ने इसी के साथ इशारों-इशारों में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग पर तंज कसा। सीएम ने कहा कि 12 गुणा पांच वालों की दवाई भी इस स्कीम में है। हम सरबत का भला मांगने वाले पंजाबी है। यहां सबका इलाज होगा।

कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम भगवंत मान।
अरविंद केजरीवाल की अहम बातें
- वादे के मुताबिक सेहत की गारंटी दीः अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं और सीएम भगवंत मान चुनाव प्रचार के लिए जाते थे, तो हम चुनाव में सेहत की गारंटी देते थे। उस समय कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन कोई विश्वास नहीं करता था। उस समय कहते थे कि खजाना खाली है। फ्री बिजली दे दी। अच्छे स्कूल बन रहे है। सेहत के लिए आज बहुत बड़ा इंतजाम कर दिया है।
- चार साल में दस गुना काम कियाः पिछले 75 साल में अकाली दल, बीजेपी व कांग्रेस की सरकारों ने 400 प्राइमरी हेल्थ सेंटर खोले थे। अब ढाई हजार पिंड क्लिनिक खोलने जा रहे है। हमने दस गुना काम पिछली सरकार की तुलना में चार साल में कर दिया। इनके समय प्राइमरी हेल्थ सेंटरों में कुत्ते घूमते थे, जबकि अब मोहल्ला क्लिनिक में अच्छी सुविधाएं दे रहे है।
- अब प्राइवेट अस्पतालों में जा सकेंगे गरीबः पंजाब के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी थी। 1100 डॉक्टर भर्ती किए है। दवाइयां अस्पतालों में फ्री मिल रही है। कई बार ऐसी बीमारी हो जाती है कि प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ता है। इसी कारण आज ऐसी स्कीम शुरू कर दी है। जहां अमीर से अमीर लोग इलाज करवाते हैं, अब वहां अब गरीब लोग भी इलाज करवा पाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल।
15 दिन में अस्पतालों को पेमेंट मिलेगी सेहत योजना में क्रिटिकल केयर, कीमोथेरेपी, डिलीवरी और सभी तरह की सर्जरी शामिल की गई हैं। एडवांस सर्जरी को भी स्कीम में शामिल किया गया है। स्कीम के तहत अस्पताल जाने पर सभी तरह के टेस्ट, दवाइयों और सर्जरी का पूरा खर्च शामिल है। करीब 9000 सेंटर एनरोलमेंट सेंटर बनाए गए हैं।
यूथ क्लब के मेंबर घर-घर जाकर पर्चियां देंगे। इसके बाद लोग अपने आधार और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर जाएंगे। फोन पर ही उन्हें कार्ड बनने की जानकारी मिल जाएगी। स्कीम में अस्पताल अहम पार्टनर हैं। उन्हें पैकेज बढ़ाकर लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। स्कीम में शामिल अस्पतालों को 15 दिन के भीतर पेमेंट की जाएगी। अब तक 900 अस्पताल इम्पैनल हो चुके हैं।
National
गुरुग्राम में किसने खरीदा ₹271 करोड़ का देश का सबसे महंगा पेंटहाउस!
भारत के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में गुरुग्राम ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। डीएलएफ के सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहलियास’ में करीब ₹271 करोड़ का पेंटहाउस बिकने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महंगी प्रॉपर्टी को कारोबारी मानव सरदाना ने खरीदा है, जो ‘इंपीरियल ऑटो’ से जुड़े रहे हैं। इस डील ने गुरुग्राम की प्रीमियम रियल एस्टेट मार्केट में नई चर्चा छेड़ दी है।
‘द डहलियास’ को डीएलएफ का सबसे महत्वाकांक्षी सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 29 मंजिलों वाले 8 टावरों में फैला है, जिसमें कुल 420 अपार्टमेंट्स हैं। इसकी कुल प्रोजेक्ट वैल्यू करीब ₹40,000 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। प्रोजेक्ट को खास तौर पर बेहद हाई-नेट-वर्थ ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ₹271 करोड़ में खरीदे गए इस पेंटहाउस का सुपर एरिया करीब 17,200 वर्ग फीट है, जबकि इसका कारपेट एरिया लगभग 10,500 वर्ग फीट बताया गया है। इस हिसाब से सुपर एरिया के आधार पर इसकी कीमत करीब ₹1.58 लाख प्रति वर्ग फीट और कारपेट एरिया के हिसाब से लगभग ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फीट बैठती है।
इतनी बड़ी कीमत के साथ यह सौदा भारत के सबसे महंगे आवासीय संपत्ति लेनदेन में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि कारपेट एरिया के हिसाब से कीमत गुरुग्राम को देश के सबसे महंगे रिहायशी बाजारों में शामिल मुंबई की प्रीमियम लोकेशनों के काफी करीब ले आती है।
मुंबई के वर्ली और अन्य प्रमुख इलाकों में भी लग्जरी घरों की कीमतें कई बार ₹2 लाख प्रति वर्ग फीट से ऊपर पहुंच जाती हैं। ऐसे में गुरुग्राम में ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फीट के करीब की यह डील शहर में बढ़ती लग्जरी हाउसिंग डिमांड और प्रीमियम प्रॉपर्टी की कीमतों को दर्शाती है।
गुरुग्राम पिछले कुछ वर्षों में देश के प्रमुख लग्जरी रियल एस्टेट बाजारों में तेजी से उभरा है। बड़े कॉरपोरेट हाउस, उद्योगपति और हाई-नेट-वर्थ खरीदार यहां बड़े आकार के अपार्टमेंट, पेंटहाउस और अल्ट्रा-लक्जरी घरों में निवेश कर रहे हैं। ₹271 करोड़ की यह डील इस बात का संकेत मानी जा रही है कि गुरुग्राम में प्रीमियम प्रॉपर्टी का बाजार अब देश के सबसे महंगे रियल एस्टेट बाजारों को टक्कर देने लगा है।
National
देश में सबसे ज्यादा अन्याय आदिवासी समाज के साथ हुआ, सिर्फ ‘‘आप’’ लड़ रही आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विश्व आदिवासी दिवस पर देश भर के आदिवासी समाज को बधाई देते हुए कहा कि आजाद भारत में सबसे ज्यादा अन्याय आदिवासी समाज के साथ हुआ है। दूसरी सभी पार्टियों ने आदिवासी समाज के जल, जंगल और ज़मीन पर डाका डाला और उनसे छीन कर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया। केवल आम आदमी पार्टी ही आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए लड़ रही है। आज आदिवासी नेता चैतर वसावा एक झूठे केस में जेल में हैं, क्योंकि वे आदिवासी समाज की आवाज़ उठा रहे थे। हम सभी उनके जल्द बाहर आने के लिए प्रार्थना करते हैं।
अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर आदिवासी समाज के लोगों से कहा कि पिछले 75 साल में आदिवासी समाज के साथ सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। 75 साल में देश ने तरक्की की, बाकी सभी समाज के लोगों ने तरक्की की, लेकिन आदिवासी समाज पीछे रह गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आदिवासी समाज को जानबूझकर पीछे रखा गया। उनके जितने भी संसाधन थे, उन पर डाका डाला गया। जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज का पैदाइशी अधिकार है, लेकिन इन्हें समाज से छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया गया क्योंकि बाकी पार्टियों के नेता चोर और भ्रष्टाचारी थे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आपके अधिकारों के लिए लड़ रही है और इसके लिए कितनी ही बार हमारे नेता जेल गए हैं। चैतर वसावा आदिवासी समाज का बेटा और भाई है। वह आदिवासी समाज को हक दिलवाने के लिए न जाने कितनी बार जेल गए हैं। ये लोग पेसा कानून तो ले आए, लेकिन उसे लागू नहीं किया। समाज और ग्राम सभा से पूछे बिना ही ये सारे निर्णय ले लेते हैं। आज चैतर वसावा जेल में है क्योंकि वह आदिवासी समाज के लिए लड़ रहा है। वह जल्दी बाहर आए, इसके लिए प्रार्थना करना।
National
बेंगलुरु के 3-Star और 5-Star होटलों में बड़ी फूड सेफ्टी जांच, Expired दूध-मांस और खराब सब्जियां मिलने से मचा हड़कंप
बेंगलुरु के बड़े और लग्जरी होटलों की रसोइयों में फूड सेफ्टी को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और एफएसएसएआई की टीमों ने शहर के 26 होटलों में अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, खराब मांस और मछली, सड़ी हुई सब्जियां, फंगस लगी सब्जियां और एक्सपायर्ड बेकरी उत्पाद पाए गए।
इस कार्रवाई के लिए 30 निरीक्षण टीमें तैनात की गई थीं। अधिकारियों ने अलग-अलग खाद्य पदार्थों के 35 सैंपल लिए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, जो खाद्य सामग्री एक्सपायर्ड या इस्तेमाल के लायक नहीं पाई गई, उसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया।
जांच के दौरान द ललित अशोक से करीब 76 किलो मांस, 200 किलो सब्जियां और 32 लीटर एक्सपायर्ड दूध बरामद किया गया। ताज यशवंतपुर से करीब 72 किलो मांस और मछली, जबकि फोर सीजन्स होटल से लगभग 19 किलो मांस मिला। शांगरी-ला होटल से करीब 15 किलो मांस और विवांता बेंगलुरु व्हाइटफील्ड से लगभग 3 किलो एक्सपायर्ड बेकरी उत्पाद हटाए गए।
सबसे बड़ी बरामदगी में से एक रेडिसन ब्लू एट्रिया से हुई, जहां करीब 105 किलो एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली। इसमें लगभग 50 किलो चिकन, 25 किलो मांस, 23 किलो मछली और 7 किलो सब्जियां शामिल थीं। इसके अलावा कुछ होटलों की रसोई और स्टोरेज एरिया में साफ-सफाई से जुड़ी गंभीर कमियां भी सामने आईं।
अधिकारियों को कुछ सब्जियों पर फंगस मिली, जबकि कई जगह खाद्य सामग्री को सही तरीके से स्टोर नहीं किया गया था। शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने में भी लापरवाही सामने आई। कुछ उत्पादों पर जरूरी लेबलिंग नियमों का पालन नहीं किया गया था।
निरीक्षण के दौरान चिकन, मटन, मछली, दूध, खाना पकाने के तेल, मसाले, चीज और सॉस समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। इनकी प्रयोगशाला जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित खाद्य पदार्थ फूड सेफ्टी मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।
जहां नियमों का उल्लंघन पाया गया है, वहां होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रयोगशाला रिपोर्ट और निरीक्षण के निष्कर्षों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत बड़े और लग्जरी होटलों से इसलिए की गई है, ताकि यह स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि होटल चाहे कितना भी बड़ा या महंगा हो, फूड सेफ्टी के नियम सभी के लिए समान हैं।
अब अधिकारियों की नजर उन फूड स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों पर भी है, जहां से होटलों और कैटरिंग संस्थानों को खाद्य सामग्री की सप्लाई होती है। बेंगलुरु में हुई इस कार्रवाई ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सुरक्षित भंडारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, पूरे मामले की अंतिम तस्वीर प्रयोगशाला रिपोर्ट और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई के बाद ही साफ होगी।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी