Connect with us

Haryana

America भेजने के नाम पर 42 लाख की धोखाधड़ी, IGI एयरपोर्ट पर पकड़ा गया गिरोह

Published

on

हरियाणा के पंचकुला निवासी दिलराज और इंद्रजीत सिंह के बीच एक समझौता हुआ था। इंद्रजीत ने दिलराज से 42 लाख रुपए लेकर उसे कनाडा के रास्ते America पहुंचाने का वादा किया। समझौते के अनुसार, दिलराज को 10 लाख रुपए एडवांस में देना था और काम पूरा होने के बाद बाकी 32 लाख रुपए का भुगतान करना था।

कुछ दिनों बाद इंद्रजीत ने दिलराज को बताया कि सारी तैयारियां हो चुकी हैं और उसे 8 दिसंबर की रात अपनी यात्रा के लिए रवाना होना है।

काठमांडू टिकट का खेल

8 दिसंबर को, टर्मिनल 3 पर इंद्रजीत और दिलराज की मुलाकात हुई। इस दौरान, इंद्रजीत ने दिलराज को उसका पासपोर्ट और एक एयर टिकट थमाया। जब दिलराज ने टिकट देखा, तो उसमें डेस्टिनेशन के तौर पर काठमांडू एयरपोर्ट लिखा था। हैरानी जताने पर इंद्रजीत ने उसे टिकट लेकर बोर्डिंग गेट पर पहुंचने की हिदायत दी, यह कहते हुए कि आगे की बात वहीं बताएगा।

इंद्रजीत दिलराज का सामान लेकर एयरपोर्ट के अंदर चला गया। दिलराज ने काठमांडू की टिकट पर चेकइन, इमिग्रेशन चेक, और सिक्योरिटी क्लियरेंस पूरा किया। सिक्योरिटी होल्ड एरिया (SHA) में एक बार फिर दोनों की मुलाकात हुई। यहां इंद्रजीत ने उसे कनाडा जाने वाली फ्लाइट का बोर्डिंग पास और अपना ग्रीन कार्ड सौंप दिया। इसके बाद इंद्रजीत काठमांडू फ्लाइट के बोर्डिंग पास के साथ वहां से निकल गया।

कनाडा में पकड़ा गया खेल

दिलराज फ्लाइट में सवार होकर कनाडा पहुंचा। लेकिन कनाडा एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन चेक के दौरान उनकी धोखाधड़ी पकड़ ली गई। पूछताछ के बाद दिलराज को भारत डिपोर्ट कर दिया गया। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंचने पर दिलराज को हिरासत में ले लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस की जांच और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी

दिलराज के कबूलनामे के आधार पर IGI एयरपोर्ट पुलिस ने इंद्रजीत की तलाश शुरू की। डीसीपी उषा रंगनानी के निर्देश पर एसएचओ की लीडरशिप में इंस्पेक्टर सतीश और हेड कांस्टेबल विनोद की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से इंद्रजीत का ठिकाना ढूंढ निकाला। 16 दिसंबर को पुलिस ने इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया।

इंद्रजीत की कहानी

पूछताछ में इंद्रजीत ने बताया कि वह 2017 में गैरकानूनी तरीके से अमेरिका गया था। वहां पांच साल रहने के बाद उसे ग्रीन कार्ड मिल गया। अमेरिका में वह एजेंटों के संपर्क में आया, जो लोगों को विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगते थे। रुपयों के लालच में उसने भी उनके साथ काम करना शुरू कर दिया।

जुलाई 2023 में अपनी दादी की मृत्यु के कारण वह भारत लौट आया। पंजाब लौटने के बाद उसने इम्पैक्ट आर्ट थिएटर मोहाली में एक्टिंग सीखना शुरू किया। उसने एक पंजाबी वेब सीरीज में भी काम किया, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है।

मामला दर्ज, दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में दिलराज और मास्टरमाइंड इंद्रजीत के खिलाफ धोखाधड़ी और मानव तस्करी की धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

अब शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकते माता-पिता, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Published

on

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अपनी पसंद से विवाह करने के अधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी माता-पिता या रिश्तेदार किसी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

जस्टिस दीपक गुप्ता ने एक एमबीए छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी करना है या नहीं, कब करनी है और किससे करनी है, यह पूरी तरह से व्यक्ति का निजी निर्णय है। यह अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है।

याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि वह नौकरी और उच्च शिक्षा के कारण स्वतंत्र रूप से रह रही है, लेकिन उसके माता-पिता, मामा और अन्य रिश्तेदार उस पर अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने का लगातार दबाव बना रहे हैं।

अदालत ने कहा कि विवाह किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निजी निर्णय होता है और इस मामले में किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव या जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ विवाह के बंधन में नहीं बांधा जा सकता।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में राज्य की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

मामले का निपटारा करते हुए अदालत ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी को छात्रा की शिकायत पर विचार करने, खतरे का आकलन करने और यदि उसकी जान या स्वतंत्रता को वास्तविक खतरा हो तो तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस फैसले को बालिग व्यक्तियों के अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने और स्वतंत्र रूप से जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Continue Reading

Haryana

भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

Published

on

हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया गया।

अब हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। पहले ये छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव और लू के अलर्ट के बाद सरकार ने छुट्टियां एक सप्ताह पहले करने का निर्णय लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए यह अहम कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने छुट्टियों के फैसले को मंजूरी दी।

गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। अब हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का फैसला लेते हुए विद्यार्थियों को गर्मी से राहत दी है।

वहीं अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बढ़ गया था।

Continue Reading

Haryana

हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

Published

on

भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि बंगाल चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। दीदी जा रही हैं। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा बंगाल में हर तरफ हो रही है। केंद सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगाल के बाद पंजाब का नंबर है। वहां के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है।

पहली बार गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक

बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए साइबर सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक विषयों पर किए गए सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। वहां की सरकार को लोगों ने पूरी तरह उखाड़ फेंकने का मन बना रखा है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो वहां के काफी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं।

कुछ दिन पहले भी काफी लोग मिलने पहुंचे थे। सभी वहां की सरकार से परेशान हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब में कमल खिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को नाराज कर दिया है। कई देशों की जितनी आबादी नहीं है, उससे अधिक महिलाएं अपने देश में है।

इसके बाद भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है। चुनावों में देश की जनता जवाब देगी। बंगाल या पंजाब ही नहीं बल्कि जहां पर भी चुनाव होंगे वहां महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।

Continue Reading

Trending