Connect with us

Chandigarh

पूर्व DIG Harcharan Singh Bhullar की आज पेशी: bribery और disproportionate assets के मामले में CBI मांगेगी remand

Published

on

पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रिश्वत लेने और आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले में फंसे भुल्लर की न्यायिक हिरासत आज पूरी हो रही है, जिसके चलते उन्हें आज CBI की अदालत में पेश किया जाएगा
CBI की तरफ से इस केस में उनका रिमांड (Remand) मांगा जाएगा ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।

रिश्वत का मामला कैसे शुरू हुआ

यह पूरा मामला मंडी गोबिंदगढ़ के व्यापारी आकाश बत्ता की शिकायत से शुरू हुआ।
आकाश ने बताया कि भुल्लर ने एक मामले में मदद के बदले 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
CBI ने 15 अक्टूबर को शिकायत की वेरिफिकेशन रिपोर्ट तैयार की और बिचौलिए कृष्नु को ट्रैप ऑपरेशन के दौरान रंगेहाथ पकड़ा, जब वह व्यापारी से रिश्वत ले रहा था।

CBI के मुताबिक, कृष्नु पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की ओर से यह रिश्वत ले रहा था। इसके बाद दोनों—भुल्लर और कृष्नु—को गिरफ्तार किया गया।

CBI की छापेमारी में करोड़ों की बरामदगी

गिरफ्तारी के बाद CBI ने 16 और 17 अक्टूबर को भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित घर (सेक्टर 40-B) पर छापेमारी की।
इस दौरान जो चीज़ें मिलीं, उन्होंने जांच एजेंसी को भी हैरान कर दिया।

CBI को उनके घर से:

  • ₹7 करोड़ 36 लाख 90 हजार रुपए नकद (जिसमें से ₹7.36 करोड़ जब्त किए गए)
  • ₹2 करोड़ 32 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने
  • 26 महंगी ब्रांडेड घड़ियां
  • Mercedes, Audi, Innova और Fortuner जैसी लग्जरी कारें
  • और कई प्रॉपर्टियों के कागजात मिले।

CBI ने बताया कि उनके पास चंडीगढ़ (सेक्टर 40-B और सेक्टर 39) में घर हैं, इसके अलावा मोहाली, लुधियाना और होशियारपुर में करीब 150 एकड़ जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं।
ये संपत्तियां भुल्लर, उनकी पत्नी तेजिंदर कौर, बेटे गुरप्रताप सिंह और बेटी तेजकिरण कौर के नाम पर हैं।

बैंक अकाउंट और टैक्स रिटर्न की जांच

CBI को जांच के दौरान भुल्लर और उनके परिवार के नाम पर 5 बैंक अकाउंट और 2 एफडी (Fixed Deposits) मिले हैं।
HDFC बैंक के सैलरी अकाउंट में अगस्त और सितंबर महीने में ₹4.74 लाख की सैलरी जमा हुई थी।

भुल्लर ने वित्त वर्ष 2024–25 के लिए दाखिल इनकम टैक्स रिटर्न में अपनी कुल आय ₹45.95 लाख दिखाई थी।
टैक्स देने के बाद उनकी सालाना नेट इनकम लगभग ₹32 लाख बनती है।
लेकिन उनके घर, जमीन, गहनों और बैंक बैलेंस को मिलाकर जो संपत्ति मिली है, वह कई करोड़ रुपए की है — यानी उनकी घोषित आय से कई गुना ज़्यादा।

CBI की जांच में क्या निकला

CBI के अनुसार, 1 अगस्त से 17 अक्टूबर के बीच भुल्लर की वेतन आय केवल ₹4.74 लाख थी, लेकिन इसी अवधि में उन्होंने कई करोड़ रुपए की संपत्ति जुटा ली।
एजेंसी का दावा है कि भुल्लर ने अज्ञात व्यक्तियों की मदद से अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति बनाई और अपने सरकारी पद का गलत फायदा उठाया।

CBI के अधिकारियों के मुताबिक:

“पूर्व DIG भुल्लर अपनी जब्त की गई संपत्तियों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। यह साफ दिखाता है कि उन्होंने रिश्वत और अन्य अवैध तरीकों से खुद को अमीर बनाया।”

अब तक की जांच और आगे की कार्रवाई

  • CBI पहले ही बिचौलिए कृष्नु को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।
  • कृष्नु से मिली जानकारियों के आधार पर अब CBI भुल्लर और दूसरे पुलिस अफसरों, व्यापारियों के बीच के संपर्कों की जांच कर रही है।
  • एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि भुल्लर ने किन-किन लोगों के नाम पर संपत्ति खरीदी या निवेश किया।

आज की पेशी में CBI भुल्लर का रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी ताकि उनसे संपत्ति के सोर्स, बैंक डिटेल्स और रिश्वत से जुड़े मामलों पर और पूछताछ की जा सके।

कुल मिलाकर

पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ रिश्वत और Disproportionate Assets (आय से अधिक संपत्ति) का यह केस पंजाब पुलिस और प्रशासन दोनों के लिए बड़ा करप्शन स्कैंडल बन गया है।
CBI के हाथ लगे करोड़ों के कैश, गहने और लग्जरी आइटम ने भ्रष्टाचार की गहराई को उजागर कर दिया है।
अब देखना यह होगा कि अदालत में रिमांड मिलने के बाद CBI और क्या नए खुलासे करती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandigarh

चंडीगढ़ में देर रात दहशत: सेक्टर-29 के रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुए जैसा जानवर, सीसीटीवी में कैद

Published

on

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में बुधवार रात तेंदुआ दिखाई देने की खबर से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने पूरी रात घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक तेंदुआ पीर दरगाह के पास पानी पीते हुए कैद हुआ है।

पार्क में महिला ने सबसे पहले देखा

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच सेक्टर-29 के एक पार्क में एक महिला अपने बच्चों के साथ टहल रही थी। इसी दौरान उसकी नजर झाड़ियों के पास घूमते हुए एक तेंदुए पर पड़ी। यह देखते ही महिला घबरा गई और तुरंत बच्चों को लेकर पार्क से बाहर निकल गई।

घर पहुंचकर महिला ने इस बारे में अपने पति को बताया। इसके बाद उसके पति ने यह जानकारी पास में स्थित पीर दरगाह के लोगों को दी।

CCTV में कैद हुआ तेंदुआ

सूचना मिलने के बाद जब दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें साफ दिखाई दिया कि एक तेंदुआ दरगाह के पास बने स्थान पर पानी पी रहा है। इसके बाद तुरंत पुलिस और फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी गई।

सूचना के बाद पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आसपास के इलाके में पूरी रात तलाशी अभियान चलाया। हालांकि देर रात तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन में तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

फिलहाल पुलिस और फॉरेस्ट विभाग दोनों ही तेंदुए की मौजूदगी को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोग काफी दहशत में हैं और सतर्कता बरत रहे हैं।

पुलिसकर्मी हाथ में डंडा लेकर खड़ा हुआ।

पुलिसकर्मी हाथ में डंडा लेकर खड़ा हुआ।

Continue Reading

Chandigarh

चंडीगढ़ में अगले माह से महंगी होंगी जमीनें:कलेक्टर रेट में 30 से 60% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 1 अप्रैल से लागू करने की तैयारी

Published

on

चंडीगढ़ में एक बार फिर प्रॉपर्टी महंगी होने जा रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। डीसी निशांत यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कलेक्टर रेट संशोधित करने के लिए एक कमेटी गठित की गई।

प्रशासन ने शहर के अलग-अलग इलाकों के अनुसार कलेक्टर रेट में 30 से 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्तावित नए रेटों को लेकर अगले सप्ताह ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें आम लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी।

1 अप्रैल से लागू हो सकते हैं नए रेट

प्रशासन के अनुसार, लोगों से सुझाव लेने के बाद अंतिम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। योजना है कि नए कलेक्टर रेट 1 अप्रैल से लागू कर दिए जाएं। पिछले साल भी कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले वर्ष 2021 और 2017 में संशोधन हुआ था।

ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी

सूत्रों के मुताबिक, नए प्रस्ताव के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि के रेट तीन से चार गुना तक बढ़ सकते हैं। वहीं कई सेक्टरों में रेट डेढ़ गुना तक बढ़ाने की तैयारी है। कलेक्टर रेट बढ़ने से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री महंगी होगी, क्योंकि स्टांप ड्यूटी और अन्य शुल्क इन्हीं रेटों के आधार पर तय होते हैं। ऐसे में रियल एस्टेट बाजार और आम लोगों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

संभावना है कि रेट बढ़ाने के प्रस्ताव पर कुछ संगठनों और प्रॉपर्टी मालिकों की ओर से विरोध भी किया जा सकता है।

Continue Reading

Chandigarh

मोहाली में 16 स्कूलों को उड़ाने की धमकी:चंडीगढ़-पंजाब के बम स्क्वॉड से जांच

Published

on

मोहाली के स्कूल-कॉलेजों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुबह करीब साढ़े 7 बजे भेजी मेल में कहा गया कि इनमें दोपहर 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इस मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके अलावा 13 फरवरी को दोपहर 2.11 बजे नई दिल्ली स्थित संसद में भी बम धमाके की धमकी दी गई है।

सुबह 8.50 बजे स्कूल खुलने थे, इससे पहले ही मेल पहुंच गई। जैसे ही धमकी भरी मेल मिली तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद स्कूलों में तत्काल छुट्‌टी कर दी गई। स्कूल मैनेजमेंट्स ने पेरेंट्स को अर्जेंट मैसेज भेजकर अपने बच्चों को घर ले जाने को कहा। इसके अलावा स्कूल बसों को भी गेट से ही लौटा दिया गया। बच्चों को स्कूल के अंदर एंट्री नहीं दी गई।

लर्निंग पाथ स्कूल में पहुंचीं पुलिस की टीमें।

लर्निंग पाथ स्कूल में पहुंचीं पुलिस की टीमें।

बम धमकी का पता चलते ही मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई। तुरंत बम स्क्वॉड की टीमें लेकर पुलिस फोर्स स्कूलों में पहुंच गई। स्कूल के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया गया। जिसके बाद पूरे स्कूल को खाली करवाकर पुलिस की टीमें जांच के लिए अंदर भेजी गईं। डीएसपी सिटी हरसिमरन बल खुद लर्निंग पाथ स्कूल पहुंचे।

जबकि डीएसपी सिटी वन पृथ्वी चहल पैरागॉन स्कूल पहुंचे। पुलिन सभी स्कूलों को सील कर दिया और अंदर जांच की जा रही है। किसी को भी गेट से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। मोहाली के SSP हरमनदीप हंस ने कहा कि स्कूलों में जांच के लिए मोहाली के अलावा फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और चंडीगढ़ से भी बम निरोधक दस्ते बुलाए गए हैं।

मानव मंगल स्कूल में बच्चों को स्कूल के बाहर से घर वापस भेजा जा रहा।

मानव मंगल स्कूल में बच्चों को स्कूल के बाहर से घर वापस भेजा जा रहा।

इस बारे में मोहाली की जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) गिन्नी दुग्गल ने कहा कि अभी तक 10 स्कूलों को धमकी का पता चला है। इनमें पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ड्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल, इंडस भी शामिल हैं। इनमें छुट्‌टी करा दी गई। बाकी स्कूलों को भी अपनी ई-मेल चेक करने को कहा गया है। इसके साथ ही इस मामले संंबंधी जानकारी डीसी को भेजी गई है।

स्कूल के बाहर बच्चों को लेने पहुंचे पेरेंट्स की कतारें लग गईं।

स्कूल के बाहर बच्चों को लेने पहुंचे पेरेंट्स की कतारें लग गईं।

SSP बोले- 16 स्कूलों को धमकी मिली, अफसर-जवान तैनात मोहाली के SSP हरमनदीप हंस ने बताया कि अब तक 16 स्कूलों को ईमेल आई है। यह धमकी मोहाली सिटी, खरड़ और जीरकपुर के स्कूलों को भी भेजी गई है, जिनमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में 15 सीनियर अफसरों के साथ 300 जवान तैनात किए गए हैं।

जिले की एंटी-सबोटाज टीम के अलावा फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और चंडीगढ़ मुख्यालय से भी एंटी-सबोटाज टीमें बुलाई गई हैं। सभी स्कूलों की जांच की जा रही है। साथ ही स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी को धमकी भरा ईमेल प्राप्त होता है तो स्कूल खाली कराने की योजना पहले से तैयार रखें।

धमकी भरी मेल में क्या लिखा.. धमकी भरी मेल में कहा गया कि पंजाब अब खालिस्तान है। दोपहर 1:11 बजे मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में बम ब्लास्ट होगा। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान को ह्यूमन बम से उड़ाने का जिक्र किया गया। आगे लिखा गया है कि हिंदू आतंकवादी मोदी के आदेशों पर पंजाब के नौजवानों का कत्लेआम किया जा रहा है।

इसके बाद मेल में कहा गया है कि 13 फरवरी, दोपहर 2:11 बजे बम दिल्ली की हिंदुस्तानी संसद में बम धमाका होगा। जिसमें उनका निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह होंगे। इसे भेजने वालों के नाम की जगह खालिस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला लिखा गया है।

धमकी भरी मेल की कॉपी…

स्कूल का पेरेंट्स को मैसेज- जल्दी अपने बच्चे ले जाएं प्रिय पेरेंट्स, हमारे बच्चों की सुरक्षा और प्राप्त हुई ई-मेल को ध्यान में रखते हुए, हम विद्यार्थियों को वापस भेज रहे हैं। बस से आने वाले विद्यार्थियों को उनकी संबंधित बसों के माध्यम से ही भेजा जाएगा। निजी वाहन से आने वाले अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को यथाशीघ्र वापस ले जाएं।

स्कूल की तरफ से पेरेंट्स को भेजा मैसेज..

Continue Reading

Trending