Lifestyle
First Job खास होती है और बहुत कुछ सीखाती है, क्या आप कर रहे हैं अपनी पहली Job?
पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश में हर किसी का मन सपनों से भरा होता है। एक अच्छी कंपनी में Job पाने का सपना, खुद को सशक्त और समर्थ महसूस करने का अवसर होता है। लेकिन, इस सफर में नौकरी ढूंढना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
नौकरी की दुनिया में कठिनाइयों और कॉम्पिटिशन का माहौल है, करियर की शुरूआत के लिए पहली नौकरी लेना एक बड़ा कदम होता है। इस समय पर, हमें न केवल अपने क्षमताओं को परखना होता है, बल्कि हमें उस नौकरी के लिए तैयार भी होना चाहिए। हमारी पहली नौकरी हमारे सपनों की तरफ बढ़ने का पहला कदम है। अगर आपकी भी यह आपकी पहली जॉब है तो आपको कई बातों का ख्याल रखना जरूरी है।
मार्गदर्शन जरूरी: नौकरी की दुनिया में निर्धारित और सही मार्गदर्शन से ही आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सफल हो सकते हैं। नौकरी के सफलता में मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान होता है, जो आपको सही राह पर ले जाता है और आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचाता है। सामाजिक समर्थन और सलाह आपके करियर को रास्ता दिखा सकती है। नौकरी में सफलता के लिए अनुभव से सीखना भी महत्वपूर्ण है, और मार्गदर्शन इस प्रक्रिया में हमें सही दिशा में ले जाता है।
महत्वपूर्ण बातें नोट करें: पहली नौकरी लेना आपके व्यक्तित्व विकास का पहला कदम होता है। इसलिए, अपनी पहली नौकरी में बहुत कुछ सीखने का एक अवसर होता है। अपने कार्यकाल में नोटबुक और पेन अपने साथ जरूर रखें, खासकर जब आप किसी विशेष मीटिंग में अपने सीनियर के साथ बैठे हों। इससे आप उनकी सभी महत्वपूर्ण बातें नोट कर सकते हैं। काम के दबाव में बहुत सारी जरूरी बातें भूल जाने की संभावना रहती है, और इस मामले में नोटबुक आपकी सहायता करेगी।
विकल्पों का उपयोग: नौकरी ढूंढने के दौरान, अपने ऑप्शन को सीमित न करें, बल्कि जितने ज्यादा ऑप्शन मिले, उनका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। एक कंपनी में एंट्री के लिए सिर्फ रिफरेंस के भरोसे न बैठे, बल्कि ऑनलाइन जॉब वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स का भी उपयोग करें। इससे आपको नौकरी ढूंढने में आसानी होगी, साथ ही अधिक अनुभव होगा और कंपनियों के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। आजकल अधिकांश कंपनियाँ अपनी नौकरी का विज्ञापन ऑनलाइन ही देती हैं।
सामाधान पर विचार करें: समस्याओं का समाधान करते समय, हमें धैर्य, निर्णयबुद्धि, और स्थिरता की आवश्यकता होती है। हमें समस्या के कारणों को समझने के बाद उसका समाधान ढूंढने के लिए कदम उठाना चाहिए। समाधान प्रक्रिया में, हमें विभिन्न विकल्पों का अध्ययन करना चाहिए और फिर निर्णय लेना चाहिए। अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, तो हमें अपने सीनियर्स से मदद मांगने में हिचकिचाना नहीं चाहिए।
अच्छे से बात करें: आजकल के युवाओं को अपनी ही धुन में रहने की आदत हो गई है ऐसे में वे सीनियर्स के साथ ठीक से बात नहीं करते। इस आदत से उन्हें लंबे समय तक काफी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी से भी बात करते समय ध्यान देना चाहिए। अपनी मेल्स और कॉल्स पर भी ध्यान देना चाहिए। कई बार बिना सोचे समझे की गई बातें आपके लिए कठिनाई का कारण बन सकती हैं, और आप फंस सकते हैं।
कॉलेज जैसा नहीं होता ऑफिस कल्चर: ऑफिस कल्चर को समझने का सफर शुरू करना आसाना चीज नहीं है। यह कॉलेज के माहौल से बिल्कुल अलग होता है। इसमें अनेक नियम, अनुशासन, और नैतिकता के प्रति समझदारी की आवश्यकता होती है। अपने नए ऑफिस में जगह बनाने के लिए, आपको उसकी कल्चर को समझने की कोशिश करनी चाहिए।
शुरूआती दिनों में, किसी भी बात को अच्छी तरह से समझने के लिए, सही समय पर पूछाइए। अपने सीनियर्स और सहकर्मियों के साथ संवाद को संरचित रखें और उनके सलाह को ध्यान से सुनें।
ऑफिस में अच्छे बर्ताव का महत्व: ऑफिस में अच्छे बर्ताव का महत्व बहुत है। यह आपके व्यक्तित्व और प्रोफेशल डेवलपमेंट के लिए महत्वपूर्ण है। अगर आपका बर्ताव अच्छा है, तो आपके सीनियर्स आपको रिस्पेक्ट करेंगे और आपको आपके करियर में आगे बढ़ने में मदद करेंगे।
पहली नौकरी लेना एक बड़ा कदम है और इसमें कई चुनौतियाँ और सीखने का अवसर होता है। इस सफर में, मार्गदर्शन, समर्थन, और सही बर्ताव बहुत जरूरी है। अपनी पहली नौकरी में, हमें खुद को समझने का और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध रहने का अवसर मिलता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए, हमें प्रत्येक कदम पर ध्यान और समर्थन दोनों की आवश्यकता होती है।
अंत में, यदि आप ऑफिस कल्चर को समझने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं, तो आप उसमें सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धैर्य और समय के साथ, आप इस नए माहौल में अपनी जगह बना सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।”
Lifestyle
LPG Price Hike: महंगाई का झटका! कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम पहुंचे ₹2 हजार के पार, जानें घरेलू गैस के नए रेट
बुधवार को कमर्शियल एलपीजी (LPG Price Hike) की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी की वजह से हुई है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर (LPG Cylinder Price) की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले पिछली बार 1 मार्च को 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
घरेलू गैस महंगी हुई या नहीं? (Domestic LPG Cylinder Price)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू कुकिंग गैस LPG की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है, जिनमें आखिरी बार 7 मार्च को बढ़ोतरी की गयी थी। तब 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत 913 रुपये कर दी गयी थी।
आप पर क्या पड़ेगा असर?
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। दरअसल इससे होटल और रेस्टोरेंट खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा सकते हैं। इसका मतलब है कि होटल या बाहर खाना महंगा हो सकता है।
1 तारीख को समीक्षा के बाद जारी होते हैं नए रेट
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विनिमय दर के आधार पर एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं।
पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण एनर्जी सप्लाई चेन में रुकावट आने के बाद, दुनिया भर में तेल की कीमतें लगभग 50 प्रतिशत बढ़ गई हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले
पिछले साल मार्च में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद से पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अभी भी स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में अभी पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये है।
Lifestyle
आम जनता को बड़ा झटका: घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस यानी Liquefied Petroleum Gas (LPG) के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब बढ़कर 913 रुपये हो गई है। इससे पहले राजधानी दिल्ली में यह सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा था। नई कीमतें 7 मार्च से लागू कर दी गई हैं। रसोई गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से आम जनता के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।
आम परिवारों की जेब पर बढ़ेगा बोझ
रसोई गैस हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुकी है। ऐसे में कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी से लाखों परिवारों के मासिक खर्च में इजाफा होना तय है। खासतौर पर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए यह बढ़ोतरी चिंता का कारण बन सकती है। घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल देश के अधिकांश घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार की उज्ज्वला योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस कनेक्शन की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी का असर ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में महसूस किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर
विशेषज्ञों का मानना है कि एलपीजी की कीमतें काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों पर निर्भर करती हैं। हाल के समय में वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संसाधनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।विशेष रूप से Iran से जुड़े क्षेत्रीय तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ा है। इससे कच्चे तेल और गैस की कीमतों में अस्थिरता बढ़ी है, जिसका असर घरेलू बाजारों पर भी पड़ता है। ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका प्रभाव एलपीजी के दामों पर भी दिखाई देता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार से तय होते हैं दाम
भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है। एलपीजी भी काफी मात्रा में विदेशों से आयात की जाती है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में होने वाले बदलाव का सीधा असर देश के घरेलू बाजार पर पड़ता है। तेल विपणन कंपनियां वैश्विक कीमतों, मुद्रा विनिमय दर और परिवहन लागत को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं।
लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर की ताज़ा कीमत
ताज़ा जानकारी के अनुसार घरेलू LPG (14.2 किलोग्राम) गैस सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी की गई है। देशभर में लगभग ₹60 की बढ़ोतरी के बाद कीमतें बढ़ गई हैं।
- लखनऊ (Lucknow) में LPG सिलेंडर की कीमत
- घरेलू LPG (14.2 kg): लगभग ₹980 के आसपास (पहले लगभग ₹890.50)
- कमर्शियल LPG (19 kg): लगभग ₹1900 – ₹2000 के बीच (डीलर और टैक्स के अनुसार अलग हो सकती है)
पहले भी बढ़ चुकी हैं कीमतें
पिछले कुछ वर्षों में एलपीजी की कीमतों में कई बार बदलाव देखने को मिला है। कभी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है तो कभी राहत भी दी गई है। हालांकि, हाल के समय में गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस के दाम बढ़ना उनके बजट को प्रभावित कर रहा है।
| शहर | गैस सिलेंडर कीमत (लगभग) |
| लखनऊ | ₹940 – ₹980 |
| वाराणसी | ₹960 के आसपास |
| कानपुर | ₹940 – ₹950 |
| नोएडा / गाजियाबाद | ₹910 – ₹930 |
| प्रयागराज | ₹940 के आसपास |
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर असर
देश में Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना और महिलाओं को धुएं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना था।
हालांकि गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से इन लाभार्थियों के लिए सिलेंडर भरवाना मुश्किल हो सकता है। कई सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि गरीब परिवारों को गैस पर अतिरिक्त सब्सिडी दी जाए ताकि वे इस सुविधा का लाभ लगातार उठा सकें।
महंगाई पर बढ़ी चिंता
रसोई गैस के दाम बढ़ने से महंगाई को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पहले से ही खाद्य पदार्थों, ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ना लोगों के घरेलू खर्च को और बढ़ा सकता है। आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अप्रत्यक्ष रूप से अन्य वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि कई छोटे व्यवसाय और खाद्य प्रतिष्ठान भी एलपीजी का उपयोग करते हैं।
सरकार की नीति और सब्सिडी पर नजर
एलपीजी की कीमतों को लेकर सरकार की सब्सिडी नीति भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समय-समय पर सरकार सब्सिडी के जरिए उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश करती रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती है, तो सरकार को उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नई नीतियों पर विचार करना पड़ सकता है।
आम लोगों की प्रतिक्रिया
कीमतों में बढ़ोतरी की खबर सामने आते ही आम लोगों में चिंता देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि पहले से ही रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़े हुए हैं और अब रसोई गैस महंगी होने से घरेलू खर्च और बढ़ जाएगा। कुछ उपभोक्ताओं ने उम्मीद जताई है कि सरकार आने वाले समय में गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत देने के लिए कोई कदम उठा सकती है।
आगे कीमतों में बदलाव संभव
ऊर्जा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के आधार पर एलपीजी की कीमतों में फिर बदलाव संभव है। यदि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतें कम होती हैं तो उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है, लेकिन यदि कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहती है तो घरेलू गैस सिलेंडर और महंगा भी हो सकता है।
Lifestyle
चांदी 2 दिन में ₹26 हजार सस्ती हुई:₹2.64 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹7 हजार गिरकर ₹1.62 लाख का हुआ
सोने और चांदी के दामों में आज यानी 5 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 2 दिन में 7 हजार रुपए सस्ता हुआ है।
वहीं, एक किलो चांदी 7 हजार रुपए गिरकर ₹2.64 लाख पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। ये दो दिन में 26 हजार रुपए सस्ती हुई है। सोना चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है।
सोना इस साल ₹26 हजार और चांदी ₹27 हजार महंगी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.60 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 27 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 24 हजार रुपए महंगी हुई है।
इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल
| तारीख | सोना | चांदी |
| 31 दिसंबर 2025 | ₹1,33,195 | ₹2,30,420 |
| 20 जनवरी 2026 | ₹1,47,409 | ₹3,09,345 |
| 10 फरवरी 2026 | ₹1,56,255 | ₹2,59,100 |
| 28 फरवरी 2026 | ₹1,59,097 | ₹2,66,700 |
| 5 मार्च 2026 | ₹1,60,586 | ₹2,64,212 |
अमेरिका-ईरान तनाव पर निर्भर रहेगा बाजार
जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की अगली चाल इन दो बातों पर निर्भर करेगी:
- मिडल ईस्ट संकट: अगर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता है या कच्चे तेल की कीमतें फिर से उछलती हैं, तो सोने-चांदी में दोबारा तेजी आ सकती है।
- अमेरिकी डेटा: अगर अमेरिका के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर आते हैं, तो डॉलर मजबूत होगा और इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |