Punjab
गणतंत्र दिवस के मौके पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने विभिन्न हस्तियों को किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सम्मानित किए व्यक्तियों में हरजिंदर कौर, मान्या रल्हन, समृद्धि भारद्वाज, लीजा टांक, अमित शर्मा, जीनत खैरा, अनुदीप, संतोष कुमार, जसदीप कौर, हरजोत सिंह, एएसआई रघबीर लाल, लक्ष्य टांगरी, मनीष टांगरी, मनिंदर कौर, निखिल हंस, प्रदुमन सिंह, ज्ञानी भगवान सिंह, कमलजीत कौर, सावी औजला, डा. अमित कुमार सिद्धु, अमजद अली, मीरा उप्पल, जसप्रीत कौर, कैप्टन गुरमेल सिंह, सुनीता कपूर, डा. प्रीत कंवल, जब्बार खान, सोनाली शर्मा, गुरुमीत सिंह, शेफाली शर्मा, डा. अमरिन्द्र सिंह, संजीव कुमार, सरिता मधोक, डा. अजय सरीन, डा. नवनीत दड्डा, रमनदीप कौर, डा. अतिमा शर्मा, डा. हरप्रीत कौर, डा. प्रदीप अरोड़ा, हरलीन कौर, जोतविंदर, नवप्रीत कौर, तनवीर कौर, आलिया,लाजमी, जगमोहन सिंह, ए.एस.आई. नरिंदर पाल, संजीव कुमार, एएसआई जोगा सिंह, तलविंदर सिंह, अमरीक सिंह, सब इंस्पेक्टर राम पाल, रजिंदर कुमार, लखबीर सिंह, धर्मपाल, डा. अक्षय शर्मा, राज कुमार, रवि सरीन और विश्व नाथ को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह वित्त मंत्री की ओर से सुखजीत कौर, रोहित कुमार, उपकार सिंह, रणजीत चौहान, उमरजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, लखवीर सिंह, कमलजीत सिंह, तलविंदर सिंह, सुखजीत सिंह, हरदयाल सिंह, संदीप वर्मा, संतोष कुमारी, जरनैल सिंह, अरविंदर कुमार, सतनाम सिंह, दर्शना, हरप्रीत, हरपुनित, गुरप्रीत, गुरुमीत सिंह, गगनदीप कौर, मोहित दुग्ग, जसप्रीत सिंह, राम मूर्ति, अनुज कुमार, हनुवंत सिंह, सुरजीत सिंह हेयर, हरदयाल सिंह, कश्मीरी लाल, अंजू ठकराल, बेअंत सिंह, कुलवीर कुमार, डा. अभिनव सूर, डा. मनमोहन कृष्ण कपिला, गर्वित शर्मा, सुरिंदर कुमार, डा. दमनदीप सिंह, राकेश कुमार शर्मा, जसप्रीत कौर, हरिदेश सोनी, विकास कपूर, पवन कुमार शर्मा, वाई.वी. सिंह, सुखदेव कुमार को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शानदार पुलिस सेवाएं निभाने के लिए वित्त मंत्री ने गुरप्रीत सिंह, नरेश कुमार, गुरसिमरन सिंह, मनदीप सिंह, रविंदर कुमार, सुखजिंदर सिंह, सुखविंदर कौर, सतनाम सिंह, सुखदेव कुमार, गुरविंदर सिंह, सैमुअल मसीह, अंग्रेज सिंह, लवप्रीत सिंह, सुलखण अहीर, हरिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, चरणवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरुमीत सिंह, जसबीर चंद, सुखदेव सिंह, भरत मसीह, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह, मनदीप कुमार, नवदीप सिंह, अमरप्रीत सिंह, निर्मल सिंह और मनदीप सिंह , मनिंदर सिंह, राजबीर सिंह, नीरज कुमार, मोहनलाल, गुरप्रीत कौल, अमनदीप सिंह, यतिन शर्मा, जतिंदर सिंह, हरबलास, यादविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, निशान सिंह, गगनदीप सिंह, संजीव कुमार, मेजर सिंह को सम्मानित किया गया।
इस प्रकार समाज सेवी संजीव कुमार, सुरेश कुमार, बी.पी.ई.ओ. शाहकोट राकेश चंद, दीपक कुमार, हरदेव सिंह, तरसेम लाल, संजीव कुमार जोशी, आरती, शालू, रणजीत कौर, तरविंदर सिंह रिंकू, डा. पुश्तिंदर सिंह, राजीव कुमार, कुलवंतर राय, हरबंस गगनेजा, दविंदर साहनी, हरिंदर सिंह, संदीप कुमार , जतिंदर भाटिया, कुमारल कुमार, बलविंदर बुग्गा, डा. संजीव नवल, कुसुम शर्मा, पावनी भाटिया, रघविंदर भाटिया, नीरू जैरथ, भूपिंदर सिंह, डा. राज कमल, सुरेश कुमार, कमल कुमार, वेद प्रकाश, एएसआई राजेश कुमार, लवनीश खेपरा, सुखदीप कुमारी, देविंदर कुमार अरोड़ा, नरदीप कुमार अरोड़ा, नरेश कुमार विज, मोहित सरीन, प्रदीप सरीन, सुनील कुमार मंटू, हीरा बोलीना, जोत सरूप गुप्ता, जतिंदर पाल सिंह, नंदिनी करलूपिया, शरण अरगुन, दिवजोत गुप्ता , गुलजारी लाल, डा. मनीष, हर्ष करलुपिया, रंजीत सिंह, सचिन, चितेश मनिंदर सिंह, पुनीत, ध्रुव, रविंदर सिंह, जैस्मीन कौर, काशवी सिब्बल, शिव अरोड़ा, सिमरनजीत कौर, सुजाता जस्सी, वरिंदरपाल सिंह, शुभम, नमन, चंदन गुप्ता, श्री राम पाल, सुनील खुलर, विनोद कुमार (फकीरा), नीरज सभरवाल, विक्रांत सिद्धू, मनीष कुमार बंधन, विक्रमजीत, हरि प्रशाद, अवनीश सोंधी, नवीन कुमार, रविंदर कुमार, सुखविंदर सिंह, अजय कुमार, प्रेम, रविंदर, मनी, तुलसी दास, रिकी, राजू, ऋषि, रवि कुमार और राज कुमार को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
Punjab
पंजाब में फिर बढ़ने लगी गर्मी, पारा पहुंचा 43 डिग्री
पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। मंगलवार के मुकाबले तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार हिमाचल प्रदेश से सटे तीन जिलों — पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में आज बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने येलो वेदर वार्निंग जारी की है। कल भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं इस महीने अब तक सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
प्रदेश में तापमान फिर तेजी से बढ़ने लगा है। दो जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। फरीदकोट में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा फाजिल्का में 39.7 डिग्री, फिरोजपुर में 37.4 डिग्री, लुधियाना में 36.8 डिग्री, पटियाला में 36.7 डिग्री, पठानकोट में 36.6 डिग्री और अमृतसर में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं 15 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंचने की संभावना है, जिससे बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 14 मई तक पंजाब के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है। अगले सात दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। आज और कल कुछ इलाकों में बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
Punjab
पंजाब के आर्मी स्कूलों में पंजाबी को पीछे धकेलने की साजिश, भाजपा की सोच पंजाब विरोधी: दीपक बाली
आम आदमी पार्टी (आप) के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने केंद्र की भाजपा सरकार पर पंजाब विरोधी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पंजाब के आर्मी स्कूलों में पंजाबी भाषा को पीछे धकेलने और संस्कृत को प्राथमिकता देने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे “पंजाबियत खत्म करने की साजिश” बताया।
दीपक बाली ने कहा कि पंजाब में स्थित आर्मी स्कूलों में पंजाबी भाषा को चौथे स्थान पर लाकर संस्कृत को अनिवार्य रूप से पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार सुनियोजित तरीके से पंजाब की भाषा, संस्कृति और पहचान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।
बाली ने कहा कि भाजपा लगातार ऐसे फैसले ले रही है जिनसे पंजाब की सांस्कृतिक पहचान को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाबी केवल एक भाषा नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं, इतिहास और संस्कृति की पहचान है। ऐसे में पंजाबी भाषा को शिक्षा व्यवस्था में कमजोर करना सीधे तौर पर पंजाब और पंजाबियत पर हमला है।
उन्होंने कहा, “यह पंजाब की धरती है और पंजाबी यहां के लोगों की मातृभाषा है। भाजपा द्वारा पंजाबी को शिक्षा व्यवस्था में पीछे धकेलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।”
दीपक बाली ने कहा कि पंजाब भाषा एक्ट स्पष्ट रूप से कहता है कि पंजाब में पंजाबी भाषा को अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक पंजाबी विषय जरूरी है और यह कानूनन व्यवस्था का हिस्सा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर ऐसी नीतियां लागू कर रही है जिनसे पंजाबी भाषा का महत्व कम हो और नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा से दूर हो जाए।
‘आप’ नेता ने कहा कि पंजाबी हमारे गुरुओं की भाषा है और इसका सम्मान करना हर पंजाबी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और भाजपा की किसी भी “साजिश” को सफल नहीं होने देगी।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब में ऐसा कोई स्कूल नहीं होने दिया जाएगा जहां पंजाबी भाषा अनिवार्य न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर जोरदार विरोध करेगी और पंजाब सरकार ऐसे स्कूलों पर तुरंत एक्शन लेगी।
दीपक बाली ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हर समय पंजाब को कमजोर करने की मानसिकता से काम करती दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अपनी भाषा और संस्कृति के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे और पंजाबी भाषा के सम्मान की लड़ाई हर स्तर पर जारी रहेगी।
Punjab
सीबीआई और ईडी के छापे राजनीति से प्रेरित, भाजपा विरोधी आवाज़ों और सरकारों को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है: अमन अरोड़ा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हालिया छापेमारी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि यह कार्रवाई भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की राजनीतिक बदले की भावना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विरोधी आवाज़ों और उन सरकारों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का योजनाबद्ध तरीके से दुरुपयोग किया जा रहा है, जो केंद्र के सामने झुकने से इनकार करती हैं।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बजाय अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का खुलकर इस्तेमाल कर रही है। ये छापे राजनीति से प्रेरित हैं और इनका मकसद पंजाब के प्रशासन पर दबाव बनाना है। पंजाब की धरती पर भ्रष्टाचार को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लेकिन किसी भी जांच में उचित प्रक्रिया और स्थापित नियमों का पालन होना चाहिए।
संवैधानिक चिंताओं पर जोर देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि संघीय ढांचे की अपनी मर्यादा और संतुलन होता है, जिसे केंद्र सरकार जानबूझकर कमजोर कर रही है। उन्होंने समन्वय व्यवस्था को नजरअंदाज करने के लिए केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब को दूसरे राज्यों की तरह डराया या नियंत्रित नहीं किया जा सकता।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र ने संस्थागत मर्यादाओं को पूरी तरह तोड़ दिया है और सीबीआई के हस्तक्षेप के जरिए पंजाब विजिलेंस को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब सरकार अपने अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और सत्ता के दुरुपयोग या डराने-धमकाने की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने केंद्र सरकार से संवैधानिक सीमाओं का सम्मान करने और राजनीतिक बदले की भावना से जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को बंद करने की अपील की।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |