Chandigarh
हरियाणा का हर नागरिक अपनी राजधानी को अपनी जमीन पर देखना चाहता है : एम एस चोपड़ा
हरियाणा की अपनी विरासत -संस्कृति और सम्मान को संजोकर रखने को लेकर शुरू किए गए ”हरियाणा बनाओ अभियान” को लेकर भारत सरकार के पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी एवं भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकाल में प्रिंसिपल ओएसडी रहे एम एस चोपड़ा ने कहा कि आज हरियाणा का हर नागरिक अपनी राजधानी को अपनी जमीन पर देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब हरियाणा बड़े -छोटे भाई की तरह बैठकर बातचीत नहीं करेंगे, अपने विचारों का आदान-प्रदान नहीं करेंगे, तब तक यह संभव नहीं है।
बुद्धिजीवी वर्ग और समाज सेवियों का खुला समर्थन मिलना शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में इस अभियान की जरूरत को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जब हमारा नाम अलग हो चुका है, हमारा घर अलग हो चुका है तो उसे पूरी तौर पर बसाया क्यों नहीं जाना चाहिए ? क्यों हरियाणा की धरती पर ही हरियाणा की राजधानी नहीं होनी चाहिए ? हरियाणा की संस्कृति -प्रतिष्ठा और प्रगति के लिए जो बेहद जरूरी कदम है वह क्यों नहीं उठाना जाना चाहिए ?
विकास की गति को तेजी देने के लिए कई देशों – प्रदेशों ने बनाई है 2-2, 3-3 राजधानियां
चोपड़ा ने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए यह आज की जरूरत है। क्योंकि बहुत से प्रदेशों और देश ने विकास की गति के पहिए को तेज गति देने के लिए अपनी दो-दो राजधानियां भी बना रखी हैं। हरियाणा से 32 साल बाद अलग हुए उत्तराखंड एक उदाहरण है। साउथ अफ्रीका ने अपनी तीन राजधानी बनाई है। इसराइल और ब्राजील ने भी दो-दो बना रखी हैं। ताकि कोई भी क्षेत्र अपने अधिकारों से और विकास से वंचित न रहे। कुछ देश हर 25- 30 साल बाद अपनी राजधानी बदल देता है ताकि सभी को बराबर हक दिया जा सके। चोपड़ा ने कहा कि जो क्षेत्र हर दृष्टि से संतुलित हो, जहां पर्याप्त कनेक्टिविटी हो, जमीन का पानी – हवा और संस्कृति जहां उत्तम हो, हमारे आदरणीय चयनित लोग सांसद- विधायक और समाज के सम्मानित लोग बैठकर जिसे सही माने वहां उस धरती पर हमें हमारी राजधानी दे दें। उन्होंने कहा कि हालांकि चंडीगढ़ भी विदेश में नहीं है, अगर पंजाब वाले भाई अपनी अलग राजधानी बना ले तो चंडीगढ़ हमें दे दो हमें इससे भी कोई एतराज नहीं है। लेकिन हम हमारी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ी भूमि का श्रृंगार देखना चाहते हैं।
हरियाणा के अपने लोकगीत को एक अच्छी पहल बताया चोपड़ा ने
चोपड़ा ने कहा कि बहुत से राजनीतिक लोग कहने लगते हैं कि अलग राजधानी मांगने से यूटी पर हक कमजोर होगा, तो क्या अगर कोई व्यक्ति अपना दूसरा घर बना ले तो पहले पर उसका हक नहीं रहता। ऐसा तर्क कतई उचित नहीं है। उन्होंने हरियाणा के अपने लोकगीत की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है। हमारे राज्य गीत से हमारी पहचान और हमारे गौरव में बढ़ोतरी होगी। हमारे लोगों में एक भावना उत्पन्न होगी। हमारी पुरानी आन -बान और शान को नई दिशा मिलेगी। हमारे स्टार नीरज चोपड़ा- साक्षी मलिक जैसों की उपलब्धियां को देख हम जशन मना पाएंगे। लेकिन चंडीगढ़ में यह जश्न कोई नहीं मनाता। हरियाणा की आवाज -संगीत और संस्कृति पूरी दुनिया देख पाएगी।
हमारे बच्चे विदेश में क्यों जाना चाहते हैं, यह एक गंभीर प्रश्न है : चोपड़ा
उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन भूमि हरियाणा हमेशा भारत की संस्कृति का एक केंद्र रहा है। लेकिन बावजूद इसके हरियाणा का कल्चर इज एग्रीकल्चर कहकर उपहास उड़ाया जाता है, जोकि यह स्थिति कतई ठीक नहीं है। उत्सव और उल्लास वाले प्रदेश में आज उदासीनता और निराशा क्यों है। हरियाणा के युवा नशे की ओर क्यों जा रहे हैं, इस पर सभी को चिंता होनी चाहिए। आखिर हमारे बच्चे विदेश में क्यों जाना चाहते हैं, यह एक गंभीर प्रश्न है। अगर सत्ताधारी लोग इस ओर ध्यान देंगे तो अरबों का निवेश हरियाणा में होगा, जैसा गुड़गांव एक हमारे सामने बड़ा उदाहरण है। लाखों रोजगार पैदा होने से नई संभावनाएं पैदा होगी और हमारे बच्चों में एक नई ऊर्जा आएगी।
Chandigarh
पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला को श्रद्धांजलि, मोहाली में उनके नाम पर बना चौक
मोहाली शहर में दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला को एक अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है। शहर के एक प्रमुख जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। मोहाली में Fortis Hospital के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया।
यह पहल पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत में डॉ. भल्ला के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में उनके बेटे पुखराज भल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने भी पहुंचकर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि इस संबंध में फैसला मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में लिया गया था। प्रस्ताव के अनुसार फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास स्थित इस सर्कल का नाम डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर रखने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भल्ला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनोखी अदाकारी, सरल हास्य और तीखे व्यंग्य के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।
डॉ. भल्ला का काम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके संवाद और किरदार सामाजिक मुद्दों को भी छूते थे। उनकी फिल्मों और प्रस्तुतियों ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा दी और उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।
इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने प्रशासन और लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है और यह साबित करता है कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
Chandigarh
Punjab में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
हालांकि रविवार को तापमान में हल्की 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। गर्मी का असर जारी है, लेकिन अब राहत की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
27 अप्रैल को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जिलों में आंधी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 29 अप्रैल से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू होगा। 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।
इसके अलावा 27 अप्रैल से 2 मई तक कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव का असर भी जारी रह सकता है।
कुल मिलाकर, जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवाओं और आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत भी है।
Chandigarh
विवादों में घिरा चंडीगढ़ का Elante Mall , फूड कोर्ट के खाने में मिली सुंडी
चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर 40-ए के रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उन्हें परोसे गए खाने में सुंडी मिली, जिससे वह हैरान और नाराज हो गए।
बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ फूड कोर्ट के एक कैफे में खाना खाने गए थे, जहां उन्होंने “चाइनीज वेज सुप्रीम सिज़लर” ऑर्डर किया। खाना खाते समय अचानक उनकी नजर डिश में मौजूद सुंडी पर पड़ी। खास बात यह रही कि उनका बेटा भी वही खाना खाने वाला था, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।
वीडियो बनाकर दर्ज कराई शिकायत
घटना के तुरंत बाद ग्राहक ने खाना खाना बंद कर दिया और पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फूड कोर्ट के इंचार्ज को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा मौजूद था।
इसके बाद कैफे के इंचार्ज को भी बुलाया गया, जिसने जांच के बाद ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, ग्राहक सिर्फ माफी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
खाद्य विभाग को भेजे सबूत
ग्राहक ने घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कैफे की सफाई
दूसरी ओर, कैफे के प्रतिनिधि ने इसे एक अलग-थलग घटना बताते हुए कहा कि इससे पहले ऐसा मामला सामने नहीं आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
पीड़ित ग्राहक ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
यह घटना एक बार फिर खाने-पीने के स्थानों में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है और संबंधित विभागों के लिए चेतावनी के रूप में सामने आई है।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी