Punjab
पंजाब के इन जिलों में 7 घंटे बंद रहेगी बिजली! लगेगा लंबा Power cut
पंजाब में आज विभिन्न इलाकों में लंबा पावर कट लगेगा। बिजली विभाग द्वारा जरूरी मुरम्मत कार्य के चलते कई जगहों पर बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इसके लिए शहरों में पहले से ही सूचना जारी कर दी गई है और समय भी तय कर दिया गया है। कई क्षेत्रों में सुबह से ही बिजली कट लग जाएगा और शाम तक सप्लाई बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर 7-7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। आइए जानें प्रमुख इलाकों का विवरण—
टांडा उड़मुर/बुल्लोवाल:
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन के सब-डिवीजन बुल्लोवाल के अंतर्गत आने वाले 66 केवी सब-स्टेशन से जुड़े कई गांवों की बिजली सप्लाई 19 मार्च को बंद रहेगी। एसडीओ इंजीनियर सतपाल सिंह के अनुसार ट्रांसफार्मर टी-वन की मरम्मत के कारण ए.पी. फीडर पंडोरी, धारीवाल और गीगनोवाल प्रभावित रहेंगे। इस दौरान दोसड़का, गीगनोवाल, जरबदीवाल, ताजोवाल, डोगर मुंडियां, पंडोरी खजूर, खडियाला सैनियां, बुरे जट्टां, पंडोरी बाबा दास, लुड्डा, भागोवाल, बुल्लोवाल, डालमबाल, आलावाल, बाकर्पुर, फतेहपुर, लिदड़ा धारीवाल, मिर्जापुर, हुसैनपुर, कोटला नौध सिंह, ढड्डे फतेह, भकला और पंडोरी मायिल आदि गांवों में कृषि मोटरों की बिजली सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
नूरपुरबेदी:
एसडीओ दफ्तर सिंहपुर के अनुसार 11 केवी झांगड़ियां फीडर के अंतर्गत झांगड़ियां, करूरा और साखपुर गांवों में 19 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। काम के अनुसार समय कम या ज्यादा भी हो सकता है, इसलिए उपभोक्ता पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
कोटकपूरा:
सिटी सब-डिवीजन पीएसपीसीएल के अनुसार 11 केवी फैक्ट्री रोड फीडर-1 की सप्लाई 19 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इससे फैक्ट्री रोड, मुक्तसर रोड, हरी नौ रोड, बाहमन वाला रोड, मोहल्ला निर्माण पुरा, चोपड़ा बाग, गोबिंदपुरी और साहिबजादा फतेह सिंह नगर प्रभावित होंगे।
कोट फतूही:
66 केवी सब-स्टेशन भाम से जुड़े 11 केवी सरहाला कलां यूपीएस फीडर की मरम्मत के चलते 19 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई गांवों की बिजली प्रभावित रहेगी। इनमें रसूलपुर, सरहाला कलां, सरहाला खुर्द, मुग्गोपट्टी, माहलां बल्टोहियां, गूंदियां, लक्ष्मीहा, अलावलपुर, भाणा, माहिलपुर के गांव—कुक्कड़ां, गोपालियां, जांगणीवाल बड़ा-छोटा, अटवालां, बागां और मख्खनगढ़ शामिल हैं।
जैतो:
220 केवी सब-स्टेशन बाजाखाना में ग्रिड मेंटेनेंस के कारण 19 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इससे 66 केवी सब-स्टेशन जैतो और चैना से जुड़े गांव—चंदभान, गुमटी खुर्द, कोटकपूरा रोड, मुक्तसर रोड, जैतो शहर, बठिंडा रोड, बाजाखाना रोड, कोठे संपरून सिंह, चैना, रामेआणा, भगतूआणा, करीरवाली, बिशनंदी, थरकंडी आदि प्रभावित होंगे।
National
CM भगवंत मान 21 मार्च को आएंगे मोगा:धर्मकोट में रखेंगे विकास कार्यों की नींव, डीसी ने अधिकारियों से बैठक कर दिए निर्देश
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 21 मार्च को मोगा जिले के धर्मकोट का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
डिप्टी कमिश्नर सेतिया ने हेलिपैड, मंच, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई के प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने के निर्देश दिए।
मंडी धर्मकोट में जनसभा को करेंगे संबोधित, कैला में नए स्कूल ऑफ एमिनेंस का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री 21 मार्च को मिनी पी.एच.सी.एस. (प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर) को सब-डिवीजनल अस्पताल के रूप में उन्नत करने और कैला में नए स्कूल ऑफ एमिनेंस का नींव पत्थर रखेंगे। शिलान्यास समारोह के बाद, वे दाना मंडी धर्मकोट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

मोगा में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीसी सागर सेतिया।
डीसी ने सभी विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, तैयारियों का लिया जायजा
डिप्टी कमिश्नर ने कार्यक्रम में तैनात सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसपिंदर सिंह, एस.डी.एम. धर्मकोट और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विधानसभा चुनाव से पहले हलकों का दौरा कर रहे सीएम, वोटरों को लुभाने की कोशिश
गौरतलब है कि पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने सरगर्मियां तेज कर दी है। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हलकों का दौरा कर वोटरों को साधने में जुटे हैं। दौरे को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
National
अमृतसर में Punjab पुलिस का सर्च अभियान; घर से हथियार और कारतूस बरामद, गांव पंडोरी वड़ैच में पुलिस की घेराबंदी
पंजाब के अमृतसर में पंडोरी वड़ैच इलाके में पुलिस ने नशा और गैंगस्टर विरोधी अभियान के तहत बड़ा सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पूरे गांव को घेरकर घर-घर तलाशी ली गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक घर से हथियार, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया है।
बरामद सामान में एक पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस, एक जीपीएस यंत्र और एक बुलेट मोटरसाइकिल शामिल है। इसके अलावा एक विदेशी लिफाफा भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। यह विशेष अभियान “कासो” के तहत चलाया गया, जिसमें पुलिस पहले किसी क्षेत्र को चारों ओर से घेरती है और फिर अचानक तलाशी अभियान शुरू करती है। इस दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति पर विशेष नजर रखी जाती है।

घर से जब्त हथियारों की जांच करते हुए पुलिस।
सर्च की निगरानी एडीजीपी राय ने की
इस कार्रवाई की निगरानी स्वयं एडीजीपी ए.एस. राय ने की। वह मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ऐसे अभियान उन इलाकों में चलाए जाते हैं जहां अपराध की आशंका अधिक होती है। पहले खुफिया जानकारी जुटाई जाती है और उसके आधार पर अचानक छापेमारी की जाती है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सर्च अभियान करीब तीन घंटे तक चला, जिसमें कई घरों की जांच की गई। अभी तक मिली सामग्री की जांच की जा रही है और संभावना जताई जा रही है कि आगे और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।
संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस
पूरे इलाके में पुलिस की सख्त निगरानी जारी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा और गैंगस्टर गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस कार्रवाई के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
National
AAP मंत्री कटारूचक्क की गैस एजेंसी में रेड: 400 लोग बाहर खड़े, अंदर गोदाम में सिलेंडर भरे; संचालकों को फटकारा, अफसर तलब किए
पंजाब में गैस संकट पर AAP सरकार अलर्ट हो गई है। गुरूवार को फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने गैस एजेंसी पर रेड कर दी। मंत्री पठानकोट में तारागढ़ के कस्बा तंगोशाह स्थित दीनानगर गैस एजेंसी पहुंचे। वहां लोग सुबह 4-5 बजे से लाइन में लगे हुए थे लेकिन 9 बजे तक एजेंसी नहीं खोली गई थी। करीब 400 लोगों को लाइन में खड़े देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया।
इनमें से कई लोगों को 3 दिन से सिलेंडर नहीं मिला था। मंत्री ने तुरंत पठानकोट के DFSC राज ऋषि मेहरा को फोन लगा दिया। मंत्री ने कहा कि लोग परेशान हैं और एजेंसी का कोई कर्मचारी यहां नहीं है। केवल एक स्टोर कीपर ही मौजूद है। वह भी गोदाम नहीं खोल रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में लोगों की मुश्किलों का मजाक बना रखा है। इनके खिलाफ कार्रवाई करो। मंत्री ने एजेंसी वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए।
वहीं AAP सरकार ने फैसला किया है कि अब शादी के लिए 5 किलो वाले 6 कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे। शादी से 4 दिन पहले इसकी बुकिंग करानी होगी। वेरिफिकेशन के बाद सिलेंडर जारी किए जाएंगे। बेटियों की शादी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कॉमर्शियल एलपीजी की किल्लत से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कमेटियों का गठन कर दिया है।
सरकार ने क्या कदम उठाए…
- डीसी और सब डिवीजन लेवल पर कमेटियां बनाई: फूड सप्लाई डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी के निर्देशों पर हर जिले में सब डिवीजन लेवल पर कमेटियां गठित कर दी गई हैं। एडीसी स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में कमेटियां बनाई गई हैं। इसके अलावा कैटेगरी वाइज सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नोडल अफसर भी नियुक्त कर दिए हैं।
- अस्पताल-शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता: सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई के लिए कैटेगरी तय कर दी हैं। अस्पताल व शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिक कैटेगरी में रखा गया है, जबकि इंडस्ट्रियल कैंटीन, शादी समारोह, रेस्टोरेंट और ढाबों को सेमी प्राथमिक कैटेगरी में रखा है। सामान्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता सूची से बाहर रखा गया है।
- कमेटी रोजाना डीसी को भेजेंगी रिपोर्ट: फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी ने आदेश जारी किए हैं कि सभी कमेटियां रोजाना कमर्शियल सिलेंडरों से संबंधित रिपोर्ट रोजाना डीसी को भेजेंगी। इसके अलावा सप्लाई व डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम पर नजर रखने के लिए छापेमारी भी की जाएगी।
- ऐसे होगी सप्लाई और मॉनिटरिंग
- रोजाना सुबह 10 बजे सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन की समीक्षा बैठक होगी। कमेटी सभी कंपनियों से फीडबैक लेगी। IOCL, BPCL, HPCL को रोजाना LPG कोटा जारी करना होगा। यदि किसी दिन सप्लाई नहीं हो पाती तो अगले दिन कैरी फॉरवर्ड किया जाएगा। 5 किलो वाले सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता दी जाएगी। पर्याप्त स्टॉक पहले से उपलब्ध रखना अनिवार्य होगा।
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़