Connect with us

Weather

पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट:जनवरी महीने जैसी सर्दी, तापमान सामान्य से नीचे, अमृतसर में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज

Published

on

पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से जनवरी जैसी सर्दी लौट आई है। 24 घंटे में तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वहीं, आज से अगले दो दिन कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। पटियाला में 27.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

5 जिलों में आंधी व 19 में बारिश

आज राज्य के 5 जिलों में आंधी-तूफान और 19 में बारिश की संभावना है। इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस वजह से अचानक मौसम बदला

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ऊपर बना मौसम का सिस्टम अब पश्चिम राजस्थान की तरफ खिसक गया है और जमीन से थोड़ा ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी चल रहा है, जो ऊंचाई पर हवाओं में हलचल पैदा कर रहा है। वहीं हरियाणा के ऊपर बना दूसरा सिस्टम अब कमजोर पड़ चुका है। इन सब वजहों से उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है, कहीं बादल, कहीं बारिश और कहीं तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। आने वाले समय में मौसम थोड़ा अस्थिर रह सकता है।

पठानकोट व अमृतसर में बारिश रिकॉर्ड

18 मार्च को सुबह से शाम तक सबसे ज्यादा बारिश पठानकोट (4.5 मिमी) और अमृतसर (0.5 मिमी) में हुई। इसके अलावा लुधियाना और चंडीगढ़ में बस हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हुई, जिसे ‘ट्रेस’ बारिश कहा जाता है। कुल मिलाकर ज्यादा जगहों पर बारिश नहीं हुई, सिर्फ कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली।

अमृतसर सबसे ठंडा

राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान अमृतसर में दर्ज किया गया है। यहां पर तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इसमें 5.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पटियाला में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कल से 1.3 डिग्री कम है। इसी तरह लुधियाना 26.2 डिग्री रहा, जो 1.4 डिग्री नीचे गिरा। पठानकोट में 22.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जिसमें 5.0 डिग्री की गिरावट आई।

रूपनगर (भाखड़ा बांध व आनंदपुर साहिब) में 25.3 डिग्री और 24.8 डिग्री रहा, दोनों जगहों पर 5.4 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा में 25.5 डिग्री रहा और इसमें 1.7 डिग्री की कमी आई। फिरोजपुर में तापमान 23.0 डिग्री रहा, जो 3.2 डिग्री नीचे गिरा। होशियारपुर में तापमान 23.5 डिग्री दर्ज हुआ, जिसमें 3.1 डिग्री की गिरावट देखी गई।

बारिश और ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज और कल राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।

कहीं-कहीं ओलावृष्टि (ओले गिरने) की भी संभावना है।अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 दिन में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। फिर उसके बाद 4 से 6 डिग्री बढ़ने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

तीन दिन धूलभरी हवाओं का अलर्ट, मौसम में रहेगा बदलाव

Published

on

शहर में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 20 से 23 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज धूलभरी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 21 से 23 जून तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 24 और 25 जून को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि 24 जून के बाद क्षेत्र में मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा।

हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

शहर में अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 75 प्रतिशत और न्यूनतम 32 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को तेज हवाओं और धूलभरी परिस्थितियों के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Continue Reading

Punjab

पंजाब के 16 जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Published

on

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 16 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार पंजाब में 22 जून तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। 18 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

उन्होंने बताया कि 17 जून तथा 19 से 22 जून के बीच राज्य के कई इलाकों में बिजली गिरने, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Continue Reading

Punjab

मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, पंजाब के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Published

on

पंजाब में मानसून से पहले ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए राज्य के 17 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 18 से 20 जून तक तीन दिनों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

तापमान की बात करें तो अमृतसर में 36.0 डिग्री, लुधियाना में 35.6 डिग्री, पटियाला में 37.8 डिग्री, पठानकोट में 37.6 डिग्री और बठिंडा में 37.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि एसबीएस नगर में सबसे कम 22.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Continue Reading

Trending