Connect with us

Punjab

चंडीगढ़ में Diljit Dosanjh का लाइव कॉन्सर्ट, प्रशासन और बाल आयोग की एडवाइजरी की अनदेखी

Published

on

शनिवार को पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh ने चंडीगढ़ में एक धमाकेदार लाइव कॉन्सर्ट किया, जिसमें भारी संख्या में लोग जुटे। दोपहर से ही उनके फैंस उन्हें सुनने के लिए मैदान में इकट्ठा हो गए थे। हालांकि, दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान प्रशासन और बाल संरक्षण आयोग की सलाह को नजरअंदाज करते हुए विवादित गाने गाए।

विवादित गानों पर आयोग ने दी थी सलाह
बाल संरक्षण आयोग ने Diljit Dosanjh और उनकी टीम को एडवाइजरी जारी कर शो के दौरान 5 स्टार, पटियाला पैग और केस जैसे गाने न गाने की सलाह दी थी। इसके बावजूद, दिलजीत ने शो की शुरुआत 5 स्टार से की और बाद में पटियाला पैग भी गाया। इस शो पर प्रशासन और बाल आयोग की कड़ी नजर थी। आयोग ने अब दिलजीत को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।

मंच पर बच्चों को बुलाने पर भी था प्रतिबंध
आयोग ने सख्त हिदायत दी थी कि किसी भी बच्चे को मंच पर न बुलाया जाए, क्योंकि वहां शोर का स्तर बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस पर दिलजीत ने मंच से कहा, “मेरे सामने खूबसूरत बच्चे खड़े हैं, जो मंच पर आना चाहते हैं, लेकिन प्रतिबंधों के कारण मैं उन्हें बुला नहीं सकता।” उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में इसे प्रशासन की सख्ती का नतीजा बताया।

शोर और ध्वनि पर तंज
Diljit Dosnajh ने परफॉर्मेंस के दौरान कहा कि मंच पर ध्वनि का स्तर नियंत्रित है क्योंकि सभी के कानों में ईयरपीस लगे हैं। फिर भी, कुछ लोग इसे लेकर “पागलपन भरी बातें” कर रहे हैं। उन्होंने इन आलोचनाओं पर हंसते हुए तंज कसा।

विश्व शतरंज चैंपियन को दी बधाई
कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने विश्व शतरंज चैंपियन डी. मुकेश को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि चैंपियन ने अपनी राह में आई तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। शो के अंत में दिलजीत ने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके समर्थन और प्यार के बिना यह मुमकिन नहीं था।

बाल आयोग का नोटिस
कॉन्सर्ट के बाद अब बाल संरक्षण आयोग दिलजीत दोसांझ को एडवाइजरी की अनदेखी के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। इस घटना ने उनके कॉन्सर्ट को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

बीजेपी मुख्यालय ब्लास्ट मामले में CM बोले:चंडीगढ़ पुलिस को सहयोग देंगे; पंजाब पुलिस आरोपी अरेस्ट करे तो दोषी भगवंत मान नहीं

Published

on

पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब भाजपा के नेताओं पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि देश में जो अब तक गलत हुआ है, वह नेहरू कर गया, लाल बहादुर शास्त्री कर गया। यह तो अंबेडकर को भी भला-बुरा कहने लग जाते हैं। संविधान वह गलत कर गया। चंडीगढ़ में जो गलत काम होता है, वह भगवंत मान करता है।

वहीं, उन्होंने कहा अगर भाजपा दफ्तर पर हुए धमाके के आरोपी पंजाब पुलिस ने अरेस्ट करे, तो भगवंत मान दोषी है। पंजब पुलिस चंडीगढ़ पुलिस का सहयोग करेंगी। हम तो सेना की मदद करते हैं। यह (बीजेपी या मोदी) दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाते हैं।

इन दिनों इन्होंने जाखड़ और कैप्टन के कंधों पर बंदूक रखी है। यहां पर वह कांग्रेस की अर्थी को कंधा दे गए। यह खुद तो कभी जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते हुए कहा कि कई जीजा-साला, चाचा-भतीजे के मामलों की जांच चल रही है। कई पहले जो सरकारी थे, जिन्होंने सरकार के पैसे खाए थे, उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

पंजाब सीएम भगवंत मान चंडीगढ में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए।

पंजाब सीएम भगवंत मान चंडीगढ में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए।

अब जानिए क्या कहा सीएम ने भाजपा को लेकर

चंडीगढ़ में गलत भगवंत मान करता है:

सीएम चंडीगढ़ में आज चार साल में किए गए काम गिना रहे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि देश में जो गलत हुआ है, वह नेहरू कर गया, लाल बहादुर शास्त्री कर गया। यह तो अंबेडकर को भी भला-बुरा कहने लग जाते हैं। संविधान वह गलत कर गया। चंडीगढ़ में जो गलत काम होता है, वह भगवंत मान करता है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल कर गया, तो यह आप काम करते हैं।

अब तो मोदी की तपस्या पूरी हो गई होगी:

24 साल अकेले नरेंद्र मोदी जी को सत्ता में हो गए। 12 साल गुजरात और 12 केंद्र में हो गए। खुद कोई गलत काम किया नहीं है। आप खुद जिम्मेदारी नहीं ली। जब कहा था दो करोड़ नौकरियां देंगे, वह कहां हैं। जब कहा था 15-15 लाख देंगे, वह कहां है। स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने की बात कही थी, तो वह कहां है। जब कहा था कि किसानों की एमएसपी देंगे। मेरी तपस्या में कमी रह गई। अब तो तपस्या पूरी हो गई होगी। उसके बाद कौन सा कुछ कर दिया।

जाखड़ और कैप्टन के कंधे भी बेगाने:

सीएम ने कहा कि इन्हें तो (मोदी व बीजेपी) को दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चलानी आती है। अब मुझे लगता है जाखड़ के कंधे पर रखी होगी। कैप्टन के कंधे पर धर रखी होगी। यह कंधे कौन से अपने हैं। यह कंधे भी बेगाने हैं। इधर वह कांग्रेस की अर्थी को कंधा दे गए। वहां जाकर बंदूक को कंधा दे रहे हैं।

फिर हरियाणा में जाकर कर ले आढ़त

हरियाणा के सीएम के पास जाकर पंजाब के आढ़तियों द्वारा खरीद को लेकर चिंता जताने के सवाल पर सीएम ने कहा कि फिर वह (आढ़ती) हरियाणा में जाकर आढ़त कर ले। वह हर बात में हरियाणा को साथ में ले आते हैं। हरियाणा संगरूर जिले के बराबर भी उत्पादन नहीं करता है, गेहूं और धान का।

हरियाणा में बिजली के बिल घरों और खेतों को माफ नहीं हैं। जो सेंटर के साथ मामला है, वह सेंटर के साथ उठाए। वहीं, चिंता भगवंत मान के काम की क्यों कर रहे हैं। वह हरियाणा सीएम के सामने मुद्दा उठाते, क्योंकि मोदी ने रेट नहीं बढ़ाया। मैंने तो तीन-चार बार प्रस्ताव भेजा था। हरियाणा सीएम के पंजाब दौरों के सवाल पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह भी हरियाणा के दौरे करेंगे।

हम तो फौज को भी सहयोग देते हैं

चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के हमले संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस चंडीगढ़ पुलिस को सहयोग देगी। इसका मतलब यह नहीं है कि अगर पंजाब पुलिस ने आरोपी अरेस्ट किए, तो भगवंत मान दोषी है। हम उन्हें सहयोग देंगे। हम फौज को भी सहयोग देते हैं। वहीं, हमें विदेश में बैठे गैंगस्टर और आतंकियों का लिंक मिलता है, तो भारत के गृह मंत्रालय का सहयोग कर उन्हें वापस लेकर आते हैं।

Continue Reading

National

‘हर गांव के लोगों को नौकरी दी बिना सिफ़ारिश और बिना किसी कैश के’, बोले CM मान, पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड

Published

on

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के चार साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सीएम मान ने कहा कि पंजाब में ऐसा पहला बार हुआ है कि सरकार ने 4 साल में 65264 नौकरियां दी हैं। हमने हर गांव के लोगों को सरकारी नौकरी दी। यह नौकरी बिना सिफ़ारिश और बिना किसी कैश के दी गई है। 

राघव चड्ढा के मामले पर भगवंत मान ने कही ये बात

राघव चड्ढा के मामले पर भगवंत मान ने कहा कि पार्लियामेंट्री बोर्ड का लीडर बदलता रहता है। जब हम जीते थे तो पहले गांधी बने थे। फिर मुझे बनाया गया। अगर कोई पार्टी के व्हिप के ख़िलाफ़ जाएगा तो कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि गुजरात में हमारे 160 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुआ है। उस पर बोलना चाहिए। जाली वोट बन रहे हैं उस पर राज्यसभा में बोलना चाहिए। लेकिन ये सब राघव नहीं बोल रहे तो शक तो जाएगा ही। 

ग्रामीण विकास और पंचायत पर भी पेश किया था रिपोर्ट कार्ड

इससे पहले सीएम भगवंत मान ने बुधवार को ग्रामीण विकास और पंचायतों के लिए अपनी सरकार के कामों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, जिसमें राज्य के गांवों के विकास पर ज़्यादा खर्च को खास तौर पर बताया गया। ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ अभियान के तहत मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि पिछले चार सालों में उनकी सरकार ने ग्रामीण विकास पर 3,847 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान 1,883 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। उनके साथ ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंध भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में पंचायत भवनों, पुस्तकालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, खेल के मैदानों, गलियों और अन्य विकास कार्यों पर 1,030 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि पीने के पानी की सप्लाई, साफ-सफाई, ठोस कचरा प्रबंधन और अन्य कामों पर 1,336 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि राज्य में 3,000 खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं, जिन पर 1,166 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 

Continue Reading

National

‘राघव चड्ढा बीजेपी के साथ…’ राज्यसभा सांसद के मुद्दे पर बोले पंजाब के CM भगवंत मान

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. पंजाब के सीएम ने आरोप लगाया है कि चड्ढा, बीजेपी के साथ कंप्रोमाइज्ड हैं. 

मान ने शुक्रवार, 3 अप्रैल को कहा कि राघव चड्ढा बीजेपी के साथ compromised हैं. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कोई मुद्दे तय करती है कि इन मुद्दों पर राज्यसभा में बोलना है . मगर नेता कैंटीन में समोसों के दाम पर बोलता है तो लगता है कि नेता किसी और स्टेशन से बोल रहा है. ऐसी स्थिति में पार्टी नेता पर कार्रवाई करती है.

बता दें आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर चड्ढा को सदन में पार्टी के उपनेता पद से हटाने का आग्रह किया और उनके स्थान पर पंजाब के सांसद अशोक मित्तल का नाम प्रस्तावित किया. सूत्रों के अनुसार, पत्र में कहा गया है कि चड्ढा को सदन में बोलने के लिए ‘आप’ के निर्धारित कोटे से समय आवंटित नहीं किया जाना चाहिए. चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं.चड्ढा एक समय में ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल के करीबी विश्वासपात्र माने जाते थे.

Continue Reading

Trending