National
क्रिकेट अब बोलेगा पंजाबी: Legends League Cricket 4.0 का नया अध्याय
क्रिकेट के रोमांच को अब एक नया रंग मिलने जा रहा है। 11 मार्च से क्रिकेट प्रेमियों को Legends League Cricket का पूरा टूर्नामेंट पहली बार पंजाबी कमेंट्री के साथ देखने को मिलेगा। सैटेलाइट टेलीविजन के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रसारण पूरी तरह पंजाबी भाषा में किया जाएगा। यह प्रसारण GTC Punjabi चैनल पर विशेष रूप से उपलब्ध होगा।
“Cricket Di Awaaz, Hun Punjabi Wich…”
जब बल्ला बोलेगा, तो इस बार उसकी आवाज़ पंजाबी में सुनाई देगी।
11 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी और प्रतिष्ठित टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान दर्शक हर छक्का, चौका और रोमांचक मुकाबले का आनंद पंजाबी कमेंट्री के साथ उठा सकेंगे। यह पहल पंजाब और दुनिया भर में बसे पंजाबी दर्शकों के लिए क्रिकेट देखने का एक बिल्कुल नया अनुभव लेकर आएगी।
टूर्नामेंट के मुकाबले भारत के पांच प्रमुख शहरों — हल्द्वानी, ग्वालियर, अमृतसर, ग्रेटर नोएडा और आगरा — में खेले जाएंगे। लीग का पहला मुकाबला 11 मार्च को हल्द्वानी में मुंबई स्पार्टन्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद पूरे टूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग शहरों में मैच आयोजित होंगे।
अमृतसर में दोपहर के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि ग्वालियर और ग्रेटर नोएडा में कई महत्वपूर्ण शाम के मैच आयोजित किए जाएंगे।
इस ऐतिहासिक पहल पर GTC Network के संस्थापक रवींद्र नारायण ने कहा,
“क्रिकेट में हमेशा से जुनून रहा है और पंजाब में भी जुनून की कोई कमी नहीं। हमने बस इन दोनों को एक साथ ला दिया है। जब क्रिकेट पंजाबी में बोलेगा, तो स्टेडियम में सिर्फ तालियां नहीं बजेंगी… बल्कि जश्न मनाया जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा,
“पंजाबी एक ऐसी भाषा है जिसमें ऊर्जा, हास्य और दिल की गर्माहट है। पंजाबी कमेंट्री के साथ क्रिकेट देखना ऐसा लगेगा जैसे मैच आपके अपने आंगन में खेला जा रहा हो।”
दर्शकों के लिए यह सिर्फ एक खेल प्रसारण नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पल भी है। अब पंजाबी दर्शक क्रिकेट की हर बाउंड्री, हर विकेट और आखिरी ओवर के रोमांच को अपनी ही भाषा में महसूस कर पाएंगे।
11 मार्च से 27 मार्च तक Legends League Cricket 4.0 के सभी मैच GTC Punjabi पर पंजाबी कमेंट्री के साथ प्रसारित किए जाएंगे।
National
लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा: संजीव अरोड़ा
राज्य के मजबूत मेडिकल बुनियादी ढांचे और तृतीयक स्तर के अस्पतालों की बढ़ती संख्या के कारण पंजाब उत्तरी भारत में एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में उभर रहा है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज घोषणा की कि लिवासा अस्पताल द्वारा 360 करोड़ रुपये के निवेश से लुधियाना में एक नया मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किया जाएगा। यह पंजाब की स्वास्थ्य सेवा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
उन्होंने बताया कि लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 368 बेडों वाला मल्टी-स्पेशलिटी तृतीयक देखभाल अस्पताल बनाने के लिए प्राइमवॉक इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के साथ दीर्घकालिक समझौता किया गया है।
यह अस्पताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शेरपुर चौक के पास बनाया जा रहा है, ताकि लुधियाना और आसपास के जिलों के मरीजों की आसान पहुंच सुनिश्चित की जा सके। यह अस्पताल फिलहाल निर्माणाधीन है और अगले 18 महीनों में चरणबद्ध तरीके से चालू हो जाएगा।
परियोजना के पैमाने के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस अस्पताल का निर्मित क्षेत्र 2.3 लाख वर्ग फुट से अधिक होगा और इसे 9,500 से अधिक वर्ग गज फ्रीहोल्ड जमीन पर विकसित किया जाएगा। लिवासा समूह इस परियोजना में लगभग 235 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है और भूमि मालिकों के योगदान सहित कुल निवेश 360 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। इस परियोजना को पीरामल समूह और बेन कैपिटल की स्पेशल सिचुएशन टीम के संयुक्त उद्यम इंडिया रिसर्जेंस फंड (प्दकपंत्थ्) का समर्थन प्राप्त है।
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह निवेश पंजाब के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र और आर्थिक क्षमता में निवेशकों के मजबूत संस्थागत विश्वास को दर्शाता है।
लिवासा अस्पताल पहले से ही पंजाब में मोहाली (फ्लैगशिप सेंटर), अमृतसर, एसबीएस नगर (नवांशहर), होशियारपुर और खन्ना में अस्पतालों के साथ एक मजबूत क्षेत्रीय नेटवर्क संचालित कर रहा है। इस नए प्रोजेक्ट के साथ लिवासा का लक्ष्य पंजाब में अपनी कुल क्षमता को 2,000 बेडों तक बढ़ाना है, जिससे राज्य के उन्नत स्वास्थ्य सेवा ढांचे को और मजबूती मिलेगी।
लिवासा अस्पताल के सीईओ अनुराग यादव ने बताया कि हम 38 से अधिक मेडिकल स्पेशलिटी, 800 से अधिक बेड, 250 से अधिक वरिष्ठ सलाहकार, 280 आईसीयू बेड, 20 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और 6 एडवांस कैथ लैब के साथ तकनीक-आधारित तृतीय और चतुर्थ स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि हमारी विशेष सेवाओं में कार्डियोलॉजी और कार्डियक सर्जरी, ऑन्कोलॉजी और एडवांस कैंसर केयर, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी, रोबोटिक ऑर्थाेपेडिक सर्जरी और जॉइंट रिप्लेसमेंट, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और लिवर केयर, किडनी ट्रांसप्लांट और नेफ्रोलॉजी तथा 24×7 गंभीर और आपातकालीन देखभाल शामिल हैं।
संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह निवेश बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करेगा, जिससे लोगों को अपने घर के नजदीक उन्नत तृतीयक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली या अन्य महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस अस्पताल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सैकड़ों कुशल और अर्ध-कुशल नौकरियां उपलब्ध होंगी।
मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब को एक मेडिकल हब के रूप में विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रही है और इस परियोजना के माध्यम से पंजाब उत्तरी भारत में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्रीय केंद्र के रूप में उभरेगा।
पंजाब सरकार आधुनिक मेडिकल बुनियादी ढांचे, उन्नत तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली क्लिनिकल सेवाओं में निवेश को प्रोत्साहित करके एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की परियोजनाएं जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती हैं, वहीं राज्य के निवेश इकोसिस्टम को भी मजबूत बनाती हैं।
National
पंजाब में बचा कॉमर्शियल सिलेंडर का सिर्फ 3 दिन का स्टॉक, 10 हजार शादियों पर बना संकट, घरेलू Gas बुकिंग हुई बंद, विधानसभा में हुआ हंगामा!
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब पंजाब में भी दिखने लगा है। प्रदेश में LPG के कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई लगभग ठप हो गई है और सिर्फ 2 से 3 दिन का स्टॉक बचा है। का असर अब 10 हजार शादियों पर पड़ सकता है और शादियों में खाने की वैरायटी कम होने की आशंका है। पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान अमरवीर सिंह ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद है।
जिन लोगों के घरों में शादी या अन्य फंक्शन हैं, उन्हें परेशानी होने लगी है। अगर एक-दो दिन में समाधान नहीं निकला तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मीटिंग भी बुलाई गई है। इस समय गैस एजेंसियां पहले पुरानी बुकिंग क्लियर कर रही हैं, जिससे करीब 7 से 8 दिन की पेंडेंसी चल रही है। हालांकि जिला खाद्य आपूर्ति अफसर सरताज सिंह चीमा का कहना है कि घरेलू सिलेंडरों को लेकर फिलहाल कोई समस्या नहीं है।
वहीं लुधियाना और फरीदकोट में सर्वर डाउन होने के कारण घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। इसके अलावा फरीदकोट, होशियारपुर और पटियाला समेत कई जिलों में सोमवार से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद है। उधर, कई परिवार शादी की तैयारियों के बीच रिश्तेदारों और दोस्तों के सहारे LPG सिलेंडर का इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। सही सप्लाई न होने से पंजाब में करीब से ज्यादा शादियों के मेन्यू छोटा होने की स्थिति बन सकती है।
जालंधर गैस एजेंसी के मालिक ने बताया कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। घरेलू सिलेंडर का पूरा स्टाक है। लोग मारामारी न करें। सरकार ने घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के लिए समय 1 महीना कर दिया है। कई कस्टमर ये सवाल लेकर आ रहे हैं कि उनके सिलेंडर बुक नहीं हो रहे। उनको बताया जा रहा है कि सिलेंडर 1 महीने बाद ही बुक होगा। दूसरी तरफ कॉमर्शियल सिंलेंडर की डिलिवरी रोक दी गई है। पीछे से ही सिलेंडर नहीं आ रहे।
National
बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर उम्र सीमा होनी चाहिए: Aman Arora
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने कहा कि जहां सोशल मीडिया के कई फायदे हैं, वहीं इसके नुकसान भी सामने आ रहे हैं, खासकर बच्चों पर इसका प्रभाव चिंता का विषय बन रहा है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर उम्र सीमा तय होनी चाहिए। सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि माता-पिता को भी अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें जागरूक करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुछ चिंताएं सरकार के संज्ञान में आई हैं और इन मुद्दों पर काम शुरू कर दिया गया है।
अमन अरोड़ा ने कहा कि ऐसी स्थिति तब पैदा होती है जब बच्चे खेल के मैदान में खेलने के लिए बाहर नहीं जाते। उन्होंने बताया कि सरकार राज्य में 31,000 खेल मैदान बनाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि बच्चे खेलों से जुड़ सकें।
इस मुद्दे पर सभी से सुझाव भी मांगे गए हैं, ताकि एक बेहतर नीति तैयार की जा सके। यह प्रस्ताव विधायक Rana Inder Pratap Singh ने सदन में उठाया था। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण विषय है और इस पर विधानसभा में चर्चा होनी चाहिए।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि यह वा
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़